मंगलवार, 9 अक्तूबर 2012

दिन में गर्मी रातें होने लगी ठण्डी


दिन में गर्मी रातें होने लगी ठण्डी

(सोनल सूर्यवंशी)

भोपाल (साई)। मध्य प्रदेश में आजकल दिन में उमस सता रही है, लेकिन रात में ठंडक का अहसास होने लगा है। राज्य में बारिश का दौर लगभग पूरी तरह थम चुका है और चटख धूप निकल रही है। इस वजह से दिन में गर्मी के साथ उमस अपना असर दिखा रही है। राज्य के अधिकांश इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
मौसम विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि आगामी दिनों में इसी तरह का क्रम बने रहने के आसार हैं और लोगों को दिन में उमस से जल्दी राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं रात के तापमान में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है, इससे रात में ठंडक का अहसास बना रहेगा।
राजधानी का अधिकतम तापमान 357 डिग्री सेल्सियस हो गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 218 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में राज्य के मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: