रविवार, 15 जुलाई 2012

23 अमरनाथ यात्रियों की मौत


23 अमरनाथ यात्रियों की मौत

(विनोद नेगी)

जम्मू (साई)। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं में 23 अमरनाथ तीर्थ यात्री मारे गए हैं और 40 से अधिक घायल हुए हैं। श्रीनगर से जम्मू जा रही बस के कल रात रामबन जिले में गहरे गड्ढे में गिर जाने से 14 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि 19 घायल हो गये हैं।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना कल रात लगभग ग्यारह बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिगडॉल के निकट हुई। नौ की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि चार ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। घायलों को रामबन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर है।कल रात अंधेरे के कारण बंद पड़े राहत और बचाव कार्य सुबह फिर शुरू किये गए है। ज्यादातर पीड़ित उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं और अमरनाथ यात्रा से लौट रहे थे।
वहीं एक अन्य दुर्घटना में कल शाम धर्मशाला से 22 किलोमीटर दूर कांगड़ा सुरंग के निकट एक गहरे गड्ढे में बस के गिर जाने से नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं: