शनिवार, 20 अप्रैल 2013

13वें राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आगाज


13वें राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आगाज

(राजकुमार अग्रवाल)

कैथल (साई)।। सर्व कर्मचारी संघ के तीन दिवसीय 13वें राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन की शुरूआत राज्य प्रधान धर्मबीर ङ्क्षसह फोगाट द्वारा ध्वजारोहण करके की गई। जनवादी व ट्रेड यूनियन आंदोलनों में शहीदों को शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव आर. मुत्थु सुंदरम, सी.आई.टी.यू. के महासचिव सतबीर ङ्क्षसह विशेष रूप से भाग ले रहे हैं। पहले दिन के सत्र का शुभारंभ सी.आई.टी.यू. के राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र मलिक ने कहा कि 20-21 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कर्मचारियों ने स्वतंत्र रूप से भाग लेकर एकता का परिचय दिया। इस एकता को ओर व्यापक बनाने की आवश्यकता है। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रधान राज ङ्क्षसह दहिया व महासचिव अमर ङ्क्षसह यादव ने राज्य सरकार की कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आंदोलन चलाने पर बल दिया। संघ के महासचिव सुभाष लांबा ने पिछले 3 वर्षों की संगठन की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तर की सामाजिक राजनैतिक व आर्थिक परिस्थितियों की समीक्षा, संगठन की आंदोलनात्मक, सांगठनिक, उपलब्धियां व भविष्य की चुनौतियों को रेखांकित करते हुए स्वतंत्र आंदोलन करते हुए संयुक्त संघर्ष की ओर बढऩे का प्रस्ताव रखा। कोषाध्यक्ष सी.एन. भारती ने संघ की आय व्यय की विवरणी प्रस्तुत की। संघ की महिला उप समिति की संयोजिका सविता ने कामकाजी महिलाओं की स्थिति पर परिपेक्ष्य पर्चा प्रस्तुत किया, जिनमें 20 अप्रैल को बहस की जाएगी। सम्मेलन में संबंध संगठनों व जिलों के 614 प्रतिनिधियों व पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। स्वागत समिति के अध्यक्ष पार्षद प्रेमचंद ने आए हुए पर्यवेक्षकों का स्वागत किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी नेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 20-21 फरवरी की हड़ताल के दौरान अंबाला शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज के दौरान घायल कर्मचारियों को भी प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनवादी महिला समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमती सांगवान ने भी आए हुए कर्मचारियों को संबोधित किया। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी संगठनों ने भाग लिया। 

चहुंओर मची बाबा की धूम


चहुंओर मची बाबा की धूम

(रश्मि सिन्हा)

नई दिल्ली  (साई)। राम नवमी पर देश भर में जमकर धमू रही। कहीं सड़कों पर युवाओं का जोश दिखा तो कहीं बाबा की भक्ति में लोग झूमते दिखे। रामनवमी पर जगह जगह भण्डारों का भी आयोजन किया गया।
शिरडी से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया ब्यूरो से विनीता विश्वकर्मा ने बताया कि राम नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साई बाबा मंदिर के बाहर से सात महीने का बच्चा चोरी हो गया। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। 35 वर्षीया संगीता जगदीश राठौड़ ने गुरुवार देर रात पुलिस के समक्ष इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह अपने बेटे विराट के साथ मंदिर के बाहर लड्डू विक्रेता काउंटर के पास खुले में सो रही थी। इसी बीच किसी ने उसके बेटे को चुरा लिया। राम नवमी के अवसर पर लाखों श्रद्धालु देश के कोने-कोने से यहां पर आए हुए हैं। पेशे से ट्रक डाइवर संगीता के पति ने बुधवार को इंदौर के बीजालपुर से उसे, अपने पिता और बहन को साई बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए को छोड़ा था। संगीता की तीन बेटियां भी हैं। पुलिस ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है।
वहीं, जमशेदपुर से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो से एस.के.शर्मा ने बताया कि ऑल साईं डिबोटिस के द्वारा आयोजित पंचम साईं नवमी महोत्सव के दौरान हाइवे स्थित वसुंधरा इस्टेट शुक्रवार को पूरी तरह भक्तिमय हो गया। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान कोलकाता से आए सोनाली ग्रुप ने साई बाबा की दैनिक दिनचर्या की झांकी प्रस्तुत कर लोगों को भाव-विभोर कर दिया। नाटक के जरिए कलाकारों ने लोगों को बाबा की दिनचर्या को आत्मसात करने पर बल दिया। इस दौरान स्थानीय गायक सुमित्रा बनर्जी ने देर रात तक लोगों को अपनी भक्तिरस से रिझाए रखी। इससे पूर्व संध्या संध्याछह बजे बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई जो पास के बजरंग मंदिर से पूजा अर्चना कर लौटी। उसके बाद बाबा की आरती उतारी गई।
हिमाचल प्रदेश से साई ब्यूरो से रीता वर्मा ने बताया कि प्रदेश के बड़सर में वीरवार शाम को साई संध्या का आयोजन किया गया। स्कूल मैदान बड़सर में आयोजित हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा व एसडीएम बड़सर अक्षय सूद ने मुख्यातिथि के तौर पर भाग लिया। साई संध्या में चंडीगढ़ की राजा एंड पार्टी के कलाकारों ने अपने भजनों से भारी संख्या में उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पार्टी के मुख्य गायक शैलेंद्र राजा ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की तथा उसके उपरांत साई के भजनों से खूब समां बांधा। भजनों को सुनकर पंडाल में उपस्थित हर श्रोता अपने आप को नाचने से रोक नहीं पाया। बेसहारों का सहारा साई है, तेरी रहमत को तरसा हूं साई, मेरे गुनाहों को मिटा साई, मैनू मेरे साईयां औकात बीच रखीं जैसे एक के बाद एक भजनों ने सैकड़ों की तादाद में उपस्थित श्रोताओं को कार्यक्रम के अंत तक पंडाल में बैठे रहने पर मजबूर कर दिया तथा भक्तों ने कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया। इस दौरान शिर्डी साई बाबा समिति बड़सर के प्रधान विक्रम राणा व अन्य कमेटी सदस्यों ने पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, एसडीएस अक्षय सूद व गायक शैलेंद्र राजा को शाल व साई प्रतिमा देकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने एक कनाल जमीन शिर्डी साई समिति बड़सर को दान करने की घोषणा की है। कार्यक्रम के दौरान मनजीत डोगरा ने कहा कि बड़सर में साई मंदिर बनाने के लिए वे अपनी एक कनाल जमीन समिति को दान देंगे ताकि वहां पर विशाल साई मंदिर बन सके। साई समिति ने मंदिर के लिए एक कनाल जमीन देने पर पूर्व विधायक मनजीत डोगरा का आभार जताया है।
वहीं कालका से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया ब्यूरो ने बताया कि कालका-शिमला ऐतिहासिक रेल ट्रैक पर रामनवमी के अवसर पर साई बाबा की तीसरी रेल यात्रा निकाली गई। सत्य साई भक्त संगठन हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित इस यात्रा का शुभारंभ हरियाणा कांग्रेस कमेटी के महासचिव सतविंद्र राणा ने हरी झंडी दिखाकर किया है। इस अवसर पर कालका रेलवे स्टेशन पर हजारों साई भक्तों ने रेल के प्रथम डिब्बे में सजाई गई साई बाबा की द्वारका माई के दर्शन कर रेल रथ को शिमला के लिए रवाना किया है। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव सतविंद्र राणा ने संगठन की इस धार्मिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सत्य साई बाबा की भांति संगठन भी देशभर में सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि साई यात्रा को रेल के माध्यम से आयोजित कर संगठन ने हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक रेल मार्ग को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने में भी बेहतर कार्य कर रहा है। उत्तर भारत में शिरडी पहला ऐसा संगठन है, जिसने भक्तों को र्साई बाबा के दर्शनों के लिए इस प्रकार की अनूठी पहल की है। कालका स्टेशन से रवानगी के बाद साई की रथ यात्रा का टकसाल, कोटी, जाबली, सनवारा, धर्मपुर, कुमारहट्टी, बड़ोग, सोलन, कंडाघाट शोघी, तारादेवी, जतोग समरहिल व शिमला में भी हजारों भक्तों ने श्रद्धाभाव से स्वागत किया है।  संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सतीश बेरी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से साई बाबा की रथ यात्रा को आम जनता के सहयोग से काफी धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन सामरिक महत्त्व के इस रेल ट्रैक को पर्यटन की दृष्टि से विख्यात करने का भी प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर सभी स्टेशनों पर साई बाबा के भंडारे व प्रसाद को भी बांटा गया। रेल के टकसाल रेलवे स्टेशन  पहुंचने पर हजारों की संख्या में परवाणूवासियों की भी र्साई दर्शनों को जुटी रही। स्टेशन पर करीब एक घंटे तक रुकी यात्रा में परवाणू कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश शर्मा, मनोनीत पार्षद ठाकुर दास शर्मा, परमिंद्र कौर, बीआर राणा, फकीर चंद, संदीप, हरीष आजाद, सीमा आजाद सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे।  जाबली रेलवे स्टेशन पर भी पंचायत प्रधान गणेश दत्त अत्री की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने रेल यात्रा का स्वागत किया है। इस अवसर पर  समाजसेवी घनश्याम, नरेश कुमार, बिलो देवी, संतोष, ब्रह्मानंद पोमी अत्री भी विशेष रूप से यात्रा के स्वागत के लिए उपस्थित हुए।
रांची, से साई ब्यूरो ने बताया कि रामनवमी के मौके पर आज रातू रोड साई मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से देर शाम तक भक्त साई मंदिर पहुंचे तथा साई बाबा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। मंदिर के पुजारियों ने भक्तों को साई बाबा की पूजा-अर्चना करायी। रामनवनी के मौके साई बाबा की प्रतिमा को फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरे मंदिर परिसर की साज-सज्जा की गयी थी। विदित हो कि साई बाबा ने अपने जीवनकाल के दौरान शिरडी में रामनवमी की शुरूआत की थी।
दुर्गा मंदिर में आस्था का सैलाब: महानवमी पर आज रातू रोड दुर्गा मंदिर में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। देर शाम तक भक्त मंदिर पहुंचे तथा मां दुर्गे की पूजा-अर्चना की। नवमी पर आज मां दुर्गें की पूजा-अर्चना के लिए विशेष आयोजन किया गया था। मंदिर के पुजारियों ने भक्तों को मां दुर्गे की पूजा-अर्चना करायी। दुर्गा मंदिर में आज भक्तों की भीड़-भाड़ काफी रही।
बजरंग बली के मंदिर में भारी भीड़: रातू रोड स्थित बजरंग बली के मंदिर में भी आज भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रामनवमी के मौके पर हजारों भक्त आज मंदिर पहुंच कर बजरंग बली की पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी ने भक्तों को बजरंग बली की पूजा करायी तथा उनके बीच प्रसाद का भी वितरण किया। रामनवमी के मौके पर आज बजरंग बली की प्रतिमा तथा मंदिर के आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2013

थापर के गुर्गे पर दुधमुंही मासूम से बलात्कार का आरोप!


थापर के गुर्गे पर दुधमुंही मासूम से बलात्कार का आरोप!

(संजीव प्रताप सिंह)

सिवनी (साई)। देश के मशहूर उद्योगपति गौतम थापर के स्वामित्व वाले अवंथा समूह के सहयोगी प्रतिष्ठान मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड में काम करने वाले एक कर्मचारी पर चार साल की दुधमुही बच्ची के साथ मुंह काला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
सिवनी जिले के घंसौर पुलिस थाने के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि बिहार निवासी फिरोज खान द्वारा चार साल की दुधमुही बच्ची को केला खिलाने का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाया गया था। इसके उपरांत वह घर से गायब थी। बच्ची के गायब होने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन आरंभ की पर वह नहीं मिली। यह घटना 17 अप्रेल को रात्रि सात बजे के आसपास की बताई जाती है।
पुलिस सूत्रों ने साई न्यूज को आगे बताया कि बच्ची की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही आरंभ की। बाद में वह बच्ची 18 अप्रेल को स्थानीय मरघट के पास बेहोश अवस्था में मिली। पुलिस सूत्रों ने कहा कि अभी जांच जारी है अतः उस बच्ची के साथ क्या हुआ यह कहना मुश्किल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भादवि की धारा 366 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
लाख टके का सवाल यही खड़ा हुआ है कि आखिर सिवनी पुलिस को हो क्या गया है। आजादी के पहले से ही यह व्यवस्था लागू है कि जब भी कोई व्यक्ति किसी अन्य शहर में जाता है तो उसे वहां के संबंधित थाने में अपनी मुसाफिरी दर्ज करानी होती है। सिवनी जनसंख्या के हिसाब से भी काफी संवेदनशील है अतः यहां किराएदारों की जानकारी और मुसाफिरी दर्ज किया जाना अनिवार्य किया जाना चाहिए।
पुलिस सूत्रों ने आगे बताया कि आरोपी फिरोज खान का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस संबंध में जब प्लांट के महाप्रबंधक विक्रमजीत सिंह से उनके मोबाईल पर और सिवनी जिले में लगने वाले इस पावर प्लांट के जबलपुर स्थित कार्यालय में संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कोई भी उपलब्ध नहीं हो सका।

बिहार को मिले बारह हजार करोड़!


बिहार को मिले बारह हजार करोड़!

(शरद)

नई दिल्ली (साई)। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने बिहार के लिए विशेष योजना बारहवीं पंचवर्षीय योजना की कुल अवधि में बारह हजार करोड़ रुपये के आवंटन के साथ शेष चार वर्षों में भी जारी रखने को मंजूरी दी है। सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कल नई दिल्ली में पत्रकारों को बताया कि यह पैकेज पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के तहत मंजूर किया गया है।
श्री तिवारी ने बताया कि आर्थिक मामलों की केबिनेट समिति ने बिहार के लिए स्वीकृति दी है कि अगले चार वर्ष के लिए जो बारहवीं पंचवर्षीय योजना के साल बचे हैं बारह हजार करोड़ रूपया इसके तहत बिहार प्रदेश में खर्चा जाएगा। श्री तिवारी ने यह भी बताया कि मंत्रिमंडल ने बोलांगीर और कोरापुट जिलों के लिए भी विशेष योजना को मंजूरी दी है।
कालाहांडी, बोलांगीर और कोरापुट के जिले हैं उसमें ढाई सौ करोड़ रूपये बेकवर्ड ग्रांट रीजन फंड के तहत मंजूर किया गया है। श्री तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में सूखे की समस्या से निपटने की योजना लागू करने के वास्ते भी विशेष पैकेज जारी रहेगा। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक समिति ने इसे भी मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि जो सूखाग्रस्त इलाके हैं, उत्तर प्रदेश में जो बुंदेलखंड रीजन है और बुंदेलखण्ड का जो हिस्सा मध्यप्रदेश में भी पड़ता है वहां पर अगले चार वर्षों में २०१३-१४ से लेकर २०१६-१७ तक ४४ सौ करोड़ रूपये की मंजूरी दी है।
इसके साथ ही साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय बाल नीति २०१२ को भी स्वीकृति दे दी। इसमें १८ वर्ष से कम आयु के हर व्यक्ति को बालक माना गया है। इस नीति में हर बच्चे के जीवन पाने, जीवित रहने, विकास के अधिकार और बिना किसी भेदभाव के शिक्षा पाने के अधिकार सहित मार्गदर्शक सिद्धांत तय किए गए हैं।
पत्रकारों ने पूछा कि बिहार के लिए विशेष पैकेज क्या जनता दल यूनाइटेड और भाजपा के संबंधों में तनाव को देखते हुए मंजूर किया गया है ? इस पर श्री तिवारी ने मंत्रिमंडल के फैसले के पीछे किसी तरह की राजनीति से इनकार किया है। उधर, भारतीय जनता पार्टी ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य के साथ न्याय नहीं हुआ।

बंग्लुरू विस्फोट मामले में प्रगति शून्य!


बंग्लुरू विस्फोट मामले में प्रगति शून्य!

(महेश)

नई दिल्ली (साई)। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि बंगलौर विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी-एन आई ए अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन विस्फोट में इस्तेमाल मोटर साइकिल के मालिक की पहचान तमिलनाडु पुलिस की मदद से कर ली गई है। श्री शिंदे अपने मंत्रालय की मासिक रिपोर्ट पेश करने के बाद कल नई दिल्ली में पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। श्री शिंदे ने स्पष्ट किया कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। इलेक्शन प्रोसेस को डिले करने का या डिरेल करने का सवाल तो आता ही नहीं है। इलेक्शन टाइम पर ही होते रहेंगे।
वहीं, समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के कर्नाटक ब्यूरो से श्वेता यादव ने कर्नाटक में पुलिस महानिदेशक लालरोखुमा पचाऊ के हवाले से बताया है कि बंगलूर में हुए बम विस्फोट की जांच के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त प्रणब मोहंती के नेतृत्व में चार विशेष दल गठित किए गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने साई न्यूज को बताया कि ये दल राष्ट्रीय जांच एजेंसी और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ तालमेल रखेंगे। सूत्रों ने कहा कि एन आई ए और फॉरेंसिक तट तक बी जे पी के सी सी टी वी कैमरे द्वारा खींचे तस्वीर की जांच कर रहे हैं ताकि उन लोगों का पता लगाया जा सके जिसने बम से लेस मोटरबाइक को वहां रखा।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कल बम बलास्ट हुए स्थल का मुआयना किया और पुलिस जांच-बीन की प्रगति की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि इस स्टेज पर कोई भी बात नहीं कही जा सकती। बम विस्फोट में घायल लोगों को पचास हजार रूपये और एक लाख रूपये का मुआयना घोषित किया गया है। मुल्जिम तक पहुंचने में मदद करने वालों को पांच लाख रूपये देने की घोषणा भी की गई है।

तीन पुलिसकर्मी निलंबित


तीन पुलिसकर्मी निलंबित

(दीपांकर श्रीवास्तव)

लखनऊ (साई)। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंची महिला प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्वयवहार की बात ने अब तूल पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अलीगढ़ के सिविल लाइन्स क्षेत्र के सर्कल अधिकारी ए के सिंह सहित तीन पुलिसकर्मियों को कल महिला प्रदर्शनकारियों के साथ पुरुष पुलिसकर्मियों के अभद्र व्यवहार की घटना के सिलसिले में निलंबित किया गया है।
ज्ञातव्य है कि महिला प्रदर्शनकारी अलीगढ़ के नगला कलार क्षेत्र में छह वर्ष की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने का विरोध कर रहे थे। लखनऊ जिले के एक थाना प्रभारी सहित सात पुलिसकर्मियों को पुलिस हिरासत में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में निलंबित कर दिया गया है।  बिजनौर जिले के तीन पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है।

धूमधाम से मन रही रामनवमी


धूमधाम से मन रही रामनवमी

(प्रदीप चौहान)

नई दिल्ली (साई)। देश के विभिन्न हिस्सों में आज भगवान श्रीराम के जन्म का प्रतीक, रामनवमी का त्योहार श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।
देश भर से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल का उल्लास देखने लायक है। अयोध्या, चित्रकूट और इलाहाबाद में श्रृंगबेरपुर जैसे भगवान श्रीराम से जुड़े स्थलों पर श्रृद्धालु इस अवसर पर पूजा पाठ के लिए एकत्रित हैं। सरयु, मंदाकिनी और गंगा नदियों में पवित्र स्नान और मंदिरों में पूजन-अर्चन का क्रम लगातार जारी है।
श्री राम के जन्मदिन से जुड़ा मुख्य कार्यक्रम दोपहर बारह संपन्न हुआ। पूरे इलाके में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उधर देवी दुर्गा की पूजा अर्चन के लिए नौ दिवसीय नवरात्र का भी आज समापन हो रहा है। इस अवसर पर देवी पूजा के लिए प्रदेश के विभिन्न मंदिरों विशेषरूप से मिर्जापुर स्थित विंध्यवासिनी मंदिर में भारी संख्या में श्रृद्धालु एकत्रित हैं।
वहीं साई न्यूज के दिल्ली ब्यूरो से मणिका सोनल ने बताया कि नौ दिन का नवरात्र उत्सव भी आज ही सम्पन्न हो रहा है।  राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर देश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने संदेश में कहा है कि लोगों को भगवान श्रीराम के करुणा, पवित्रता तथा सहनशीलता के आदर्शों को अपने जीवन में ढालने का प्रयास करना चाहिए।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आशा व्यक्त की कि भगवान श्रीराम का संदेश लोगों को सद्मार्ग पर चलने की राह दिखाएगा। प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने इसे भगवान राम के सत्य और मर्यादापूर्ण जीवन का उत्सव बताया है।

मनीष गौतम बने केंद्र निदेशक


मनीष गौतम बने केंद्र निदेशक

(राजेश शर्मा)

भोपाल (साई)। अखिल भारतीय सूचना सेवा के बैच 2002 के अधिकारी मनीष गौतम ने आज यहां दूरदर्शन केंद्र के निदेशक के रूप में कामकाज संभाल लिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री गौतम अभी तक दूरदर्शन केंद्र में उप निदेशक .समाचार. के पद का दायित्व संभाल रहे थे। पदोन्नति के बाद उन्हें क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के यहां स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय निदेशक की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है। श्री गौतम पत्र सूचना कार्यालय ् आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र में अपनी सेवा के दौरान अनेक महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं।

बच्ची के साथ हुआ अमानवीय कृत्य


बच्ची के साथ हुआ अमानवीय कृत्य

(रश्मि सिन्हा)

नई दिल्ली (साई)। दिल्ली में बलात्कार रूक ही नहीं रहे है। अब लगने लगा है मानो दिल्ली देश की राजनैतिक राजधानी के बजाए बलात्कारों के लिए राजधानी बन गई हो। दिल्ली जहां की निजाम शीला दीक्षित है। केंद्र में सत्तारूढ़ संप्रग सरकार की अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज के साथ ही साथ लोकसभा अध्यक्ष के पद पर मीरा कुमार भी महिला हों वहां बलात्कार की तादाद बढ़ना अपने आप में अचंभा ही माना जा रहा है।
ईस्ट दिल्ली के गांधी नगर इलाके में बच्ची से किराएदार के कई दिनों तक रेप करने के मामले में हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ाई लड़ रही इस मासूम के पेट से डॉक्टरों को प्लास्टिक की शीशी और मोमबत्ती मिली हैं। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।
नर्सरी में पढ़ने वाली इस बच्ची को बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले युवक ने ही अगवा किया और रेप किया। घरवाले बच्ची को इधर-उधर ढूंढते रहे, जबकि बच्ची उन्हीं के नीचे के कमरे में चार दिनों तक भूखी-प्यासी कैद रही। आरोपी ने बच्ची के हाथ-पैर बांध दिए थे। बच्ची को पीटा भी गया। आरोपी फरार है। वह बिहार का रहने वाला है।
पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि पांच साल की बच्ची का परिवार और आरोपी दोनों किराएदार हैं। 14 अप्रैल की दोपहर को बच्ची अचानक अपने घर से लापता हो गई। उसकी तलाश की गई, मगर वह नहीं मिली। लोगों ने बताया कि आरोपी भी बच्ची को ढूंढने में मदद करने का ढोंग रच रहा था। मगर, किसी को अंदाजा नहीं था कि उस बच्ची का किडनैप खुद उसी ने करके अपने रूम में बंधक बनाकर रखा है। बच्ची नहीं मिली। 15 अप्रैल को बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट गांधी नगर थाने में दी गई। उसके अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्ची को काफी ढूंढा गया, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।
फिर बुधवार दोपहर अचानक बच्ची के रोने की आवाज आई। यह आवाज उसके पिता को उसी की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर से आ रही थी। तुरंत उसे ढूंढा जाने लगा। आवाज नीचे बंद कमरे से आ रही थी। पुलिस को कॉल किया गया। कमरे का ताला तोड़ा गया। पुलिस ने बच्ची को कमरे से बाहर निकाला। उसकी हालत बेहद नाजुक थी। एलबीएस अस्पताल में ले जाकर उसका मेडिकल कराया गया। वहां उसके साथ रेप की पुष्टि हुई। पता लगा कि बच्ची के साथ आरोपी ने कई बार रेप किया था। वह बेहोश हो गई थी।
बुधवार दोपहर को उसे किसी तरह होश आया, तो वह रोने लगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी छोटा-मोटा काम करता है। पुलिस का कहना है कि बच्ची डरी हुई है। वह परिजनों और पुलिस को घटना के बारे में बहुत अधिक नहीं बता पा रही है। हालांकि उसके साथ श्गंदा कामश् हुआ है, इस बात की पुष्टि हो गई है।

फोकट में नहीं मिलेगा नया वोटर आईडी!


फोकट में नहीं मिलेगा नया वोटर आईडी!

(आकाश कुमार)

नई दिल्ली (साई)। आने वाले समय में वोटर आईडी कार्ड के लिए भी मतदाता को कीमत चुकानी होगी। पीएमओ के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि मौजूदा वोटर्स की जेब अब ढीली होने वाली है। नए वोटर्स को यह कार्ड बिना किसी कीमत के यानी निशुल्क ही मिलेगा।
सूत्रों ने साई न्यूज को बताया कि पुराने वोटर कार्ड की तुलना में यह थोड़ा अलग होगा। अब तक लैमिनेटिड वोटर आईडी पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो नजर आती है पर सूत्रों के अनुसार अब जो कार्ड जारी किये जाएंगे वह चमकीले प्लास्टिक के कार्ड होंगे। जिन पर वोटर की रंगीन फोटो होगी। यह कुछ-कुछ ड्राइविंग लाइसेंस की तरह नजर आयेगा।
इलेक्शन कमिशन के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि इलेक्शन कमिशन मंगलवार को नए ईपीआईसी डिजाइन को मंजूरी दे चुका है, वहीं अब चर्चा इस बात पर चल रही है कि नये कार्ड तैयार करने का ठेका किसी प्राइवेट फर्म को दिया जाए या नासिक में सरकारी प्रेस-इंडिया सिक्योरिटी प्रेस को दिया जाए। निर्वाचन सदन के सूत्रों के मुताबिक नये ईपीएआईसी के लिए 40 रूपए तक चुकाने पड़ सकते हैं।

शर्मसार हुआ नागपुर, युवक की हत्या!


शर्मसार हुआ नागपुर, युवक की हत्या!

(आशीष कौशल)

नागपुर (साई)। बलात्कार की राजधानी बन चुकी दिल्ली का असर अब महाराष्ट्र प्रदेश की संस्कारधानी नागपुर में भी देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के नागपुर में एक अज्ञात व्यक्ति ने गत रात बीसीए के एक छात्र की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब उसने अपनी मित्र के साथ छेड़छाड़ करने से उसे रोकने की कोशिश की।
पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑॅफ इंडिया को बताया कि 26 वर्षीय रोशन समरित नागपुर के उंतखाना इलाके में मोटरसाइकिल चला रहा था जिसकी पीछे की सीट पर उसकी मित्र बैठी थी। दो युवक कुछ देर से उनका पीछा कर रहे थे। उन्होंने युवती के साथ छेड़छाड़ की। इससे नाराज होकर रोशन ने मोटरसाइकिल रोक दी और उनका विरोध किया। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर रोशन पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने साई न्यूज को बताया कि रोशन को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर रुप से घायल हो जाने के कारण उसने दम तोड़ दिया।
सूत्रों के अनुसार इस संबंध में इमामबाड़ा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में नंदनवाड़ा इलाके में दो लोगों ने मुफ्ती में गश्ती दल के सदस्य 45 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि एक अन्य कांस्टेबल बट्टुलाल पांडे को घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान मोहसिन अंसारी और राजा गाउसे के रुप में की गई है। मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस मिली है नक्सलवादियों से!


पुलिस मिली है नक्सलवादियों से!

(अभय नायक)

रायपुर (साई)। नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सलवादियों और पुलिस की मिलीभगत के आरोप सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और पुलिस अधिकारियों के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुये हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। सरगुजा में पिछले एक दशक से भी अधिक समय से बतौर एसपीओ काम करने वाले एक युवक की इस याचिका पर बंद कमरे में सुनवाई हुई। इसके बाद जस्टिस सतीश अग्निहोत्री ने राज्य शासन को इस मामले में 3 सप्ताह के भीतर शपथ पत्र पेश करने को कहा है।
याचिका में सरगुजा में बतौर एसपीओ काम करने का दावा करने वाले युवक ने आरोप लगाया है कि उस इलाके में नक्सलियों के उन्मूलन के लिये उसने बरसों काम किया है। उसने नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। लेकिन कुछ समय पहले उसे पता चला कि पुलिस के कुछ बड़े अधिकारियों और नक्सलियों के बीच सांठगांठ हैं। युवक का आरोप है कि उसने इस सांठ-गांठ से संबंधित आवश्यक सबूत एकत्र किये और केंद्रीय गृह मंत्रालय और राज्य सरकार को इस संबंध में पत्र लिख कर सूचना दी।
इस युवक ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि पत्र लिखने के बाद से उसे पुलिस के अधिकारियों ने धमकी देना शुरु कर दिया और दूसरी ओर नक्सलियों ने भी उस पर हमला किया। लेकिन नक्सलियों और पुलिस अधिकारियों के बीच की सांठगांठ के खिलाफ उसने अपनी लिखा-पढ़ी जारी रखी।
पुलिस के आला अधिकारियों के खिलाफ इस सनसनीखेज आरोप को लेकर याचिकाकर्ता के वकील सतीश चंद्र वर्मा ने याचिकाकर्ता की सुरक्षा के मद्देनजर अदालत से मामले की सुनवाई बंद कमरे में करने का अनुरोध किया। जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुये मामले की बंद कमरे में सुनवाई की।
मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस सतीश अग्निहोत्री की पीठ ने 3 सप्ताह के भीतर पुलिस प्रशासन के न्यूनतम आईजी स्तर के अधिकारी से इस मामले में शपथपत्र पेश करने का आदेश दिया है। इसके अलावा अदालत ने याचिकाकर्ता को तत्काल पर्याप्त सुरक्षा मुहैय्या करने का आदेश दिया है।

सोना जबर्दस्त ढलान पर


सोना जबर्दस्त ढलान पर

(अतुल खरे)

मुंबई (साई)। आसमान के शिखर पर पहुंचा सोना अब एक बार फिर लुढ़ककर नीचे आ गया है। सोना के दामों में जारी गिरावट से ग्राहकों की चांदी है। दाम घटने से शादी विवाह करने वाले लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दिखाई दे रही है। सोना चांदी के दाम घटते ही ज्वेलर्स की दुकान पर ग्राहक पहुंचने लगे हैं। ग्राहकों की संख्घ्या में 60 से 70 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है जिससे मार्केट में माल कम पड़ रहा है। इस बार शादियां अधिक है व सोना चांदी के भाव कम होने से लोग ज्यादा जेवरात खरीद रहे है।

जलियां वाला बाग पहुंचे राज्यपाल


जलियां वाला बाग पहुंचे राज्यपाल

(विक्की आनंद)

अमृतसर (साई)। उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ0 अज़ीज़ कुरैशी अपने एक सप्ताह के प्रवास के दौरान अमृतसर के निकट जलियांवाला बाग में स्थित स्मारक तथा गुरूद्वारा हरमंदिर साहिब जिसे स्वर्ण मंदिर नाम से भी जाना जाता है, पहुँचे। राज्यपाल ने जलियांवाला बाग स्थित उस स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की जिसे 13 अप्रैल 1919 को अंग्रेजी हुकूमत (जनरल डायर) की दरिंदगी का शिकार हुए सैकड़ों निहत्थे मासूम लोगों की स्मृति में बनाया गया है। राज्यपाल ने गुरूद्वारा हरमंदिर साहिब पहुँचकर पूर्ण श्रद्धा के साथ देश में अमन-चैन तथा सुख-समृद्धि की कामना की।

भाजपा के दरबार से है अध्यक्ष को आशा


भाजपा के दरबार से है अध्यक्ष को आशा

(शिवेश नामदेव)

सिवनी (साई)। लगातार तीन सालों तक हिटलर की तरह जनपद पंचायत का संचालन करने के बाद जब आक्रोषित सदस्यों ने जनपद पंचायत सिवनी की अध्यक्ष किरण अवधिया के विरूद्ध अविष्वास प्रस्ताव पेष कर दिया तो अध्यक्ष को अपनी वास्तविक हैसियत का अनुमान हो गया और आखिरकार वे उसी दरबार में मत्था टेक कर आषीर्वाद की भींख मांगने पंहुच गईं जिसके विरूद्ध इलेक्ट्रानिक मीडिया पर सैंकड़ों आरोप लगाकर स्वयं अध्यक्ष ने उस पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। स्मरणीय है कि श्रीेमति किरण अवधिया भाजपा समर्थित प्रत्याषी के रूप में सिवनी जनपदपंचायत की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा और कामता पंचायतों को मिलाकर बने जनपद क्षेत्र से जनपद सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई थीं। जनपद सदस्य निर्वाचित होने के बाद सबसे पहले उन्हाने पदलोलुपता का परिचय देकर पार्टी के आदेषों की अव्हेलना कर पार्टी के अधिकृत प्रत्याषी के विरूद्ध अध्यक्ष का चुनाव लड़कर विद्रोही प्रत्याषी के रूप में अध्यक्ष पद का चुनाव जीता जिसमें गोंडवाना समर्थक सदस्यों के साथ साथ विधानसभा उपाध्यक्ष विरोधी कांग्रेास गुट के सदस्यों की विषेष भूमिका रही थी। अध्यक्ष बनने के बाद उनका सबसे पहले टकराव तत्कालीन महिला सी ई ओ से हुआ जिसे हटाने के लिये अध्यक्ष ने भाजपा के जिलास्तर से लेकर प्रदेष स्तर तक के नेताओं के चक्कर काटे किंतु उन्हे सफलता नहीं मिली। परिणामस्वरूप उन्होने अपने तथाकथित अपमान का विरोध करने का मन बनाया और एक दिन अपने कार्यालय में जिला मुख्याालय के मीडिया कर्मियों को आमंत्रित कर सार्वजनिक रूप से भाजपा से त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी।उसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष के हस्तक्षेप से तत्कालीन सीईओ को अपना बोरिया बिस्तर बांधने को मजबूर होना पड़ा। इस उपकार के बदले जनपद अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों में जाना बंद कर पूरी तरह विधानसभा उपाध्यक्ष का दामन थाम लिया। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं से सम्पर्कों के दंभ में जनपद अध्यक्ष को कभी इस बात का अहसास नहीं हुआ कि सीईओ को हटाने या न हटाने का काम भले ही बड़े नेता करते हों किंतु उन्हे अध्यक्ष पद से हटाने या न हटाने का काम जनपद सदस्य भी कर सकते हैं। इसी गलतफहमी के कारण अध्यक्ष ने जनपद सदस्यों से नौकरों जैसा व्यवहार करना प्रारंभ कर दिया। यहां तक कि सदस्यों को इस बात के लिये भी आदेषित करने लगीं कि उनके क्षेत्र की कार्ययोजना भी अध्यक्ष के आदेषानुसार बनाई जाये अन्यथा कोई राषि उपलब्ध नहीं कराई जायेगी। अध्यक्ष के इस दुवर््यवहार का परिणाम यह हुआ कि आज 25 सदस्यों वाले सदन में अध्यक्ष के साथ खड़े होने के लिये उनके अतिरिक्त एक मात्र सदस्य के अतिरिक्त और कोई तैयार नहीं है। अपनी इस दुर्दषा का अनुमान लगते ही जनपद अध्यक्ष भाजपा के कार्यालय में आषीर्वाद मांगने पंहुच गई। बताया जाता है कि जिस समय अध्यक्ष पार्टी कार्यालय पंहुची उस समय पार्टी की प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी। भाजपा की रीति-नीति से अनभिज्ञ जनपद अध्यक्ष सीधे उस बैठक में जाने का प्रयास करने लगीं जिन्हे बाहर ही रोक दिया गया। लम्बी प्रतीक्षा के बाद कुछ वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलकात कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया। बताया जाता है कि अध्यक्ष ने अब भविष्य में कांग्रेस नेता और पार्टी से किसी तरह के सम्बंध न रखने की सौगंध भाजपा नेताओं के समक्ष खाई है जिसपर संगठन मंत्री ने कुछ सहरानुभूति प्रकट की है उसके बावजूद अध्यक्ष को बचाने के मामले में भाजपा में मतैक्य नहीं दिख रहा है। बताया जाता है कि जिला भाजपा अध्यक्ष और केवलारी के प्रत्याषी रहे भाजपा नेता तो अध्यक्ष को एक अवसर देने की मानसिकता रखते हैं किंतु जनपद सदस्यों के बहुतायत वाली सिवनी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला नेत्री उससे सहमत नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि सिवनी जनपद में कुल 25 सदस्य है जिनमें से केवलारी विधानसभा के क्षेत्र में 07 और सिवनी विधानसभा के क्षेत्र में 18 सदस्य है जिनमें से 17 सदस्य अध्यक्ष के विरोधी हैं।

गुरुवार, 18 अप्रैल 2013

सबको मना कर खुद बिजली का बिल जमा कर रही आप


सबको मना कर खुद बिजली का बिल जमा कर रही आप


(आकाश कुमार)

नई दिल्ली (साई)। अपनी सादगी और सत्यनिष्ठा के दम पर देश को हिलाकर रख देने वाले अण्णा हजारे के सहयोगी रहे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी यानी आप द्वारा दिल्ली के लोगों को बिजली का बिल जमा ना करने की नसीहत दी जा रही है, वहीं दूसरी और आप द्वारा खुद ही बिजली का बिल अदा किया जा रहा है जिसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि कहीं आप लोगों को गुमराह तो नहीं कर रही है।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल वाजपेयी ने बिजली कंपनी बीएसईएस से प्रशांत भूषण के फ्लैट की बिल डिटेल निकलवाई। मयूर विहार फेज-1 में स्थित यह वही फ्लैट है, जहां अन्ना कई बार रुके हैं। जब 2011 में 16 अगस्त क्रांति नाम से आंदोलन शुरू किया था, तो अन्ना के साथ केजरीवाल और दूसरे लोगों को पुलिस ने यहीं से गिरफ्तार किया था। बिजली कंपनी की डिटेल के मुताबिक, इस फ्लैट का लगातार बिल जमा हुआ है। आखिरी बिल 5 मार्च को 4,360 रुपये जमा हुआ। इससे पहले 10 जनवरी को 3040 रुपये, 16 नवंबर 2012 को 8700 रुपये का बिल जमा किया गया।
लोगों में चर्चा है कि आप के नेता एक ओर तो कह रहे हैं कि बिजली का बिल अदा ना करें अगर कनेक्शन कटा तो आप के लोग जोड़ने आएंगे। इन परिस्थितियों में लगने लगा था कि लोगों को आप के रूप में एक विकल्प मिल गया है। पेशे से वकील प्रशांत भूषण कानूनी पेचीदगियों से वाकिफ हैं, संभवतः यही कारण है कि वे खुद बिजली का बिल अदा कर रहे हैं।

अप्राकृतिक सेक्स के साथ रातभर कराया नंगा नाच


अप्राकृतिक सेक्स के साथ रातभर कराया नंगा नाच

(सरवन मवई)

सीहोर (साई)। जिले की इछावर तहसील के आदिवासी बाहुल्य गांव के दो युवको को मछली पकडऩे की अमानवीय सजा डेम ठेकेदारों के गुंडो ने दी। इन दोनों युवकों के साथ जहां जमकर मारपीट की गई,इतने से दिल नही भरा तो इन दोनों युवकों को रातभर नंगा कर नचवाया गया। हद तो तब हो गई जब रिश्ते के दोनों भाईयों को अप्राकृतिक सेक्स करने पर मजबूर भी किया गया। किसी तरह ठेकेदार के चंगुल से छूटे दोनों युवक जब बिलकिसगंज थाने पहुंचे तो वहां पुलिस ने उल्टे उन्हें की हवालात की हवा खिला दी।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार बिलकिसगंज थाना अंतर्गत ग्राम फांगिया के चार युवक रविवार शाम चार बजे जंगल से लगे कोलार डेम पर मछलियां पकडऩे गए थे। यहां इन युवकों को मछली ठेकेदार के लोगों ने इन्हें घेर लिया। दो युवक तो इनके चंगुल से छूट गए लेकिन दो जिनमे अमर सिंह पिता गजे सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी फांगिया व उसका चचेरा भाई महेश पिता गोपाल सिंह उम्र 28 वर्ष को ठेकेदारो के लोगों ने घेर लिया। इन दोनों के साथ डेम पर लटठों से जमकर मारपीट की गई।
इसके बाद इन्हे एक कमरे में बंद कर दिया गया। रात में इन्हें नग्न कर  डांस करवाया गया। पीडितों की माने तो इनको एक-दूसरे के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने को भी मजबूर किया। पीड़ितों ने यह बात पुलिस रिपोर्ट में भी कही है। मगर पुलिस ने पूरी जानकारी सुनने और लिखने के बाद भी मात्र मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है जबकि दोनों भाई गंभीर हालत में सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। 

सिवनी जिले में बिक रहा रंगीन जहर!


सिवनी जिले में बिक रहा रंगीन जहर!

(शिवेश नामदेव)

सिवनी (साई)। शीतल पेय, आईसगोला, बर्फ के नाम पर सिवनी जिले में जहर बिक रहा है। सिवनी में ना जाने कितने ब्रांड के शीतल पेय बिक रहे हैं जो मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीन खाद्य विभाग का अमला कार्यरत है, बावजूद इसके इस तरह के जहर बाजार में सरेआम बिक रहे हैं।
ग्रीष्म ऋतु आते ही प्यासे कंठों को तर करने के लिए चिल्ड पेय की मांग बढ़ जाती है। जिले भर में गन्ना रस, आम का रस आदि बेचने वाले किस बर्फ का प्रयोग कर रहे हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है। सिवनी की इकलौते आईस एण्ड कोल्ड स्टोरेज में बाई प्रोडेक्ट के बतौर निकलने वाली बर्फ को बेचने के पूर्व चेतावनी वाला बार्ड कि यह बर्फ शीतल करने के लिए है मानव उपयोग के लिए नहीं, की खरीददारों द्वारा अनदेखी कर दी जाती है।
शाम ढलते ही शहर में अघोषित मयखानों में भी इसी तरह की बर्फ का प्रयोग आम बात है। इसी तरह अनेक ब्रांड के पानी के पाउच भी जिले भर में चलन में हैं, जिनमें से अजीब सी दुर्गंध भी आती है। ये पाउच आईएसआई मार्का का उपयोग तो करते हैं पर वास्तव में ये आईएसआई के मानकों से कोसों दूर होते हैं।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार सिवनी के विकासखण्ड मुख्यालय बरघाट के वार्ड नंबर 12 में इस तरह के कथित जहर को बनाने वाली एक फेक्ट्री पर प्रशासन ने छापा मारकर वहां से कुछ माल जप्त किया है। यद्यपि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है पर फिर भी बताया जाता है कि मीडिया में बात उछलने के बाद इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।

पुलिस कर रही थी चोर की मदद!


पुलिस कर रही थी चोर की मदद!

(ब्यूरो कार्यालय)

सीहोर (साई)। जब पहरेदार ही लुटेरा बन जाए तो फिर आमजन की सुरक्षा किस प्रकार हो रही होगी समझा जा सकता है। ऐसा ही एक प्रत्यक्ष मामला गत दिवस दोपहर नगर में सामने आया। इस मामले में एक चोर जहां वाहन से बैटरी चुराने का प्रयास कर रहा था तो पुलिसकर्मी उसके पास खड़ा होकर उसकी मदद कर रहा था। दोनों को जनता ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर ही दोनों की धुनाई भी लगा दी। लेकिन फरियादी के आगे नही आने पर मामला दर्ज नही हो सका।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार नगर के पावर हाउस चौराहे के नजदीक एक वाहन से एक युवक बैटरी निकालने का प्रयास कर रहा था। इस वाहन व चोर के नजदीक ही पुलिस कर्मी जिसकी वर्दी पर उसका नाम रमेश कुमार लिखा था खड़ा था। चोर आराम से बैटरी निकालने में लगा था। इसी दौरान आसपास के लोगों की इन पर नजर पड़ गई।
मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों की मौके पर जमकर धुनाई कर दी। लोग इन दोनों को कोतवाली तक भी लाए। लेकिन वाहन मालिक के मामला दर्ज करने से इंकार करने पर इन पर मामला दर्ज नहीं हो सका। इधर चोरी के एक प्रयास में पुलिस कर्मी के शामिल होने की बात पर लोगों मे काफी आक्रोश भी देखा गया।