शनिवार, 31 दिसंबर 2011

अधिक सक्षम हुई भारतीय नौ सेना


अधिक सक्षम हुई भारतीय नौ सेना

(स्वाति तिवारी)

नई दिल्ली (साई)। भारतीय नौसेना में पहली बार परमाणु हमला करने में सक्षम पनडुब्बी शामिल की गई हैं। इससे नौ सेना की मारक क्षमता में वृद्धि हुई है। रूस ने दस साल की लीज पर यह पनडुब्बी नेरपा भारत को सौंपी है। इसकी कीमत नौ अरब बीस करोड़ अमरीकी डॉलर है। इस बारे में प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह की इस महीने हुई रूस यात्रा के दौरान समझौता हुआ था।
यह पनडुब्बी कई महीनों तक पानी में रह सकती है। इसका नाम आई एन एस चक्र होगा। भारतीय नौ सेना का एक दल जनवरी के अंत तक आकुला-द्वितीय श्रेणी की इस पनडुब्बी को स्वदेश लाएगा। नेरपा के नौ सेना बेड़े में शामिल होने से भारत विश्व में परमाणु पनडुब्बी के संचालन वाला छठा देश हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: