रविवार, 15 अप्रैल 2012

पावर प्रोजेक्ट के विरोध मे जनता सड़कों पर


पावर प्रोजेक्ट के विरोध मे जनता सड़कों पर
चमोली (साई)। चमोली जिले में अलकनन्दा, पिण्डर व मन्दाकिनी नदियों पर बन रहे पावर प्रोजेक्टों के निर्माण को रोकने को लेकर जनता अब संघर्ष पर उतर आई है। चमोली जिले में वर्तमान समय में छह पावर प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य चल रहा है। इन पावर प्रोजेक्टों के बन्द होने की खबर पर जगह-जगह लोगों ने जुलूस प्रदर्षन कर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपे हैं।
इन ज्ञापनों में एनटीपीसी, टीएचडीसी व अन्य कम्पनियों द्वारा निर्माणाधीन पावर प्रोजेक्ट्स के निर्माण में तेजी लाए जाने की मांग की गई है। सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के संवाददाता को बताया कि इसके साथ ही कहा गया है कि यदि इन पावर प्रोजेक्टों को बन्द किया जाता है, तो यहां की जनता सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी। साई संवाददाता ने बताया कि इन पावर प्रोजेक्टों के बनने से जहां लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं पहाड़ों सें हो रहे पलायन पर भी रोक लगेगी। लोगों का कहना है कि इन प्रोजेक्टों का बनना पहाड़ के हित में है।

बहुगुणा नहीं पहुंचे रूद्र प्रयाग

बहुगुणा नहीं पहुंचे रूद्र प्रयाग
देहरादून (साई)।खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कल रुद्रप्रयाग स्थित बधाणीताल मेले में नहीं पहंुच पाए, लेकिन उन्होंने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के लिए दर्जनों घोषणा देहरादून में ही कर दीं। क्षेत्रीय विधायक डा. हरक सिंह रावत के आग्रह पर उन्होंने बधाणीताल मेले के लिए पांच लाख रुपए प्रतिवर्ष देने की घोषणा की।
इसके अलावा बधाणीताल-मैठाणा हरियाली देवी मंदिर को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने, मयाली से गुप्तकाषी तक यात्रा मार्ग घोषित करने, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग को सैनिक परिसर रुद्रप्रयाग, भटवाड़ी या जवारीभरदार में स्थानांतरित करने की घोषणाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट भवन में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना और रुद्रप्रयाग को विकासखण्ड बनाने सहित अन्य घोषणाएं भी की हैं। रूद्रप्रयाग से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो ने बताया कि मुख्यमंत्री की दर्जनों घोषणाओं के बावजूद पूर्व में की गई घोषणाएं भी अभी पूरी नहीं हुई हैं।

गौतम की लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा


गौतम की लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा
(ब्यूरो)
पिपलिया मण्डी (साई)। जिला कांग्रेस धार के अध्यक्ष श्री बालमुकुंदसिंह गौतम की बढती लोकप्रियता से घबरा कर भाजपा की प्रदेष सरकार उनके परिवार के सदस्यों पर झूंठे मुकदमे डालकर गौतम परिवार की साख को खराब करने एवं निर्दोष व्यक्ति को दोषी सिध्द करने में लगी हुई है, जिसका प्रदेश के कांग्रेसजनों में पूरजोर विरोध है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए पूर्व भाराछासं. जिलाध्यक्ष जाहिर पठान एवं पूर्व ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप गुप्ता बाटू ने कहा कि गत् विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की धार विधानसभाा सीट से श्री बालमुकुंदसिंह गौतम की जीत होने के बावजूद भी सर्टिफिकेट नही दिया गया और अब फैंसले की घड़ी नजदीक आते देख भाजपा के नेता विक्रम वर्मा बौखलाने लगे है और इसी बौखलाट से प्रदेश की भाजपा शासन पर दबाव बनाकर धार जिले के समाजसेवी बालमुकुंदसिंह गौतम के भाईयों पर झूंठी कायमी आये दिन करवाई जा रही है।
नेताद्वय ने कहा कि भाजपा के चार-चार दिग्गज मंत्रियों के माण्डवगढ नगर पंचायत में उपस्थित रहने के बाद हार को भाजपा पचा नही पाई और उसी समय परिणाम के चंद घंटों बाद शराब के मामले में समाजसेवी राकेशसिंह गौतम को आरोपी बना दिया गया है । उसके साथ ही धार में भी गौतम परिवार से जुड़े कई कांग्रेसजनों का जबरन केस बनाये जा रहे है।
श्री पठान एवं गुप्ता ने बताया कि भाजपा नेता विक्रम वर्मा हारी हुई धार विधानसभा सीट खोना नही चाहते है और सत्ता के नशे में फैंसले के चंद दिन पहले शांत माहौल को बिगाड़ने का भरसक प्रयास कर रहे है और उसी की परिणीति झाबुआ जिले के कल्याणपुरा थाने में पुनः राकेशसिंह गौतम पर शराब तस्करी एवं रासुका का झूंठा प्रकरण दर्ज करवाने में कामयाब हो गये है, जबकि पुलिस द्वारा ये बताया जा रहा है कि राकेश सिंह गौतम रिजेन्ट बीयर फैक्ट्री मक्सी के डायरेक्टर है जबकि राकेशसिंह नवम्बर 2011 से वहां से इस्तीफा दे चुके है । उसके बावजूद उनको मालिक बताकर फर्जी कायमी भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस प्रषासन द्वारा की गई है ।
कांग्रेस नेताओं ने इस संबंध में महामहिम राज्यपाल से पत्र लिखकर मांग की है कि भाजपा के नेताओं द्वारा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं परे झूंठे मुकदमे आये दिन लादे जा रहे है उसी का परिणाम है कि धार जिले में समाजसेवी एवं कांग्रेस के नेता श्री बालमुकुंदसिंह गौतम को लोकप्रियता से बौखलाकर जनता के बीच उनका सामना नही कर पा रही भाजपा उनके भाई एवं साथियों पर फर्जी कायमी करवाकर दबाने का प्रयास कर रही है। ऐसा मध्यप्रदश्ष के कांग्रेस जन बर्दाश्त नही करेंगे।
इसी प्रकार पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री कमल परसिंधिया, किसान कांग्रेस प्रदेष सचिव रमेष षर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीपालसिंह राठौड़, प्रदेष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सचिव संतोश चौधरी, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष संदीपसिंह राठौड़, जिला पंचायत पूर्व सदस्य अषोक खिंची, जिला किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेन्द्र पंवार, व्यापारी प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता, राजीव विकास केन्द्र जिलाध्यक्ष जयेष सालवी, पूर्व मण्डी डायरेक्टर महेन्द्र गेहलोत, अभय सालवी, सरफराज मेव, ओमप्रकाष नाई सहित कई कांग्रेसजनों ने भी गौतम परिवार के सदस्यों को भाजपा सरकार द्वारा झूंठा फंसाये जाने की कड़े षब्दों में निंदा की है ।

इंदौर में बनेग इंटरनेशनल एयरपोर्ट

इंदौर में बनेग इंटरनेशनल एयरपोर्ट
इंदौर (साई)। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री अजीतसिंह ने कल इस विमानतल पर एक सौ 35 करोड़ रुपए की लागत से तैयार नए एकीकृत टर्मिनल भवन का शुभारंभ करते हुए ये बात कही।
उन्होंने कहा कि विमानतल पर टर्मिनल और विकास के अन्य कार्यों के बाद इसे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में तब्दील किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। श्री सिंह ने कहा कि इंदौर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी होने के साथ ही संस्कृति से समृद्ध शहर भी है। इस वजह से मौजूदा दौर में यहां आला दर्जे की विमानन गतिविधियों का होना आवश्यक है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घोषणा की कि इंदौर नगर को अब देश की आर्थिक सेटेलाइट राजधानी बनाने का समय आ गया है। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने घोषणा की कि राज्य के सभी जिलों में हवाई पट्टी का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बन जाने से यहां तेजी से औद्योगिक विकास हो सकेगा। इसके साथ ही यहां के किसानों के उत्पादेां को विश्व के अन्य देशों में भेजा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

दिल्ली में बनेगा बाबा साहेब का स्मारक
महू (साई)। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार दिल्ली में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर की परिनिर्वाण भूमि पर भव्य स्मारक बनाना चाहती है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा जमीन नहीं मिलने से इस कार्य में विलंब हो रहा है।
कल महू में आम्बेडकर जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि परिनिर्वाण स्थल की जमीन मध्यप्रदेश सरकार को आवंटित कर दी जाती है तो राज्य सरकार अपने खर्च पर वहां स्मारक स्थल का निर्माण और विकास करने को तैयार है।
उन्होंने बताया कि महू में आम्बेडकर स्मारक में डॉक्टर आम्बेडकर की विशाल कांस्य प्रतिमा लगाई जाएगी। समाजसेवा के क्षेत्र में डॉक्टर आम्बेडकर द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने घोषणा की कि राज्य में अनुसूचित वर्ग के युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पहले चरण में इसके लिए राज्य के हर जिले से दो-दो युवाओं का चयन किया जाएगा। प्रदेश सरकार अनुसूचित वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार के लिए न केवल कर्ज और सब्सिडी देगी बल्कि उन्हें अपनी गारंटी  भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार द्वारा भविष्य में भी आम्बेडकर महाकंुभ का आयोजन किया जाता रहेगा।