सोमवार, 11 जून 2012

उत्तर भारत में पारा चढ़ा


उत्तर भारत में पारा चढ़ा

(महेश रावलानी)

नई दिल्ली (साई)। उत्तर भारत में कुछ दिन की राहत के बाद गर्मी फिर बढ़ गई है। क्षेत्र के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान ४० डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। राजधानी दिल्ली में कल अधिकतम तापमान ४१ दशमलव ८ डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
उत्तर प्रदेश में मॉनसून देरी से आने के अनुमान के साथ ही तापमान फिर बढ़ना शुरू हो गया है। राज्यभर में कुछ राहत के बाद अधिकतम तापमान एक बार फिर ४५ डिग्री को पार कर गया है।हालांकि राजस्थान में तापमान में मामूली गिरावट आई है, लेकिन गर्मी जारी है।पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की और छिटपुट वर्षा के बाद कुछ दिन तक तापमान कम हो गया लेकिन क्षेत्र में गर्मी फिर बढ़ गई है और अधिकतम तापमान ४२ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में पंजाब और हरियाणा में मौसम खुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है।उधर,मुम्बई और उसके उपनगरीय इलाकों में कल मॉनसून से पहले की बारिश हुई जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के निदेशक वी. के. राजीव के अनुसार अगले ४८ घंटों में मुम्बई में मॉनसून आने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं: