सोमवार, 18 जून 2012

नक्सली तैयार कर रहे असलाह!


नक्सली तैयार कर रहे असलाह!

(संजीव प्रताप सिंह)

नई दिल्ली (साई)। देश भर में रेड कारीडोर बनाने वाले नक्सलवादियों द्वारा अपनी जरूरत के लिए बंदूक, गोला बारूद आदि के लिए वैसे तो पुलिस थानों को लूटा जाता रहा है पर अब उन्होंने खुद ही असलाह तैयार करना आरंभ कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि नक्सलवादियों द्वारा गांव गांव में हथियार बनने में एक्सपर्ट्स को ढूंढ ढूंढकर अपने गुट में जोड़ा जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि भारत गणराज्य के आधा दर्जन से ज्यादा सूों में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्रियां चल रही हैं। उनकी एक बड़ी फैक्ट्री भोपाल में पकड़ी गई थी। उसके बाद यह दायरा दूसरे राज्यों में फैलाया गया था। पिछले दिनों सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त में आए नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय तकनीकी समिति (सीटीसी) के मुखिया रामकृष्ण सदानाला ने यह खुफिया एजंेसियों को इस आशय की बात कही है।
कोलकाता पुलिस की ओर से सदानाला के पकड़े जाने के पहले वह करीब 2500 रॉकेट बनाकर सप्लाई कर चुका था। करीब दो हजार रॉकेटों के कलपुर्जे उसकी गिरफ्तारी के समय भी बरामद किए गए थे। सूत्रों का कहना है कि इस मामले की जांच फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदानाला ने पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज जानकारियां दी हैं। मकैनिकल इंजिनियरिंग में स्नातकोत्तर सदानाला के मुताबिक उसने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल एवं महाराष्ट्र सहित कुल सात राज्यों में हथियार बनाने की इकाइयां स्थापित की थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: