रविवार, 16 मार्च 2014

प्रदेश के नौ संसदीय क्षेत्र में पहले दिन कोई नामांकन नहीं


प्रदेश के नौ संसदीय क्षेत्र में पहले दिन कोई नामांकन नहीं

(राजेश शर्मा)

भोपाल (साई)। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिये पहले चरण के नौ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आज पहले दिन उम्मीदवारों द्वारा कोई भी नाम-निर्देशन-पत्र जमा नहीं करवाया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पहले चरण के नामांकन के लिये आज सुबह अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही लोकसभा निर्वाचन के लिये चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पहले चरण के लिये 10 अप्रैल को मतदान होना है।

नाम-निर्देशन पत्र
अधिसूचना जारी होने की तिथि - 15 मार्च, नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 22 मार्च, नाम निर्देशन पत्र की स्क्रूटनी - 24 मार्च, नाम-निर्देशन पत्र वापिस लेने की अंतिम तिथि - 26 मार्च रखी गई है। प्रथम चरण 10 अप्रेल को आरंभ होगा जिसमें 9-सतना, 10-रीवा, 11-सीधी, 12-शहडोल (अजजा), 13-जबलपुर, 14-मंडला (अजजा), 15-बालाघाट, 16-छिंदवाडा, 17- होशंगाबाद शामिल हैं।
मध्यप्रदेश के जिन संसदीय क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया आज से प्रारंभ हुई, उनमें 9-सतना, 10-रीवा, 11-सीधी, 12-शहडोल (अजजा), 13-जबलपुर, 14 मंडला(अजजा), 15-बालाघाट, 16-छिंदवाड़ा, 17-होशंगाबाद शामिल हैं। इन संसदीय क्षेत्रों में 22 मार्च तक नाम-निर्देशन-पत्र जमा करवाये जा सकेंगे। नाम-निर्देशन-पत्र की संवीक्षा (स्क्रूटनी) का कार्य 24 मार्च को होगा। आगामी 26 मार्च तक उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिये जा सकेंगे।

चुनाव के दौरान मीडिया समाचार को लेकर संयम बरते


चुनाव के दौरान मीडिया समाचार को लेकर संयम बरते

(सोनल सूर्यवंशी)

भोपाल (साई)। भारत घ्निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को समाचार को लेकर संयम बरतने का आग्रह किया है।
आयोग ने कहा है कि मीडिया समाचार को इस तरह से जारी करे कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाये रखने में मदद मिल सके। आयोग ने कहा है कि किसी चुनाव क्षेत्र मंन चुनाव प्रक्रिया के निर्धारित समय की समाप्ति से 48 घण्टे की अवधि के दौरान ऐसे कार्यक्रम प्रकाशित और प्रसारित नहीं किये जायें, जिससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो। आयोग ने कहा है कि जन-प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 के प्रावधान की अवेहलना पर 2 साल तक की जेल या जुर्माना किया जा सकता है।
आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि टी.वी, रेडियो व केबल नेटवर्क 48 घण्टे की अवधि के दौरान परिचर्चा में शामिल पेनलिस्ट के विचारों सहित कोई ऐसी बात प्रसारित नहीं करेंगे, जिससे यह महसूस हो कि किसी राजनैतिक दल अथवा उम्मीदवार की जीत की संभावना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित 48 घण्टे के पूर्व कार्यक्रम के प्रसारण के पहले टी.वी., रेडियो चौनल एवं केबल नेटवर्क राज्य, जिला और स्थानीय अधिकारियों से संबंधित प्रसारण की अनुमति प्राप्त करेंगे। उनके द्वारा जो कार्यक्रम प्रसारित किये जायेंगे वे केबल नेटवर्क अधिनियम प्रावधान के अंतर्गत शालीनता, साम्प्रिदायिक, सौहार्द आदि के दायरे में होना चाहिये।
आयोग ने मीडिया को पेड न्यूज के लिये बनाये गये प्रावधानों का पालन किये जाने का भी आग्रह किया है। ब्राडकॉस्ट करने वाले समाचार और पेड न्यूज में साफतौर पर फर्क रखा जाना चाहिये। ऐसे समाचार जो प्रायोजित हों उनमें ‘भुगतान प्राप्त सामग्री‘, ‘भुगतान प्राप्त विज्ञापन‘ अनिवार्य रूप से लिखा जाना चाहिये। आयोग ने ओपेनियन पोल के संबंध में भी तैयार किये गये दिशा-निर्देशों का उल्लेख किया है। आयोग ने मीडिया से कहा है कि ओपेनियन पोल को ठीक एवं उचित तरीके से प्रसारित किया जाना चाहिये। मीडिया से कहा गया है कि वे ओपेनियन पोल के प्रसारण के पूर्व जन सामान्य को यह भी बतायें कि उक्त ओपेनियन पोल किसके द्वारा प्रायोजित किया गया है। ओपेनियन पोल प्रसारण के साथ ऐसी जानकारी भी दी जाए जिससे दर्शक उसके महत्व और विश्वसनीयता को जान सकें। दर्शकों को यह भी जानकारी दी जानी चाहिये कि ओपेनियन पोल को तैयार करने में क्या तरीके अपनाये गये है। मतों की संख्या सीटों की संख्या में कैसे परिवर्तित होती है उसके बारे में भी दर्शकों को जानकारी दी जानी चाहिये। आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि चुनाव की घोषणा से लेकर परिणाम घोषित होने तक ब्राडकास्ट किये जाने वाले समाचारों की मॉनीटरिंग की जायेगी। ब्राडकास्टर द्वारा नियमों का उल्लघंन करने पर संबंधित के खिलाफ नेशनल न्यूज ब्राडकास्टिंग स्टेन्डर्ड अथारिटी (एनबीएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग ने प्रचार माध्यमों का ध्यान प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी दिशा-निर्देश की ओर भी आकर्षित किया है। मीडिया से उम्मीद की गई है कि वे दर्शकों एवं पाठकों को चुनाव के दौरान उम्मीदवारों से संबंधित वस्तुपरक जानकारियाँ दें। मीडिया को अपनी कार्य प्रणाली में यह दिखाना होगा कि उनके द्वारा जारी किये गये समाचार निष्पक्ष हैं। उनके द्वारा जारी किये गये तथ्यों से किसी राजनैतिक दल एवं उम्मीदवार की अनदेखी नहीं हो रही है। निर्वाचन प्रावधानों के अंतर्गत सांप्रदायिक अथवा जाति आधारित चुनावी अभियान पूर्णतरू प्रतिबंधित है। प्रेस को ऐसे समाचार प्रकाशित और प्रसारित करने से बचना चाहिये जिनसे लोगों के मध्य धर्म, जाति, नस्ल, संप्रदाय या भाषा को लेकर वैमनस्य उत्परन्न न हो। प्रेस को किसी उम्मीदवार व राजनैतिक दल के विरूद्ध असत्यापित समाचार प्रकाशित नहीं करना चाहिये। मीडिया को हर प्रकार के राजनैतिक एवं आर्थिक दबाव से खुद को बचाये रखना चाहिये। आयोग ने मीडिया से कहा है कि भूलवश यदि कोई गलत जानकारी प्रकाशित या प्रसारित हो गई है तो उसमें बिना देरी किये हुए भूल सुधार को महत्व के साथ प्रकाशित एवं प्रसारित किया जाना चाहिये।

नहीं गया केंद्रीय अध्ययन दल सिवनी!


नहीं गया केंद्रीय अध्ययन दल सिवनी!

केन्द्रीय अध्ययन दल का छिंदवाड़ा और अशोकनगर का दौरा

(नन्द किशोर)

भोपाल (साई)। केन्द्रीय अध्ययन दल ने आज छिंदवाड़ा एवं अशोकनगर जिले का दौरा कर ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मौके पर जाकर जायजा लिया। सिवनी में इससे हुए नुकसान की खबरें केंद्रीय स्तर पर उछलने के बाद भी अध्ययन दल ने सिवनी से किनारा ही किया।
केन्द्रीय अध्ययन दल छिंदवाड़ा जिले के ग्राम खापामिट्ठेखां, चारगाँव, झिरलिंगा, जम्होड़ी, पिपरिया वीरसा, बनगाँव एवं सारना का दौरा किया। उन्होंने ओलावृष्टि के कारण गेहूँ, पपीता और सब्जी की फसलों को देखा जिन्हें ओलावृष्टि के कारण गम्भीर क्षति पहुँची है। केन्द्रीय अध्ययन दल ने ओला वृष्टि से मकानों को हुई क्षति का भी अवलोकन किया। अध्ययन दल ने पीड़ित किसानों से भी चर्चा की।
केन्द्रीय अध्ययन दल को कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी ने ओलावृष्टि एवं अति वर्षा से उत्पन्न स्थिति की जानकारी देते हुए राज्य शासन द्वारा लिये गये निर्णयों के बारे में बताया। केन्द्रीय अध्ययन दल ने आज अशोकनगर जिले के विभिन्न गाँवों का दौरा कर क्षतिग्रस्त फसलों को देखा और प्रभावित किसानों से चर्चा की।

शनिवार, 15 मार्च 2014

. . . प्रतीत होता है कि डॉ.गर्ग कर रहे निर्देशों की अव्हेलना!

. . . प्रतीत होता है कि डॉ.गर्ग कर रहे निर्देशों की अव्हेलना!

आरटीआई की जानकारी देने से लगातार कतरा रहे हैं आयुष अधिकारी

(अय्यूब कुरैशी)

सिवनी (साई)। प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ.सतीश दत्त गर्ग द्वारा सूचना के अधिकार कानून में जानकारियां देने में लगातार कोताही की जा रही है। एक के बाद एक प्रकरण सामने आते जा रहे हैं जिसमें सूचना के अधिकार के तहत जानकारियां देने में डॉ.गर्ग द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।
हाल ही में एक और मामला प्रकाश में आया है जिसमें पत्रकार, विक्रम मार्को को संचालनालय द्वारा चार मार्च को प्रेषित पत्र के द्वारा सूचित किया गया है कि उनके प्रथम अपीलीय अधिकारी को प्रेषित आवेदन पर लोक सूचना अधिकारी (जिला आयुष अधिकारी), सिवनी को पत्र क्रमांक 6/सू.सेल/2014 को आदेशित किया गया है।
इस आदेश में कहा गया है कि अपीलार्थी की 21 सितंबर की अपील के संबंध में संचालनालय द्वारा लोक सूचना अधिकारी (जिला आयुष अधिकारी), सिवनी से कार्यवाही प्रतिवेदन चाहा गया था। यह प्रतिवेदन हेतु संचालनालय द्वारा आठ नवंबर को एक पत्र के माध्यम से जानकारी चाही गई थी। पत्र में कहा गया है कि यह जानकारी आज दिनांक तक अप्राप्त है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि लोक सूचना अधिकारी (जिला आयुष अधिकारी), सिवनी द्वारा निर्देशों की अव्हेलना की जा रही है।

पत्र में लोक सूचना अधिकारी (जिला आयुष अधिकारी), सिवनी निर्देशित किया गया है कि अपीलार्थी को भेजे गए पत्र एवं जानकारियों को संलग्न कर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन लेकर 28 मार्च को राज्य संचालनालय में संचालक, आयुष, के समक्ष पेश हों। गौरतलब है कि इसके पहले दो तीन मामलों में पूर्व में भी संचालनालय द्वारा इस तरह के निर्देश दिए जा चुके हैं।

डीआईजी के रडार पर कोतवाली पुलिस

डीआईजी के रडार पर कोतवाली पुलिस

कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश हैं जोगा


(अखिलेश दुबे)

सिवनी (साई)। उप पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा इन दिनों कोतवाली सिवनी की कार्यप्रणाली से नाखुश ही नजर आ रहे हैं। गत दिवस सिवनी आए डीआईजी ने अधिकारियों की बैठक में अपनी नाराजगी का इजहार किया है।
गौरतलब है कि कोतवाली पुलिस के कार्यक्षेत्र में पिछले दिनों चोरी की घटनाएं बहुतायत में घटित हुई थीं। यह अलहदा बात है कि वर्तमान में चोरी की घटनाओं पर विराम लग चुका है पर पिछले दिनों हुई चोरी की वारदातों में न तो चोर ही पुलिस के शिकंजे में आए हैं और न ही चोरी गया माल ही।
बीते दिनों कोतवाली क्षेत्र में ग्राम सिमरिया में पुलिस के सेवानिवृत निरीक्षक ब्रज लाल सिंह के घर डकैतों ने धावा बोलकर लगभग चार लाख रूपए की डकैती को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं वहीं एक अन्य घर में इसी समय चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

यातायात व्यवस्था चरमराई
कोतवाली पुलिस के कार्यक्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। कोतवाली पुलिस का एक सिपाही बस स्टैंड ड्यूटी वाले प्वाईंट पर होने के बाद भी बस स्टैंड से निकलना इसलिए दूभर होता है क्योंकि सड़कों पर ही सवारियों को भरने और उतारने के कार्य को अंजाम दिया जाता है।

जुएं सट्टे का जोर
सिवनी शहर में जुंए और सट्टे का काम बैखौफ होकर चल रहा है। जहां-तहां जुएं की फड़ जमी रहती है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे ही बैठी रहती है। शहरी सीमा से लगे परतापुर में भी नदी किनारे लोग बेखौफ होकर जुआं खिलाते देखे गए हैं। बताया जाता है कि जुएं की फड़ में जुंआ खेलने वालों को ‘स्पाट फाईनेंस‘ की सुविधा भी मुहैया करवाई जाती है। इसमें ब्याज दर इतनी जबर्दस्त होती है कि ब्याज लेने वाले की कमर ही टूट जाती है।

समस्याओं के लगे हैं अंबार

छिंदवाड़ा से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो कार्यालय ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक को सिवनी कोतवाली के संबंध में अनेकों शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों में मुख्यतः गौवंश के परिवहन को न पकड़ा जाना, जुंए सट्टे पर अंकुश न लग पाना, गश्त प्वाईंट पर सिपाहियों की तैनाती न होना, मिट्टी के तेल और रसाई गैस से चलने वाले वाहनों, बिना परमिट चलने वाली अवैध यात्री बसों पर कार्यवाही न होना आदि प्रमुख हैं। सूत्रों के अनुसार डीआईजी स्वयं भी कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं।

मरीज की मौत पर आसान नहीं होगी चिकित्सक की गिरफ्तारी

मरीज की मौत पर आसान नहीं होगी चिकित्सक की गिरफ्तारी

लखनादौन में हुई मौत पर पुलिस ने धर लिया था चिकित्सक को

(नन्द किशोर)

भोपाल (साई)। इलाज में लापरवाही के मामले में अब पुलिस आरोपी डॉक्टर को खुद की जांच के आधार पर गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। उसे पहले सरकारी अस्पताल के डॉक्टर से मामले की जांच कराना पड़ेगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर ही पुलिस को गिरफ्तारी की कार्यवाही का अधिकार होगा।
स्वास्थ्य संचालनालय के अधिकारियों के मुताबिक अभी पुलिस, मरीज के परिजन की शिकायत पर इलाज में लापरवाही का मामला दर्ज कर लेती है। इलाज के दौरान मृत्यु होने पर परिजनों की शिकायत पर पुलिस डॉक्टर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लेती है।
संचालनालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि यह कार्यवाही शिकायत की जांच के बगैर की जाती है। इस कारण अब सभी कलेक्टर और एसपी को डॉक्टर्स के विरुद्ध इलाज के लापरवाही से जुड़े मामलों में उनकी गिरफ्तारी, एक्सपर्ट कमेटी (मेडिकल कॉलेज डीन, सीएमएचओ, सिविल सर्जन) से शिकायत की जांच के बाद कराने के निर्देश दिए गए हैं।

हर साल दर्ज होते हैं 10 मामले
सीएमएचओ डॉ.पंकज शुक्ला ने बताया कि राजधानी में हर साल इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत के औसतन 10 मामले विभिन्न थानों में दर्ज होते हैं। जिनके जांच मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल के निर्देश पर की जाती है।

डॉक्टरों ने की थी हड़ताल

इसी साल जनवरी में सिवनी जिले के लखनादौन अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। उसके विरुद्व पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। घटना के तत्काल बाद मध्यप्रदेश मेडिकल ऑफिसर एॅसोसिएशन ने डॉक्टर को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारियों के निलंबन की मांग को लेकर हड़ताल की थी। इसके बाद सरकार ने विशेषज्ञों की कमेटी से शिकायत की जांच कराकर, मामला खत्म किया था।

मौलवी पर विकलांग लड़की से रेप का आरोप

मौलवी पर विकलांग लड़की से रेप का आरोप

(अनेशा वर्मा)

कुरूक्षेत्र (साई)। यमुनानगर के एक गांव में एक मौलवी के उपर अपनी छात्रा के साथ रेप करने का आरोप लगा है। छात्रा विकलांग है और उसके हाथ व पैर काम नहीं करते हैं। बताते हैं कि छात्रा के मौसा ने उसकी अच्छी तालीम के लिए मौलवी को पढ़ाने का जिम्मा सौंपा था।
लड़की के परिजनों को इसकी कानों-कान खबर नहीं थी। लेकिन जब लडकी को चेक कराया गया तो वह प्रेगनेंट निकली। वहीं, पुलिस इस मामले में बोलने से बच रही है। जानकारी के मुताबिक, यह लड़की यमुनानगर के सासौली गांव में अपने मौसा के साथ रहती है। उसके मौसा ने उसे पढ़ाई के लिए घर के पास ही मदरसे में भेजना शुरु किया, लेकिन उसे पढ़ाने वाले मौलवी ने उसके साथ बार-बार रेप किया।
बताया जाता है कि लड़की इन बातों से अनजान थी और उसने इस मामले में अपने परिजनों को भी नहीं बताया। हालांकि इस घटना के बाद से लड़की गुमसुम सी रहने लगी और कुछ दिन बाद अपने माता-पिता के पास चली गई। यह मौलवी एक पार्टी के चुनाव चिन्ह पर एमएलए का चुनाव भी लड़ चुका है, और पार्टी का प्रदेश स्तर का पदाधिकारी भी है।

गुरुवार की देर रात जब पीडिता के पेट में दर्द हुआ तो उसके परिजन उसे अस्पताल ले गए। पीड़िता की बहन का कहना है कि अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि लड़की 6 महीने की प्रेगनेंट है, और भ्रूण मर चुका है। परिजनों ने जब पूछा तो लड़की ने मौलवी मोहम्मद कारी कासिम का नाम लिया। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को तो शिकायत दे दी है, लेकिन मामला प्रदेश स्तर के नेता से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

कम भीड़ के कारण नहीं गया ममता की रैली में: अन्ना

कम भीड़ के कारण नहीं गया ममता की रैली में: अन्ना

(मोदस्सिर कादरी)

नई दिल्ली (साई)। समाजसेवी अन्ना हजारे कहना है कि वह दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी की रैली में कम भीड़ जुटने के कारण नहीं गए थे।
उन्होंने इसके लिए अपने करीबी और जाने-माने पत्रकार संतोष भारतीय पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भारतीय ने उन्हें धोखा दिया है। दिल्ली के कंस्टिट्यूशनल क्लब में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अन्ना ने कहा कि वह ममता बनर्जी का पूरा सम्मान करते हैं। वह सभी मुख्यमंत्रियों में सबसे बेहतर हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वह ममता को सपोर्ट करते हैं, उनकी पार्टी को नहीं।

तृणमूल की रैली में न जाने के सवाल पर अन्ना ने कहा कि उस दिन उनकी रैली पर पूरी नजर थी। उन्होंने दोपहर दो बजे रैली स्थल का नजारा टीवी पर देखा था। रामलीला मैदान में महज चार हजार लोग थे। मेरे साथ धोखाधड़ी की गई थी। उन्होंने इसका ठीकरा अपने करीबी संतोष भारतीय के सिर फोड़ते हुए कहा कि भारतीय ने उन्हें धोखा दिया है। उन्हें रैली के बारे में गलत जानकारी दी गई। अन्ना ने कहा, ‘मुझसे कहा कि ममता की रैली में जाना है और ममता से कहा कि अन्ना की रैली में जाना है।‘

गुलाम नहीं, एनडीए को समर्थन पर दोबारा विचार: रामदेव

गुलाम नहीं, एनडीए को समर्थन पर दोबारा विचार: रामदेव

(सोनाली खरे)

नई दिल्ली (साई)। अब तक नमो-नमो का राग अलापने वाले योगगुरु स्वामी रामदेव ने लोकसभा चुनाव करीब आने पर यू-टर्न लेते हुए एनडीए और बीजेपी को समर्थन देने के मुद्दे पर फिर से विचार करने की बात कही है।
बाबा रामदेव ने एनडीए में गड़बड़ी की बात करते हुए तल्ख लहजे में कहा कि हम किसी के गुलाम नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हम किसी के गुलाम नहीं हैं। राजनीति में विकल्पों की कमी नहीं है। हमने हमेशा कहा है कि हमारा समर्थन मुद्दों पर आधारित है। फिलहाल एनडीए में काफी गड़बड़ है।‘
बाबा रामदेव ने एक योग शिघ्विघ्र में कहा कि वह एनडीए और बीजेपी को समर्थन देने पर दोबारा विचार करेंगे। रामदेव ने कहा कि मुद्दों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही वह बीजेपी को सपोर्ट देंगे। उन्होंने कहा कि मुझे मौखिक नहीं, लिखित आश्वासन चाहिए और अगर मुद्दों पर बात नहीं बनी तो हम दूसरा विकल्प ढूंढेंगे।
स्वामी रामदेव कई मौकों पर बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा कर चुके हैं। अब तक रामदेव मोदी पर पूरा भरोसा जता रहे थे और उनके लिए वह दिल्ली में वोट मांगते भी नजर आए थे, लेकिन अब अचानक उनके सुर बदल गए हैं। रामदेव ने कहा है कि हमारे लिए सभी विकल्प खुले हैं। बाबा रामदेव ने बीजेपी के समक्ष कई मांगें रखी थीं। इनमें सभी तरह के टैक्स को खत्म कर सिर्फ ट्रांजैक्शन टैक्स लगाने और कालाधन वापस लाने की मांग सबसे अहम है। बीजेपी ने इन मांगों पर विचार करने की बात कही थी।
रामदेव ने कहा, ‘एनडीए को कसम खानी होगी कि वह उनके मुद्दों का समर्थन करेगी। उन्होंने अभी तक मौखिक समर्थन किया है, लेकिन अब उन्हें लिखकर देना होगा कि वे हमारे मुद्दों पर काम करेंगे।‘ उन्होंने कहा कि बीजेपी से इस मसले पर जवाब आने के बाद ही हम आगे बढ़ेंगे।

आमिर ने सादगी से मनाया 49वां जन्मदिन

आमिर ने सादगी से मनाया 49वां जन्मदिन

(निधि गुप्ता)

मुंबई (साई)। मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान शुक्रवार को 49 साल के हो गए। उन्होंने अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ बहुत ही सादगी से मनाया।
आमिर ने कहा, मैं 49 साल का हो गया हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने अपनी जिंदगी में काफी कुछ सीखा है। इस दिलचस्प यात्रा के दौरान मुझे जितना भी प्यार मिला, उसके लिए मैं ईश्वर और अपने प्रशंसकों का धन्यवाद अदा करता हूं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले उनकी पत्घ्घ्नी किरण राव ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अपने घर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अभिनेता ने कहा, मेरे लिए पिछला साल काफी शानदार रहा। फिल्म धूम-3 की सफलता से मैं खुश हूं। इस साल मैंने अपना सारा समय टीवी शो ‘सत्यमेव जयते‘ को दे दिया है। राजकुमार हीरानी की फिल्म ‘पीके‘ साल के अंत में रिलीज होगी।

आमिर आम तौर पर किसी राजनीतिक पार्टी के संबंध में अपने विचार साझा करने से बचते हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, आप एक नई पार्टी है। देखते हैं वे क्या करते हैं। मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी या उसके अभियान का समर्थन नहीं कर रहा हूं। यह लोकतांत्रिक देश है और मेरा मानना है कि सभी लोगों को अपने निर्णय खुद लेने चाहिए। लोगों को घरों से बाहर निकलना चाहिए और समझदारी से वोट डालना चाहिए। ‘थ्री इडियट्स‘ जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले अभिनेता ने युवाओं से समझदारी से वोट देने का आग्रह किया। आमिर ने इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार निरोधी आंदोलन का समर्थन किया था।

शिक्षकों के लिए चलेगी टीचर्स स्पेशल ट्रेन

शिक्षकों के लिए चलेगी टीचर्स स्पेशल ट्रेन

(संतोष पारदसानी)

भोपाल (साई)। रेलवे ने अतिरिक्त ट्रैफिक को देखते हुए टीचर्स स्पेशल ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया है। 01075/01076 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई-वाराणसी-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई के बीच यह स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। गौरतलब है कि रेल बजट में शिक्षकों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया था। इसी कड़ी में यह गाडिय़ां चलाने का निर्णय लिया गया है।

ट्रेन नंबर 01075 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई से वाराणसी के बी 7 मई को चलाई जाएगी। इसी तरह 01076 वाराणसी-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई के बीच 5 जून को चलेगी। इन स्पेशल गाडिय़ों का भोपाल का टाइम-टेबल व रिजर्वेशन की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

सिलेंडर चाहिए? मोबाइल से बुकिंग कराने पर देना पड़ेगा आधार नंबर!

सिलेंडर चाहिए? मोबाइल से बुकिंग कराने पर देना पड़ेगा आधार नंबर!

(सुरेंद्र जायस्वाल)

जबलपुर (साई)। तेल कंपनियों द्वारा सीडिंग समाप्त किए जाने की बात कही जाने के बाद गैस उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली थी, लेकिन मोबाइल से गैस की बुकिंग कराने पर उपभोक्ता उस वक्त पशोपेश में आ जाते हैं जब उन्हें बुकिंग की जानकारी के साथ यह मैसेज आता है कि अपने हॉकर को आधार नंबर देकर बैंक से सब्सिडी पाएं।
अब गैस उपभोक्ताओं को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वह किसकी बात मानें तेल कंपनियों की या फिर उन एजेंसियों की, जो इस तरह के मैसेज देकर अभी भी परेशान करने से बाज नहीं आ रही हैं। गौरतलब है कि पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश के पर अमल करते हुए तेल कंपनियों ने 10 अप्रैल से सब्सिडी पाने आधार कार्ड को बैंक से लिंक कराने की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है। जिसके लिए बाकायदा दो दिन का समय लेकर नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया और पूर्व में जितने उपभोक्ताओं ने सीडिंग कराई थी, उन्हें भी डी लिंक कर दिया गया है।

परेशानियों को देखते हुए लिया था निर्णय

गौरतलब है कि आधार लिंक के माध्यम से गैस सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खाते में ट्रांसफर किए जाने की योजना प्रारंभ की गई थी, लेकिन इस योजना से उपभोक्ताओं की परेशानियां ज्यादा बढ़ गई थीं। उन्हें समय पर सिलेण्डर नही मिल रहे थे और अनेक उपभोक्ताओं की सब्सिडी की राशि खाते में नहीं पहुंच रही थी। इन सब शिकायतों को देखते हुए ही आधार नंबरों को डी लिंक किए जाने का फैसला लिया गया था। तेल कंपनियों का दावा है कि अब सब्सिडी पाने आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर उपभोक्ता अब भी परेशानी की स्थिति में है। 

मकान मालिक की अनुमति से ही झंडे-बेनर लगाये जा सकेंगे

मकान मालिक की अनुमति से ही झंडे-बेनर लगाये जा सकेंगे

(सोनल सूर्यवंशी)

भोपाल (साई)। प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के संबंध में दिये गये निर्देशों को स्पष्ट किया है।

आयोग ने कहा है कि जिन राज्यों में संपत्ति विरूपण निवारण के संबंध में कानून मौजूद है, वहाँ उसका कड़ाई से पालन किया जाए। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन राज्यों एवं स्थानों में संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम नहीं है वहाँ प्रचार सामग्री जैसे झंडे, बेनर, होर्डिंग आदि निजी मकान या संपत्ति के मालिक की अनुमति से प्रदर्शित किये जायेंगे।

शुक्रवार, 14 मार्च 2014


नाकारा लोगों को किया जा रहा है पुरूस्कृत

(अय्यूब कुरैशी)

सिवनी (साई)। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले बी.एल.ओ. को पुरूस्कृत करने की योजना पर सवालिया निशान लगने आरंभ हो गए हैं।
गौरतलब है कि गत दिवस राजीव गांधी मानस भवन में जिले के सभी बी.एल.ओ. को दो चरणों में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर प्रशिक्षण दिया गया। स्वीप की नोडल अधिकारी श्रीमती प्रियंका दास द्वारा सभी बी.एल.ओ. को महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने, नैतिक मतदान एवं मतदान करने हेतु जागरूकता बढ़ाने तथा युवा मतदाताओं को जोड़ने संबंधी आवश्यक समझाईश एवं दिशा निर्देश दिये गये थे।
इस बैठक में कहा गया था कि बी.एल.ओ. द्वारा मतदाताओं की मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम जोड़ने वाले बी.एल.ओ. को पुरस्कृत किया जायेगा एवं सेक्टर अधिकारी को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। अधिक से अधिक मतदाताओं का नाम जोड़ने वाले बी.एल.ओ. को प्रथम पुरस्कार हेतु राशि 3000 रूपये, द्वितीय पुरस्कार हेतु राशि 2000 रूपये एवं तृतीय पुरस्कार हेतु 1000 रूपये से पुरूस्कृत किया जायेगा।
अधिक से अधिक महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने वाले बी.एल.ओ. को प्रथम पुरूस्कार हेतु राशि रूपये 3000 रूपये, द्वितीय पुरूस्कार हेतु राशि रूपये 2000 एवं तृतीय पुरूस्कार हेतु राशि रूपये 1000 से पुरूस्कृत किया जायेगा। अधिक से अधिक युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने वाले बी.एल.ओ. को प्रथम पुरूस्कार हेतु राशि 3000 रूपये, द्वितीय पुरूस्कार हेतु राशि 2000 रूपये एवं तृतीय पुरूस्कार हेतु राशि 1000 रूपये से पुरूस्कृत किया जायेगा।
इसी प्रकार अधिक से अधिक युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने वाले बी.एल.ओ. को प्रथम पुरूस्कार हेतु राशि रूपये 3000 रूपये, द्वितीय पुरूस्कार हेतु राशि रूपये 2000 एवं तृतीय पुरूस्कार हेतु राशि एक हजार रूपये से पुरूस्कृत किया जायेगा। अतः बी.एल.ओ. से कहा गया है कि अपना कार्य पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करना सुनिश्चित करें।
एक कर्मचारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से कहा कि यह तो कर्तव्य निष्ठ कर्मचारी के साथ अन्याय है। जिस कर्मचारी ने पूरी निष्ठा के साथ पहले ही गांव-गांव, घर-घर जाकर मतदाताओं के नामों को जुड़वाया है उनके कार्य को नजर अंदाज कर अब अंतिम समय में जो नाकारा बीएलओ पहले सुसुप्तावस्था मे रहे और अब अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मतदाताओं के नाम जुड़वाएंगे उन्हें पुरूस्कृत किया जाना न्यायोचित नहीं है।
गौरतलब है कि दिसंबर में मतदाताओं के नाम जोड़ने का अभियान चलाया गया था। इसके उपरांत मतदाता दिवस पर भी यह अभियान चलाया गया था। कर्तव्यनिष्ठ बीएलओ के द्वारा इसी दौरान अपने-अपने क्षेत्रों के मतदाताओं के नाम जुड़वा दिए गए थे। कहा जा रहा है कि संभवतः अब वे ही मतदाता बचे होंगे, जिन क्षेत्रों में बीएलओ निष्क्रिय रहे हैं। अब निष्क्रिय बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा मतदाताओं के नाम जुड़वाकर प्रशासन से अपनी पीठ थपथपाए जाने की जुगत लगाएंगे।
एक अन्य कर्मचारी ने भी नाम उजागर न करने की शर्त पर समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि वस्तुतः होना यह चाहिए था कि अंतिम चरण में जिन बीएलओ द्वारा नाम ज्यादा संख्या में जुड़वाए गए हैं, उन्हें शोकॉज नोटिस दिया जाना चाहिए था कि पहले के चरणों में इन मतदाताओं के नामों को मतदाता सूची में क्यों नहीं जोड़ा गया।

ओमकार मरकाम होंगे मण्डला से कांग्रेस प्रत्याशी


ओमकार मरकाम होंगे मण्डला से कांग्रेस प्रत्याशी

(रश्मि सिन्हा)

नई दिल्ली (साई)। कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी गई है। मण्डला संसदीय क्षेत्र से इस बार डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है।
आज जारी दूसरी सूची में मध्य प्रदेश के तीन संसदीय क्षेत्रों पर प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं। इनमें मण्डला संसदीय क्षेत्र जिसमें सिवनी जिले का केवलारी और लखनादौन विधानसभा क्षेत्र आता है, से डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम, होशंगाबाद से देवेंद्र पटेल एवं मुरैना से गोविंद सिंह को मैदान में उतारा गया है।
गौरतलब है कि सिवनी जिले की चारों विधानसभाओं से कांग्रेस ने सिवनी जिले के एक भी स्थानीय प्रत्याशी पर दांव नहीं लगाया है। इसके पहले पहली सूची में कांग्रेस ने लांजी विधायक हिना कांवरे को मैदान में उतारा और उसके बाद डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम पर दांव लगाया है। मण्डला से कांग्रेस प्रत्याशी श्री मरकाम करंजिया के बरनई निवासी हैं। समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस के आलाकमान के फैसले का स्वागत किया है।

मण्डला से फग्गन, बालाघाट का नाम नहीं!

(रश्मि कुलश्रेष्ठ)

नई दिल्ली (साई)। भाजपा की तीसरी सूची आज जारी कर दी गई है। इस सूची में मण्डला से फग्गन सिंह कुलस्ते को भाजपा ने उतारा है। भाजपा की सूची में बालाघाट का नाम नही है।
आज जारी सूची में मुरैना से पूर्व मंत्री अनूप मिश्र, भिण्ड से भागीरथ प्रसाद, ग्वालियर से नरेंद्र तोमर, गुना से जयभान सिंह पवैया, टीकमगढ़ से वीरेंद्र खटीक, दमोह से प्रहलाद पटेल, सतना से गणेश सिंह, रीवा से जनार्दन मिश्र, सीधी से श्रीमति रीति पाठक, शहडोल से दलपत सिंह परस्ते, जबलपुर से राकेश सिंह, छिंदवाड़ा से चंद्रभान ंिसह, होशंगा बाद से राव उदय प्रताप, विदिशा से सुषमा स्वराज को मैदान में उतारा गया है।
इसी तरह राजगढ़ से रोदमल नागर, देवास से मनोहर उठवाल, उज्जेन से चिंतामन मालवीय, रतलाम से दिलीप सिंह भूरिया, धार से सावित्री ठाकुर, इंदौर से सुमित्रा महाजन, खरगोन से सुभाष पटेल, खण्डवा से नंद कुमार सिंह चौहान एवं बैतूल से ज्योति धुर्वे को मैदान में उतारा है।
इस सूची में मण्डला से राज्य सभा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को उतारा गया है किन्तु बालाघाट संसदीय क्षेत्र का नाम आधिकारिक सूची में नहीं होना आश्चर्यजनक ही माना जा रहा है।

सीलादेही में नहीं बंट रहा मुआवजा


सीलादेही में नहीं बंट रहा मुआवजा

पटवारी कहते हैं चैक मेडम के पास हैं!

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। सोयाबीन की क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा पाने के लिए सीलादेही में किसान पटवारी के चक्कर काट रहे हैं। किसान जब पटवारी के पास मुआवजा राशि के लिए जाते हैं तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया जा रहा है कि चैक तहसीलदार मेडम के पास हैं, वे जब इन पर हस्ताक्षर करेंगी तब ही उन्हें मुआवजा मिल पाएगा।
अनेक किसानों ने बताया कि हाल ही में खड़ी फसल पर हुई ओलावृष्टि के उपरांत सोयाबीन फसल की नुकसानी के मुआवजे की घोषणा से उनके चेहरों पर नूर वापस आ गया था। जब किसान मुआवजे के लिए राजस्व विभाग के पटवारी के पास जा रहे हैं तो उन्हें दो टूक जवाब मिल रहा है।
एक किसान ने बताया कि पटवारी ने उन्हें साफ कह दिया है कि चैक, तहसीलदार मेडम के पास हैं और वे अभी किसी जरूरी कार्य में व्यस्त हैं। तहसीलदार मेडम के जरूरी कार्य से फारिग होने के बाद ही धनादेश, तहसीलदार मेडम से लेकर किसानों को बांट दिए जाएंगे। इस संबंध में जब सीलादेही के पटवारी श्री धुर्वे से उनके मोबाईल नंबर 8889339641 पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके नंबर पर लगातार घंटी जाती रही लेकिन उन्होंने काल अटैंड करना जरूरी नहीं समझा। किसानों ने जिला प्रशासन के ध्यानाकर्षण की अपेक्षा की है।

नाली निर्माण में नहीं पालिका का ध्यान!


नाली निर्माण में नहीं पालिका का ध्यान!

ध्यानचंद वार्ड की नाली निर्माण में लापरवाही

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। सिवनी नगरपालिका परिषद के द्वारा इन दिनों नगर के विभिन्न वार्डाें में नाली निर्माण का कार्य कराया तो जा रहा है लेकिन इस निर्माण कार्य में न तो तकनीक का ही ध्यान रखा जा रहा है और न ही काम की गुणवत्ता का।
ऐसा ही कुछ मेजर ध्यानचंद वार्ड में चल रहे निर्माण कार्य में हो रहा है जिसकी शिकायत मेजर ध्यानचंद वार्ड के नागरिकों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी से करते हुए कहा है कि मेजर ध्यानचंद वार्ड में संचालित खान कोचिंग के सामने हनफिया मस्ज़िद की ओर जाने वाले मार्ग पर जो पुलिया बनी है, वह जाम हो गई है जिसके कारण नाली का पानी बह नहीं पा रहा है।
यही नहीं, आसपास कुछ जगह अतिक्रमण भी है जिसे नगर पालिका परिषद के द्वारा हटाया नहीं गया है जिसके कारण नाली का निर्माण सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। वार्डवासियों ने कहा है कि जो नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है उसमें गुणवत्ता का ध्यान भी नहीं रखा जा रहा है।
वार्डवासियांे का कहना है कि अधिकारियों की देखरेख में उक्त निर्माण कार्य कराए जाने के साथ ही नाली निर्माण में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाए। इसके साथ ही रोड क्रॉसिंग पर बनी नाली के ऊपर पत्थरों के ऊपर से लेंटर ढाल देने के कारण जो पानी रूका हुआ है, उसे भी हटाये जाने का प्रयास किया जाना चाहिए।