शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

विधायक कार्यालय में छात्रा से रेप!


विधायक कार्यालय में छात्रा से रेप!

(एम.के.देशमुख)

बालाघाट (साई)। जिला मुख्यालय से लगभग 90 कि,मी, दूर परसवाडा में एक पैरामेडिमकल छात्रा के साथ परसवाडा विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामकिशोर कावरे के सूने कार्यालय में ले जाकर बलात्कार किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि परसवाडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भोरवाही लिम्का निवासी यह छात्रा द्वारा कल करायी गयी रिपोर्ट पर परसवाडा निवासी शिरीष अवधिया के विरुद्ध बलात्कार की शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने साई न्यूज को आगे बताया कि बताया कि छात्रा ने जबलपुर से पेरामेडिकल का कोर्स किया था तथा प्रैक्टिकल के लिये वह परसवाडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आयी हुई थी। वह विगत एक नवंबर से यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण ले रही थी। इस दौरान उसका परिचय स्वास्थ्य केंद्र में प्रयोगशाला सहायक के तौर पर काम कर रहे शिरीष अवधिया से हुई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि शिरीष 17 नवंबर को उसे नौकरी के संबंध में जानकारी देने के नाम पर स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित एक कार्यालय में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

6 जनवरी को होगा पंजाबी परिवार मिलन समारोह


6  जनवरी को होगा पंजाबी परिवार मिलन समारोह

(राज कुमार अग्रवाल)

कैथल (साई)। जिला पंजाबी वेल्फेयर सभा अपना दसवां पंजाबी परिवार समारोह 6 जनवरी को गीताभवन मन्दिर में आयोजित करेगी । समारोह की तैयारीयों को लेकर सभा की एक बैठक सभा के कार्यालय में आयोजित हुई।  बैठक की अध्यक्षता प्रधान प्रदर्शन परूथी ने की । इस बार पंजाबी परिवार मिलन समारोह में पंजाब व राजस्थान के अलावा दिल्ली से आये कलाकार अपनी कला के जलवे समारोह में बिखेरेंगे । बैठक में समारोह की तैयारीयों के लिए कमेटी का गठन भी किया गया । सभा के प्रधान पद्रर्शन परूथी ने बताया कि जिला पंजाबी वेल्फेयर सभा द्वारा इस बार का आयोजन भी पारम्परिक तरीके से किया जायेगा  इस बार इस समारोह में मंच के माध्यम से जहा आपसी भाईचारा व समाज हित का संदेश दिया जायेगा वहीं कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया जायेगा ताकि बेटंो की चाहत में कोख मे हो रही बेटीयों की हत्याओं को रोका जा सके । परूथी ने बताया कि सभा द्वारा इस बार पंजाबी परिवार मिलन समारोह को  यादगार बनाने के लिए कई तरह के सांस्कृति कार्यक्रम जिसमें भंागडा , लोकगीत , हास्य  से भरपूर  कई तरह केआयोजन होगें। कार्यक्रम में बच्चों के मनोंरंजन के लिए राजस्थान से आये कलाकार कठपुतली का शानदार कला प्रदर्शन करेगें । उन्होने बताया कि जिला पंजाबी वेल्फेयर सभा हर वर्ष जनवरी माह में परिवार मिलन समारोह आयोजित करती है इसका उदेश्य समाज के लोगों में आपसी भाईचारा और प्यार बनाये रखना है ताकि समाज में मजबूती व एकता बनी रहे।  परूथी ने बताया कि इस समारोह को सफल बनाने के लिए चार कमेटीयों का गठन किया गया है  जो कि अलग अलग व्वयस्था समारोह के लिए कर रही हैं और एक जनसम्पर्क कमेटी का गठन भी किया गया है जो कि शहर में लोगों से सम्पर्क कर समारोह के लिए न्यौता दे रही है।  परूथी ने बताया कि समारोह में जहंा हमारे  प्राचीन रीति रिवाज अपनाने पर बल दिया जायेगा।  समारोह में समाज के  लोगो को यह अपील कीजायेगी कि वो अपने विवाद घर या पंचायत मे बैठ कर सुलझााये ना कि थानो और कोर्ट कचहरीयो में । उन्होने यह भी जानकारी दी कि पंजाबी समाज के युवक युवतियों के वैवाहीक रिश्ते करवाने के लिए सभा द्वारा संजोग  विवाह सैल  गठन किया गया है  उसके भी सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। इस मौके पर इंद्रजीत सरदाना, डा0 कश्मीरी लाल, संदीप मलिक, अशोक आर्य, सुषम कपूर, राजकुमार मुखिजा, राजेन्द्र कुकरेजा, सतीश राजपाल मौजूद रहे ।

फाँसी या नपुंसक बनाने से कम न हो बलात्कार की सजा-रविन्द्र द्विवेदी


फाँसी या नपुंसक बनाने से कम न हो बलात्कार की सजा-रविन्द्र द्विवेदी

(रचना)

नई दिल्ली (साई)। अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रविन्द्र द्विवेदी ने बलात्कार की सजा पर मौजूदा कानून को बदलकर कठोर कानून बनाने के लिये जस्टिस वर्मा समिति के गठन का स्वागत किया है। नागरिकों से सुझाव आमंत्रित करना भी एक अच्छी पहल है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आयेंगे।
रविन्द्र द्विवेदी ने कहा कि बलात्कार किसी भी नारी के जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी होती है। यह पीड़ा उसे ताउम्र सहनी पड़ती है, जिससे पीड़िता को अपनी ही जिंदगी एक बोझ महसूस होने लगती है। बलात्कारी को कठोर से कठोर सजा देकर ही नारी समाज के लिये नासूर बन चुकी बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। रविन्द्र द्विवेदी ने जस्टिस वर्मा समिति के पास ईमेल से आज अपने सुझाव भेजे। सुझाव में कहा गया है कि बलात्कारी को फाँसी या नपुंसक बनाने से कम सजा नही होनी चाहिये।  उन्होने कहा कि नपुंसक बनाने से बलात्कार करने वाले अपराधी को सारी जिंदगी अपनी गलती का अहसास होगा।
नपुंसक के रूप में बलात्कारी को देखकर समाज में भय पैदा होगा और बलात्कार के मामलों पर अंकुश लगेगा। रविन्द्र द्विवेदी ने बलात्कारी को नपुंसक बनाने के साथ बीस साल के सश्रम कारावास की सजा दिये जाने का सुझाव भी जस्टिस वर्मा समिति को दिया है।
नाबालिग लड़की से बलात्कार और बालिग लड़की अथवा महिला से सामूहिक बलात्कार के साथ हत्या अथवा हत्या के प्रयास का आरोप होने पर बलात्कारी को फाँसी पर लटकाने का सुझाव भी वर्मा समिति को दिया है। इसके अलावा रेप की एफआईआर दर्ज होने के एक सप्ताह में अदालत में पुलिस द्वारा चार्जशीट पेश करने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रतिदिन सुनवाई कर 60 दिन में निर्णय सुनाने का परामर्श भी दिया गया है।
रविन्द्र द्विवेदी ने चलती बस में सामूहिक बलात्कार की पीड़िता दामिनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुये पुलिस द्वारा निहत्थे आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं का दमन करने की तौर-तरीकों की आलोचना की। उन्होने कहा कि पुरूष पुलिसकर्मियों द्वारा आंदोलनकारी छात्राओं से बदसलूकी और लाठीचार्ज दिल्ली पुलिस का भयानक चेहरा उजागर करता है। 
सुभाष तोमर नामक पुलिसकर्मी की मौत का कारण आंदोलनकारियों की पिटाई बताना छात्रओें के साथ बदसलूकी और लाठीचार्ज की घटना से ध्यान हटाने का पुलिस आयुक्त नीरज कुमार का षडयंत्र है। इस प्रकरण में निर्दोष आठ लोगों की गिरफ्तारी कानून की शक्तियों का खुला दुरूपयोग है। अब यह स्पष्ट हो चुका है कि सुभाष तोमर अपने आप गिरा था और उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नही था। नीरज कुमार का षडयंत्र सफेद झूठ है जिसे हिन्दू महासभा किसी भी कीमत पर सहन नही करेगी। रविन्द्र द्विवेदी ने पुलिस आयुक्त से इस्तीफे की मांग  करते हुये मांग के समर्थन में पुलिस मुख्यालय पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

गुरुवार, 27 दिसंबर 2012

राम चंद्र कह गए सिया से, एसा कलयुग आएगा! हंस चुगेगा दाना रे भईया, कौआ मोती खाएगा!!


राम चंद्र कह गए सिया से, एसा कलयुग आएगा!
हंस चुगेगा दाना रे भईया, कौआ मोती खाएगा!!

(लिमटी खरे)

दिल्ली में चलती बस में चालीस मिनिट नर पिशाचों ने एक अबोध बाला के शरीर को नोंचा खसोटा, दिल्ली की गद्दी और केंद्र की गद्दी में बैठी सत्ता की मलाई चखने वाली कांग्रेस की तंद्रा नहीं टूटी। जब सारे देश ने एक साथ चिंघाड़ ने हाकिमों की नींद हराम की तब जाकर सरकार कुछ हिली। प्रधानमंत्री ने अपना ‘ठीक है‘ का भाषण दिया तो राष्ट्रपति को भी मजबूरी में जनता के सामने आना ही पड़ा। ममला यहीं खत्म नहीं होता है। जब ममला संगीन हुआ तब सराकर ने कुछ जांच जैसे कुछ लालीपाप थमा दिए। इसी बीच दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत से आंदोलन को झटका लगा। आरोप प्रत्यारोप के बीच ज्ञात हुआ कि उक्त आरक्षक को भीड़ ने नहीं मारा। हद तो उस वक्त हो जाती है जब लगभग आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में एक न्यायधीश द्वारा पीडिता के बयान लिए जाते हैं उसमें दिल्ली पुलिस दबंगई दिखाकर न्यायधीश को पुलिस के हिसाब से बयान लेने पर मजबूर करती है।

लगता है भारत गणराज्य को किसी की नजर लगी है। देश पर पहले मुगलों का हमला हुआ फिर देश को गोरे ब्रितानियों ने लूटा खसोटा। जैसे तैसे आजादी मिली पर आजादी के बाद भी लगातार देश को लूटने का सिलसिला चलता ही रहा। आजादी के उपरांत एक के बाद एक घपले घोटाले सामने आते रहे पर नैतिकता की दुहाई देने वाले नेताओं ने अपने भाषणों में नैतिकता को अहम स्थान देकर जनता को छलना नहीं छोड़ा। देश के भोले भाले गरीब गुरबे लुटते पिटते रहे। अनाचार, दुराचार, भ्रष्टाचार, बलात्कार मानो स्टेटस सिंबाल बन चुका है। साफ सुथरी राजनीतिक व्यवस्था का दावा करने वाले सभी दलों में इनका बोलबाला है। इतना ही नहीं मसल पावर और धनबल से चुनाव जीतकर ये व्यवस्था को नाक चिढ़ाते हैं पर किसी को इसकी परवाह ही नहीं दिखती।
दिल्ली में सरेराह बलात्कार होना आम बात है। 16 दिसंबर की रात जो हुआ वह उसी सड़ी जंग लगी, बदबूदार सड़ांध मारती व्यवस्था का हिस्सा था। देश में युवाओं का आक्रोश फूटा वैसे ही हाकिमों की पतलून गीली होना चालू हुई। हाकिम इस बात से खौफजदा थे कि यह आंदोलन किसी की अगुआई के बिना आखिर कैसे इस कदर भड़का। हाकिमों ने अपनी कुटिल चालें चलीं और आंदोलन की हवा निकालनी आरंभ की। इसी बीच विस्फोट डॉट काम ने हाकिमों की इस गंदी मानसिकता को एक आलेख के जरिए उजागर किया जिसमें बताया गया कि किस तरह से हाकिमों ने इस आंदोलन को रौंद दिया।
इसके उपरांत देश भर में सुलगी आग को शांत करने के लिए वजीरे आजम डॉ.मनमोहन सिंह ने देश को संबोधित किया और अंत में ठीक है का पुछल्ला समूचे देश ने सुना। इस मामले में सूचना प्रसारण मंत्रालय ने कार्यवाही कर गरीब निचले कर्मचारियों पर कार्यवाही कर दी। सूचना प्रसारण मंत्रालय यह भूल जाता है कि किसी भी प्रसारण की जिम्मेवारी केमरामेन नहीं वरन समाचार संपादक की होती है!
तभी दिल्ली पुलिस के आरक्षक की मौत का मामला सामने आया। खबर आई कि आम आदमी पार्टी पर हवलदार की हत्या का आरोप मढ़ दिया गया है। आरोपों का क्या है? बचपन में एक सिनेमाघर के बाहर की पान की दुकान पर टंगा एक जुमला जेहन में घूम गया जिसकी इबारत थी -

अफवाहों से बचिए, इनके पर नहीं होते!
ये वो शैतान उड़ाते हैं जिनके घर नहीं होते!!

अरक्षक की मौत के बारे में कहा जाने लगा कि भीड़ ने उस आरक्षक को घायल किया और अस्पताल में जाकर उसने दम तोड़ दिया। दिल्ली पुलिस को मौका मिला और उसने अपनी तलवार की धार तेज कर दी। यह तो भला हो सोशल नेटवर्किंग वेब साईट का कि एक बार फिर उसने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और लोगों को बताया कि घायल आरक्षक जो दिल का मरीज था, की मदद भीड़ ने ही की। अब दिल्ली पुलिस पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है कि आखिर एक कार्डियक मरीज को उसने इस तरह के भभ्भड़ वाले आंदोलन में कर्तव्य पर क्यों भेजा?
अखबारों में यह बात जोर शोर से उठाई गई कि पीडिता का बयान लेने जब एक न्यायिक दण्डाधिकारी ने जब पीडिता का बयान लेना चाहा तो पुलिस ने उसमें हस्ताक्षेप किया। पुलिस की हिमाकत तो देखिए न्यायिक दण्डाधिकारी को ही पुलिस की निर्धारित प्रश्नावली के तहत प्रश्न पूछने के लिए विवश किया गया और नहीं मानने पर उस न्यायिक दण्डाधिकारी से दुर्व्यवहार किया गया। यह तो निश्चित तौर पर इंतेहा है। एसा प्रतीत होता है मानो प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या किसी व्हीव्हीआईपी के मीडिया के साक्षात्कार के लिए क्वेश्चनायर दिया गया हो।
इस बात को किसी ओर ने नहीं वरन् दिल्ली की निजाम ने अपने पत्र में लिखकर केंद्रीय गृह मंत्री को भेजा है। केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा शीला दीक्षित का पत्र लीक कैसे हो गया इसकी जांच की मांग अवश्य की जा रही है, पर पुलिस द्वारा पीडिता और उसकी मां के द्वारा केमरे के सामने बयान देने से रोकने, दण्डाधिकारी से दुर्व्यवहार की जांच की मांग कोई नहीं कर रहा है।
क्या हो गया है भारत गणराज्य को? क्या यही स्वराज है महात्मा गांधी के सपनों का? क्या यही है आजादी के मायने? क्या देश को नोचने खसोटने को ही प्रजातंत्र कहते हैं? क्या पुलिस की बलात लाठियां निर्दोषों पर बरसें और बलात्कार के आरोपी जनसेवक बन जाएं इसे ही लोकतंत्र का आधार कहें? क्या सांसद विधायक जनता के गाढ़े पसीने से संचित धन पर एश करें यही भारत गणराज्य की स्थापना का उद्देश्य रहा है? ये ही नहीं आज आजाद भारत के नागरिकों के जेहन में और ना जाने कितने प्रश्न घुमड़ रहे हैं जिनका उत्तर आज भी उन्हें नहीं मिला है। कलयुग की परिकल्पना पर आधारित कथित किंवदतीं ही अचानक जेहन में आती है -

राम चंद्र कह गए सिया से!
एसा कलजुग आएगा!!
हंस चुगेगा दाना रे भईया!!!
कौआ मोती खाएगा!!!!

(साई फीचर्स)

तोमर की मौत से दिल्ली पुलिस कटघरे में



तोमर की मौत से दिल्ली पुलिस कटघरे में

(महेश)

नई दिल्ली (साई)।  सिपाही सुभाष तोमर की मौत के मामले में यमुना विहार में रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी योगेंद्र ने खुलासा करते हुए दिल्ली पुलिस की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लगा दिया। टीवी चौनल को चश्मदीद योगेंद्र ने बताया कि सिपाही तोमर उनके सामने ही भागते हुए आए थे और गिर पड़े।
योगेंद्र का दावा है कि सुभाष की पिटाई किसी प्रदर्शनकारी ने नहीं की थी। यह खुलासा उन्होंने मंगलवार रात एक टीवी चौनल से किया। योगेंद्र के साथ अन्य लोगों ने सिपाही की मौके पर मदद भी की। दर्द दूर करने के लिए उनकी छाती मली, जूते उतारकर उनके तलवे सहलाए। फिर पुलिस की मदद से अस्पताल लेकर गए।
इस मामले में पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने मंगलवार शाम को मीडिया से कहा था कि सिपाही सुभाष चंद तोमर की मौत का कारण गले, छाती और पेट पर इंटरनल इंजरी थी। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
दूसरी तरफ राम मनोहर लोहिया अस्पताल, जहां सिपाही की मौत हुई, वहां के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. टी.एस. सिद्धू का कहना है कि सदमे से सिपाही को हार्ट अटैक आया था। शरीर पर गंभीर चोट के कोई निशान नहीं थे। अस्पताल सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि सिपाही को हृदय संबधी बीमारी थी। ऐसे में अब सवाल यह है कि जब इतना बड़ा प्रदर्शन चल रहा था तो हृदय रोगी की वहां ड्यूटी क्यों लगाई गई?
इस मामले में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल पहले ही आरोप लगा चुके हैं कि पुलिस बेकसूरों को फंसाने की साजिश कर रही है। आप का कहना है कि आंदोलन को हिंसक बनाने की कोशिश कर रहे लोगों को पकड़ने में नाकाम रही पुलिस अब तथ्यों के साथ खिलवाड़ कर रही है।
केजरीवाल ने कहा, ‘तोमर के परिवार के प्रति हमारी पूरी संवेदना है। यह बेहद दुखद घटना है। उनकी मौत के लिए अगर कोई शख्स या समूह जिम्मेदार है, तो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। लेकिन पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है और वह निर्दाेष युवाओं को फंसाने की साजिश कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को जबरन इस मामले में आरोपी बनाया जा रहा है। जिन 8 लोगों पर दिल्ली पुलिस हिंसा फैलाने का आरोप लगा रही है, उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है। उन्हें कॉन्स्टेबल की मौत के लिए जबरन दोषी बनाया जा रहा है।‘

शिवराज बाजपेयी से मिले पर फोटो है नदारत!


लाजपत ने लूट लिया जनसंपर्क ------------------ 32

शिवराज बाजपेयी से मिले पर फोटो है नदारत!

(मणिका सोनल)

नई दिल्ली (साई)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 दिसंबर को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी से उनके निवास पर भेंट की। शिवराज सिंह चौहान ने अटल बिहारी बाजपेयी को बधाई दी अथवा नहीं इस बात के प्रमाण के बतौर जनसंपर्क विभाग द्वारा कोई फोटो जारी ना किए जाना आश्चर्यजनक माना जा रहा है।
मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी समाचार के अनुसार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अटलबिहारी वाजपेयी को उनके 88वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई और शुभ-कामनाएं दीं। चौहान ने आज यहां उनके निवास स्थान जाकर गुलदस्ता भेंट किया और उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की।
श्री चौहान के साथ प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित नि-वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा सहित प्रदेश के मंत्री सर्वश्री लक्ष्मीकांत शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय, अनूप मिश्रा और संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने भी इस अवसर पर वाजपेयी को जन्मदिन पर शुभ-कामनाएं दीं।
जब भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली जाकर किसी से भेंट करते हैं तब मध्य प्रदेश का जनसंपर्क महकमा बाकायदा फोटो जारी कर उनको महिमा मण्डित करने का प्रयास भी करता है। यहां तक कि मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की मेल आई डी से पार्टी के प्रोग्राम्स को भी जारी किया जाता है। यही नहीं जनसंपर्क विभाग द्वारा भाजपा एवं उसके अनुषांगिक संगठनों की विज्ञप्तियों को भी जारी किया जाता है। इस बार जनसंपर्क विभाग द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अटल बिहारी बाजपेयी को बधाई देने की बात अवश्य कही गई है किन्तु फोटो का नदारत होना आश्चर्यजनक ही माना जा रहा है।

कड़ाके की सर्दी ने हिलाया सभी को


कड़ाके की सर्दी ने हिलाया सभी को

(प्रदीप चौहान)

नई दिल्ली (साई)। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान १६ दशमलव दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ठंडा बना रहेगा। देश के उत्तरी भागों में कड़ाके की सर्दी से जीवन अस्त-व्यस्त है।
देश भर से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार देश में शीत लहर ने सभी ओर कहर बरपाया है। पंजाब और हरियाणा में शीत लहर के साथ-साथ घने कोहरे ने रेल और सड़क यातायात प्रभावित किया है। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड में राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले २४ घंटों में सात लोगों की मौत हो गई है।
गोरखपुर, मुजफ्फरनगर और लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में दसवीं कक्षा तक के स्कूल की छुट्टिया ठंड के कारण बढ़ा दी गई है। फर्रूखाबाद पिछले २४ घंटों के दौरान प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान तीन दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड के कारण बाराबंकी में तीन, मुजफ्फरनर में दो और हरदोई तथा बिजनौर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। संबंधित जिला प्रशासन ने गरीबों को कंबल बांटने और नए रैन बसेरे खोलने का काम तेज कर दिया है।
मुजफ्फरनगर से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया ब्यूरो सचिन धीमान ने कहा कि पिछले चार दिनों से पड़ रही कड़ाकेदार ठंड ने मंगलवार को रौद्र रूप धारण कर लिया। सोमवार की दर रात्रि घना कोहरा छा गया जिससे मंगलवार को पूरे दिन सूर्य देव के दीदार नहीं हो सके। भयंकर ठंड के चलते सडकों पर भी आवागमन कम रहा।
पिछले एक सप्ताह से नागरिक भयंकर शीतलहर की चपेट में हैं। तापमान भी लगातार गिरता जा रहा है। आज भी नागरिक घरों में ही दुबके रहे केवल वही लोग घरों से निकले जिन्हें बहुत जरूरी काम था। मंगलवार को पूरे दिन सूर्यदेव ने दशन नहीं दिये।
कड़ाके ठंड ने लोगों के हाड़ कंपाने शुरू कर दिए हैं लेकिन जिला प्रशासन की ओर से अभी तक अलाव की सही व्यवस्था नहीं की गई है। ठंड की ठिठुरन से लोग ठिठुर रहे हैं। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड, शिव चौक व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जो थोड़े बहुत अलाव जल रहे हैं उनका मजा केवल पुलिसकर्मी ले रहे हैं। भयंकर सर्दी में भी जिला प्रशासन ने स्कूलों का शीतकालीन अवकाश घोषित नहीं किया है। नगर के दो तीन स्कूलों ने आगामी पांच जनवरी तक स्कूलों में अवकाश कर दिया है लेकिन अभी तक डीएम सुरेन्द्र सिंह ने इस मामले में कोई निर्णय नहीं लिया है जिसका लाभ उठाते हुए दर्जनों स्कूलों ने अभी तक अपने स्कूलों में अवकाश घोषित नहीं किया है।
सर्दी के शुरूआती दौर में कोहरे का व्यापक असर रेल गाड़ियों पर पड़ना शुरू हो गया है तथा रेल यातायात बाधित हो रहा है। कोहरे द्वारा मचाए जा रहे कोहराम के कारण रेल प्रशासन व यात्री परेशान हैं। उत्तर रेलवे ने जहां 49 पैसेंजर ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द करने की घोषणा कर दी है वहीं सहारनपुर से होकर जाने वाली दिल्ली पैसेंजर भी इस दौरान प्रभावित रहेगी। स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी ने बताया कि कोहरे के कारण कालका से दिल्ली के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 54304 को अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा सहारनपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 54521 व 54522 जिसका सहारनपुर से रवाना होने का समय सुबह 4.40 बजे तथा वापसी शाम 7.40 बजे है को रद्द कर दिया गया है। यही नहीं अंबाला से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 54546 अब निजामुद्दीन नहीं जायेगी इसको केवल दिल्ली तक ही संचालित किया जायेगा। त्यागी ने बताया कि कोहरे के कारण उत्तर रेलवे ने 49 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रद्द किया है जिसमें तीन ट्रेनें सहारनपुर से जाने वाली प्रभावित होंगी।
उधर, उत्तर रेल्वे के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि कोहरे की वजह से आज भी कई रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।  सूत्रों ने कहा कि नई दिल्ली की तरफ आने वाली करीब आने वाली करीब ३५ ट्रेन आज लेट पहुंच रही हैं। और दिल्ली से चलने वाली १५ ट्रेन को रेलवे ने पुटबैक किया है जो अपने निर्धारित समय के अलावा दूसरे समय पर जाएंगी। इसके अलावा चार ट्रेन, जिसमें दो ट्रेन दिल्ली की तरफ आती है, फरक्खा एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस ये दोनों कैंसिल्ड हैं, पटना से आने वाली संपूर्ण क्रांति ये भी कैंसिल्ड रहेंगी और दिल्ली से जाने वाली फरक्खा वो भी कैंसिल्ड रहेगी। रेल्वे ने यात्रियों से अपील है कि वे स्टेशन आने से पहले अपनी गाड़ी की पोजीशन जरूर १३९ नम्बर या रेल्वे की वेबसाइड पर चेक कर लें। 

सोशल मीडिया में छा गए आर.आर.पटेल


सोशल मीडिया में छा गए आर.आर.पटेल

फेसबुक पर खण्डवा की सरकारी खबरों की अभिनव पहल

(नंद किशोर)

भोपाल (साई)। सुशासन दिवस पर मध्य प्रदेश जनसंपर्क महकमे ने एक नई इबारत लिखी है। सोशल मीडिया की बदलाव की पहल में अब सरकारी महकमे भी शामिल हो चुके हैं। खण्डवा के जनसंपर्क कार्यालय प्रमुख आर.आर.पटेल द्वारा सोशल नेटवर्किंग वेब साईट फेसबुक पर पीआरओ खण्डवा का नया एकाउंट बनाया है जिसमें देश विदेश के लोग खण्डवा की सरकारी खबरों से एक क्लिक पर ही रूबरू हो सकेंगे। ज्ञातव्य है कि यह मध्य प्रदेश का पहला जिला है जहां की खबरें इंटरनेट पर सोशल नेटवर्किंग वेब साईट के माध्यम से लोगों तक पहुंचेगी।
सुशासन दिवस के अवसर पर खंडवा के जनसंपर्क कार्यालय ने नई पहल करते हुये सोशल मीडिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अब ’फेसबुक‘ में जिले की सरकारी खबरें दुनिया के किसी भी कोने पर बैठकर किसी भी समय देखी-पढी जा सकेंगी। कलेक्टर नीरज दुबे ने इस नवाचार से शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा, सी.ई.ओ. जिला पंचायत तरूण पिथौडे एवं समस्त कार्यालय प्रमुख इस अवसर पर उपस्थित थे।
खंडवा के जिला जनसंपर्क अधिकारी आर.आर.पटेल की सकारात्मक पहल पर फेसबुक में एकाउण्ट आरंभ हो गया है। इसमें जिला प्रशासन और शासन की गतिविधियों और योजनाओं से संबंधित जानकारी अपडेट रहेगी। श्री पटेल ने बताया है कि आज बडी संख्या में युवा वर्ग इंटरनेट के माध्यम से सूचनाओं को खंगाल रहा है। अखबार जैसे परम्परागत मीडिया के साथ-साथ अब इंटरनेट भी समचारों का बडा स्त्रोत बना है।
’फेसबुक‘ जैसे सोशल मीडिया से युवाओं की बडी तादाद जुडी है। सरकारी खबरों और योजनाओं को फेसबुक में समाहित करना जनसंपर्क विभाग की नई एप्रोच है। इससे प्रचार-प्रसार का एक विश्वव्यापी फलक उपलब्ध हो गया है। कलेक्टर नीरज दुबे ने इस पहल की सराहना करते हुये इसे उपयोगी बताया है।
पेपरलेस न्यूज रिलीज सिस्टम रू- उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क कार्यालय खंडवा द्वारा वर्ष 2010 में एक सितम्बर से पेपरलेस न्यूज रिलीज सिस्टम लागू किया गया था। इसके तहत् परम्परागत् कागजों का उपयोग बंद कर मेल आधारित समाचार और फोटो वितरण प्रणाली आरंभ की गई थी। इस प्रणाली से कागजों और शासकीय धन की बहुमूल्य बचत हो रही है। प्रदेश के तत्कालीन मुख्य सचिव अवनि वैश्य ने भी इसकी सराहना की थी। इस नवाचार का प्रदेश के अन्य जिलों ने भी अनुसरण किया है।

हरवंश का बढ़ा है कद


हरवंश का बढ़ा है कद

(अंकित)

सागर (साई)। मध्यप्रदेश में अर्जुन सिंह, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के साथ कंधे से कंधा लगाकर काम करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरवंश सिंह लंबे समय से हांसिए पर थे। दिग्विजय सिंह सरकार में हरवंश सिंह की छवि संकटमोचक के रूप में रही है। दिग्विजय सिंह, अर्जुन सिंह और कमलनाथ के बीच आपसी सामंजस्य का काम हरवंश सिंह ने बेहद कुशलता के साथ किया था। कांग्रेस को प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अब हरवंश सिंह की जरूरत होने लगी है।
पिछले दिनों प्रदेश के दौरे पर आये दिग्विजय सिंह ने कांतिलाल भूरिया को समझाया था कि पार्टी में रणनीति बनाने का काम हरवंश सिंह को सौंपा जाये। पहले तो कांतिलाल भूरिया तैयार नहीं थे लेकिन सागर में पार्टी कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता के बाद भूरिया ने हरवंश सिंह से मदद की गुहार लगाई है। सागर में होने वाली महारैली की जिम्मेदारी हरवंश सिंह को सौंपी है। उम्मीद है कि कांग्रेस का यह चाणिक्य सागर में एक नया गुल खिलायेगा।

माथुर का बावर्ची मृत


माथुर का बावर्ची मृत

(दीपाली)

सागर (साई)। सागर संभागायुक्त राजकुमार माथुर के बंगले पर काम करने वाले बाबर्ची की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने उसकी हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। 50 वर्षीय दुर्गा प्रसाद पिता बाबूलाल रैकवार सुबह 8 बजे कमिश्नर बंगले पर साहब को चाय बना रहा था।
संभागायुक्त निवास के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के डॉ. बीके रावत ने मृतक का पीएम किया। पुलिस को अभी पीएम रिपोर्ट नहीं मिली। गोपालगंज थाना प्रभारी एसएस बघेल का कहना है कि दुर्गा प्रसाद को संभवतः अटैक आया था। पीएम से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का अधिवेशन सम्पन्न


फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का अधिवेशन सम्पन्न

(सचिन धीमान)

मुजफ्फरनगर (साई)। मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन का द्वितीय वार्षिक अधिवेशन झंकार उत्सव में उल्लासपूर्वक मनाया गया। शुभारम्भ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ। मुख्य अतिथि व्यापारी नेता संजय मित्तल, महेश चौहान, प्रमोद त्यागी, राजेन्द्र काटी, नगर महामंत्री जयपाल शर्मा तथा युवा सपा नेता व एमडीए की एडवाईजरी कमेटी के सदस्य गौरव जैन रहे।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामगोपाल टिन्नू ने जनपद के समस्त फोटोग्राफर्स की समस्याओं पर विचार रखा तथा उनकी समस्याओं के निदान की बात कही। अध्यक्ष टिन्नू ने कहा कि रात्रि दस बजे के बाद विवाह समारोहों में डीजे बंद होने चाहिए जिससे फोटोग्राफर अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें। इसके अतिरिक्त एक महत्वपूर्ण बात रखी गई कि एसोसिएशन से जुड़े समस्त फोटाग्राफर्स का बीमा होना चाहिए क्योंकि वे रात दिन विभिन्न समारोहों की पफोटो खींचने के लिए जाते हैं। मुख्य अतिथि व्यापारी नेता संजय मित्तल व गौरव जैन ने कहा कि फोटोग्राफर समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है। जिनमें प्रेस फोटोग्राफर तथा सामान्य फोटोग्राफर मुख्य हैं। इनके बिना किसी भी कार्यक्रम का आगाज संभव नहीं है। महासचिव ऋषिपाल सैनी ने पिछले वर्ष की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई तथा आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया तथा बताया कि हमारी एसोसिएशन में 232 सदस्य हैं। जिनमें 46 पदाधिकारी व 186 साधारण सदस्य हैं। कोषाध्यक्ष मित्रसेन व जिला प्रभारी प्रदीप शर्मा ने फोटोग्राफरों की समस्याओं के तुरंत निदान के लिए जिला प्रशासन सेे अपील की। कार्यक्रम में बुजुर्ग फोटोग्राफरों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिला महासचिव ऋषिपाल सैनी ने जनपद के सभी पफोटोग्राफर्स से संगठन की सदस्यता ग्रहण करने को कहा। कार्यक्रम में सैंकड़ो फोटोग्राफरों सहित सामाजिक व राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूूद रहे। इस अवसर पर पत्रकार दीपक भार्गव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सरकार आम जनता को जी भरकर लूट रही है


सरकार आम जनता को जी भरकर लूट रही है

(राज कुमार अग्रवाल)

कैथल (साई)। केंद्र सरकार एक तरफ जहां लोगों को सुविधा के नाम पर राहत देने की थोथी घोषणा करती है वहीं दूसरी ओर यह सरकार आम जनता को जी भरकर लूट रही है। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब चन्दाना गांव का सत्यवान डाकघर में स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री करवाने के लिए गया। वहां जाकर जब उसने स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री करवाने के बाद पैसों के बारे में पूछा तो उपस्थित कर्मचारी ने उसको 39 रुपए प्रति रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट की काट कर हाथ में पकड़ाते हुए पैसे मांगे। जब इस उपभोक्ता ने कहा कि पहले तो 25 रुपए लगते थे तो फिर एक दो माह में ही 14 रुपए की बढ़ोतरी किस प्रकार हुई तो कर्मचारी ने कहा कि यह बढ़ोतरी ऊपर से सरकार की ओर से आई है। जिसके अनुसार हम पैसा ले रहे है। उपभोक्ता दिल मोसकर पैसे देकर वापिस तो आ गया परन्तु उसने कहा कि डाक विभाग द्वारा लोगों को जी भरकर लूटा जा रहा है। इससे अच्छा तो कोरियर के द्वारा काम चलाया जा सकता है। जिसके मात्र 10 से 20 रुपए प्रति नग लगता है और उनकी डाक भी अगले दिन पहुंच जाती है। उन्होंने बताया कि जब उच्च सरकारी कार्यालयों में डाक भेजनी होती है तो उनकी डाक कोरियर के माध्यम से नहीं ली जाती। जिस कारण से मजबूरी वश उपभोक्ताओं को डाक विभाग का शिकार होना पड़ता है। इसी लूट के कारण डाक व्यवस्था फ्लाप हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री के दाम घटाएं जाएं।

मंगलवार, 25 दिसंबर 2012

‘जय हिन्द‘ का स्थान लिया ‘ठीक है‘ ने


‘जय हिन्द‘ का स्थान लिया ‘ठीक है‘ ने

(लिमटी खरे)

भारत गणराज्य के वजीरे आजम डॉ.मनमोहन सिंह को कथित तौर पर महान अर्थशास्त्री माना जाता है पर देखा जाए तो वे एक परिपक्तव राजनेता हैं। मनमोहन सिंह ने जिस तरह मौनी बाबा के रूप में आठ साल पूरे कर लिए हैं उससे लगने लगा है कि उनका ब्रम्ह वाक्य मौन से बड़ा कोई दूसरा मित्र और अस्त्र नहीं है, हो गया है। देश में भ्रष्टाचार, अनाचार, घपले घोटालों पर मनमोहन सिंह का मौन सर्व विदित है। दिल्ली में हुए बलात्कार पर मनमोहन सिंह ने मुंह खोला तो राष्ट्र के नाम उनके संदेश में उनकी धूर्तता इस बात से साफ हो गई कि संदेश के अंत में वे बोले - ‘‘ठीक है।‘‘ और चालाक चतुर सूचना प्रसारण मंत्री के कारिंदों ने इसे जस का तस प्रसारित करवा दिया। सूचना प्रसारण मंत्रालय का अनुभाग ‘‘आकाशवाणी‘‘ या ‘दूरदर्शन‘ कभी संसदीय कार्य मत्री कमल नाथ को वाणिज्य उद्योग मंत्री बताता है तो कभी प्रधानमंत्री के देश के नाम संबोधन में पार्श्व में मोबाईल की धुन सुनाता है। महात्मा गांधी के देश में सोनिया गांधी के राज में पुलिस के डंडे की हुकूमत से देश में रोष और असंतोष के साथ ही साथ भय का वातावरण निर्मित हो चुका है।

सालों पुराना एक किस्सा याद आया है। बात 1987 की है, उस वक्त हम देश के हृदय प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के उप संपादक हुआ करते थे। उस वक्त मालिक महोदय के एक मित्र आए और अपने मकान या दुकान बेचने का एक विज्ञापन प्रकाशित करने को दिया। मालिक ने उस विज्ञापन के नीचे निशुल्क लिखकर विज्ञापन विभाग को दे दिया। विज्ञापन विभाग ने उसे कंपोजिंग के लिए भिजवा दिया। कंपोजिंग के बाद पू्रफ रीडिंग के दौरान प्रूफ रीडर की हिम्मत नहीं हुई कि मालिक के लिखे निशुल्क को काट सके। अंत में विज्ञापन प्रकाशित हुआ और दूसरे ही दिन मालिक के मित्र आए और विज्ञापन विभाग के पास जाकर उन्होंने विज्ञापन के पैसे देने चाहे! मामला मालिक जी के पास तक पहुंचा, मालिक को पता नहीं था कि माजरा क्या है? उन्होंने अखबार बुलवाया और विज्ञापन के नीचे ‘निशुल्क‘ देखकर अपना माथा पकड़ लिया।
कमोबेश यही स्थिति दिल्ली में सामूहिक बलात्कार के बाद उपजी परिस्थितियों में मजबूरन डॉ.मनमोहन सिंह को देश को संबोधति करने के दौरान उतपन्न हुईं। मनमोहन सिंह ने देश को अपना सादगी भरा चेहरा दिखाते हुए संबोधित किया, किन्तु जब उनका संबोधन समाप्त हुआ तब मनमोहन सिंह ने कहा -‘‘ठीक है।‘‘ अर्थात हो गई तुम्हारे मन की, झुका लिया मुझे। चलो अब बाद में देखते हैं।
प्रधानमंत्री देश का सबसे ताकतवर संवैधानिक पद है। इस पद पर बैठे व्यक्ति के द्वारा देश को संबोधित किया जाता है और उस दौरान पार्श्व में मोबाईल की सुरीली धुन बजती रहती है। अब आप ही बताएं कि प्रधानमंत्री के पद की गरिमा क्या बची है? प्रधानमंत्री के अधीन आने वाले सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी प्रधानमंत्री को कितने हल्के में ले रहे हैं। प्रधानमंत्री के भाषण को रिकार्ड करने के उपरांत उसकी जांच की जाती है। कांट छांट की जाती है।
विडम्म्बना ही कही जाएगी कि प्रधानमंत्री के भाषण को रिकार्ड करने के बाद बिना एडिट किए ही उसका प्रसारण करवा दिया जाता है। प्रधानमंत्री के भाषण के अंत में ‘‘जय हिन्द‘‘ आना चाहिए पर अंत में सुनाई दिया ‘ठीक है।‘ यह वाकई भारत के संवैधानिक इतिहास में बहुत ही बड़ी त्रूटी मानी जाएगी। इस त्रुटी के लिए भी सूचना प्रसारण मंत्रालय शायद ही कोई कदम उठाए।
ज्ञातव्य है कि इसके पहले तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के एक साक्षात्कार का फोटो सोशल नेटवर्किंग वेब साईट पर जारी किया गया था। इस फोटो में एक पुरूष को महामहिम के साथ वाली कुर्सी में तो एक महिला को महामहिम की कुर्सी से हाथ टिकाकर खड़ा दिखाया गया था। यह प्रतिभा पाटिल का सवाल नहीं सवाल महामहिम राष्ट्रपति के ओहदे का है।
इसके उपरांत सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधीन आने वाले आकाशवाणी ने अपनी एक नायाब कारस्तानी दिखाई। आकाशवाणी ने शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री कमल नाथ को वाणिज्य और उद्योग मंत्री करार दे दिया। यह किसी निजी संस्थान द्वारा किया गया होता तो भी गलत था पर जब देश की गरीब जनता से एकत्र करों से भारी भरकम वेतन पाने वाले भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी ही एसा करें तो फिर भला किसी को क्या दोष दिया जाए।
दिल्ली में चलती बस में हुए गेंग रेप के बाद उपजे माहौल के नौ दिन बाद देश के ‘संवेदनशील‘ प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का पौरूष कथित तौर पर जाग गया और उन्होंने सरकारी समाचार माध्यम दूरदर्शन के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम का संबोधन वाकई मायने रखता है। पीएम की रिकार्डिंग के लिए अनुभवी कर्मचारियों और भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अफसरान की पूरी टीम होती है।
पीएम के संबोधन को रिकार्ड करने के उपरांत उसे बारीकी के साथ सुना जाता है फिर उसमें कांट छांट कर उसे संपादित कर प्रसारण योग्य बनाया जाता है। इस बार एसा क्यों नहीं हुआ यह शोध करना प्रधानमंत्री कार्यालय में काम के बिना निठल्ले बैठ एक लाख रूपए प्रतिमाह वजीफा लेने वाले मनमोहन सिंह के मीडिया एडवाईजर पंकज पचौरी का काम है। कहा तो यहां तक भी जा रहा है कि मनमोहन सिंह की मिट्टी खराब करने टीम राहुल के अहम सदस्य और देश के सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी द्वारा जतन किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अतिविश्स्त कमल नाथ को भी डिफेम करने मंत्रीमण्डल की ताकतें सक्रिय होती दिख रही हैं।
यह बात समझ से परे ही है कि एक लाख रूपए हर माह का टीका होने के बाद भी पीएम के मीडिया एडवाईजर पंकज पचौरी एवं लाखों रूपए प्रतिमाह का वेतन और अन्य सुविधाएं लेने वाले अखिल भारतीय सेवा (भारतीय सूचना सेवा) के आला अफसरों की लंबी चौड़ी फौज के रहते एक साक्षात्कार के दौरान महामहिम प्रतिभा पाटिल की संसदीय मर्यादाएं ध्वस्त करने वाली फोटो जारी हो जाती है वह भी सोशल नेटवर्किंग वेब साईट पर। इसके आद वाणिज्य उद्योग मंत्री बता दिया जाता है शहरी विकास मंत्री कमल नाथ को।
अब तो हद ही हो गई। सहारा समय में लालू प्रसाद यादव एक साक्षात्कार देकर फारिग हुए। वहां से उठते समय उन्होंने एंकरिंग करने वाले पत्रकार से हंसी ठठ्ठा आरंभ किया। बातों ही बातों में कुछ आपत्ति जनक बातें सामने आईं यह सब कुछ चल रहा था तब जबकि वह वार्तालाप भी ऑन एयर यानी प्रसारित हो रहा था। फिर क्या था उसकी सीडी पहुंची साहारा श्री के पास, हो गई एंकरिंग करने वाले सज्जन की छुट्टी।
यह निजी तौर पर चेनल्स की व्यवस्था है, किन्तु जहां सरकारी सिस्टम काम करता है वहां तो कुछ भी कहना मुहाल है। जब लगभग एक पखवाड़े पहले आकाशवाणी द्वारा शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री कमल नाथ को वाणिज्य और उद्योग मंत्री करार दिया जाता है और अब तक उस मामले में सूचना प्रसारण मंत्रालय तक मौन है तो क्या कहा जाए?
सही कहा है किसी ने सारे सरकारी कओं में भांग घुली हुई है तो फिर क्या किया जा सकता है? कांग्रेस आज गांधी के नाम पर मर मिटी है। देखा जाए तो महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे। आधी लंगोटी और अहिंसा के बल पर उन्होंने उन गोरे ब्रितानियों को झुका दिया था जिनके बारे में किंवदंती थी कि गोरे ब्रितानियों का सूरज कभी डूबता नहीं है। आजादी के उपरांत कांग्रेस ने अपनी सत्ता की धुरी गांधी उपनाम के आसपास ही केंद्रित रखी है। पर कांग्रेस की हरकतों से साफ हो गया है कि उसे महात्मा गांधी से कोई लेना देना नहीं है।
आजादी के उपरांत जब भी किसी नेता या मंत्री ने अपना संबोधन दिया है उसके उपरांत अंत में ‘जय हिन्द‘ कहने की परंपरा लंबे समय से है। प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को इसके लिए जवाबदेह माना जाए या फिर मनीष तिवारी के नेतृत्व वाले सूचना प्रसारण मंत्रालय को, कि जय हिन्द की उद्घोष के साथ भाषण समाप्त करने की परंपर अब बदलती दिख रही है। प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह द्वारा जय हिन्द के उपरांत ठीक है कहना रिकार्डिंग का हिस्सा हो सकता है पर उसका प्रसारण कर भारत सरकार क्या दिखाना या साबित करना चाह रही है यह बात समझ से परे ही मानी जा रही है? (साई फीचर्स)

