शुक्रवार, 3 अगस्त 2012

पंचायत ने नाबालिग से रेप की कीमत एक लाख लगाई


पंचायत ने नाबालिग से रेप की कीमत एक लाख लगाई

(सीमा श्रीवास्तव)

गोरखपुर (साई)। शर्मसार कर देने वाली एक घटना में एक नाबालिग लड़की सुमन (बदला हुआ नाम) से गांव के एक अधेड़ आदमी पन्ना लाल ने कई बार रेप किया। जब सुमन प्रेगनेंट हो गई तो पंचायत ने पन्ना लाल से 1 लाख रुपए दिलवाकर मामले को रफा-दफा करना चाहा। लड़की के पिता ने पुलिस केस किया तो आरोपी फरार हो गया।
14 साल की सुमन की मां बचपन में ही गुजर गई थी। पिता कमाने के लिए दिल्ली चले गए। सुमन गांव में अपने बाबा के साथ रहती थी। जब सुमन का पेट बढ़ने लगा तो इस मामले का खुलासा हुआ। सुमन ने गांव की महिलाओं को पूरा मामला बताया। सुमन के पड़ोस में 45 साल का पन्ना लाल अपने परिवार के साथ रहता है। पन्ना अक्सर उसे बुलाकर खाने-पीने की चीज देता था। सुमन ने बताया कि 6 महीने पहले पन्ना लाल ने उसके साथ रेप किया और यह बात किसी से न कहने की धमकी भी दी। उसके बाद से लगातार वह उसके साथ रेप करता रहा।
मामले का खुलासा हुआ तो सुमन के बाबा पुलिस के पास गए लेकिन पुलिस ने गांव में ही मामला निपटाने की सलाह दी। गांव में पंचायत ने पन्ना लाल को एक लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। इसके लिए पन्ना लाल भी तैयार हो गया लेकिन तभी सुमन के पिता मौके पर पहुंच गए। पंचायत का फैसला न मानते हुए वह थाने गए। गोला पुलिस ने पन्ना लाल के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने के साथ ही आरोपी गांव से भाग निकला।

अब तत्काल का वेटिंग टिकट भी होगा कंफर्म


अब तत्काल का वेटिंग टिकट भी होगा कंफर्म

(निधि गुप्ता)

मुंबई (साई)। क्या आप रेल से सफर करने वाले हैं? अगर हां तो इस खबर को जरूर पढें क्योंकि सरकार ने तत्काल में टिकट लेने वालों को एक और सुविधा देने का मन बना लिया है। रेलवे कुछ ऐसी गाड़ियां चुन रहा है जिनमें यात्री यदि तत्काल का वेटिंग टिकट लेंगे तो उनकी बर्थ 100 फीसदी कन्फर्म होगी। बहुत ज्यादा वेटिंग होने पर आधे-एक घंटे में स्पेशल ट्रेन चलाएंगे।
यह बात मुंबई में हुई जोनल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (जेडआरयूसीसी) की बैठक में महाप्रबंधक महेश कुमार और अन्य अधिकारियों ने कही। इसमें बताया गया कि पश्चिम रेलवे इंदौर-अजमेर ट्रेन को पूरी क्षमता से चलाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजेगा। फिलहाल यह ट्रेन सिर्फ सात कोच से चल रही है और उज्जैन में भोपाल-अजमेर ट्रेन से जुड़कर अजमेर जाती है।

17 रुपये से कम पर जीते हैं 10 फीसदी लोग


17 रुपये से कम पर जीते हैं 10 फीसदी लोग

(रश्मि सिन्हा)

नई दिल्ली (साई)। सुधारों के दो दशक और वृद्धि का लाभ निचले तबके तक पहुंचाने के जोर शोर से किये जा रहे प्रचार प्रसार के बावजूद लगता है ग्रामीण भारत की तसवीर नहीं बदली है। यहां आज भी 10 फीसदी आबादी रोजाना 17 रुपये से कम पर गुजर-बसर को मजबूर है।
औसत मासिक खर्च 503.49 रुपये आंका गया है। वित्त वर्ष 2011-12 के लिए पारिवारिक उपभोक्ता खर्च से जुड़े सरकारी सर्वेक्षण के मुताबिक ग्रामीण भारत की 10 फीसदी सबसे गरीब आबादी का औसत प्रति व्यक्ति मासिक खर्च 503।49 रुपये है। इस लिहाज से ग्रामीण भारत की इस 10 फीसदी आबादी का दैनिक खर्च 17 रुपये से भी कम बैठता है।
शहर में मासिक खर्च 702.26 रुपये आंका गया है। शहरी गरीबों की हालत उनसे कुछ ही बेहतर है। शहरी गरीबों का प्रति व्यक्ति दैनिक खर्च 23.40 रुपये आंका गया है। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ) के जुलाई 2011 से जून 2012 की अवधि के दौरान किये गये 68वें दौर के सर्वेक्षण के मुताबिक सबसे गरीब 10 फीसदी शहरी आबादी का औसत प्रति व्यक्ति मासिक खर्च 702.26 रुपये है।
इससे पहले योजना आयोग ने 2009 से 11 की अवधि के लिए मार्च में जारी अपनी रिपोर्ट में शहरी क्षेत्र के गरीबों के लिये प्रति व्यक्ति 28.65 रुपये की दैनिक खर्च सीमा बतायी और ग्रामीण क्षेत्रों में 22.42 रुपये प्रतिव्यक्ति दैनिक खर्च को गरीबी की सीमा रेखा बताया था। बहरहाल, राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण की रिपोर्ट में सबसे गरीब 10 प्रतिशत आबादी का औसत दैनिक खर्च इस सीमा से काफी नीचे है। रिपोर्ट में कहा गया कि शहरी इलाकों में 70 फीसदी आबादी करीब 43.16 रुपये प्रति दिन व्यय करती है।
एक आंकलन के अनुसार 20 प्रतिशत का खर्च सौ रुपये से ज्यादा है। जनसंख्या की 20 फीसदी आबादी ऐसी भी है जो कि प्रतिदिन 100 रुपये से ज्यादा खर्च करती है। ग्रामीण इलाकांे की आधी आबादी रोजाना 34.33 रुपये प्रति व्यक्ति पर गुजर बसर करती है। सर्वेक्षण के अनुसार ग्रामीण इलाकों में आधी आबादी ऐसे परिवारों से जुड़ी है जहां मासिक प्रति व्यक्ति खर्च 1,030 रुपये से कम है जबकि 40 फीसदी ग्रामीण आबादी का मासिक खर्च 922 रुपये प्रति व्यक्ति से कम है। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन के सर्वेक्षण का यह अनंतिम नतीजा है और यह 7,391 गांवों के 59,070 परिवारों और 5,223 शहरी ब्लॉक के 41,602 परिवारों के सर्वेक्षण पर आधारित है।

बेटियों को स्कूल भिजवाओ, ईनाम पाओ


बेटियों को स्कूल भिजवाओ, ईनाम पाओ

(अनेशा वर्मा)

फरीदाबाद (साई)। हरियाणा सरकार ने नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक नयी पहल की है। अब बेटियों को पढ़ाने वाली पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। इनाम भी छोटा-मोटा नहीं बल्कि पूरे एक लाख रु पये का मिलेगा। हरियाणा सरकार ने नारी शिक्षा और शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीइ) को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह कवायद शुरू की है।
पिछले दिनों शिक्षा विभाग की ओर से कराये गए हाउस होल्ड (घरेलू) सर्वे में यह बात सामने आयी कि अब भी बहुत से गांवों में जहां लड़कियों की शिक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे गांवों में लड़कियों की शिक्षा के लिए पंचायतों की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रदेश सरकार ने पंचायतों को इनाम देने का फैसला किया है ताकि लड़कियों के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिला शिक्षा अधिकारी (डीइओ) डॉ मनोज कौशिक ने बताया कि आरटीइ के तहत 6 से 14 साल तक के बच्चों की शिक्षा को अनिवार्य किया गया है। इसी कड़ी में लड़कियों की शिक्षा पर खास जोर दिया जा रहा है। यही कारण है कि सरकार नयी-नयी योजनाओं के तहत बालिका शिक्षा पर पूरा ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हाउस होल्ड सर्वे में अभी तक की रिपोर्ट में कई गांव ऐसे हैं जहां शत-प्रतिशत लड़कियां शिक्षित नहीं हैं।
गांवों में बड़ी संख्या में आज भी लड़कियां शिक्षा से वंचित हैं। लिहाजा लड़कियों की शिक्षा के लिए पंचायतों की जिम्मेदारी तय की गयी है। गांव में 6 से 14 साल तक की लड़कियां शत-प्रतिशत शिक्षित मिलने पर उस पंचायत को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। लड़कियों की शिक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए सरकार ने पंचायतों को एक लाख रु पये देने की घोषणा की है।
गांवों में चलाया जाएगा अभियान रू इस बाबत पंचायतों को जागरूक करने के लिए गांवों में विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। डीइओ ने बताया कि प्रदेश के दूसरे जिलों की अपेक्षा गुड़गांव की स्थिति इस मामले में ठीकठाक है। सर्वे की रिपोर्ट अभी एकत्रित नहीं की गयी है। रिपोर्ट एकत्रित करने के बाद इसे जारी किया जाएगा। रिपोर्ट के बाद गांवों में बालिका शिक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा।

किन्नरों को प्रतिमाह एक हजार रूपये पेंशन


किन्नरों को प्रतिमाह एक हजार रूपये पेंशन

(प्रीति सक्सेना)

चेन्नई (साई)। किन्नर समुदाय से जुडने की कोशिश के तहत तमिलनाडु सरकार ने एक योजना की घोषणा की कि जिसके तहत उन्हें प्रतिमाह एक हजार रूपये का भत्ता दिया जायेगा। मुख्यमंत्री जे जयललिता द्वारा प्रस्तावित ‘किन्नर पेंशन योजना’ के मुताबिक चालीस से अधिक उम्र के गरीब किन्नरों को हर माह एक हजार रूपये पेंशन दी जायेगी।
एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने इस उद्देश्य के लिये 1.17 करोड रूपये आवंटित किये हैं। राज्य के 54 हजार आंगनवाडी केंद्रों को ‘धुंआ मुक्त’ बनाने के लिये सरकार इस दिशा में योजना का दूसरा चरण शुरु करेगी जिस पर तीन करोड 20 लाख रुपये का खर्चा आयेगा।

शराब का ख्याल मात्र ही आपको बनायेगा आकर्षक


शराब का ख्याल मात्र ही आपको बनायेगा आकर्षक

(निधि श्रीवास्तव)

लंदन (साई)। अब न सिर्फ शराब, बल्कि उसका ख्याल ही आपको पहले से ज्यादा आकर्षक महसूस करने में मदद कर सकता है। फ्रांसीसी, अमेरिकी और नीदरलैंड के शोधकर्ताओं का मानना है कि ग्लैमरस सितारों को शराब पीते हुये देखने से हम भी खुद को आकर्षक मानने लगते हैं।
शोध के दौरान एक बार में 19 पुरुषों और महिलाओं से खुद को आकर्षक महसूस करने के बारे में पूछताछ की गयी। डेली मेल के अनुसार, पूछताछ में पाया गया कि जिन्होंने ज्यादा नशा कर रखा था वे ही खुद को ज्यादा आकर्षक महसूस कर रहे थे।
अगले शोध में पाया गया कि सिर्फ शराब का ख्याल ही लोगों को खुद के बारे में ज्यादा आकर्षक महसूस करा सकता है। इसमें कुछ लोगों को बताया गया कि उन्हें जो पेय पदार्थ दिया गया है उसमें मादक पदार्थ शामिल हैं। इसके बाद पाया गया कि जिन लोगों को यह झूठ बताया गया था वह खुद को ज्यादा आकर्षक महसूस कर रहे थे। इस शोध को ‘जर्नल ऑफ इंडिविजियुअल डिफरेंसेज’ में प्रकाशित किया गया है।

करौंदा: एक अनोखा फ़ल

हर्बल खजाना ----------------- 7

करौंदा: एक अनोखा फ़ल

(डॉ दीपक आचार्य)

अहमदाबाद (साई)। जंगलों, खेत खलियानों के आस-पास कँटली झाडियों के रूप में करौंदा प्रचुरता से उगता हुआ पाया जाता है, हलाँकि करोंदा के पेड़ पहाड़ी भागों में अधिक पाए जाते है। इसके पेड़ कांटेदार और 6 से 7 फुट ऊंचे होते हैं। करौंदे के फ़लों में लौह तत्व और विटामिन सी प्रचुरता से पाए जाते है।
आम घरों में करौंदा सब्जी, चटनी, मुरब्बे और अ़चार के लिए प्रचलित है। करौंदे का वानस्पतिक नाम कैरिस्सा कंजेस्टा है। पातालकोट में आदिवासी करौंदा की जडों को पानी के साथ कुचलकर बुखार होने पर शरीर पर लेपित करते है और गर्मियों में लू लगने और दस्त या डायरिया होने पर इसके फ़लों का जूस तैयार कर पिलाया जाता है, तुरंत आराम मिलता है।
फ़लों के चूर्ण के सेवन से पेट दर्द में आराम मिलता है। करोंदा भूख को बढ़ाता है, पित्त को शांत करता है, प्यास रोकता है और दस्त को बंद करता है। सूखी खाँसी होने पर करौंदा की पत्तियों के रस सेवन लाभकारी होता है।
खट्टी डकार और अम्ल पित्त की शिकायत होने पर करौंदे के फ़लों का चूर्ण काफ़ी फ़ायदा करता है, आदिवासियों के अनुसार यह चूर्ण भूख को बढ़ाता है, पित्त को शांत करता है। करोंदा के फल खाने से मसूढ़ों से खून निकलना ठीक होता है, दाँत भी मजबूत होते हैं। फ़लों से सेवन रक्त अल्पता में भी फ़ायदा मिलता है। (साई फीचर्स)

(लेखक हर्बल मामलों के जाने माने विशेषज्ञ हैं)

सिम का गोरखधंधा चल रहा है आईडिया में


एक आईडिया जो बदल दे आपकी दुनिया . . .  7

सिम का गोरखधंधा चल रहा है आईडिया में

आकर्षक लुभावने प्रलोभनों से घेरा जा रहा है उपभोक्ताओं को

(नन्द किशोर)

भोपाल (साई) निजी क्षेत्र की सेवा प्रदाता कंपनी आदित्य बिरला सेल्यूलर की आईडिया द्वारा उपभोक्ताओं को लुभाने तरह तरह के लुभावने आकर्षक प्रलोभनों का सहारा लिया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक आपत्तिजनक तथ्य यह उभरकर सामने आ रहा है कि सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा इन सिम की वेधानिक जांच के बिना ही कनेक्शन प्रदाय किए जा रहे हैं, जिससे असमाजिक तत्व और जरायमपेशा लोगों द्वारा इसके दुरूपयोग की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोबाईल सेवा प्रदाता कंपनी आईडिया द्वारा कस्टमर आईडेंटीफिकेशन फार्म में औपचारिकताएं देखे बिना और पर्याप्त दस्तावेज के बिना ही कस्टमर की सिम एक्टीवेट कर दी जाती है। भले ही औपचारिकताओं के अभाव में दो तीन दिन के उपरांत सिम बंद हो जाए पर पहले तीन दिन तो सिम का भरपूर उपयोग उपभोक्ता द्वारा किया जा सकता है।
आरोप तो यहां तक लग रहे हैं कि आईडिया के आउट लेट्स में जब उपभोक्ताओं द्वारा अपने दस्तावेज की छाया प्रति जमा करवाई जाती है तो उनके दस्तावेज की और छाया प्रति कर उनके नाम से छद्म कनेक्शन प्रदाय किए जा रहे हैं। देश भर में आईडिया कंपनी की वेध सिम से ज्यादा अवैध सिम प्रचलन में होना बताया जा रहा है।
(क्रमशः जारी)

रोज होगी चारा घोटाले की सुनवाई

रोज होगी चारा घोटाले की सुनवाई

(विनय राहंगडाले)

रांची (साई)। झारखंड उच्च न्यायालय ने चारा घोटाले से ंसंबंधित १२ लम्बित मुकदमों की सुनवाई हर रोज करने का आदेश जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश प्रकाश चन्द्र तातिया और न्यायमूर्ति जया राय की खंडपीठ ने सीबीआई की सभी विशेष अदालतों को यह आदेश दिया है। हमारे संवाददाता के अनुसार न्यायालय ने सीबीआई की स्थिति रिपोर्ट को देखने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की।
उल्लेखनीय होगा कि झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा चारा घोटाले में सीबीआई की विभिन्न विशेष अदालतों को बचे हुए १२ मामलों की शीघ्र सुनवाई पूरी करने का निर्देश देना एक बड़ा फैसला है, क्योंकि बचे मामले अविभाजित बिहार के कुछ शीर्ष राज नेताओं से संबंधित हैं। अदालत ने एक विशेष मामले आरसी - 28/96 का उल्लेख करते हुए इसकी धीमी गति से हो रही सुनवाई पर नाराजगी जताई, ये केस बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों श्री लालू प्रसाद यादव और श्री जगननाथ मिश्रा से संबंधित हैं।

वृंदावन की विधवाओं की रिपोर्ट सुको पहुंची


वृंदावन की विधवाओं की रिपोर्ट सुको पहुंची

(आशीष माहेश्वरी)

नई दिल्ली (साई)। वृंदावन में रहने वाली विधवाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का जायजा लेने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त सात सदस्यों की समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। उच्चतम न्यायालय को सौंपी गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ये विधवाएं बेहद दयनीय हालात में जी रही हैं।
न्यायमूर्ति डी के जैन की पीठ को सौंपी गई आठ पृष्ठों की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि विभिन्न गैर सरकारी संगठन इन विधवाओं का शोषण कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार विधवाओं के कल्याण के लिए किए गए उपायों का लाभ उन तक नहीं पहुंच रहा है और दूसरे लोग इनका लाभ उठा रहे हैं।

सीरिया द्वारा हथियारों के उपयोग पर संरा चिंतित


सीरिया द्वारा हथियारों के उपयोग पर संरा चिंतित

(एकता श्रीवास्तव)

न्यूयार्क (साई)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने सीरिया सरकार द्वारा भारी हथियारों के इस्तेमाल पर गहरी चिन्ता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सेना के विमानों, लड़ाकू हैलीकॉप्टरों और भारी हथियारों के इस्तेमाल को मंजूर नहीं किया जा सकता। श्री मून ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र निगरानी मिशन के अध्यक्ष की गाड़ियों के काफिले पर रविवार को हमला किया गया, लेकिन वे बाल-बाल बच गये।
उधर, सीरिया में सरकार और विपक्ष के दावों के बावजूद अलेप्पो पर कब्जे के लिए लड़ाई जारी है। विपक्षी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सीरियाई सैनिकों ने बख्तरबंद गाड़ियों और हैलीकॉप्टरों से सलाह-अल-दीन और सखूर में विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की है। सीरिया सरकार ने कहा है कि उसने विद्रोहियों को उनके गढ़ से खदेड़ दिया है।

वरिष्ठ नेताओं से नाराज हैं विधायक


वरिष्ठ नेताओं से नाराज हैं विधायक

(संतोष पारदसानी)

भोपाल (साई)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई में गुटबाजी एक बार फिर चरम पर आ गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरवंश सिंह की भूमिका पर भी प्रश्न चिन्ह लगने लगे हैं। विवादों में फंसे विधायकों ने दिल्ली जाकर आला नेताओं के सामने अपनी पीड़ा का इजहार किया।
बहाली के बाद दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायक चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी और कल्पना परुलेकर ने आलाकमान को सफाई दी कि गुटबाजी के कारण प्रदेश को नेताओं ने उन्हें मझधार में छोड़ दिया। बहाली के लिए पहले उनसे खेद जताने वाला पत्र लिखवाया गया। बाद में बवाल मचने पर बड़े नेताओं ने इस घटनाक्रम से पल्ला झाड़ लिया।
कांग्रेसी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि चतुर्वेदी और परुलेकर सोमवार को प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव बीके हरिप्रसाद से भेंट कर जानकारी दी। चतुर्वेदी के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी और परुलेकर के लिए केंद्रीय मंत्री कमलनाथ लॉबिंग कर रहे हैं। दोनों विधायकों और पचौरी व कमलनाथ खेमे का तर्क है कि राष्ट्रपति चुनाव पर मतदान के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंश सिंह और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने ही मध्यस्थता की पहल की।
इन दोनों ने ही विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बहाली का रास्ता निकाला। इस दौरान बनी सहमति के बाद ही दोनों ने खेद जताने वाला पत्र लिखा। इस पत्र में भी माफी शब्द का उल्लेख नहीं है, लेकिन इसके बाद गुटबाजी के चलते उन्हें मझधार में छोड़ दिया गया। पचौरी और कमलनाथ खेमा यह सवाल भी उठा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष के बर्खास्तगी के फैसले का विशेष सत्र में विरोध क्यों नहीं हुआ?
उधर एक समाचार पत्र से चर्चा के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंश सिंह ने स्वीकार किया कि विधायकों के पत्र लिखने की बात उनकी जानकारी में थी। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा के माध्यम से यह पत्र विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी को भेजा गया। उन्होंने कहा कि अब बहाली हो गई है, पुरानी बातों को छोड़ आगे देखना चाहिए।
इसके साथ ही साथ नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि विशेष सत्र बहाली के एजेंडे पर बुलाया गया था। उस दौरान अन्य मामलों को उठाना उचित नहीं था, लेकिन इसका आशय यह नहीं है कि हमने उन मुद्दों को छोड़ दिया है। हम न केवल सदन के आगामी सत्रों में बल्कि सड़क पर भी इस मुद्दे को उठाएंगे।

अपराध प्रदेश बना देश का हृदय प्रदेश


अपराध प्रदेश बना देश का हृदय प्रदेश

अपराधों में इंदौर का देश में चौथा नंबर, टॉप 10 में एमपी के 4 शहर

(राजेश शर्मा)

भोपाल (साई)। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने उस आशंका पर मुहर लगा दी है, जो हर शहरवासी के दिल में थी। ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक क्राइम रेट के मामले में इंदौर देश के 53 बड़े शहरों में चौथे नंबर पर है। 2011 की इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल इंदौर में प्रति एक लाख आबादी पर 669।3 अपराध दर्ज किए गए। पिछले साल इंदौर दूसरे नंबर पर था, यह देखते हुए हमारी रैंकिंग में सुधार हुआ है फिर भी यहां अपराधों की संख्या बढ़ी है।
सिर्फ मध्यप्रदेश को देखा जाए तो यहां ग्वालियर पहले और भोपाल पांचवें नंबर पर है। 28 जून 2012 को जारी इस रिपोर्ट के अनुसार संज्ञेय अपराधों की इस लिस्ट में मध्यप्रदेश देश में पांचवें नंबर पर है। बीते साल प्रदेश में 2 लाख 17 हजार 094 अपराध दर्ज किए गए। डीबी स्टार ने इसके कारणों का अध्ययन किया तो साफ हो गया कि जिस रफ्तार से शहर का महानगरीकरण हो रहा है, उस रफ्तार से पुलिस विभाग में सुधार नहीं हो रहा है।

बिहार में समाप्त हो गई जनसंहार की दहशत?


बिहार में समाप्त हो गई जनसंहार की दहशत?

(प्रतिभा सिंह)

पटना (साई)। बाथे नरसंहार की दहशत से अब बिहावासी बाहर आ गए हैं। ज्ञातव्य है कि बाथे नरसंहार में विनोद पासवान के परिवार के सात सदस्यों की हत्या हो गई थी, अपने परिवार में ये अकेले ज़िंदा बचे थे। बिहार में जनसंहारों का सिलसिला ख़त्म हुए बारह साल हो चुके हैं, लेकिन उसके निशान सम्बंधित इलाक़ों में अभी भी टीसते हुए ज़ख्मों की तरह मौजूद हैं।
उन जनसंहारों से जुड़ी हुई दहशत और नफ़रत अभी मिट नहीं पाई है। लेकिन वैसा जघन्य जाति-युद्ध फिर शुरू होने जैसा कोई स्पष्ट लक्षण भी अभी नहीं दिखता। हालांकि बिहार की राजनीति में जातीयता का ज़हर बेअसर नहीं हुआ है, इसलिए दावे के साथ नहीं कहा जा सकता कि ख़तरा सदा के लिए टल गया है।
हाँ, इतना ज़रूर हुआ है कि चाहे श्लाल सेनाश् हो या रणवीर सेना, दोनों पक्षों से जुड़े समाज ने मार-काट का भारी नुकसान झेलते रहने से मना कर दिया है। यह तभी संभव हुआ, जब वर्ग या जाति केन्द्रित हिंसा-प्रतिहिंसा वाले हथियारबंद दस्तों के बीच शक्ति संतुलन जैसी स्थिति बन गई।
ज्ञातव्य है कि नक्सली हमलों से बचने या नक्सलियों से मुक़ाबला करने के लिए भूमिहार समाज के लोगों ने वर्ष 1994 में भोजपुर ज़िले के बेलाउर गाँव में एक बैठक की थी। उसी बैठक में रणवीर सेना नाम से एक सशस्त्र संगठन बनाने का निर्णय हुआ था। उसका नेतृत्व ब्रह्मेश्वर नाथ सिंह श्मुखियाश् को सौंपा गया था ।
फिर तो पूरे मध्य बिहार में जातीय हिंसा-प्रतिहिंसा का भयावह दौर शुरू हो गया। राज्य सरकार ने रणवीर सेना को प्रतिबंधित कर दिया, फिर भी अगले पांच वर्षों तक मार-काट जारी रही। वर्ष 1997 के दिसंबर माह की पहली तारीख़ को अरवल ज़िले के लक्ष्मणपुर बाथे गाँव में रणवीर सेना ने दलित और पिछड़ी जातियों के 58 लोगों की हत्या कर दी।
बिहार के इस सबसे बड़े और सबसे क्रूर जनसंहार के मृतकों में औरतों और बच्चों की तादाद ज़्यादा थी। इस हत्या कांड में निचली अदालत ने 16 अभियुक्तों को मृत्यदंड और 10 अभियुक्तों को उम्रक़ैद की सज़ा दी है। इस सज़ा के ख़िलाफ़ की गई अपील हाई कोर्ट में लंबित है और आठ अभियुक्तों को हाई कोर्ट से ज़मानत मिल चुकी है।

यूपी भाजपा जुटेगी आगरा में


यूपी भाजपा जुटेगी आगरा में

(इंद्र दत्त)

आगरा (साई)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भले ही बीजेपी ने मात खा ली हो लेकिन लोकसभा चुनाव में फिर से इस राज्य में अपना झंडा बुलंद करने के लिए पार्टी आलाकमान ने अब राज्य के नेताओं की रायशुमारी करने की तैयारी की है। बीजेपी नेताओं ने इस रायशुमारी के लिए आगरा को चुना है। आगामी 5 और 6 अगस्त को होने वाली इस चिंतन बैठक में पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी से लेकर राज्य के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष तक हिस्सा लेंगे।
पार्टी नेताओं का कहना है कि यूपी में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं और अगर बीजेपी को सत्ता में आना है तो उसे यूपी में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कब्जा करना होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक का सबसे मुख्य मकसद यह है कि राज्य के नेताओं को ऐक्टिव करना है ताकि अगले पौने दो साल के भीतर संगठन को नए सिरे से चुस्त दुरुस्त किया जा सके।
सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि अब राज्य में बीजेपी को बचाव के बजाए आक्रामक रणनीति बनानी चाहिए। पार्टी नेताओं को लगने लगा है कि जिस तरह से लोगों में यूपीए सरकार और राज्य की एसपी सरकार के खिलाफ नाराजगी है, उसे लोकसभा चुनाव में भुनाया जा सकता है। इसके अलावा पार्टी यह भी कोशिश करेगी कि राज्य के नेताओं से यह भी कहा जाएगा कि वह लोकसभा के लिए संभावित उम्मीदवारों पर भी ध्यान दे, ताकि उन्हें वक्त रहते अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सक्रिय कर दिया जाए। जिससे कि संगठन में किसी तरह का कंफ्यूजन न रहे।

नसबंदी हुई विफल!


नसबंदी हुई विफल!

(हर्ष वर्धन वर्मा)

टीकमगढ़ (साई)। राज्य सरकार द्वारा आयोजित नसबंदी शिविरों में आपरेशन के दौरान किस तरह की लापरवाही बरती जाती है। यह बात उस समय सामने आयी जब एक महिला दो बार नसंबंदी के बावजूद अब एक बार फिर गर्भवती हो गयी है। जिले के निवाडी विकासखंड के ग्राम घोगसी निवासी सोहन अहिरवार के अनुसार पूर्व में एक बेटा और बेटी होने के बाद दिसंबर 2008 में निवाडी में आयोजित नसबंदी शिविर में उसने अपनी पत्नी रामसखी का नसबंदी आपरेशन करवा दिया था।
लेकिन कुछ समय बाद उसकी पत्नी गर्भवती हो गयी। वर्ष 2009 में रामसखी ने तीसरी पुत्री को जन्म दिया। सोहन ने इसकी शिकयत निवाडी के चिकित्सकों से की और उन्होंने उसे वर्ष 2010 में आयोजित नसबंदी शिविर में पुनरू आपरेशन की सलाह दी। सोहन ने रामसखी का दिसंबर 2010 में एक बार फिर नसबंदी आपरेशन कराया।
लेकिन एक बार फिर रामसखी फिर गर्भवती हो गयी और अब वह अपनी चौथी संतान को जन्म देने वाली है। रामसखी को छह माह का गर्भ है। सोहन के पास दोनों आपरेशन के कागजात मौजूद हैं तथा उसकी मांग है कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते उसे दो अनचाहे बच्चें हुए हैं इसलिए उसे दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाये।
इधर, टीकमगढ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. ओ. पी. गौतम भी इसे चिकित्सकों की लापरवाही का नतीजा मानते हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जायेगी। उनका कहना है इसके लिये सोहन को 30 हजार रुपये का मुआवजा भी दिया जायेगा।

बारिश में ढही गरीब की दीवार


बारिश में ढही गरीब की दीवार

(रामदास ठाकुर)

सिवनी (साई)। पिछले दिनो से जारी अनवरत वर्षा के चलते नगरीय्ा क्षेत्र्ा के महामाय्ाा वार्ड भैरोगंज निवासी एक गरीव परिवार अशोक पिता स्व देवकरन कोष्ट के मकान की मुख्य्ा पक्की दीवार के धराशाही हो जाने के कारण भर बरात मे इस परिवार को परेशानिय्ाांे का सामना करना पड रहा है। तीन पुत्र्ािय्ाो सहित एक बैटे सहित कुल छैः सदस्य्ा इस परिवार मे है तथा बाप बैटे पेपर बांटने के बाद बेटा जहां अध्य्ाय्ानरत है वही वाप दोपहर के समय्ा काम कर किसी तरह अपने परिवार का भरणपोषण करता है।
प्रदेश की सत्ताधारी भारतीय्ा जनता पार्टी के लिए मर मिटने वाले इस परिवार के मुखिय्ाा अशोक ने नम आंखो से बताय्ाा कि उसका य्ाह पुस्तैनी मकान था जिसका एक कमरा पिछले वर्ष वारिश मे ढह गय्ाा था जिसके लिए उसने नगरपालिका सहित सिवनी विधाय्ाक श्रीमति नीता पटैरिय्ाा से प्रशासनिक सहय्ाोग की अपेक्षा की थी बताय्ाा जाता है कि कर्इ्र माहो तक नगरपालिका अध्य्ाक्ष य्ाह कहकर टालते रहे कि निरीक्षण टीम आय्ोगी मलवा नही उटाना निरीक्षण टीम आने के बाद प्रशासनिक सहय्ाोग मिलने की अपेक्षाा से इस परिवार द्वारा पिछले वर्ष ढहे अपने कमरे को दुरुस्त न कर दो कमरे मे किसी तरह गुजर वसर कर रहे थे कि गत दिनो एक कमरे की मुख्य्ा दीवार ढह गय्ाी। इस वारिश से घर की मुख्य्ा दीवार ढहने के बाद अव इस परिवार के छै: सदस्य्ा ८ बाई ८के एक कच्चे कमरे मे किसी तरह रह रहे है स्थिति य्ाह है कि य्ाह कमरा पूरा सामान से भर गय्ाा है ऐसी स्थिति मे इस परिवार के सदस्य्ा मोहल्ले के किसी अन्य्ा परिवारो के य्ाहां रात गुजार रहे है। शासन प्रशासन द्वारा गरीबो के लिए एक नही दर्जनो य्ाोजनाऐ संचालित की जा रही है किन्तु हैरत की बात य्ाह है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन य्ाापन करते हुए किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले इस परिवार के मुखिय्ाा जिसकी प्रदेशकी सत्ताधारी दल भारतीय्ा जनता पार्टी के कर्मट कायर््ाकर्ता के रुप मे पहचान हेै किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा अभी तक शासन प्रशासन से एक रुपय्ो की मदद न दिलवा पाना सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधिय्ाो की निष्क्रिय्ाता का प्रमाण है वही नगरपालिका प्रशासन सहित नगरपालिका अध्य्ाक्ष जिसके चुनाव मे इस कायर््ाकर्ता ने जी जान लगा दिय्ाा था की ओर से भी मदद का प्रय्ाास न किय्ाा जाना इस कायर््ाकता्र के मनोबल को तोडने वाला सहाय्ाक सिद्व हो रहा है।

सलमान तेरा जवाब नहीं


सलमान तेरा जवाब नहीं

(नेहा घई पण्डित)

मुंबई (साई)। सलमान खान का भी जवाब नहीं। वह जो चाहते हैं, वही करके दिखाते हैं। गौरतलब है कि 15 अगस्त को उनकी फिल्म श्एक था टाइगरश् रिलीज होने वाली है। ऐसे में, सलमान चाहते हैं कि फिल्म के हर प्रमोशनल इवेंट्स में वह और कटरीना साथ दिखें। इसलिए उन्होंने कटरीना को शिकागो जाने से रोक दिया। दरअसल, 4 अगस्त को श्धूम 3श् की पूरी कास्ट शूटिंग के लिए शिकागो जा रही थी, लेकिन सलमान के दखल की वजह से कटरीना नहीं जा पाईं।
जब इस बारे में हमने धूम 3 के स्पोक्सपर्सन और कटरीना के मैनेजर से बात की, तो उन्होंने भी इस खबर को कंफर्म करते हुए कहा, श्यह सच है कि कटरीना 15 अगस्त के बाद शिकागो में श्धूम 3श् की कास्ट व यूनिट को जॉइन करेंगी। दरअसल, 15 अगस्त को श्एक था टाइगरश् रिलीज हो रही है और अभी वह फिल्म के प्रमोशंस में बिजी हैं। इसी वजह से वह बाद में जाएंगी।श्
वहीं एक था टाइगर से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कटरीना ने अपना जाना सिर्फ सलमान की वजह से कैंसल किया है। दरअसल, सलमान चाहते थे कि हर प्रमोशन ऐक्टिविटीज में वह कटरीना के साथ पहुंचें। आखिर वह फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस जो हैं। ऐसा उन्होंने अपनी लास्ट फिल्म बॉडीगार्ड से सबक लेते हुए किया है। गौरतलब है कि बॉडीगार्ड की रिलीज के वक्त करीना श्रा।वनश् की शूटिंग की वजह से सलमान की फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाई थीं। वाह, सलमान आपका भी जवाब नहीं। अपने प्रमोशन की खातिर बेचारे आमिर की शूटिंग ही रुकवा दी

उद्योगपतियों से शिव का सीधा संवाद

उद्योगपतियों से शिव का सीधा संवाद

(शरद खरे)

नई दिल्ली (साई)। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां प्रमुख उद्योग समूहांे से निवेश संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा की। उद्योग समूहों ने मध्यप्रदेश की निवेश मित्र नीतियों और विकास कार्यक्रमों की सराहना करते हुए प्रदेश के राजनैतिक नेतृत्व को औद्योगिक विकास के अनुकूल बताया।
कारगिल इंडिया सोया और गेहूं के प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश का इच्छुक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य निर्माता कम्पनियों और खाद्य प्रसंस्करण के लिए मध्यप्रदेश आदर्श राज्य है। हम चाहते हैं राज्य की फसलों का प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन राज्य में ही हो। उन्होंने कहा कि राज्य की स्पष्ट खाद्य प्रसंस्करण नीति है। यह निवेशकों और किसानों के लिए लाभादायक है। डार्स लाजिस्टिक के श्री के0के0 अग्रवाल ने कन्टेनर ट्रेन और माल परिवहन अधोसंरचना के संबंध निवेश की इच्छा व्यक्त की। एस0आर0एफ0 के श्री अरूण भरतराम ने राज्य सरकार की निवेश मित्र नीति की चर्चा करते हुए कहा कि मालनपुर क्षेत्र भविष्य में सबसे आदर्श निवेश क्षेत्र बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग के चलते एस0आर0एफ0 200 करोड़ से बढ़कर 1200 करोड़ वाली कम्पनी बन गयी है।
बेसटेक समूह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय होटल समूह कार्लसन के साथ मिलकर भोपाल और जबलपुर में बजट होटल खोलने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ते जा रहे शहरों के लिए बजट होटल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिंगरौली में बजट होटल की काफी संभावनाएं हैं। इसके अलावा, हेरीटेज स्थलों को भी होटल बनाने की संभावनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। फोरटम कम्पनी ने सौर ऊर्जा और बायोमास ऊर्जा संयंत्र लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा की। श्री चौहान ने कहा कि राज्य में इन दोनों क्षेत्रों में भरपूर निवेश की संभावना है। अपनी स्पष्ट नीतियों से मध्यप्रदेश ने निवेशकों को स्वर्णिम अवसर दिये हैं।
गुजरात गाडियन के श्री आलोक मोदी ने मुरैना के मालनपुर में ग्लास निर्माण में एक हजार करोड़ रूपये का निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। इसमें से 750 करोड़ पहले चरण में निवेश किया जायेगा। यह कम्पनी अमेरिका की कम्पनी के साथ मिलकर निवेश करेगी। उन्होंने पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी निवेश की इच्छा जतायी।
भारत गियर्स के श्री समीर कंवर ने कहा कि वह निर्माण इकाई का विस्तार प्रदेश में  करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। फिलिप्स इलेक्ट्रोनिक्स इंडिया ने प्रदेश के शहरों और हेरीटेज साइट में रोशनी करने से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा की। दी माल्ट के श्री विकास जैन संविदा आधार पर जौ की खेती करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को इससे पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन की अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में नये निवेश का स्वागत है।
अपोलो अस्पताल समूह ने विशेषज्ञ सुविधाआंे वाले चार अस्पताल भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में खोलने का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि लोगों को विशेषज्ञ उपचार की सुविधाओं के लिए राज्य के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि सुविधाओं के अलावा शिक्षा और अनुसंधान को भी बढ़ावा देना होगा। इसके अलावा कैंसर स्कªीनिंग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली स्टेज पर कैंसर की पहचान के लिए यह जरूरी है। भीलवाड़ा के श्री रवि झुनझुनवाला और कांता केमिकल्स के श्री जे0 के0 गुप्ता ने अपने प्रस्तावों पर चर्चा की। कांता केमिकल्स औषधीय पौधों की खेती और प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव श्री आर0 परशुराम, अपर मुख्य सचिव श्री पी0के0 दास, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन श्री आर0 एस0 परिहार, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री मदनमोहन उपाध्याय, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री प्रवीर कृष्ण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
उधर, समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भोपाल में हिंदी यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगे। प्रणब ने इसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कोई तिथि निर्धारित करने के लिए कहा है। चौहान ने राष्ट्रपति को बताया कि यह देश में अपनी तरह की पहली यूनिवर्सिटी होगी, जहां हर विषय हिंदी में पढ़ाया जाएगा। मुखर्जी साथ ही यहां एक ट्राइबल म्यूजियम का भी उद्घाटन करेंगे।

गुरुवार, 2 अगस्त 2012

तीन अगस्त को रिलीज होगी जिस्म-2

तीन अगस्त को रिलीज होगी जिस्म-2

(दीपक अग्रवाल)

मुंबई (साई)। पूजा भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म जिस्म-2 इस शुक्रवार यानी 3 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर पूजा भट्ट और सेंसर बोर्ड में काफी विवाद भी हुआ। अब देखना यह है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या करिश्मा करती है। दर्शकों के लिए यह एक सुपर वीकेंड होगा। एक साथ कई श्रेणियों की फिल्में रिलीज हो रही है। इस शुक्रवार ये जो मोहब्बत है, पूजा भट्ट की बोल्ड फिल्म जिस्म 2, सिडनी विद लव और 3डी एनिमेशन फिल्म कृष्ण और कंस रिलीज हो रही है।
ये जो मोहब्बत है।एक लव स्टोरी है। इसमें दो राजपूत परिवारों की दुश्मनी से दोनों की जिंदगी में परेशानियों को दिखाया गया है। कॉमेडी और रोमांटिक ड्रामा के बाद पूजा भट्ट की बोल्ड फिल्म जिस्म 2 का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। फिल्म से पोर्न स्टार सनी लियोन ने फिल्मों में अपनी शुरुआत की है। इसमें रणदीप हुडा और अरुणोदय सिंह भी है। बच्चों के लिए कृष्ण और कंस 3डी में आ रही है। इसे चार भाषा हिंदी, तमिल तेलेगू और अंग्रजी में रिलीज किया जा रहा है।