शनिवार, 2 फ़रवरी 2013

शिव राज में भी सुरक्षित नहीं अबलाएं!


शिव राज में भी सुरक्षित नहीं अबलाएं!

(लिमटी खरे)

देश के हृदय प्रदेश में महिलाओ के लिए ना जाने कितनी योजनाओं का आगाज किया है मुख्यमंत्री शिवराज ंिसंह चौहान ने। महिलाओं की बेहतरी के लिए शिवराज सदा ही तत्पर दिख रहे हैं। बावजूद इसके शिव के गण उन्हीं की मंशाओं पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की तादाद खासी बढ़ चुकी है। हाल ही में मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ में एक रिसोर्ट में कोरिया से आई युवती के साथ बलात्कार फिर पीडिता की फरियाद ना सुने जाने का मामला प्रकाश में आया है। कहा जा रहा है कि उक्त महिला जब बाद में महाराष्ट्र के औरंगाबाद पहुंची तब उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस इसके बाद युवती को लेकर पड़ताल के लिए बांधवगढ़ पहुंची है। इस मामले में एक पखवाड़े के बाद हुई पुलिस कंपलेंट भी शक के दायरे में ही मानी जाएगी।

भारत गणराज्य में अतिथि देवो भव का नारा बहुत बुलंदी पर है। हमारे देश में खाने को ना हो पीने को ना हो पर विदेशी सैलानियों की सेवा के लिए हम सदा ही तत्पर रहते हैं। भारत का नागरिक अगर अमरीका जाता है तो उसे वहां के नियम कायदों का पूरी तरह पालन करना ही पड़ता है। इससे उलट हम उदावादी, सहिष्णु भारतीयों के देश में जब गोरी चमड़ी वाले सैलानी आते हैं तो हम पलक पांवड़े बिछाकर उनका स्वागत करते हैं। भारतीय रेल में अगर कोई हिन्दुस्तानी सिगरेट या बिड़ी का कश लगा ले तो जीआरपी वाले कालर पकड़कर सौ पचास धर लेते हैं पर गोरी चमड़ी वाले सरेआम रेलगाड़ी में सिगरेट के छल्ले उड़ाते हैं और हमारी पुलिस शांति के साथ सिगरेट की बास को इत्र की खुशबू समझकर सूंघती रह जाती है।
बहरहाल, अतिथि देवो भव की ही एक मिसाल देश के हृदय प्रदेश में देखने को मिली। देश के बांधवगढ़ नेशनल पार्क में कोरिया से आई एक युवती के साथ दुराचार किए जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है। बताते हैं कि उत्तर कोरिया की 23 वर्षीय छात्रा को बीयर में नशे की दवा मिलाकर उसके साथ दुराचार किया गया है। मामला बांधवगढ़ के ताला क्षेत्र के जंगल इन रिसोर्ट की बताई जा रही है। इस पूरे मामले में जो बातें सामने आ रही हैं वे वाकई दिलचस्प कही जा सकती हैं।
कहा जा रहा है कि जब उक्त पीडिता ने पुलिस में सुनवाई ना होने की शिकायत पुलिस अधीक्षक उमरिया से की तो वहां भी उसे निराशा ही हाथ लगी। इसके पीछे यह कारण बताया जा रहा है कि उक्त रिसोर्ट भाजपा के गुढ क्षेत्र के विधायक नागेंद्र सिंह के पुत्र बब्बी का है। एक अखबार के अनुसार पिछले दिनों एक शेरनी भी जिप्सी से टकराकर मर गई थी, इस मामले में भी भाजपा नेता के पुत्र का हाथ होना बताया जा रहा है।
बताते हैं कि यह युवती बांधवगढ़ से कूच कर बोधगया, नालंदा, सारनाथ, भुवनेश्वर, हैदराबाद के बाद औरंगाबाद पहुंची जहां होटल में उसे कुछ और कोरिया के नागरिक मिले। स्वदेशी लोगों से मिलकर वह युवती कुछ आश्वस्त हुई और उसने फिर सलाह मशविरे के उपरांत पुलिस में अपराध पंजीबद्ध करवाया दिया। जब महाराष्ट्र पुलिस उस युवती को लेकर बांधवगढ़ पहुंची तब जाकर उमरिया पुलिस हरकत में आई और उसने होटल जंगल इन के प्रबंधक दीपक विश्वकर्मा को हिरासत में ले लिया।
एक समाचार पत्र के अनुसार इस मामले में उमरिया पुलिस ने तबियत से लीपापोती की है। उक्त मामले में ताला चौकी के प्रभारी एपीएस परिहार को रातों रात आश्चर्यजनक तरीके से बिना किसी ठोस कारण के हटाकर उसके स्थान पर सहायक उप निरीक्षक रामदत्त प्रजापति को वहां तैनात कर दिया। इस संबंध में यह भी बताया जाता है कि 14 जनवरी को होटल के प्रबंधक की गतिविश्धियां पूरी तरह संदिग्ध थीं।
लगता है कोरियन छात्रा को देकर भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के पुत्र बब्बी के स्वामित्व वाले होटल जंगल इन के प्रबंधक दीपक विश्वकर्मा के मन का पिशाच जाग गया होगा। उसने छात्रा की बियर में कुछ मिला दिया होगा, फिर उसके बाद जो हुआ वह वाकई दहला देने वाला ही माना जा सकता है। पूछताछ के उपरांत मीडिया के सामने रिसोर्ट के नौकरों के ने बताया कि उक्त प्रबंधक उस छात्रा के कक्ष में लगातार तेरह घंटे तक रहा। ना केवल वह आधे दिन से ज्यादा उस छात्रा के साथ दुराचार करता रहा होगा, वरन् उसने इस दर्मयान छः बोतल बीयर भी पी।
दीपक विश्वकर्मा पर लगे आरोपों में कितनी सच्चाई है यह बात तो जांच के उपरांत ही सामने आ सकती है पर कोई भी महिला वह भी विदेशी महिला बिना किसी बड़े लाभ, प्रलोभन या कारण के खुद को अपमानित भला क्यों करवाना चाहेगी! वह छात्रा भाजपा विधायक पुत्र के रिसोर्ट में रूकी थी अथवा नहीं यह बात भी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। उक्त छात्रा ने अपने साथ दुराचार होने के उपरांत लगातार कई शहरों की यात्रा को भी निर्बाध रूप से पूरा किया यह बात उसने औरंगाबाद पुलिस को बताई है।
आखिर क्या वजह थी कि वह छात्रा बांधवगढ़ के बाद अपने अगले पड़ाव पर पहुंचते ही इस मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास नहीं गई। अगर वाकई उक्त विदेशी छात्रा के साथ उमरिया में विधायक पुत्र के रिसोर्ट में इस तरह की पैशाचिक घटना घटी है तो यह निश्चित तौर पर महिलाओं के प्रति संवेदनशील सूबे के निजाम शिवराज सिंह चौहान के लिए शर्म की बात है। उससे ज्यादा शर्मनाक तो यह है कि पुलिस ने पीडिता की मौके पर कोई मदद नहीं की। पुलिस चौकी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक मूक दर्शक बने रहे।
मध्य प्रदेश सरकार को चाहिए कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दूध का दूध पानी का पानी करे, अन्यथा अतिथि देवो भव का नारा भारत गणराज्य के लिए स्वांग ही साबित होगा। इस मामले को कोरिया की युवती वापस जाकर अगर इंटरनेशनल लेबल पर उठाती है तो निश्चित तौर पर इससे भारत की साख पर भारी धक्का लग सकता है। (साई फीचर्स)

शिव नहीं चाहते भाजपा को मिले योजनाओं का लाभ!


लाजपत ने लूट लिया जनसंपर्क ------------------47

शिव नहीं चाहते भाजपा को मिले योजनाओं का लाभ!

(आकाश कुमार)

नई दिल्ली (साई)। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शीर्ष स्तर पर जो कुछ चल रहा है उसे देखकर लगने लगा है मानो चुनावी साल में गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश की झांकी सांस्कृतिक टीम और बहादुर बच्चों का ना होना एक साची समझी साजिश का ही हिस्सा हैै। भाजपा के लिए आत्मघाती इस कदम को मीडिया द्वारा बार बार इस बात को उठाने पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दोषी अफसरान के खिलाफ कार्यवाही ना करना और कांग्रेस द्वारा इस मामले को ना उठाना भी आश्चर्यजनक ही माना जा रहा है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेशनल हेडक्वार्टर के उच्च पदस्थ सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को संकेत दिए कि कांग्रेस इस मामले को कैसे उठा सकती है जबकि प्रदेश में भाजपा की हेट्रिक को कांग्रेस तोड़ने पर आमदा है। जब मध्य प्रदेश के अधिकारी ही भारतीय जनता पार्टी संगठन को उनकी ही सरकार की अभिनव और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं लेने देना चाहते तो भला हम क्यों दिलाएं भाजपा को लाभ!
उधर, भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय 11, अशोक रोड़, में मध्य प्रदेश से संबंधित एक वरिष्ठ नेता ने पहचान उजागर ना करने की शर्त पर कहा कि एसा संभव नहीं है कि मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संज्ञान में ना हो। अब जबकि केंद्रीय स्तर पर नरेंद्र मोदी का नाम तेजी से आगे बढ़ रहा है तब कुछ गुटों द्वारा शिवराज सिंह चौहान को मोदी के समकक्ष खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह सच है कि शिवराज की योजनाओं का लाभ मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों की भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ प्रचार प्रसार करके दिलवाया जा सकता था। पर शिवराज सिंह यह बात भली भांति जानते हैं कि जल्द ही उन्हें अपना आसन खाली कर केंद्र की ओर रूख करना पड़ सकता है। एसी स्थिति में उनकी अरूचि समझ में आती है, अन्यथा क्या कारण है कि मध्य प्रदेश के गृह विभाग, संस्कृति विभाग और जनसंपर्क विभाग की गंभीर लापरवाही के बाद भी वे चुपचाप बैठे हुए हैं।

अब कूरियन पर लगा रेप का आरोप


अब कूरियन पर लगा रेप का आरोप

(महेश)

नई दिल्ली (साई)। केरल में 1996 के गैंगरेप के एक मामले में पीड़ित महिला ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा के उपसभापति प्रफेसर पीजे कुरियन पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि वह भी इस रेपकांड में शामिल थे। पीड़िता ने कुरियन पर केस दर्ज करने की मांग की है।
गौरतलब है कि महिला कुरियन पर पहले भी यह आरोप लगा चुकी है, लेकिन हाई कोर्ट ने कुरियन को राहत दे दी थी। लेकिन शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के इस मामले में 34 आरोपियों को बरी करने वाले केरल हाई कोर्ट के फैसले को पलटने से कुरियन एक बार फिर मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं। उधर, कुरियन ने महिला के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि आपको इस मामले में किसी नतीजे पर पहुंचने से लिए जांच रिपोर्ट और हाई कोर्ट के ऑर्डर को देखना चाहिए।
केरल के सूर्यनल्ली की रहने वाली पीड़ित महिला जो तब 16 साल की थी, का आरोप है कि 1996 में तब केंद्रीय मंत्री रहे कुरियन ने उसे पंचायत घर में बंधक बनाकर गैंगरेप किया था। पीड़िता की ओर से सुप्रीम कोर्ट में हाजिर हुए सीनियर कॉन्सल चंदर उदय सिंह को को लिखे लेटर में उसने कहा कि वह जांच एजेंसी को कुरियन के खिलाफ दिए गए अपने बयान पर पूरी तरह से कायम है। उसका आरोप है कि कुरियन ने अपने पद का इस्तेमाल करते हुए इस केस को दबाने की कोशिश की। पीड़िता ने कहा कि वह इस बात से बेहद आहत है कि कई जांच अधिकारियों ने कुरियन के खिलाफ उसके बयान को गंभीरता से नहीं लिया। उसने कहा कि उस पर क्या गुजरी है, यह कोई नहीं जानता।
उधर, 33साल की इस पीड़ित महिला के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी अभी भी कुरियन को लेकर दहशत में है। कुरियन को वह जब कभी भी टीवी पर देखती है, उसे बंद कर देती है। युवती के करीबी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि उक्त युवती से गैंगरेप का यह मामला जनवरी 1996 का है। तब 16 साल की इस युवती को अगवा कर 40 दिन तक गैंगरेप किया गया था। शुरुआती जांच के बाद कुरियन का भी नाम सामने आया था। पीड़ित युवती ने एक अखबार में कुरियन की फोटो देखकर उनकी शिनाख्त की थी। 1999 में पीरमेडु के फर्स्ट क्लास जुडिशल कोर्ट ने कुरियन को प्रथम दृष्टया करार दिया था। कुरियन इसके बाद हाई कोर्ट गए और बरी हो गए। राज्य सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने इसे निजी मामला बताते हुए खारिज कर दिया।

भाजपा के अंदर मच गया है घमासान

(सोनल सूर्यवंशी)

भोपाल (साई)। अनुशासित और काडर बेस्ड समझी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी में मची अंदरूनी कलह अब सतह पर आने लगी है। पार्टी में अब नेताओं को बदनाम करने के लिए गुमनाम पत्रों की राजनीति तेज हो गई है। हाल ही में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू पर पर्चे के जरिए हमला बोला गया है। इस पर्चे में उनकी नेतृत्व क्षमता पर ही सवाल उठाए गए हैं।
राज्य में भाजपा के संगठन में हुए बदलाव के बाद से ही अंदरुनी तौर पर खींचतान चल रही है, पहले नए अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा बनाई गई कार्यकारिणी में स्थान पाने के लिए नेताओं में जोर आजमाइश चली। जो स्थान पा गए वे खुश हैं, और जिन्हें जगह नहीं मिली वे असंतुष्टों की कतार में खड़े नजर आ रहे हैं।
पार्टी के नेता इशारों-इशारों में हमले करने से नहीं चूकते। बात तोमर की ताजपोशी के कार्यक्रम की करें तो तब निवर्तमान अध्यक्ष प्रभात झा ने अपरोक्ष रूप से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला था। उन्होंने अपने को अध्यक्ष पद से हटाए जाने की तुलना पोखरण विस्फोट से कर दी थी।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद तोमर ने राज्य से लेकर जिला स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों की पहली बैठक वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू की मौजूदगी में बुलाई। नायडू के बैठक में पहुंचने से पहले गुरुवार को ही एक विवादित पर्चा बांटा गया। इस पर्चें में नायडू की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए गए हैं।
इस पर्चे में कहा गया है कि वर्ष 1993 में नायडू के गृह राज्य आंध्र प्रदेश में भाजपा के 34 विधायक थे और आज एक भी नहीं है। 20 वषरें मे आंध्रप्रदेश में भाजपा की हालत ऐसी क्यों हुई कि एक भी विधायक नहीं है। पर्चें में आगे कहा गया है कि बेंगलूरू के नगर निगम चुनाव में नायडू का भतीजा उसी वार्ड से बुरी तरह हारा, जहां उनका घर है। अंत में सवाल किया गया है कि जो स्वयं के प्रदेश में एक भी विधायक नहीं जिता पाता, उसे दूसरे राज्य में चुनाव टिप्स देने का क्या अधिकार है।
कथित तौर पर भाजपा के एक कार्यकर्ता के द्वारा बांटे गए पर्चे ने पार्टी में भीतरी तौर पर चल रही कलह को सामने ला दिया है। नायडू पर सवाल उठाने के पीछे उनके मध्य प्रदेश में बढ़ने वाले संभावित प्रभाव को पहले ही रोक देने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। नितिन गडकरी के कार्यकाल में राज्य में अनंत कुमार का दबदबा चलता था, मगर अब राजनाथ सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नायडू का प्रभाव बढ़ने की कवायद चल रही है।
उधर, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष तोमर इस पर्चे को सस्ती लोकप्रियता का हथकंडा बताते हुए कहते हैं कि यह पार्टी कार्यकर्ता नहीं बाहरी व्यक्ति का काम है। पार्टी के पदाधिकारियों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से कहा कि कि भाजपा में राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक अंदरूनी कलह चरम पर है और कोई भी एक दूसरे पर हमले का मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहता। यही कारण है कि वेंकैया मध्य प्रदेश में आए और उन पर पर्चे से हमला बोला गया। इतना ही नहीं यह पर्चा राज्य में नहीं बाहर से तैयार किया गया होगा, क्योंकि आंध्र प्रदेश की राजनीतिक स्थिति को मध्य प्रदेश के लोग कम ही जानते हैं। 

सन्डे को मौसम लेगा तेजी से करवट!


सन्डे को मौसम लेगा तेजी से करवट!

(शरद)

नई दिल्ली (साई)। कुछ दिनों से खुशगवार हुए मौसम के बाद अब एक बार फिर मौसम के तांडव को झेलने को तैयार हो जाएं। मौसम विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि रविवार से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और दक्षिणपूर्व के मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बिगडेगा और वहां बहुत तेज बारिश होगी तथा बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के सूत्रों ने कहा कि पर्वतीय राज्यों में प्रशासन को खबरदार कर दिया गया है कि मौसम के मिजाज में परिवर्तन के चलते सडक परिवहन बाधित हो सकता है।
भारतीय मौसम विभाग सूत्रों ने साई न्यूज को आगे बताया कि मौसम की इस तीखे मिजाज से फलों की फस्लों को फायदा होने की उम्मीद है, लेकिन यह खेतों में खडी सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा सकता है और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्राखंड के पर्वतीय राज्यों में सडक परिवहन को बाधित कर सकता है।
सूत्रों ने कहा कि दक्षिणपूर्व भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट ओलावृष्टि गतिविधि के साथ तूफान की शक्ल में चरम मौसम स्थिति की संभावना है। सूत्रों ने आगे कहा कि मौसम की यह स्थिति दक्षिणपूर्व पहाडियों से उत्तर के मैदानी इलाकों तक और यहां तक कि गुजरात के कुछ हिस्सों और पश्चिम मध्य प्रदेश तक को अपने दायरे में लेगी।
विभागीय सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को आगे बताया कि अस्थाई मौसम प्रणाली के तीन फरवरी की शाम को शुरु होने की उम्मीद है और दो दिन बाद अपने चरम में पहुंचेगी। सूत्रों की मानें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चार फरवरी और पांच फरवरी को व्यापक या जबरदस्त बारिश या बर्फबारी की उम्मीद की जा रही है।
सूत्रों ने आगे बताया कि मैदानी इलाकों में इसकी उम्मीद दिल्ली समेत उत्तर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों तक की जा रही है। सूत्रों ने साई न्यजू को बताया कि प्रभावित होने वाले संभावित इलाकों में सडक परिवहन अधिकारियों को चेतावनी भेज दी गई है।
मौसम का मिजाज किस कदर बिगड़ सकता है इस बारे में सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को संकेत दिए कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में जबरदस्त बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद किया जा सकता है। मौसम के इस बदलाव का सीधा असर सरसों की फसल पर पड़ सकता है जिससे फसल चौपट होने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।

पौने तीन अरब का चढ़ावा मिला शिरडी के फकीर को!


पौने तीन अरब का चढ़ावा मिला शिरडी के फकीर को!

(विनीता विश्वकर्मा)

पुणे (साई)। पूरे विश्व में शिरडी के फकीर के नाम से विख्यात चमत्कारी साई बाबा के दर पर वर्ष 2012 में 274 करोड़ 71 लाख रूपए का चढ़ावा श्रद्धालुओं ने चढ़ाया। साई बाबा शिरडी संस्थान ट्रस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। संस्था के अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने विभिन्न रूपों में 36 किलोग्राम सोना भी चढ़ाया, जिसकी कीमत करीब 11 करोड़ रुपये है। हालांकि 2011 में संस्थान को 373 किलोग्राम चांदी समेत कुल 440 किग्रा धातु चढ़ावे के रूप में मिली थी।
साई बाबा संस्थान के अधिकारी ने बताया कि संस्थान ने हाल ही में खजाने के 37 किग्रा सोने और 513 किग्रा चांदी को गलवाकर सिक्के बनाए। इसके बावजूद उसके पास 300 किग्रा सोना और चार हजार किग्रा चांदी शेष है। उन्होंने बताया कि साल 2011 में संस्थान को चढ़ावे में 225.55 करोड़ रुपये नकद मिले थे। पिछले साल इसमें 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ। 274.71 करोड़ रुपये में 57 करोड़ रुपये संस्थान के दान काउंटर पर जमा हुए। 180.74 करोड़ रुपये दानपात्र जबकि 40 करोड़ रुपये चेक, ऑनलाइन और मनीऑर्डर के जरिए मिले।
ज्ञातव्य है कि पिछले साल विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों में संस्थान का फिक्सड डिपाजिट ख्सावधि जमा, 803 करोड़ रुपये था। जबकि 2011 में यह राशि 580 करोड़ रुपये थी। पिछले साल विदेशी मुद्रा में भी वृद्धि हुई। 2011 में जहां 6।28 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा प्राप्त हुई वहीं 2012 में यह राशि बढ़कर 8.30 करोड़ रुपये पहुंच गई।
ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों देश के सबसे धनी मंदिरों में शुमार महाराष्ट्र के शिरडी में स्थित साई बाबा मंदिर को एक भक्त ने गुरुवार को एक किलोग्राम सोने का बना बर्तन दान दिया था। दिल्ली के श्रद्धालु द्वारा दान दिए गए इस बर्तन की कीमत करीब 32 लाख रुपये थी। इससे पहले इसी महीने मुंबई के एक श्रद्धालु ने आधा किलोग्राम सोने का बना लैंप मंदिर को दान में दिया था।
यहां उल्लेखनीय होगा कि देश भर में साई बाबा की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर लोगों ने निजी तौर पर मंदिरों का निर्माण करवा लिया है। इन मंदिरों से होने वाली आय का कोई हिसाब किताब नहीं रखा जाता है, जिससे बाबा के भक्तों को पीड़ा होना स्वाभाविक ही है। साई बाबा संस्थान से अपील की गई है कि वह देश भर के साई बाबा के मंदिरों के ट्रस्ट बनवाकर उन्हें रजिस्टर्ड करवाने की दिशा में पहल करे।

जिला योजना समिति की बैठक 8 को


जिला योजना समिति की बैठक 8 को

(एस.के.खरे)

सिवनी (साई)। जिला योजना समिति की बैठक आगामी ८ फरवरी शुक्रवार को दोपहर १२ बजे से कलेक्ट्रेट सिवनी के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के स्कूल शिक्षा राश्यमंत्री एवं सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री नानाभाऊ मोहोड करेंगे। कलेक्टर एवं जिला योजना समिति के सचिव अजीत कुमार ने बताया कि बैठक में जिला योजना समिति की विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना इकाई क्र। १ एवं २ के कार्याे की समीक्षा, आदिवासी विकास विभाग एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सिवनी एवं लखनादौन के कार्याे की समीक्षा,विद्युत विभाग के फीडर सेपरेशन एवं विभागीय कार्याे की समीक्षा के साथ-साथ धान उपार्जन वर्ष २०१२ एवं रबी उपार्जन २०१३ की आवश्यक तैयारियों की भी समीक्षा की जायेगी।                    

ग्रामीण अंचलों में मिलेगा ग्रामीण परिवहन सेवा का लाभ


ग्रामीण अंचलों में मिलेगा ग्रामीण परिवहन सेवा का लाभ

(शिवेश नामदेव)

सिवनी (साई)। राज्य शासन द्वारा ग्रामीण मार्गाे पर यात्रियों को सतत अवागमन के लिये परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिये ग्रामीण परिवहन सेवा प्रारंभ की गई है। इससे एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिये ग्रामीणों को घंटों तक किसी चार पहिया यातायात वाहन का इंतजार करने की कठिनाई से निजात मिलेगी। सिवनी जिले में चिन्हित किये गये २९ ग्रामीण मार्गाे पर यात्री परिवहन सेवा संचालित की जायेगी। अतरू ऐसे इश्छुक आवेदक/वाहन स्वामी, जिनके वाहन की बैठक क्षमता ६ धन १ से अधिक तथा २१ धन २ तक है और परमिट प्राप्त करना चाहते हैं, तो वे अपने वाहन के लिये अस्थाई अनुज्ञा आवेदन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। अस्थाई अनुज्ञापत्र के आवेदन आर।टी।ओ। कार्यालय में निरूशुल्क उपलब्ध हैं। आवेदन के साथ आवेदक को क्रमशरू वाहन के पंजीयन प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छाया प्रति, वाहन के बीमा प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छाया प्रति, फिटनेस प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छाया प्रति, ऑन लाईन कर प्रमाण पत्र, स्टेज वाईज दूरी प्रमाण पत्र सक्षम प्राधिकार से जारी दस्तावेज सहित आवेदन शुल्क ७५० रूपये की रसीद प्रस्तुत करनी होगी। आवेदक द्वारा संबंधित कार्यालय में आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के उपरान्त टाइम टेबल का प्रकाशन कर आवेदन का नियमानुसार निराकरण किया जायेगा। परमिट स्वीकृति उपरांत वाहन की बैठक क्षमता के आधार पर रूपये ६० प्रतिसीट प्रति तिमाही के मान से मोटरयान कर भुगतान। न्यूनतम एक माह एवं अधिकतम ४ माह का परमिट प्राप्त कर सकते है। अवधि समाप्ति के पूर्व आगामी अवधि की अनुज्ञा नियमानुसार पुनरू जारी की जायेगी।                                    
वाहन की बैठक क्षमता ६ धन १ से अधिक तथा २१ धन २ तक होना आवश्यक है। वाहन की विन्ड स्क्रीन पर एवं यान की बॉडी के दोनों ओर सफेद रंग से चिन्हित की गई बॉडी पर नीले रंग से ग्रामीण परिवहन सेवा लिखा जायेगा। पट्टे की चौडाई १६ से।मी। (६ इंच) उंचाई में अक्षरों का आकार १० से।मी। (४ इंच) न्यूनतम होगा, जिसे २५ मीटर की दूरी से देखा जा सके। वाहन में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी होना चाहिये। वाहन की विन्ड स्क्रीन तथा पीछे के कॉच की स्क्रीन केन्द्रीय मोटरयान नियम १९८९ के नियम १०० के अनुसार होना चाहिये तथा उन पर किसी प्रकार की कोई काली फिल्म नहीं लगी होनी चाहिये। वाहन में चालक, परिचालक वर्दी में रहेंगे तथा बैज धारण करेंगे। 

निशुल्क चिकित्सकीय जाँच सुविधा एक फरवरी से प्रारंभ


निशुल्क चिकित्सकीय जाँच सुविधा एक फरवरी से प्रारंभ

(अखिलेश दुबे)

सिवनी (साई)। मध्यप्रदेश शासन द्वारा लोगों को स्वस्थ्य और खुशहाल जीवन उपलब्ध करवाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। निरूशुल्क उपचार, निरूशुल्क औषधि और निरूशुल्क परिवहन की व्यवस्थाएँ प्रदेश में पूर्व से ही उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं को विशेष सिम प्रदाय कर परस्पर जो$डने का एक वृहद कार्य पूर्ण किया गया है। इसी श्रंखला में अब राश्य सरकार द्वारा सभी शासकीय चिकित्सालयों में निरूशुल्क चिकित्सीय जाँचों की सुविधा भी एक फरवरी १३ से ही आरंभ हो चुकी है। निरूशुल्क पैथालॉजी जाँच सेवा की सुविधा जिला अस्पतालों से लेकर उप स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आरोग्य केन्द्रों तक उपलब्ध होगी। जाँच सुविधाएँ प्रदेश के सभी नागरिकों के लिये निरूशुल्क उपलब्ध रहेंगी। वर्तमान में शासकीय चिकित्सालयों में कई प्रकार की जाँच सुविधाएँ पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं हैं एवं जाँच सुविधा सशुल्क प्रदाय की जाती है। इस संबंध में शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि समस्त शासकीय चिकित्सालयों में न्यूनतम आवश्यक जाँच सुविधाएँ रोगियों को निरूशुल्क उपलब्ध करवाई जाएँ। योजना में विभिन्न स्तर के चिकित्सा संस्थानों में अनिवार्यतरू उपलब्ध करवाई जाने वाली निरूशुल्क पैथालॉजी जाँच सुविधाओं को तय सूची के अनुसार उपलब्ध करवाया जायेगा। निर्धारित सूची के मान से उप स्वास्थ्य केन्द्रों/आरोग्य केन्द्रों पर ५, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर १६, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर २५, सिविल अस्पतालों में २९ तथा जिला चिकित्सालयों में ३८ प्रकार की स्वास्थ्य जाँचें निरूशुल्क प्रदाय की जायेंगी। शीघ्र भविष्य में न्यूनतम निरूशुल्क जाँचों की संख्या में वृद्घि कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में २८, सिविल अस्पतालों में ३२ एवं जिला चिकित्सालयों में ४८ तक किया जायेगा। यह सुविधा समस्त एपीएल एवं बीपीएल रोगियों, बाह्य/भरती रोगियों को उपलब्ध रहेगी। जाँच के लिए सामग्री/उपकरण की मात्रा का आकलन कर विभिन्न चिकित्सा संस्थाओं में उपलब्धता करवाई जा रही है। संस्थावार उपकरणों की सूची राश्य-स्तर से जारी की गई है। लैब टेक्नीशियन एवं लैब सहायक के पद शीघ्र भरे जायेंगे। शासकीय अस्पतालों में पैथालॉजिकल जाँचों के अलावा उपलब्धतानुरूप ईसीजी, सोनोग्राफी, ईको-काघ्डयोग्राफी एवं एक्स-रे की सुविधा भी निरूशुल्क उपलब्ध होगी। किसी प्रकार का कोई शुल्क रोगियों से नहीं लिया जायेगा। समस्त चिकित्सा अधिकारियों को कहा गया है कि वे अपने अधीन सभी स्तर की विभिन्न चिकित्सा संस्थाओं में उपलब्ध करवाई जा रही पैथालॉजी जाँच सुविधाओं की उपलब्धता एवं प्रयुक्त होने वाली सामग्री के पर्याप्त स्टाक की निरंतर समीक्षा करें।                                                                                              

धरे गए छेड़छाड़ के आरोपी


धरे गए छेड़छाड़ के आरोपी

(राजकुमार अग्रवाल)

कैथल (साई)। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट कारण महिला के ससुर की मौत होने के मामले में वांछित 4 हत्यारोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए है। व्यापक जांच उपरांत आरोपियों को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पीआरओ ने बताया सारण वासी एक विवाहित महिला की शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार 9 अक्टुबर की शाम उनके घर बल्ली उर्फ बलवंत वासी सारन आया, जिसने उसके ससुर से 50 रुपये मांगे, तो उसने कहा कि मेरे पास 20 रुपये है, जो 20 रुपये लेकर चला गया। थोड़ी देर बाद वह बलवंत फिर आया तथा गाली-गलौच करते हुए पैसे मांगने लगा। जब वह महिला की जेठानी से छेडख़ानी करने लगा तो दोनों ने उसको धक्का देकर घर से निकाल दिया। थोडी देर उपरांत आरोपी अपने भाईयों व अन्य सहित लाठी, डंडे आदी हथियार लेकर आया, जिन्होंने महिला व उनके ससुर से मारपीट की। लगी हुई चोटों कारण महिला के करीब 65 वर्षीय ससुर पालाराम की 10 नवम्बर को मौत हो गई। मामले की जांच डीएसपी हैडक्वार्टर टेकनराज ने करते हुए आरोपी बलवंत उर्फ बल्ली, सुबेसिंह व सुदंरा (तीनों सगे भाई) तथा जगबीर पुत्र सुदंरा वासी सारण को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2013

कब होगा सांस्कृतिक आतंकवाद का खात्मा!


कब होगा सांस्कृतिक आतंकवाद का खात्मा!

(लिमटी खरे)

कमल हासन की फिल्म विश्वरूपम जबर्दस्त विवादों में है। आखिर क्यों हो रहा है विवाद! जब किसी चलचित्र का निर्माण किया जाता है तो साफ तौर पर इस बात को प्रदर्शित किया जाता है कि उसमें सारे पात्र काल्पनिक हैं, जिनका वास्तविक जीवन से लेना देना नहीं है। चलचित्र महज एक कहानी का हिस्सा है। हो सकता है वह कहानी शिक्षाप्रद हो या समाज में फैली कुरीतियों के विध्वंस में सहायक हो। वैसे अस्सी के दशक के उपरांत शिक्षाप्रद या समाज को दिशा और दशा देने वाली कहानियों पर आधारित फिल्में उंगलियों में ही गिनी जा सकती है। अगर विश्वरूपम में कोई आपत्तिजनक बात है तो उसकी जांच होना चाहिए, विडम्बना यही है कि भारत की लचर व्यवस्था में या तो जांच मिनटों में हो जाती है या फिर जांच के प्रतिवेदन आने तक जवान आदमी के बाल सफेद हो जाते हैं। सब कुछ सियासी लोगों की व्यक्तिगत रूचि पर ही निर्भर करता है।

भारत गणराज्य में कुछ भी संभव है। कलाकारों, पत्रकारों, साहित्यकारों की अभिव्यक्ति का गला जब तब बेरहमी से घोंट दिया जाता है। कभी किसी की सामाजिक मान्यताएं आहत होती हैं तो कभी धार्मिक भावनाओं पर कुठाराघात होता है। यह सब अस्सी के दशक के उपरांत ही तेजी से होना आरंभ हुआ है। भारत गणराज्य को विश्व में सबसे बड़ा और अच्छे लोकतंत्र का उदहारण माना जाता है, फिर भी इस भारत गणराज्य में अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रश्नचिन्ह ही लगते आए हैं।
कितने आश्चर्य की बात है कि कमल हासन की विश्वरूपम गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व 25 जनवरी को कनाडा और दुनिया के चौधरी अमरीका जैसे देशों में रिलीज होकर अच्छा प्रतिसाद पा रही है। इन देशों में किसी की भावनाएं आहत नहीं हो रही हैं। हो रही हैं तो भारत गणराज्य में। दरअसल, अब तो विरोध करना भी पैसा कमाने का साधन बन चुका है। सियासी लाभ हानी के समीकरणों के बीच विरोध प्रदर्शन कर लोग अपना उल्लू सीधा करने से नहीं चूक रहे हैं।
लगभग 95 करोड़ रूपए की बड़े बजट की यह फिल्म 25 जनवरी को ही कर्नाटक में रिलीज हुई। फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद ही इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया। कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा फिल्म के चंद दृश्यों को आपत्तिजनक बताया और फिल्म को तमिलनाड़ू में बैन कर दिया गया। यक्ष प्रश्न तो यह है कि पहले ही दिन पहले शो में फिल्म को पूरा देखने के साथ ही एसा क्या घटा कि उसका दूसरा शो ही नहीं होने दिया गया।
वस्तुतः फिल्म देखकर उसे समझकर कम से कम एक दो घंटे उस पर मनन करने, बहस करने के बाद ही कोई बैन लगाने की मांग करता! किन्तु यहां तो मानो माईंड पहले से ही सैट था। बनी बनाई मानसिकता के आधार पर कुछ लोग मानो इस फिल्म के रिलीज होने का ही इंतजार कर रहे थे। फिल्म का पहला शो दिखाया गया और इसे प्रतिबंधित करवा दिया गया। यह सब कुछ षणयंत्र का ही हिस्सा माना जा सकता है।
जब फिल्म को सैंसर बोर्ड ने पास कर दिया है तब इस पर आपत्ति का सवाल अपने आप में ही अनूठा माना जा सकता है। कमल हासन जैसे मंझे और वरिष्ठ कलाकार इस बात को भली भांति जानते हैं कि क्या दिखाना चाहिए और क्या नहीं? तालिबान के बारे में जो दिखाया गया है वह शायद फिल्म की कहानी की जरूरत हो सकती है।
इस फिल्म में जय ललिता के हठ का मामला अधिक दिख रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म के प्रसारण के सैटेलाईट अधिकार जया टीवी को देने की बात कही गई थी, पर जया टीवी द्वारा डीटीएच पर फिल्म दिखाने के अधिकार कोडियों में खरीदे जा रहे थे। बाद में कमल हासन ने यह समझौता स्टार विजय के साथ कर दिया।
कहा जा रहा है कि मुस्लिम संगठनों को लग रहा है कि इस फिल्म में उनके समुदाय की छवि को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इसी आधार पर इस फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग जोर पकड़ रही है। कहा जा रहा है कि विश्वरूपम एक शख्स विश्वनाथ (कमल हासन) की कहानी है। वह संदिग्ध आदमी है। वह अतीत में आतंकवादी उमर (राहुल बोस) का करीबी रह चुका है। कहानी में मोड़ आता है। आतंकवादी एक सीजियम बम में विस्फोट करना चाहते हैं और अधिकारी इसे डिफ्यूज करना। यह बम न्यू यॉर्क को तबाह कर सकता है। कर्नाटक में जिन लोगों ने यह फिल्म देखी, उनकी प्रतिक्रिया से लगता है कि आतंकवादी हैदराबाद के पुराने शहर को छिपने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इस इलाके में मुसलमान बड़ी संख्या में रहते हैं।
देखा जाए तो कमल हासन और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। 2000 में उनकी फिल्म हे राम, 2008 में दशावतार भी विवादित हुई थी। कमल हासन वैसे तो एक मंझे और सुलझे हुए कलाकार हैं पर दक्षिण भारत में उनका जलजला वाकई में देखने लायक है। हाल ही में उन्होंने एक धोती वाले तमिल को देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर देखे जाने की वकालत की थी। संभवतः उनका इशारा पलनिअप्पम चिदम्बरम की ओर था एवं यही बात उनके लिए घातक साबित हो गई। इसके साथ ही साथ करूणानिधि के साथ मंच साझा करना भी कमल हासन के लिए खतरे की घंटी ही साबित हुआ है।
रूपहले पर्दे पर अनेक फिल्में विवादों में रही हैं। वर्ष 2011 में सिंघम फिल्म के डायलॉग्स की वजह से विवाद खड़ा हुआ, कर्नाटक के कई इलाकों में ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। इसी साल आरक्षण फिल्म को उत्तर प्रदेश और पंजाब में प्रतिबंधित किया गया। इसके पहले 2010, फिल्म माई नेम इज खान, शिवसेना ने इस फिल्म पर महाराष्ट्र में जमकर हंगामा किया, थियेटरों में तोड़ फोड़ की गई थी।
विवादों के नाम पर वर्ष 2009 में आई फिल्म बिल्लू, सैलून और पार्लर एसोसिएशन के विरोध के बाद फिल्म के नाम से बार्बर शब्द हटाया गया। जोधा-अकबर जो कि साल 2008 में आई थी। इस फिल्म का राजस्थान की कर्णी सेना ने विरोध किया और विश्व हिंदू संगठन ने भी बवाल मचाया था।
इसके पहले 2007 में आई फिल्म परजानिया, गुजरात दंगों पर बनी फिल्म के गुजरात में प्रदर्शन पर रोक लगी। वर्ष 2006 में फिल्म फना, गुजरात में फिल्म पर प्रतिबंध लगाया गया। 2005 में आई फिल्म वाटर, विधवाओं की जिंदगी पर बन रही फिल्म की वाराणसी में हो रही शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। इतना ही नहीं 2005 की फिल्म जो बोले सो निहाल को पंजाब में सिख संगठनों का विरोध झेलना पड़ा था उस वक्त आरोप था कि सिख्ख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत की जा रही हैं।
इस तरह अपने अपने स्वाभिमान, सम्मान, धर्म, संप्रदाय, जाति, भाषा, क्षेत्र आदि को लेकर रूपहला पर्दा सदा से ही लोगों के निशाने पर रहा है। अब यक्ष प्रश्न यह आन खड़ा है कि आखिर आजाद भारत गणराज्य में कब तक सांस्कृतिक आतंकवाद को प्रश्रय दिया जाएगा। आखिर कब देश का आम आदमी यह कह सकेगा कि वह आजाद है कब मिलेगी आम आदमी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता! (साई फीचर्स)

सत्ता के हस्तांतरण का फायदा उठाया कांग्रेस ने


लाजपत ने लूट लिया जनसंपर्क ------------------46

सत्ता के हस्तांतरण का फायदा उठाया कांग्रेस ने

(आकाश कुमार)

नई दिल्ली (साई)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के लिए वर्ष 2013 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों हेतु खतरे की घंटी बज चुकी है। 2003 में दस साल के सियासी वनवास की घोषणा करने वाले राजा दिग्विजय सिंह का वनवास भी पूरा होने को है। कांग्र्रेस ने बड़ी ही चतुराई से शिवराज सिंह चौहान और भाजपा को ‘मामा‘ बनाते हुए अफसरशाही को एक बार फिर अपने कब्जे में ले लिया है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में बड़े ही नाटकीय तरीके से भाजपा के तत्कालीन निजाम प्रभात झा को शिवराज सिंह चौहान ने हटवाकर नरेंद्र सिंह तोमर को प्रदेश का सर्वेसर्वा बनवा दिया है। इधर प्रदेश में पार्टी का अध्यक्ष बदला तो वहीं दूसरी ओर केंद्रीय राजनीति में भी जमकर उठापटक हुई और वहां भी कमान नितिन गड़करी के स्थान पर राजनाथ सिंह के पास आ गई।
इन दोनों ही जगहों पर सत्ता के हस्तांतरण का पूरा पूरा लाभ कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में उठाया है। हालात देखकर लगने लगा है कि कांग्रेस ने बड़ी ही चतुराई के साथ मध्य प्रदेश में अफसरशाही को अपने साथ मिला लिया है। मध्य प्रदेश में भाजपा का शासन है पर अफसरशाही के बेलगाम घोड़े जिस तरह दौड़ रहे हैं उससे लगने लगा है कि एमपी में भाजपा का नहीं वरन कांग्रेस का शासन है।
इस साल गणतंत्र दिवस पर ना तो मध्य प्रदेश की झांकी, ना ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एमपी की भागीदारी और ना ही शिवराज मामा के एक भी बहादुर भांजे भांजी को वीरता का पुरूस्कार मिला। भाजपा के नेशनल हेडक्वार्टर में अंदरखाने से छन छन कर बाहर आ रही खबरों के अनुसार भाजपा के लिए यह चुनावी साल था एमपी में और इस चुनावी साल में ही शिवराज सिंह चौहान अपने प्रबंधन में फेल्युअर साबित हुए हैं।
मध्य प्रदेश के वीर बच्चों के पुरूस्कार ना पाने के लिए गृह विभाग झांकी के लिए जनसंपर्क विभाग और कल्चरल कार्यक्रम ना हो पाने के लिए संस्कृति विभाग के अफसर पूरी तरह जिम्मेदार हैं। इसके साथ ही साथ मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव कार्यालय और दिल्ली स्थित आवासीय आयुक्त कार्यालय भी इसके लिए जिम्मेदार माना जा सकता है। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान की एमपी गर्वमेंट की लाजवाब स्कीम्स का अगर गणतंत्र पर प्रचार प्रसार हो जाता तो इसका लाभ इस साल होने वाले विधानसभा और अन्य चुनावों में भाजपा को पूरी तरह मिल सकता था।

पवन बंसल की पेशकश: चूहा बिरयानी!


पवन बंसल की पेशकश: चूहा बिरयानी!

(जलपन पटेल)

अहमदाबाद (साई)। रेल मंत्री पवन बंसल ने बड़ी ही चतुराई से रेल बजट के चंद दिन पहले ही रेल भाड़ा बढ़ाया और अब भारतीय रेल ने मांसाहारी भोजन में चूहा बिरयानी पेश की है, वह भी अघोषित तौर पर। जी हां, यह सच है, भारतीय रेल अभी तक भारत सरकार से उलट मानसिकता रखती आई है। भारत सरकार अण्डे को शाकाहारी बताती है तो भारतीय रेल के पैन्ट्री के मेन्यू में अण्डा मांसाहारी है।
रेल्वे के सूत्रों ने समाचार एजेसंी ऑफ इंडिया को बताया कि गुजरात के वलसाड़ के रहने वाले एक परिवार को ट्रेन में एक ऐसा अजीब व्यंजन परोसा गया कि वे हत्प्रभ रह गए। वैष्णो देवी यात्रा से लौट रहे गुजरात के एक परिवार को सर्वाेदय एक्सप्रेस ट्रेन में चूहा बिरयानी परोसी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पेशे से शिक्षक निलेश पटेल अपनी पत्नी वीणा और दो बच्चों के साथ वैष्णो देवी यात्रा के बाद सर्वाेदय एक्सप्रेस से अपने घर वसलाड़ लौट रहे थे। ट्रेन की पैन्ट्री में उन्होंने तीन वेज बिरयानी ऑर्डर किया। एक बिरयानी को उन्होंने अपने दोनों बच्चों से शेयर करने को कहा।
जैसे ही उनके सात साल के बेटे मोनिक ने बिरयानी में चम्मच डाला, उसने कुछ भारी चीज को रुकावट के तौर पर महसूस किया। जब निलेश पटेल ने अपने बेटे की मदद करने की कोशिश की तो उन्होंने पाया कि बिरयानी के साथ एक चूहा भी पकाया गया है। वैष्णो देवी से लौट रहे करीब 300 श्रद्धालुओं ने ट्रेन में वेज बिरयानी ऑर्डर किया था।
इस घटना के बाद गुस्साए पैसेंजरों ने ट्रेन स्टाफ को इस घटना से अवगत कराया। एक वेटर ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बची हुई बिरयानी फेंकने की कोशिश की लेकिन पैसेंजरों ने अपने मोबाइल के कैमरों में इस घटना को कैद कर लिया। मामले के तूल पकड़ने पर रेलवे पुलिस को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा। निलेश पटेल ने ट्रेन के पैन्ट्री मैनेजर से घटना की शिकायत की, जिसके बाद उसने इस घटना पर लिखित में माफी मांगी और किसी भी यात्री को फूड पॉयजनिंग होने पर जिम्मेदारी लेने की बात कही।

भारत गणराज्य में पाकिस्तान का पाठ!


भारत गणराज्य में पाकिस्तान का पाठ!

(निधि गुप्ता)

मुंबई (साई)। भारत ऐसा देश है, जहां पर ह्यूमन राइट्स की स्थिति ठीक नहीं है ...भारतीय सेना और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती है। यह सब कुछ पाकिस्तान या इस्लामी देश के किसी मदरसे में नहीं, बल्कि मुंबई यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जा है। यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रैजुएट कोर्स के फाउंडेशन कोर्स-2 में पढ़ाई जा रही एक किताब में यह कॉन्टेंट मौजूद है। हैरान हो गए ना आप? लेकिन यह सच है। आपको यह जानकर हैरानी होगी यह कॉन्टेंट पाकिस्तान की डिफेंस वेबसाइट से कॉपी किया गया है।
एक निजी समाचार चेनल ने प्रफेसर माइकल वाज़ की किताब में आपत्तिजनक कॉन्टेंट होने के बारे में 18 जनवरी को रिपोर्ट दिखाई थी। इस किताब में सांप्रदायिक रूप से बेहद संवेदनशील कॉटेंट था। मगर वाज़ अब कह रहे हैं कि उन्हें नहीं मालूम था कि उनकी किताब में जो कॉन्टेंट है, वह पाकिस्तानी साइट्स से लिया गया हैं। वहीं दूसरी ओर कई राजनीतिक दल मन्नान प्रकाशन से पब्लिश हुई इस किताब का विरोध कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं संजय केलकर और संतोष पछलाग ने 18 जनवरी को इस किताब की प्रतियां जला दी थीं।

लोकपाल विधेयक को कैबनेट ने किया पास


लोकपाल विधेयक को कैबनेट ने किया पास

(महेश)

नई दिल्ली (साई)। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कल लोकपाल और लोकायुक्त विधेयक-२०११ में संशोधनों को मंजूरी दे दी। राज्यसभा की प्रवर समिति के प्रस्तावित १६ संशोधनों में से सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक विधेयक में १४ संशोधनों के प्रति सहमति दे दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कहा कि मंत्रिमंडल, लोकपाल द्वारा भेजे गए मामले की जांच करने वाले सीबीआई अधिकारी के स्थानांतरण के लिए लोकपाल की पूर्व स्वीकृति लेने के प्रवर समिति के सुझाव के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि विधेयक पारित हाने के ३६५ दिनों के अंदर राज्यों को लोकायुक्त विधेयक पास करना ही होगा।
 उन्होंने कहा कि धारा ६३ के अंतर्गत यह प्रावधान जोड़ा जाना है कि संसद में लोकपाल विधेयक पारित होने के ३६५ दिनों के अंदर राज्यों को लोकायुक्त विधेयक पास करना ही होगा। मंत्रिमंडल ने उस प्रस्ताव पर भी सहमति नहीं दी, जिसमें कहा गया है कि लोकपाल की जांच का सामना कर रहे अधिकारी को प्रारंभिक जांच के चरण में अपनी बात कहने के अवसर नहीं दिये जाएं। श्री नारायणसामी ने कहा कि मंत्रिमंडल ने लोकायुक्तों की नियुक्ति को लोकपाल विधेयक से अलग करने की सिफारिश को मान लिया है।

आयकर ने की पूर्ति से पूछताछ


आयकर ने की पूर्ति से पूछताछ

(आशीष कौशल)

नागपुर (साई)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी से पूर्ती ग्रुप में कथित रूप से निवेश के मामले की जांच के सिलसिले में आयकर अधिकारियों ने कल चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। नागपुर के सदर क्षेत्र में आयकर निदेशक-अन्वेषण, गीता रविचंद्रन ने यह पूछताछ की।
पूर्ती ग्रुप और कुछ अन्य कंपनियों में किए गए निवेशों और श्री गडकरी के व्यक्तिगत सौदों के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में उनके प्रतिनिधि आयकर विभाग को २५ पृष्ठ का दस्तावेज पहले ही सौंप चुके हैं। श्री गडकरी ने कुछ भी गलत किए जाने के आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि वे कुछ समय पहले पूर्ती ग्रुप से त्यागपत्र दे चुके हैं। 

फिर से बारिश ओले की संभावनाएं


फिर से बारिश ओले की संभावनाएं

(शरद)

नई दिल्ली (साई)। एक बार फिर ओले और बारिश के लिए तैयार हो जाइए। तीन समुद्रों मेडिटेरैनियन, कैस्पियन और ब्लैक सी से उठा मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस तेजी से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार को यह जम्मू-कश्मीर से 1500 किलोमीटर की दूरी पर था और 500 किलोमीटर प्रतिदिन की रफ्तार से इस ओर बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि 2 फरवरी की रात तक यह नॉर्थ पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में पहुंच जाएगा। इसके पहुंचने से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी, जबकि दिल्ली सहित मैदानी इलाके पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में ओलों के साथ-साथ 2 से 6 फरवरी के बीच बारिश होगी। 4 और 5 फरवरी को पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होगी।
इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। इस दौरान कोहरा भी रहेगा। स्वामी के मुताबिक, 7 से 10 फरवरी तक पाकिस्तान और अफगानिस्तान की ओर से सर्द हवाएं चलेंगी। इन हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान गिरकर 5 और 6 डिग्री तक नीचे चला जाएगा।
मौसम के इस बदलाव के लिए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को जिम्मेदार बताया जा रहा है। ईरान और इराक से आगे मेडिटेरैनियन, कैस्पियन और ब्लैक सी हैं। ये तीनों आसपास पड़ते हैं। समुद्री इलाके होने के कारण यहां गर्मी और नमी रहती है। कम दबाव के कारण इन समुद्रों की ओर ठंडी हवाएं चलती हैं। गर्म और ठंडी हवाओं के मिलने से यहां हवाएं नमी लेकर ऊपर की ओर उठने लगती हैं। फिर चक्रवात का रूप ले लेती हैं। ये चक्रवाती हवाएं पाकिस्तान होते हुए जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ती हैं।

इंदौर : बालिका वधू बनने से बची नौवीं की छात्रा


बालिका वधू बनने से बची नौवीं की छात्रा

(विजय सिंह राजपूत)

इंदौर (साई)। प्रशासन और पुलिस के वक्त रहते हरकत में आने से 15 वर्षीय लडकी आज यहां बालिका वधू बनने से बच गयी। इस लडकी का गैर कानूनी बाल विवाह रुकवा दिया गया और दूल्हे व बारातियों को चेतावनी देकर लौटा दिया गया। महिला और बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी (ग्रामीण) जय श्रीवास्तव ने बताया कि महकमे के दल ने पुलिस की मदद से बिचौली मर्दाना क्षेत्र में कक्षा नौ की छात्रा हंसा की शादी रुकवा दी।
विभाग को उसके बाल विवाह को लेकर कल रात शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि हंसा को उसके परिजन रिश्तेदारों की मदद से शादी के बंधन में बांधने जा रहे थे। बारातियों के साथ दूल्हा उसके घर पहुंच चुका था और आज शाम को ही वह फेरों की रस्म निभाने वाली थी। बहरहाल, श्रीवास्तव ने बताया कि जब हंसा के परिवारवालों से उसकी उम्र को लेकर पूछताछ की गयी, तो वे ऐसा कोई दस्तावेज मुहैया नहीं करा सके जिससे साबित होता हो कि वधू की उम्र 18 वर्ष है।
श्रीवास्तव के मुताबिक जब लडकी के स्कूल से उसकी जन्मतिथि की जानकारी ली गयी, तो पता चला कि उसकी उम्र महज 15 वर्ष है। उन्होंने बताया कि हंसा का बाल विवाह रुकवाते हुए वर तथा वधू पक्ष के लोगों को चेतावनी देकर छोड दिया गया। इससे पहले, लडकी के पिता रामप्रसाद ने अधिकारियों को लिखकर दिया कि वह तब तक अपनी बेटी को विवाह के बंधन में नहीं बांधेंगे, जब तक वह पूरे 18 बरस की नहीं हो जायेगी। देश में 21 वर्ष से कम उम्र के लडके और 18 साल से कम आयु की लडकी की शादी बाल विवाह की श्रेणी में आती है, जो कानूनन अपराध है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दोषी को दो वर्ष तक के सश्रम कारावास अथवा एक लाख रुपये तक के जुर्माने या दोनों सजाओं का प्रावधान है।

सलमान को हो सकती है दस साल की जेल


सलमान को हो सकती है दस साल की जेल

(दीपक अग्रवाल)

मुंबई (साई)। सलमान खान पर लगे काले हिरण के शिकार का आरोप अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब हिट एण्ड रन मामला सामने आ गया। साल 2002 के हिट एंड रन मामले में बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार की याचिका स्वीकार कर उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला चलाने का आदेश दिया है।
वर्तमान में 47 वर्षीय सलमान के खिलाफ धारा 304 (1) के तहत लापरवाही से ड्राइविंग का मामला चल रहा है, जिसकी अधिकतम सजा दो साल है। मगर गैर इरादतन हत्या के मामले में धारा 304 (2) के तहत सलमान को दस साल की अधिकतम सजा हो सकती है।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने 11 फरवरी को सलमान को बांद्रा कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। सलमान के वकील एडवोकेट दीपेश मेहता ने बताया कि सलमान को सेशन कोर्ट के समक्ष 11 फरवरी को पेश होना होगा। एडवोकेट मेहता ने यह भी कि सलमान इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
सलमान पर पहले भी इस मामले में धारा 304 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मगर बाद में बांबे हाई कोर्ट ने इसे बदलकर उनके खिलाफ धारा 304 ए (लापरवाही भरी ड्राइविंग) के तहत मामला दर्ज करने को कहा था। इस साल की शुरुआत में पुलिस ने अपील की थी कि सलमान के खिलाफ ज्यादा गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए।
28 सितंबर, 2002 को सलमान खान ने बांद्रा की एक बेकरी में कथित तौर अपनी टोयोटा लैंड क्रूजर घुसा दी थी। इस दौरान बेकरी के बाहर फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि सलमान के खिलाफ मामले की सुनवाई शुरू होने में चार साल लग गए और 2006 में बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई शुरू हो सकी। इस बीच पुलिस पर भी आरोप लगे कि उन्होंने सलमान को बचाने के लिए जानबूझकर सुबूतों के साथ छेड़छाड़ की और मामले को लटकाए रखा।