मेरी क्रिसमस की चहुंओर धूम


मेरी क्रिसमस की चहुंओर धूम

(शरद)

नई दिल्ली (साई)। क्रिसमस का त्यौहार आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है। ईसा मसीह के जन्म की याद में कल आधी रात से ही गिरजाघरों में प्रार्थनाएं हो रही हैं। पोप बेनेडिक्ट ने सेंट पीटर्स बेसेलिका में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रार्थना की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नए नए उपकरणों से भरी अपनी तेज रफ्तार जिन्दगी में ईश्वर को भी कुछ समय दें।देशभर में क्रिसमस समारोह कल आधी रात से शुरू हो गए।
देश भर से क्रिसमस के त्योहार को बहुत ही आनंद और उल्लास के साथ मनाए जाने की खबरें मिल रही हैं। पणिजिम से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया ब्यूरो सुनील सोनी ने बताया कि क्रिसमस मनाने के लिए बड़ी संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक गोआ आए हैं। क्रिसमस के अवसर पर गोआ के सारे गिरिजाघरों में कल मध्यरात्रि विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें लोगों ने बड़े पैमाने पर श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया। गोआ के अनेक होटलों में डांस पार्टीज भी आयोजित की गई।
गोवा में त्यौहार का उत्साह बढ़ाने के लिए लोगों ने अपने घर तथा गिरिजाघर रोशनी से सजाए हैं। राज्य सरकार ने इस त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। तिरूअनंतपुरम से साई ब्यूरो से सविता नायर ने बताया कि राज्य में ईसा के जन्म को धूमधाम से मनाया जा रहा है। उधर, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने क्रिसमस पर देशवासियों को बधाई दी है।

गुजरात में करोपति और अपराधी चुने गए विधायक


गुजरात में करोपति और अपराधी चुने गए विधायक

(जलपन पटेल)

अहमदाबाद (साई)। भले ही कांग्रेस भाजपा सहित सारे राजनैतिक दलों द्वारा राजनीति में साफ सुथरे लोगों के आने और अपराधियों को इससे दूर रखने की बात कही जाती हो पर प्रत्यक्षतः यह सब होता नहीं दिखता। गुजरात में इस बार चुने गए एक विधायक के खिलाफ रेप का मामला है। पिछली बार के मुकाबले इस बार न सिर्फ करोड़पति विधायकों की तादाद अधिक है बल्कि क्राइम रेकॉर्ड वालों की संख्या भी अधिक है।
चुनाव सुधार की दिशा में काम करने वाली संस्था एडीआर ने सोमवार को इस बारे में रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार 182 विधायकों में 134 करोड़पति हैं।  जबकि 57 विधायकों का कहना है कि उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे हैं। इसमें से 24 के खिलाफ तो गंभीर और संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं। पिछली बार यह संख्या 47 थी।
इसमें एक गंभीर आरोप यह है कि भाजपा के एक विधायक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज है। गुजरात को दिशा देने वाले  21 विधायकों ने कभी अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया है। महिलाओं के प्रति राजनैतिक दल कितने संजीदा हैं इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 182 में से सिर्फ 16 महिला विधायक निर्वाचित हुई हैं। 

सस्ती दवाएं हुईं बाजार से नदारत


सस्ती दवाएं हुईं बाजार से नदारत

(महेश)

नई दिल्ली (साई)। दवाओं की कीमतें तय करने की नई नीति को मंजूरी मिलने के बाद कम रेट की कई जरूरी दवाएं बाजार से गायब हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि दवा कंपनियों ने अब पहले के मुकाबले ज्यादा दाम पर दवाएं बेचने के मकसद से फिलहाल इनकी सप्लाई रोक दी है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि आम जनता को इन दवाओं के विकल्प कई गुना ज्यादा कीमतों पर खरीदने पड़ रहे हैं।
सालब्यूटामोल का इस्तेमाल खांसी और ब्रॉन्काइटिस का इलाज करने के लिए किया जाता है। यह अब बाजार में आसानी से नहीं मिल रही है। मेट्रोनिडाजोल कई किस्म के बैक्टीरियल इन्फेक्शन में दी जाती है। यह भी बाजार से गायब है। इसी तरह अस्थमा, एलर्जी और आर्थराइटिस में प्रयोग होने वाली बीटामीथासोन, दर्द निवारक दवा पेंटाजोसाइन और सांस की बीमारियों, सूजन व कई अन्य दिक्कतों में दी जाने वाली टेक्सामीथासोन की भी बाजार में किल्लत हो गई है। इसके अलावा खून के दौरे को दुरुस्त रखने के लिए इस्तेमाल होने वाली पेंटॉक्सीफायलिन भी बाजार में आसानी से नहीं मिल रही है। ये सभी जेनरिक दवाएं हैं और इनकी कीमतों पर मूल्य नियंत्रण के प्रावधान लागू होते हैं।
सरकार ने हाल में ही मूल्य नियंत्रण के दायरे में आने वाली दवाओं के दाम तय करने के लिए नई नीति का ऐलान किया है। पहले ऐसी दवाओं के रेट तय करने के लिए कॉस्ट को आधार बनाया जाता था। अब इनके मूल्य इनके बाजार मूल्य के आधार पर तय किए जाएंगे। सरकार अब बाजार मूल्य के आधार पर इस दायरे में आने वाली हर दवा का अधिकतम मूल्य तय कर देगी। कंपनियों को इस कीमत या इससे कम कीमत पर अपनी दवाएं बेचने की आजादी होगी। मूल्य नियंत्रण के दायरे में पहले 74 बल्क ड्रग्स को रखा गया था। अब इनकी संख्या 348 कर दी गई है। इसमें कैंसर और टीबी की दवाएं भी शामिल की गई हैं।
रेट तय करने की नई नीति से हर दवा की न्यूनतम कीमत बढ़ना तय है। सूत्रों का कहना है कि इसी कारण कई कंपनियां पुराने रेट पर दवाएं सप्लाई करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं। इसके कारण आम लोगों को इन दवाओं के विकल्प ज्यादा कीमत पर खरीदने पड़ रहे हैं। मसलन सालब्यूटामोल की 10 टैबलेट की कीमत 1.80 रुपये है। पेशंट को अब इसका विकल्प 6 रुपये में खरीदना पड़ रहा है। एंटीबायोटिक दवाओं के मामले में यह अंतर और भी ज्यादा है। 

देश में शीत लहर का प्रकोप


देश में शीत लहर का प्रकोप

(मणिका सोनल)

नई दिल्ली (साई)। देश भर में अब ठण्ड ने अपना असर दिखाना आरंभ कर दिया है। देश भर से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर शेष स्थानों में तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। यह तो अच्छा है कि स्कूली बच्चों के अवकाश आरंभ हो गए हैं तो बच्चों और पालकों को कुछ राहत है।
शिमला से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया ब्यूरो से रीता वर्मा ने बताया कि प्रदेश में मौसम दूसरे सप्ताह भी सामान्य बना हुआ है। दिन के समय अच्छी धूप खिल रही है व तापमान में भी कहीं बढ़ोतरी तो कहीं गिरावट दर्ज की जा रही है। इस वर्ष 25 दिसंबर क्रिसमस के अवसर पर बर्फबारी होने की कोई संभावना नहीं है, जिससे क्रिसमस के लिए राजधानी पहुंच रहे पर्यटकों में भी निराशा है। हालांकि मौसम विभाग 26 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जरूर जता रहा है।
व्हाइट न्यू ईयर की बात करें तो 2002 में 31 दिसंबर को हिमपात हुआ था, मगर इसके बाद पिछले नौ साल से हर बार मौसम की बेरुखी सैलानियों को निराश कर रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो इससे पहले 2000, 2010 में 31 दिसंबर को हिमपात दर्ज किया गया था। मौसम के मिजाज को देख कर इस वर्ष भी नए साल पर बर्फबारी होने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में 26 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों सहित कम ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी व मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं हुआ है। सोमवार को राजधानी शिमला में सुबह से ही मौसम साफ रहा और दिन भर अच्छी धूप खिली रही। राजधानी घूमने आए पर्यटक व स्थानीय लोगों ने दिन भर अच्छी खिली धूप का आनंद उठाया।
हिमाचल प्रदेश में जनजातीय लाहौल स्पीति जिले में किलोंग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे तक पहुंच गया।  मौसम विभाग के अनुसार शिमला एवं धर्मशाला में न्यूतनम तापमान 3।4 डिग्री रहा।  भुंतर, मनाली एवं सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान क्रमशरू शून्य, 0।2 एवं 0।5 डिग्री सेल्सियस रहा। उना एवं कल्पा में न्यूनतम तापमान 1।4 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो से तीन डिग्री कम है। पंजाब के अमृतसर में पारा 2।2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जबकि नारनौल में न्यूनतम तापमान 3।5 डिग्री सेल्सियस रहा। पाटियाला में 4।6, लुधियाना में 5।2, भिवानी में छह डिग्री तथा अंबाला में 6।4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
रिम्स में मरीजों के परिजनों को सर्द हवा में वार्ड के बाहर कॉरीडोर में फर्श पर सोना पड़ रहा है। कई परिजन बैठ का रात बिताने को विवश है। अस्पताल में मरीज के परिजनों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे यह समस्या हुई है। लेबर रूम एवं बच्च विभाग के एसएनसीयू में भरती बच्चों के परिजन को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इसके अलावा हड्डी विभाग, न्यूरो एवं सजर्री विभाग में मरीजों का अत्यधिक लोड होने के कारण, ये वार्ड की गैलरी में फर्श पर सो रहे है। हालांकि रिम्स प्रबंधन ने वार्ड में प्रत्येक भरती मरीजों के परिजनों को कंबल मुहैया करने का दावा किया है। रिम्स निदेशक डॉ तुलसी महतो ने बताया कि अस्पताल में पेईंग वार्ड का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें मरीज अपने परिजन के साथ इलाज करा सकते हैं।
वहीं रांची से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया ब्यूरो से नीलिमा सिंह ने बताया कि राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। रविवार को राजधानी के शहरी क्षेत्र का तापमान 6.5 रिकार्ड किया गया। वहीं बीएयू के तापमापी यंत्र ने कांके में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेसि रिकार्ड किया। कांके में शिमला से ज्यादा ठंड है, क्योंकि वहां का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेसि है। राजधानी का अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेसि के बीच रहा। कड़ाके की ठंड का असर आम जनजीवन पर भी दिख रहा है।  शाम ढलते सड़कें खाली हो जा रही हैं।  अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रशासन ने शहर के 31 चौक-चौराहों पर  अलाव की व्यवस्था की है।
कांके में कई स्थानों पर बर्फ जम गयी है। करकट्टा में पुआल पर दोपहर तक बर्फ जमी रही। ग्रामीणों ने बताया कि सब्जियों के खेतों में ओस की बूंदें जमा थी। इससे सब्जियों के नुकसान की उम्मीद भी किसानों ने जतायी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम ढलते यहां लोग घरों में दुबक जा रहे हैं।
जम्मू एवं काश्मीर समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया ब्यूरो से विनोद नेगी ने बताया कि कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश के कईजिलों में हो रही जबरदस्त बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में दिख रहा है। श्रीनगर, लेह, लद्दाख, कुल्लू आदि स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे हो रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवा बह रही है। इस कारण हवा में कनकनी है। सर्द हवा सीधे हड्डी कंपकंपा रही है।
वहीं ऑनलाइन हेल्थ काउंसलिंग में रविवार को शिशु रोग विशेषज्ञ सह जेनरल फिजिशियन डॉ अनिल कुमार ने पाठकों को ठंड के मौसम में होनेवाली समस्याओं और उससे बचाव के बारे में जानकारी दी। कहा, हर उम्र के लोग ठंड के प्रभाव में आ रहे हैं। मौसमी बीमारियों का खतरा ज्यादा है। इसलिए सभी को ठंड से बचने का प्रयास करना चाहिए। इन दिनों बच्चों पर वायरस का असर ज्यादा हो रहा है। वे बुखार, सर्दी, खांसी, वायरल डायरिया, निमोनिया जैसी बीमारियों की चपेट में आसानी से आ रहे हैं। हालांकि, समय से इलाज होने पर तीन से पांच दिनों में स्वस्थ हो जाते हैं।
पंजाब के समाचार एजेंसी ऑफ ब्यूरो से विक्की आनंद ने बठिंडा साई ब्यूरो के हवाले से बताया कि मौसम की पहली धुंध ने ही आवागमन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सबसे ज्यादा असर रेलगाड़ियों पर पड़ा है। अधिकतर गाड़ियां निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। लंबी दूरी की गाड़ियां तो दस से सोलह घंटे तक लेट चल रही हैं। सड़क यातायात का भी यही हाल है। सड़कों पर वाहन रेंगने को मजबूर हैं।
धुंध के कारण श्रीगंगानगर-हावड़ा के दरम्यान चलने वाली 3008/3007 उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस बारह से सोलह घंटे देरी से चल रही है। बठिंडा सुबह 3.40 बजे पहुंचने वाली यह ट्रेन शाम को आठ बजे पहुंची। यही हाल मुंबई-फिरोजपुर पंजाब मेल का रहा, जोकि दस घंटे देरी से देर रात 12.30 बजे पहुंची। रेलवे ने धुंध के कहर से निपटने के लिए गाड़ियों की रफ्तार दस किलोमीटर प्रति घंटा कम कर दी है।
गाड़ियों की लेटलतीफी से यात्रियों की आफत है। बेचारे कड़कती ठंड के बीच घंटों इंतजार को विवश हैं। पशोपेश में घिरी सवारियां बार-बार पूछताछ में उलझी रहीं, जबकि हर अनाउंसमेंट गाड़ी की देरी ही बढ़ाता चला गया। वहीं स्टेशन पर अपने परिचितों-रिश्तेदारों को स्टेशन पर लिवाने आए लोगों को भी अतिथियों के समय पर न पहुंच पाने की चिंता सताती रही। लोग बार-बार मोबाइल पर उनके पहुंचने की जानकारी लेते रहे। दुविधा में फंसे यात्री टिकट कैंसिल करवाने की भी हालत में नहीं क्योंकि इन्हें अपने गंतव्यों तक पहुंचने में सबसे सुरक्षित रेलगाड़ी ही है जबकि बस एवं अन्य वाहनों के पहिए भी धुंध ने जमा दिए हैं।
गाड़ियों की लेटलतीफी से यात्रियों की आफत है। बेचारे कड़कती ठंड के बीच घंटों इंतजार को विवश हैं। पशोपेश में घिरी सवारियां बार-बार पूछताछ में उलझी रहीं, जबकि हर अनाउंसमेंट गाड़ी की देरी ही बढ़ाता चला गया। वहीं स्टेशन पर अपने परिचितों-रिश्तेदारों को स्टेशन पर लिवाने आए लोगों को भी अतिथियों के समय पर न पहुंच पाने की चिंता सताती रही। लोग बार-बार मोबाइल पर उनके पहुंचने की जानकारी लेते रहे। दुविधा में फंसे यात्री टिकट कैंसिल करवाने की भी हालत में नहीं क्योंकि इन्हें अपने गंतव्यों तक पहुंचने में सबसे सुरक्षित रेलगाड़ी ही है जबकि बस एवं अन्य वाहनों के पहिए भी धुंध ने जमा दिए हैं।