सोमवार, 11 जून 2012

विदेश निवेश रिझाने रोड शो


विदेश निवेश रिझाने रोड शो

(सोहेल अहमद)

दुबई (साई)। भारत में खाड़ी देशों से निवेश आकर्षित करने के लिए वित्त मंत्रालय ने कई रोड शो आयोजित किये हैं। कल रियाद में सफल रोड शो के बाद आज दुबई में रोड शो आयोजित किया जा रहा है। संयुक्त अरब अमारात में भारत के राजदूत एम के लोकेश ने आकाशवाणी को बताया कि इसका उद्देश्य भारत में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार १.८ बिलियन अमरीकी डॉलर की पूंजी निवेश के साथ संयुक्त अरब अमारात भारत में दसवां सबसे बड़ा पूंजी निवेशक देश है। यह निवेश मुख्य रूप से ऊर्जा, सेवा, प्रोग्रामिंग, निर्माण, पर्यटन और होटल उद्योग के क्षेत्रों में है।
भारतीय अर्थव्यवस्था के विस्तार और ढांचागत क्षेत्रों में निवेश के अपार संभावनाओं के बारे में दुबई में हो रहे रोड शो के दौरान संयुक्त अरब अमारात के प्रमुख निवेशकों वित्तीय संस्थानो और औद्योगिक घरानों को जानकारी दी जाएगी। भारतीय प्रतिनिधिमंडल निवेश को बढ़ावा देने के लिए भारत में अपनाई जा रही आसान नीतियों का ब्यौरा देगा जिससे भारत में पूंजी निवेश को बढ़ावा मिले।

कोई टिप्पणी नहीं: