गुरुवार, 21 मार्च 2013

रायपुर : रमन सिंह ने दिया तीन सौ जोड़ों को शुभार्षीवाद


रमन सिंह ने दिया तीन सौ जोड़ों को शुभार्षीवाद

(एन.के.श्रीवास्तव)

रायपुर (साई)। मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने कहा है कि कन्यादान योजना के तहत राज्य में हो रहे सामूहिक विवाह समारोहों से गरीब परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिली है, क्योंकि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। ऐसे सामूहिक आयोजनों से शदियों में फिजूलखर्ची को रोकने के लिए एक अच्छा वातावरण बना हैं। डॉ. रमन सिंह ने जिला मुख्यालय राजनांदगांव में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में तीन सौ जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि मैं बेटियों के पक्ष से हंू और सभी को बधाई देने आया हंू। नव-दंपŸिायों के परिजनों के चेहरों पर खुशी देखकर मुझे आत्मिक शांति मिलती है । डॉ. सिंह ने कहा कि आज महिला एवं बाल विकास मंत्री, सांसद, विधायकगण सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि और हजारों लोग शुभकामनाएं देने के लिए पहंुचे हैं। आज 300 जोडा़े का विवाह उनके अपने-अपने धार्मिक और सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हो रहे हैं। यहां पर सामाजिक समरसता का एक अच्छा वातावरण देखा जा रहा है। यह हम सबके लिए प्रेरणादायक है। स्टेट हाई स्कूल परिसर में आयोजित इस समारोह में आज 245 शादियां हिन्दू रीति से और 28 शादियां आदिवासी गांेड़ समाज के रीति-रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुई। इसके अलावा तीन जोड़ो का विवाह मुस्लिम समाज की रीति के अनुसार और  24 जोडा़े का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मण्डप में नव-विवाहित जोड़ों के पास जाकर उन्हें  बधाई दी और उनके उज्जवलभ्ज्ञाविष्य की कामना की। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा सफलता मिली है। लगभग 41 हजार शादियां पूरे प्रदेश में अब तक हो चुकी हैं। सामूहिक विवाह समारोहों के आयोजन मेंभ्ज्ञारपूर जनसहयोगभ्ज्ञाी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने आज के आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाजसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों की सक्रियभ्ज्ञाागीदारी कीभ्ज्ञाी प्रशंसा की। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल होने से लोगों को विवाह के आयोजन के लिए लिए जाने वाले कर्ज से मुक्ति मिली है। सामूहिक विवाह खर्चीली शादियों का बेहतर विकल्प हो सकते हैं। ऐसे आयोजनों से दहेज प्रथा की सामाजिक बुराई कोभ्ज्ञाी कम किया जा सकता है। लोकसभा सांसद श्री मधुसूदन यादव और कलेक्टर श्री अशोक अग्रवाल नेभ्ज्ञाी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में छŸाीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री लीलारामभ्ज्ञाोजवानी, बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष श्री खूबचन्द पारख, संसदीय सचिव श्री कोमल जंघेल, विधायक श्री खेदूराम साहू, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री शशिकांत द्विवेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

रायपुर : पुलिस की पीठ थपथपाई रमन सिंह ने


पुलिस की पीठ थपथपाई रमन सिंह ने

(अभय नायक)

रायपुर (साई)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्रेन डकैती और अपहरण सहित कई गंभीर मामलों के कुख्यात अपराधी उपेन्द्र को राज्य पुलिस द्वारा धनबाद में गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। डॉ. रमन सिंह ने इसके लिए मुख्य सचिव श्री सुनिल कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री रामनिवास और दुर्ग के पुलिस महानिरीक्षक श्री अशोक जुनेजा को आज रात टेलीफोन पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में उनके सभी सहयोगी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने इस मामले के मुख्य आरोपी को पकड़ने में जिस सूझ-बूझ और तत्परता से काम लिया, उसी का नतीजा है कि यह कुख्यात डकैत आज राज्य पुलिस के शिकंजे में आ गया। मुख्यमंत्री ने इस कामयाबी के लिए राज्य पुलिस के सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत और कार्य कुशलता कीभ्ज्ञाी प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी है।

रायपुर : साक्षरता को बढ़ावा देने सीएम ने की घोषणा


साक्षरता को बढ़ावा देने सीएम ने की घोषणा

(आंचल झा)

रायपुर (साई)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि राज्य के शतप्रतिशत साक्षर ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी। डॉ. सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे साक्षरभ्ज्ञाारत कार्यक्रम को राज्य सरकार के संसाधनों से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों की झुग्गी बस्तियों मेंभ्ज्ञाी संचालित करने की घोषणा की है और अधिकारियों को इसके लिए कार्य-योजना बनाने के  निर्देश दिए हैं।
डॉ. रमन सिंह दोपहर यहां विधानसभा परिसर के मुख्य समिति कक्ष में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण की सामान्य सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सिंह ने यहभ्ज्ञाी कहा कि साक्षरता के महत्व के बारे में जन-जन तक संदेश पहुंचाने के लिए आकाशवाणी और दूरदर्शन सहित सामुदायिक रेडियो काभ्ज्ञाी उपयोग किया जाना चाहिए। राज्य में सामुदायिक रेडियो केन्द्रों की स्थापना के लिए विभिन्न संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न अंचलों में साक्षरता के प्रसार के लिए लोगों को स्थानीय बोलियों में अक्षर ज्ञान देने की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने  इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा छत्तीसगढ़ीभ्ज्ञााषा सहित हल्बी, गोंड़ी, कुडूख, सादरी और सरगुजिया बोलियों में प्रकाशित श्आखर झांपीश् नामक पुस्तिका को काफी उपयोगी बताया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के लिए चल रहे साक्षरभ्ज्ञाारत कार्यक्रम के तहत आगामी वर्ष 2013-14 तक कम से कम 80 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल करने के लक्ष्य का उल्लेख किया और कहा कि व्यापक जनभागीदारी से ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सभी विभागों के बीच और ज्यादा परस्पर समन्वय की जरूरत है। वर्तमान में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में कुल साक्षरता 71.04 प्रतिशत तक पहुंच गयी है, जिसमें पुरूषों की साक्षरता 81.45 प्रतिशत और महिलाओं की साक्षरता दर 60.59 प्रतिशत है। डॉ. रमन सिंह ने महिला साक्षरता के लिए और ज्यादा मेहनत की जरूरत बतायी और कहा कि राज्य के बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर और कवर्धा जिलों में महिला साक्षरता की दर 50 प्रतिशत से कम होने के कारण वहां इसके लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है। साक्षरता संयुक्त राष्ट्रसंघ के सहस्त्राब्दि विकास के लक्ष्यों मेंभ्ज्ञाी शामिल हैं।
डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के अभियान में प्रदेशवासियों के सक्रिय सहयोग की अपील की है और कहा है कि हम सबको ऐसा प्रयास करना होगा कि राज्य में कोईभ्ज्ञाी व्यक्ति निरक्षर न रहे और शासकीय योजनाओं में राशि काभ्ज्ञाुगतान प्राप्त करने के लिए किसी कोभ्ज्ञाी सरकारी कागजों में अपना श्अंगूठा छापश् न लगाना पड़े। हर व्यक्ति अपने जरूरत के कागजों में स्वाभिमान के साथ अपने हस्ताक्षर करे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. रमन सिंह ने प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि राज्य के स्कूलभ्ज्ञावनों और आंगनबाड़ीभ्ज्ञावनों को लोक शिक्षा केन्द्रों और साक्षरता केन्द्रों के रूप में चिन्हांकित कर उनमें शाम को खाली समय में साक्षरता की कक्षाएं संचालित की जानी चाहिए। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश के लगभग सभी गांवों में राज्य शासन की अनुदान राशि से विभिन्न समाजों द्वारा सामुदायिकभ्ज्ञावन बनवाए गए हैं। उन समाजों के प्रतिनिधियों से चर्चा करके उनके सहयोग से उनके सामुदायिकभ्ज्ञावनों कोभ्ज्ञाी लोक शिक्षा केन्द्र के रूप में प्रतिदिन एक निर्धारित समय पर विशेष रूप से शाम के समय साक्षरता कक्षाओं के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। आम तौर पर ऐसे सामुदायिकभ्ज्ञावनों का उपयोग किन्ही अवसर विशेष पर ही किया जाता है और येभ्ज्ञावन वर्ष के बाकी दिनों में खाली रहते हैं। संबंधित समाजों के लोग अगर चाहे तो अपने-अपने गांव को साक्षर बनाने के लिए इनभ्ज्ञावनों के उपयोग की सहमति देकर साक्षरभ्ज्ञाारत कार्यक्रम में सहयोगी बन सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए साक्षरता प्राधिकरण के अधिकारियों को पंचायतों से समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने अगले एक वर्ष में लगभग 30 हजार स्कूलभ्ज्ञावनों के विद्युतीकरण काभ्ज्ञाी लक्ष्य निर्धारित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्षरभ्ज्ञाारत कार्यक्रम को राज्य सरकार द्वारा अपनी विकास योजनाओं की समीक्षा के एजेंडे में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। मैं स्वयं निकटभ्ज्ञाविष्य में होने वाले कलेक्टर्स कान्फ्रेंस में इस कार्यक्रम कोभ्ज्ञाी कार्य सूची में शामिल करूंगा। अधिकारियों ने बताया कि साक्षरभ्ज्ञाारत कार्यक्रम में 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को साक्षरता के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में साक्षरता की परिभाषा को मात्र हस्ताक्षर करने या अपना नाम लिखने तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि साक्षर बनने वालों के लिए पढ़ने-लिखने और अंक ज्ञान में आत्मनिर्भरता हासिल करने के साथ-साथ उन्हें कौशल विकास सेभ्ज्ञाी जोड़ने का लक्ष्य है।
बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल और उच्च शिक्षा मंत्री श्री रामविचार नेताम सहित विधायकगण सर्वश्री सेवकराम नेताम, फूलचंद सिंह और श्रीमती लक्ष्मी बघेल, राज्यभ्ज्ञांडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज, अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगी-चाम्पा श्रीमती सूरज व्यास कश्यप, अंबिकापुर नगर निगम के महापौर श्री प्रबोध मिंज,  महापौर जगदलपुर श्री किरण देव, सभापति रायपुर नगर निगम श्री संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद धमतरी डॉ. एन.पी. गुप्ता,  प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री विवेक ढांड, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री डी.एस. मिश्रा, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन श्री अजय सिंह, सचिव स्कूल शिक्षा श्री के.आर. पिस्दा, सदस्य सचिव राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण सुश्री रीता शांडिल्य, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की प्रबंध संचालक श्रीमती रीना कंगाले और श्री द्वारिकेश पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा अशासकीय सदस्य उपस्थित थे।

सिवनी : युवती से सामूहिक दुराचार


युवती से सामूहिक दुराचार

(हिमांशु कौशल)

सिवनी (साई)। कभी-कभी जरा सी लापरवाही जीवन र के लिये ारी पड़ जाती है। कल रात छपारा में भी कुछ ऐसा ही हुआ। ग्राम कटोरी निवासी एक नाबालिग के साथ केवल इसीलिये गैंगरेप हो गया क्योंकि पिता ने उसे अपने रोसेमंद युवक के साथ अकेला छोड़ दिया और सुनसान में वो उन तीन लोगों का मुकाबला नहीं कर पाया जिन्होंने लड़की के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा के पास ग्राम कटोरी निवासी एक व्यक्ति जो कि नागपुर में मजदूरी करता है अपनी बेटी साथ कल रात लगभग 9ः30 बजे करीब नागपुर से छपारा लौटा था और छपारा बस स्टैंड में खड़ा होकर गाँव जाने के लिये किसी साधन की तलाश में था।
बताया गया है कि छपारा में उक्त पिता पुत्री को उनके ही गाँव का एक 20-22 वर्षीय युवक जलील मिल गया जिसकी जमीन उनकी जमीन से लगी हुई थी। जलील और उनके नजदीकी पारिवारिक संबंध थे। इसी बीच उन्हें उनके गाँव का सरपंच मिल गया जो कि मोटर सायकल मे था और गाँव ही जा रहा था। सरपंच ने रूककर इनसे बात की और लड़की के पिता से कहा कि तुम मेरे साथ गाँव चले चलो। इनके साथ सामान है इन दोनों को सामान के साथ पुनः आकर मैं ले जा लूंगा।
बताया गया है कि सरपंच की बात पर लड़की के पिता ने अपनी बेटी को जलील के साथ छोड़ दिया और मोटरसायकल में बैठ गाँव की ओर रवाना हो गया। अब रात लगभग 10 बजे करीब 16-17 वर्षीय लड़की के साथ 20-22 वर्ष  का केवल युवक जलील ही बचा।
बताया गया है कि जलील को शौच लगी थी और छपारा के सुलभ मे गंदगी बहुत थी अतः उसने लड़की को कहा कि वो वहीं खड़ी रहे मैं 10-15 मिनिट में आता हॅूं। इस पर लड़की ने कहा कि वो यहाँ कहाँ अकेली खड़ी रहेगी वो भी उसके साथ चलेगी। सं वतः लड़की साथ थी इसीलिये शौच के लिये लड़का सुनसान जगह की तलाश करने लगा और चलते- चलते बस स्टैंड से लग ग एक-डेढ़ किलोमीटर आगे निकल चमारी नाला पहुँच गया और फिर लड़की को पुलिया मे खड़ा कर स्वयं नीचे उतर गया।
उक्त पूरे घटनाक्रम को पता नहीं कब से मोटरसायकल सवार तीन लोग देख रहे थे। वेभ जलील और लड़की के पीछे-पीछे सुनसान में चमारी नाले तक जा पहुँचे जहाँ आस पास खेत ही खेत था बस्ती नहीं थी।  नाले की पुलिया पर लड़की को अकेली देख तीनों को मौका मिल गया और उन्होंने लड़की को पकड़ लिया। लड़की जोर से चिल्लाई, उसकी आवाज सुन नाले के नीचे गया लड़का ऊपर आयाभ पर तीनों ने उसे डरा धमका कर खेत में ले जाकर बैठाल दिया कि वो शोर न मचाये। इसके बाद एक ने लड़की को वहीं खेत में ले जा उसके साथ बलात्कार किया, फिर दूसरा गया उसने लड़की की अस्मत लूटी फिर जब आखिरी वाले की पारी आयी तो उसने कहा कि वो लड़की को कहीं अलग जगह लेकर जायेगा और वो लड़की को दूर ले जाने लगा।
अब तीसरा लड़का लड़की को कहीं दूर ले गया वहीं दूसरी ओर दो आरोपी जो लड़की का बलात्कार कर चुके थे जलील पर पहरा देने बैठ गये तभी वहाँ दो बच्चे और एक बड़ा व्यक्ति आ गया जिसने शायद आरोपी में से किसी एक को महेश संबोधित करते हुए कड़क आवाज में पूछा कि तुम यहाँ क्या कर रहे हों इस पर एक ने कहा कि हम दारू पी रहे हैं। संभवतः यह आवाज लड़की व उसके साथ गये युवक तकभ पहुँच गयी और वे संभल पाते कि लड़की ने युवक के पंजे से स्वयं को छुड़ाया और भाग खड़ी हुईं वहीं जलील भी भाग गया।
बताया गया है कि ाग कर ये लोग बस्ती पहुँचे और मदद की गुहार लगाये तो लोगों ने इन्हें थाने का रास्ता बता थाने जाने हेतु कहा। छपारा थाने मे जब इन्होंने अपने साथ हुए घटनाक्रम को बताया तो पुलिस द्वारा मुलाहजा कराया गया, एफआईआर लिखी गयी। घटना की सूचना पाकर आज नवागत पुलिस अधीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ल भी मौके पर पहुँचे।

मुजफ्फरनगर : मंडी समिति के लाखों रूपये के फर्जीवार्ड में डीएम का छापा


मंडी समिति के लाखों रूपये के फर्जीवार्ड में डीएम का छापा

(सचिन धीमान)

मुजफ्फरनगर (साई)। जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने मंडी समित के लाखों रूपये के घोटाले की जांच की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रेलवे रोड स्थितभ्ज्ञाारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा मे मंडी समिति का खाता है। जिसका संचालन मंडी समिति के सचिव व सभापति के संयुक्त हस्ताक्षर से होता है। आरोप है कि कुछ माह पूर्व दो लोगों ने धोखाधड़ी करके फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर ग्लौबल इन्ड।प्राइवेट लिमिटेड के नाम से सैन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया व ओरियन्टल बैंक ऑफ कामर्स में दो फर्जी खाते खोले। आरोप है कि उक्त दोनों लोगो ने मंडी समिति के फर्जी चैक तैयार कर उन पर फर्जी हस्ताक्षर करके लगभग 38 लाख रूपये से अधिक के चार चैक एसबीआई दिल्ली मंे क्लीयरिंग के लिए प्रस्तुत कर उक्त चैकों काभ्ज्ञाुगतान ले लिया। चर्चा यहभ्ज्ञाी है कि लाखों रूपये के इस घोटाले में कुछ स्थानीय अधिकारियों कीभ्ज्ञाी मिलीभ्ज्ञागत है। वहीं दूसरी ओर बुधवार सुबह डीएम सुरेन्द्र सिह रेलवे रोड स्थित एसबीआई मुख्य शाखा पर पहंुचे तथा चीफ मैनेजर ओमप्रकाश सांधवानी से इस मामले में चल रही कार्रवाई की प्रगति के सम्बन्ध मंे जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम सुरेन्द्र सिंह ने मंडी समिति के करीब 38 लाख रूपये जल्द से जल्द मंडी समिति के खाते मंे वापिस जमा कराये जाने की बात कही। डीएम सुरेन्द्र सिह ने इसके अलावा बैंक की व्यवस्थाओ का जायजाभ्ज्ञाी लिया। डीएम सुरेन्द्र सिह ने वहां मौजूद ग्राहको से बैंक की सेवाओं के विषय मे जानकारी हासिल की। इस दौरान बैंक का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। 

मुजफ्फरनगर : डीएम को देख भागा ठेकेदार


डीएम को देख भागा ठेकेदार

(ब्यूरो कार्यालय)

मुजफ्फरनगर (साई)। डीएम सुरेन्द्र सिंह को मौके पर देख ठेकेदार मौके सेभ्ज्ञााग खडा हुआ। घटिया निर्माण को देख डीएम ने निर्माण सामग्री के नमूनेभ्ज्ञारवाये।  डीएम बुधवार को रेलवे रोड स्थितभ्ज्ञाारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा मंे बड़े घोटाले की जांच के सिलसिले में गये थे। बैंक परिसर से बाहर निकलते समय डीएम सुरेन्द्र सिह की निगाह रेलवे रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के तहत बैंक के बाहर बन रही नाली पर पडी। जहां उन्हांेने देखा कि उक्त नाली के निर्माण कार्य मे निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। नाली निर्माण में सीमेन्ट की मात्रा काफी कम तथा रेत की मात्रा अधिक थी। यह देख डीएम सुरेन्द्र सिह ने उक्त नाली के निर्माण कार्य को तुरंत रूकवाने के साथ वहां मौजूद लोगो से ठेकेदार के बारे मंे पूछा। डीएम सुरेन्द सिंह को देख दूर पर खडा ठेकेदार वहां सेभ्ज्ञााग गया। डीएम सुरेन्द्र सिह ने अपने साथ मौजूद अधिकारियांे को आदेश दिए कि वे आरोपी ठेकेदार को जल्द से जल्द उनके सामने पेश करें। इसके बाद जिलाधिकारी ने रेलवे रोड पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान रेलवे रोड पर शेष बचे अतिक्रमण कोभ्ज्ञाी हटवाये जाने की बात कही। इस दौरान उनके साथ सिटी मजिस्टेªट इन्द्रमणी त्रिपाठी व एसडीएम सदर श्याम बहादुर सिह, एसओ सिविल लाईन कमल सिह यादव मौजूद रहे। 

डिंडोरी : अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण


अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण

(एस.के.वर्मा)

डिंडोरी (साई)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रानी अवंती बाई का बलिदान देशवासियों को देशभक्ति और परमार्थ के लिए जीवन जीने  की प्रेरणा देता रहेगा। रानी अवंती बाई ने 20 मार्च 1858 में अंग्रेजो से वीरतापूर्वक लड़ते हुये स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिये आत्मोसर्ग किया था। मुख्यमंत्री ने  प्रदेशवासियो की ओर से शहीद रानी की समाधि पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये।
मुख्यमंत्री श्री चौहान वीरागंना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस समारोह में उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण मंत्री कुंवर विजय शाह ,पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री देवसिंह सैयाम मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता सांसद छत्रपाल सिंह ने की। राज्य सभा सदस्य फग्गन सिंह कुलस्ते,एवं विधायक गणभ्ज्ञाी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी के शहीद स्थल पर प्रतिवर्ष समारोह का आयोजन होगा। शहीद स्थल का विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सभी स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के अविस्मरणीय योगदान का उल्लेख करने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रदेश की कृषि विकासदर 18 प्रतिशत से अधिक है। सभी ग्रामों में मई जून से 24 घंटे घरेलू विद्युत आपूर्ति होने लगेगी। उन्होंने कहा कि डिंडोरी के ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे विद्युत प्रदाय का शुभारंभ करने वे पुनः यहॉ आयेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य शासन ने कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने, किसानों की सर्वांगीण उन्नति , अधोसंरचना विकास , गरीब के जीवन को सरल बनाकर उसे आगे वढ़ने का अवसर देने और युवाओं को स्वरोजगार में स्थापित करने की दिशा में विशेष ध्यान दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा ग्रामीण अंचल में 24 घंटे बिजली मिलने पर इस सुविधा का उपयोग प्रकाश के साथ स्वरोजगार के विस्तार में किया जाना चाहिए। गॉव-गॉव में लघु कुटीर उद्योग स्थापित होने चाहिए। एक अप्रेल से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना शुरू होगी। जिसमें युवाओं को 25 लाख रूपये तक स्वरोजगार के लिए ऋण मिलेगा जिसकी गारंटी प्रदेश सरकार लेगी। राज्य सरकार प्रगतिशील -विकसित ग्रामों के लिए कृत संकल्पित है। मुख्य मंत्री ने कहा गरीबों की महापंचायत बुलाई जायेगी। राज्य सरकार शीघ्र ही ऐसी योजना पर अमल करेगी जिससे गरीब परिवारभ्ज्ञाोजन की चिंता से पूरी तरह मुक्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि जोभ्ज्ञाी गरीब एवं आदिवासी परिवार जिसभ्ज्ञाूमि पर आवास बनाकर निवास कर रहा है उसे उसभ्ज्ञाूमि का आवासीय पट्टा दिया जायेगा। राज्य सरकार आदिवासियों के विकास और खुशहाली के लिए कोई कोर कसर नहीं रखेगी।
0 डिंडोरी को मिली सौगातें
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  बालपुर में सर्व सुविधा युक्त मंगलभवन का निर्माण कराया जायेगा  और शहीद स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर इसे पर्यटन स्थल घोषित कराने की कार्रवाई की जायेगी। शहीद स्थल में पर्यावरणीय वन विकसित कर उसे वीरांगना अवंती बाई वन का नाम दिया जायेगा। शाहपुर एवं बालपुर के बीच शहीद स्थल जाने  वाले मार्ग पर तोरण द्वार बनाने की घोषणा  के साथ बालपुर से रामगढ़ के बीच सड़क निर्माण को सप्लीमेंटरी बजट में शामिल किये जाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि डिण्डौरी में स्थापित प्रतिमा का अनावरण निकटभ्ज्ञाविष्य में अटल ज्योति अभियान के शुभारंभ अवसर पर  किया जायेगा। मुख्यमंत्री  ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित लोककल्याण शिविर में किसानों को निशुल्क खसरे नक्षे की नकल के साथ ऋण पुस्तिका प्रदाय करने की व्यवस्था करने की निर्देश देते हुये किसानो से अपील की कि वे अपने अभिलेख साथ में लेकर जायें।
दोपहर मुख्यमंत्री के हैलीपेड पॅहुचने पर आदिम जाति कल्याण  मंत्री श्री विजय शाह, जिले के प्रभारी मंत्री देव सिंह सैयाम, खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं लोधी क्षत्रिय सभा के संयोजक कोक सिंह नरवरिया, जिला पंचायत मंडला की अध्यक्ष  श्रीमती सम्पतिया उइके, सहित जनप्रतिनिधियों , कलेक्टर मदन कुमार , पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। हैलीपेड से मुख्यमंत्री सीधे समाधि स्थल पॅहुचकर  वीरागंना की समाधि में पुष्पचक्र अर्पित कर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

लुधियाना : साई संध्या का आयोजन


साई संध्या का आयोजन

(राजकुमार)

लुधियाना (साई)। श्री शिव साई संध्या समिति द्वारा बीआरएस नगर स्थित जगजीत सिंह पिंकू के निवास स्थान पर 50वीं विशाल साई संध्या प्रधान विकास थापर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर बाबा मीना शाह विशेष रूप सेभ्ज्ञाक्तों को आशीर्वाद देने के लिए आए। साई संध्या में मुख्य अतिथि श्री शिव वेलफेयर सोसायटी के प्रधान बिट्टू गुंबर तथा अश्विनी गर्ग शामिल हुए।
इस मौके पर सुरजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, कुंवरजीत सिंह, नरिंदर चोपड़ा, विकास सूद, सचिन शर्मा, मंगत राय सचदेवा, अनिल जगोता, रोहित गुप्ता,भ्ज्ञाीमसेन कपूर, पं. शशिधर, ज्योतिसना थापर, स्वर्ण कौर, मीनू सिंह, आशु सूद व मोनिका शर्मा आदि उपस्थित थे।

बुधवार, 20 मार्च 2013

क्या संदेश दिया बापू आपने!


क्या संदेश दिया बापू आपने!

(लिमटी खरे)

रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून!
पानी बिना ना उबरे, मोती मानस चून!!
बचपन में कोर्स की किताबों में अब्दुल रहीम खानोखाना के ये दोहे दिल दिमाग पर अमिट छाप छोड़ चुके हैं। यहीं से पानी का महत्व समझ में आया, और पानी को सहेजने के प्रति संजीदा हुए हैं लोग। आने वाले दिनों में पानी के लिए मारामारी हो तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। पानी के अभाव में ही महाराष्ट्र में किसान आत्महत्या पर आमदा हैं, उसी सूबे में कथित आध्यात्मिक संत आसाराम बापू पानी खरीदकर भक्तों के साथ होली खेल रहे हैं। इसे पैसे और पानी की बरबादी नहीं तो और क्या कहा जाएगा? बेहतर होता पानी खरीदकर होली खेलने के बजाए आसाराम बापू तिलक होली खेलते और जो धन उन्होंने पानी खरीदने में व्यर्थ गंवाया उससे दरिद्र नारायण के लिए भोजन की व्यवस्था करते।

बीसवीं सदी के अंतिम दशक और इक्कीसवीं सदी में भारत गणराज्य में धर्म का धंधा जमकर फल फूल रहा है। इलेक्ट्रानिक मीडिया में समाचार चेनल्स ने देशवासियों की आस्था को जमकर दुहा है। अपने मंहगे टाईम स्लाट अघोषित तौर पर बेचकर धार्मिक भावनाएं उकेरकर कथित संतों ने जमकर लूटा है देशवासियों को। कभी योग तो कभी आध्यात्म तो कभी रसगुल्ले समोसे और काल्पनिक तौर पर दिखने वाली चीजों के जरिए संतो ने जमकर कृपा बरसाई है।
बीसवीं सदी के अंतिम दशक में एकाएक धूमकेतु की तरह आध्यात्म के आकाश में छाने वाले आसाराम बापू की कीर्ति जमकर फैली। इसी दौरान एक मर्तबा लोकसभा चुनाव के दरम्यान उनका सानिध्य पाने का अवसर मिला। कांग्रेस के नेताजी ने उन्हें चुनाव के चलते ही प्रवचनों के लिए बुला भेजा। वे आए तो भाजपा के नेताजी ने उन्हें झेल लिया। बस फिर क्या था, बापू पशोपेश में कि किसका साथ दें और भक्तों को किसके पक्ष में मतदान के लिए संदेश दें। अंततः उन्होंने कांग्रेस भाजपा दोनों ही के नेताजी को एक साथ मंच पर बुलाकर आर्शीवाद दे डाला।
आसाराम बापू की कीर्ति फैली तो उनसे रश्क करने वालों की तादाद भी दिनोंदिन बढ़ी। आसाराम बापू धीरे धीरे विवादों में घिरते चले गए। बापू के आश्रम में बच्चों की मौत को मीडिया ने जमकर उछाला। बापू का जवाब देना मुश्किल हो गया। कहते हैं बापू बहुत ही शार्ट टेम्पर्ड हैं, अर्थात उन्हें गुस्सा जल्दी आता है। कई बार मीडिया से उनकी तू तू मैं मैं हो चुकी है।
पिछले दिनों महाराष्ट्र की संस्कारधानी नागपुर में आसाराम बापू ने जो किया वह निश्चित तौर पर किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं माना जा सकता है। बापू ने हजारों लिटर पानी खरीदकर उसमें रंग घोला और फिर अपने भक्तों को प्रेशर पंप के माध्यम से सराबोर कर दिया। बापू के भक्त अपने आप को धन्य समझ रहे होंगे कि उन्हें उनके आध्यात्म गुरू के हाथों से रंग की फुहार मिल रही है।
आसाराम बापू को यह अवश्य ही मालुम होगा के महाराष्ट्र इस समय सूखे की चपेट में बुरी तरह उलझा कराह रहा है। इस सूबे में विशेषकर विदर्भ में किसान अत्महत्या कर रहे हैं। मीडिया में इस बात को जमकर उछाला जा रहा है कि राज्य में पिछले चार दशकों यानी चालीस साल का यह सबसे बड़ा सूखा है। किसानों में हाहाकार मचा है, सूखें की मार मराठवाड़ा और विदर्भ को अपने आगोश में लिए हुए है।
सूखे की मार ने किसानों को इस कदर झुलसा दिया है कि किसान अपना परिवार पालने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो रहा है। कहते हैं यहां की बालाओं को 12 से 15 हजार में बेचा जा रहा है। ये अबला बच्चियां कहां जा रही हैं, इनके साथ क्या सलूक किया जा रहा है यह बात किसी को नहीं पता है। मजे की बात तो यह है कि देश के कृषि मंत्री की आसनी इसी सूबे से आने वाले मराठा क्षत्रप शरद पवार को सौंपी गई है।
1972 के उपरांत का यह सबसे बड़ा सूखा है। 1972 के उपरांत शरद पवार भी इस सूबे के निजाम रह चुके हैं। विडम्बना देखिए कि पंवार के साथ ही साथ अन्य निजामों ने भी राज्य में जल संरक्षण की दिशा में कोई पहल नहीं की है, जिसका नतीजा आज राज्य में अधिकांश कुंए बावली, नदी नालों का सूख जाना है। सूबे के डेढ़ दर्जन जिले सूखे की चपेट में हैं। अनेक जगहों पर जमीन बंजर हो चुकी है, महाराष्ट्र का नजारा रेगिस्तान सा प्रतीत हो रहा है।
राज्यों के निजाम अपनी रियाया के प्रति कितने चिंतित हैं इसका उदहारण कांग्रेस शासित महाराष्ट्र से ही मिल जाता है। राज्य में सूखे ने कोहराम मचा रखा है पर राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण नीरो के मानिंद बंसी बजा रहे थे। जब मीडिया ने इस बात को उछाला तब उनकी तंद्रा टूटी। किन्तु तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राज्य में 35 पैसे लीटर पानी (बिना फिल्टर किए हुए) बिक रहा है। पानी की कालाबाजारी जोरों पर है। गरीब किसान पानी कैसे खरीदेगा?
अब तो भारत देश का आम आदमी भी कहने लगा है कि तानसेन की तान मेघ मल्हार से मेघ बरस जाते थे, तब इस भारत देश में आध्यात्मिक गुरू ने पानी खरीदकर होली खेलने के बजाए पानी के लिए यज्ञ किया होता तो कहीं अधिक पुण्य मिला होता। पानी खरीदकर भक्तों को रंगों से सराबोर कर आसाराम बापू पता नहीं क्या संदेश देना चाह रहे थे, किन्तु उनके इस पानी की बरबादी के कदम का शायद ही कोई स्वागत करे।
राज्य सरकार ने आसाराम बापू को पानी देने से इंकार कर दिया था, बावजूद इसके नगर पालिका निगम के एक उपयंत्री ने बापू को टेंकर भिजवा दिए। प्रशासन ने उस डिप्टी इंजीनियर को निलंबित कर दिया है। सरकार के इस कदम का स्वागत किया जाना चाहिए कि स्थानीय शासन निकाय विभाग ने बापू पर पानी की बरबादी के लिए 9 हजार 367 रूपए का जुर्माना ठोंका है। सवाल नौ हजार का नहीं, जुर्माना एक रूपए का भी हुआ है तो यही माना जाएगा कि आपका कदम अनुचित ही था।
धर्म और आस्था को दुकान की शक्ल देने वाले इक्कीसवीं सदी के स्वयंभू आध्यात्म, धर्म, योग गुरूओं को इससे सबक लेना चाहिए कि वे अपने अनगिनत अनुयाईयों द्वारा की जाने वाली जयजयकार से मदमस्त हाथी ना बनें। उनका आचार विचार आचरण लोगों के लिए मायने रखता है। लोग अपने गुरूओं को अपना अगुआ मानते हैं, उनका अनुसरण करते हैं, इसलिए अगर आप अपने आप को संत की श्रेणी में रखते हैं तो आपको बेहद संयमित रहकर जीना अनिवार्य है। (साई फीचर्स)

सिवनी : संयंत्र प्रबंधन की ना पर पीसीबी की हां!


0 रिजर्व फारेस्ट में कैसे बन रहा पावर प्लांट . . . 19

संयंत्र प्रबंधन की ना पर पीसीबी की हां!

(एस.के.खरे)

सिवनी (साई)। देश के मशहूर उद्योगपति गौतम थापर के स्वामित्व वाले अवंथा समूह के सहयोगी प्रतिष्ठान मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड के द्वारा देश के हृदय प्रदेश के सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य घंसौर तहसील में लगाए जा रहे 1200 मेगावाट के कोल आधारित पावर प्लांट में कंपनी की पगार कौन ले रहा है इस बात को लेकर संशय बना ही हुआ है। संयंत्र प्रबंधन द्वारा प्रदूषण रोकने और पर्यावरण को बनाए रखने के मसले पर कहा जाता है कि उनके द्वारा वृक्षारोपण अब तक नहीं किया गया, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश प्रदूषण मण्डल का कहना है कि संयंत्र प्रबंधन द्वारा पिछले तीन सालों में साईट पर कोई वृक्षारोपण नहीं किया गया है।
ज्ञातव्य है कि मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड द्वारा घंसौर के बरेला ग्राम में 600 मेगावाट के कोल आधारित पावर प्लांट के लिए लोकसुनवाई के दौरान ही पर्यावरण से बचाव के लिए वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया था। इसके उपरांत 22 नवंबर 2011 को हुई इसके दूसरे चरण (600 या 660 मेगावाट कुल मिलाकर 1200 या 1260 मेगावाट स्पष्ट नहीं) की लोकसुनवाई में संयंत्र के महाप्रबंधक मिश्रा ने साफ तौर पर स्वीकार किया था कि संयंत्र प्रबंधन द्वारा 22 नवंबर 2011 तक कोई वृक्षारोपण नहीं करवाया गया था।
इसके उपरांत जब इस संबंध में मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के प्रभारी बुन्देला से चर्चा की गई तो उन्होंने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि संयंत्र प्रबंधन ने वृक्षारोपण करवाया था। बकौल बुन्देला, वे इस बात की तसदीक करके बताएंगे कि संयंत्र प्रबंधन द्वारा कराए गए वृक्षारोपण में से कितने वृक्ष अब तक बचे हुए हैं। वस्तुतः जब संयंत्र प्रबंधन स्वयं ही स्वीकार कर रहा है कि उसके द्वारा वृक्षारोपण नहीं कराया गया से साफ हो जाता है कि मण्डल के क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के प्रभारी बुन्देला किसी कारण विशेष के चलते ही संयंत्र प्रबंधन का पक्ष ले रहे हैं।
श्री बुंदेला ने साई न्यूज से चर्चा के दौरान कहा कि संयंत्र प्रबंधन द्वारा पिछली बरसात में वृक्षारोपण करवाया था। जब उनके संज्ञान में संयंत्र प्रबंधन मिश्रा की नकारोक्ति लाई गई तो उन्होंने कहा कि पता नहीं क्या बात है पर हम दावे के साथ कह सकते हैं कि वृक्षारोपण पिछली बरसात में कराया गया था। अब शोध इस बात पर किया जाना चाहिए कि आखिर मध्य प्रदेश सरकार से कौन पगार ले रहा है और गौतम थापर की जेब से किसकी पगार निकाली जा रही है।
एक तरफ तो संयंत्र के महाप्रबंधक मिश्रा द्वारा मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड से पगार लेकर वास्तविकता सामने लाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के प्रभारी बुंदेला द्वारा मध्य प्रदेश सरकार से तनख्वाह लेकर बिना मौका मुआयना किए हुए ही पता नहीं किस ‘दबाव‘ में संयंत्र का पक्ष आंख बंद कर लिया जा रहा है।
2009 से संयंत्र की स्थापना आरंभ हो चुकी है। इसके उपरांत दिसंबर 2011 तक की अवधि में वाहनों की आवाजाही आदि से पर्यावरण का जो नुकसान हुआ है उसका भोगमान कौन भोगेगा इस बारे में भी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मण्डल खामोशी ही अख्तिायार किए हुए है। अब वृक्षारोपण होने पर संयंत्र के आरंभ होने तक पौधे पेड़ का रूप धारण नहीं कर पाएंगे जिससे पर्यावरण का असंतुलन बरकरार रहने की ही उम्मीद है।

(क्रमशः जारी)

सत्ता और मीडिया में दूरी बना रहे हैं आला अफसरान


लाजपत ने लूट लिया जनसंपर्क ------------------ 74

सत्ता और मीडिया में दूरी बना रहे हैं आला अफसरान

(रवि गुप्ता)

छतरपुर (साई)। मध्यप्रदेश में भाजपा शासनकाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनहितैषी योजनाओं के लिये घोषणाओं के अंबार लगाकर वल्लभ भवन में बैठे आईएएस को उन पर अमल करवाने के लिये रखा परन्तु आईएएस शिवराज सरकार के समान्तर अपनी सरकार चलाकर शिवराज की घोषणाओं को घता बताने में कतई नहीं चूकते है और उन्हे मुख्यमंत्री का जरा भी डर भय भी नहीं रहा है। बुन्देलखण्ड के छतरपुर जिला मुख्यालय पर प्रेस क्लब को भूमि आवंटन की राशि जमा करने का समय बढाये जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर मुख्यालय पर आकर दो दो बार घोषणायें की, राजनगर अंत्योदय मेले के बाद खजुराहो एयरपोर्ट पर साथ आये अपने निज सचिव से मामला केबिनेट में रखे जाने को कहा, यहां तक कि नौगांव अंत्योदय मेले में आवंटन की राशि जमा कराये जाने के लिये आदेश एक हफते के भीतर भिजवाये जाने का आश्वासन पत्रकारों को दिया। परन्तु वल्लभ भवन में बैठे आईएएस की हर कार्यों में नाका लगाने की मानसिकता के कारण ना ही भूमि आवंटन का समय बढाये जाने का मामला मंत्री परिषद की केबिनेट में रखा गया और ना ही किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई प्रस्तावित की गई।
सीएम घोषणा की प्रमुख घोषणा में दर्ज राजनीति के चौथे स्तम्भ मीडिया छतरपुर प्रेस क्लब भूमि आवंटन की राशि जमा कराये जाने का समय देने की सूची में दर्ज है। प्रेस क्लब सहित अन्य विकासशील पथ संचलन की सीएम घोषणा पर आईएएस ने नाका लगाकर विकास की गति रोकने का काम किया है। छतरपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधि ने वल्लभ भवन में जाकर राजस्व विभाग में पदस्थ रहने वाले आईएएस और सेक्सन डीलिंग क्लर्क से कई बार संपर्क कर मामले को समझा तो विभाग के लोगों ने अपनी दबी जुवान से बताया कि छतरपुर प्रेस क्लब की भूमि आबंटन में राशि जमा कराये जाने के मामले में समय बढाये जाने की फाईल को हम तभी लिख सकते है जब हमारे आईएएस जोकि सीमए के निज सचिव भी है उनकी हरी झंडी मिल जाये, तभी मामला केबिनेट की बैठक में रख सकता है और प्रेस क्लब को भूमि आबंटन की रािश जमा करने का समय दिये जाने का आदेश निकाला जा सकता है। जब तक हमें हरी झंडी नहीं मिलेगी ऐसी सीएम की घोषणओं पर अमल करवाना संभव नहीं है।

सिवनी को डाल दिया है नेताओं ने हाशिए में


0 सिवनी से नहीं चल पाएगी पेंच व्हेली ट्रेन . . . 18

सिवनी को डाल दिया है नेताओं ने हाशिए में

(संजीव प्रताप सिंह)

सिवनी (साई)। कांग्रेस में सुश्री विमला वर्मा और भाजपा में पंडित महेश प्रसाद शुक्ल के सक्रिय राजनीति से हटते ही सिवनी जिले में राजनैतिक शून्यता आ गई, जिसे भरने का प्रयास किसी भी दल के किसी भी नेता ने नहीं किया है। इक्कीसवीं सदी के आते आते प्रमुख राजनैतिक दल कांग्रेस और भाजपा के नेताओं द्वारा एक दूसरे के छद्म विरोध से जनता को भरमाया जाने लगा। यही कारण है कि सिवनी जिला अब हाशिए में डाल दिया गया है।
सालों से सिवनीवासी नेरोगेज के अमान परिवर्तन के लिए चिंतित नजर आ रहे हैं। बार बार इसकी मांग की जाती रही है कि छिंदवाड़ा से सिवनी होकर नैनपुर जाने वाले खण्ड का अमान परिवर्तन कर उसे ब्राडगेज में तब्दील किया जाए ताकि सिवनी के निवासी बड़ी रेल लाईन का लुत्फ उठा सकें।
रेल्वे बोर्ड के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा 16 अगस्त 2012 को लोकसभा के पटल पर रखी जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे ने इस बात को रेखांकित किया था कि इस रेल्वे में दो नई रेल लाईन दिल्ली राजहरा जगदलपुर 235 किमी और वडसा गदिरोली 49.5 किमी का काम चल रहा है।
इसके अलावा अमान परिवर्तन के काम में छिंदवाड़ा मण्डला फोर्ट 182.25 किमी, छिंदवाड़ा नागपुर 152.49 किमी, जबलपुर गोंदिया जिसमें बालाघाट कटंगी शामिल है 285 किलोमीटर का काम आरंभ है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण जानकारी इसके अंतिम कालम में वर्तमान स्थिति के तहत दी गई है।
सूत्रों ने बताया कि वर्तमान स्थिति में अमान परिवर्तन वाले हिस्से में छिंदवाड़ा नैनपुर फोर्ट के संबंध में कहा गया है कि द वर्क फार नैनपुर मण्डला फोर्ट एण्ड मण्डला फोर्ट नैनपुर सेक्शन हेज आलरेडी बीन टेकन अप‘। इससे साफ जाहिर है कि इस रेल खण्ड में काम को मण्डला वाले सिरे से आरंभ करवाया जा रहा है।
इन परिस्थितियों में कांग्रेस के नेताओं की अमान परिवर्तन में सिवनी जिले को केंद्रीय मंत्री से मिलने वाली मदद की विज्ञप्ति आधारहीन और भरमाने वाली ही प्रतीत होती है।
(क्रमशः जारी)