शनिवार, 29 सितंबर 2012

प्रभात झा पुत्र मोह में खुद की नसीहत भूले


प्रभात झा पुत्र मोह में खुद की नसीहत भूले

(संतोष पारदसानी)

भोपाल (साई)। अपनी पार्टी को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रभात झा अपने पुत्र मोह और जमीन प्रेम में स्वयं ही अपने पाठ को भूल गए।  सिंगरौली में नियम विरूद्ध अपने पुत्र को पेट्रोल पंप दिलाने वाले प्रभात झा ने अपने इस काम में भागीदार भी गवाह के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष और स्थानीय सांसद को बनाया है।यह आरोप लगाया है नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने।
नेता प्रतिपक्ष  अजय सिंह ने कहा कि मौका मिलते ही अपने कार्यकर्ता को और नेताओं को नसीहत देने वाले भाजपाध्यक्ष चुनाव नजदीक आते देख संपत्ति जुटाने में लग गए है। पिछले दिनों आयकर छापे में शिकार दो व्यवसायियों दिलीप सूर्यवंशी और सुधीर शर्मा के बचाव में उतरे भाजपाध्यक्ष की असलियत तब सामने आई जब सत्ता और संगठन के गलियारों के माध्यम से पता चला कि उनके पुत्र की इन दोनों व्यवसायियों के साथ भागीदारी है।  सिंह ने कहा कि हाल ही में प्रभात झा ने अपने पुत्र के नाम से सिंगरौली जिले में पेेट्रोल पंप के लिए पौने दो एकड़ भूमि लगभग 14 लाख में खरीदी जिसका बाजार मूल्य 22 लाख रूपये है। इस खरीद फरोख्त में उन्होंने गवाह के रूप में जिला भाजपाध्यक्ष रामसुमरिन गुप्ता और स्थानीय सांसद गोविंद मिश्रा के बेटे अनेंद्र मिश्रा को बनाया है। श्री सिंह ने कहा कि अपने दबाव और रसूख का इस्तेमाल कर प्रभात झा पेट्रोल पंप के नियमों को भी दरकिनार करने का प्रयास कर रहे है। पेट्रोल पंप आवंटन के दिए गए आवेदन में प्रभात झा के पुत्र तुष्मुल झा ने अपने आप को नौकरी पेशा बताया जो कि पेट्रोल पंप आवंटन नियम के विरूद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव में अपनी दूबारा अध्यक्षी को खटाई में पड़ता देख श्री झा संपत्ति अर्जित करने की जल्दी में है।
नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि मप्र में भाजपा सरकार और संगठन प्रदेश की जनता को लालीपॉप पकड़ा कर प्रदेश को लूटने मे व्यस्त हो गए हैं। श्री सिंह ने कहा कि लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में असफल भाजपा सरकार, किसानों, गरीबों, अनुसूचित जाति, जन-जाति  के लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि एक ओर भाजपाध्यक्ष सिंगरौली में जमीन खरीदने में व्यस्त हैं वहीं बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सुनवाई की कोई संभावना भी नहीं है क्योंकि बुजुर्गाे को तीर्थदर्शन यात्रा कराकर पुण्य कमा रही सरकार वहां गरीब, असहाय आदिवासियों का शोषण करने में बड़ी कंपनियों के मंत्रियों तथा संगठन के पदाधिकारियों को लूट को संरक्षण दे रही है। श्री सिंह ने कहा मुख्यमंत्री एक ओर राजनीति को व्यवसाय नहीं धर्म मानते है वहीं भाजपा के अध्यक्ष, मंत्री सभी मकान, दुकान, खदान के व्यवसाय लगे हो तो उनकी कथनी करनी और उनकी नैतिकता की पोल खोलकर रख देता है।

उधारी चुकाने पत्नि की लुटवा दी अस्मत


उधारी चुकाने पत्नि की लुटवा दी अस्मत

(राजेश शर्मा)

भोपाल (साई)। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पांच हजार की उधारी चुकाने के लिए एक युवक ने अपनी पत्नी की इज्जत का ही सौदा कर दिया। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और पीडित महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार लटेरी थाना क्षेत्र के अर्जुन अहिरवार ने लियाकत नाम के व्यक्ति के पांच हजार रूपए उधारी में लिए। अर्जुन उधारी के राशि नहीं चुका पाया तो लियाकत ने उसकी पत्नी की इज्जत की मांग कर डाली। इसके लिए दोनों के बीच समझौता भी हो गया।
बताया गया है कि दोनों के बीच हुए समझौते के मुताबिक अर्जुन अपनी पत्नी को मंदिर के दर्शन कराने के बहाने बाहर लेकर निकला और सुनसान स्थान पर पहुंचकर लियाकत को सौंप दिया। महिला ने विरोध किया और लियाकत द्वारा बलात्कार किए जाने पर वह रोई भी, मगर मदद के लिए कोई नहीं आया।
पुलिस अधीक्षक बी. पी. चंद्रवंशी ने बताया है कि घटना 18 सितम्बर की है, मगर एक दिन पहले पीडित महिला के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर लियाकत व महिला के पति अर्जुन को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

जैन मंदिर में जींस टॉप प्रतिबंधित


जैन मंदिर में जींस टॉप प्रतिबंधित

(कन्हैया आर्य)

गुना (साई)। मध्य प्रदेश के गुना स्थित जैन मंदिर में युवतियों के जींस टॉप पहनकर, लिपस्टिक लगाकर और सजधज कर मंदिर आने पर पाबंदी लगा दी गई है। यह फैसला जैन समाज ने शुक्रवार को आर्यिका गुरुमति माता के निर्देश पर लिया है।
विद्यासागर नगर स्थित श्री दिगंबर जैन वासुपूज्य जिनालय में हुई धर्मसभा में आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम शिष्या आर्यिका गुरुमति ने प्रवचन में कहा कि मंदिरों में शालीनता के साथ सादा वस्त्र पहनकर ही प्रवेश करना चाहिए। भड़काऊ वस्त्रों से स्वयं के भाव तो खराब होते ही हैं, देखने वाले के मन पर भी विपरीत असर आता है।
उन्होंने कहा कि महिलाएं अपना श्रंगार घर में रहकर ही करें। श्रंगार स्वयं के लिए होता है, दूसरों को दिखाने के लिए नहीं। इसलिए मंदिर में लिपस्टिक आदि से श्रंगार करके न आएं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि समाज को इस पर कठोर प्रतिबंध लगाना होगा।

रमन राज में खाकी हुई दागदार


रमन राज में खाकी हुई दागदार

(अभय नायक)

रायपुर (साई)। छत्तीसगढ के नारायणपुर जिले में आदिवासी महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने चार अज्ञात हथियार बंद वर्दीधारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि जिले के तुर्था और करेपाल के जंगल में 45 वर्षीय आदिवासी महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने चार अज्ञात हथियार बंद वर्दीधारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने पुलिस को बताया है कि इस महीने की 18 तारीख को जब वह अपने घर कोलियारी गांव से पैदल अपने मायके फरसगांव जा रही थी तब तुर्था और करेपाल गांव के जंगल में चार अज्ञात हथियार बंद वर्दीधारियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद डरा धमकाकर सभी ने उसके साथ बारी बारी से बलात्कार किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला अपने मायके फरसगांव गई और घटना की जानकारी अपने भाईयों को दी लेकिन डर के कारण भाईयों ने उसे चुप रहने की सलाह दी। इसके बाद जब वह अपने घर कोलियारी वापस पहुंची तब उसने अपने बेटे को भी घटना की जानकारी दी लेकिन डर की वजह से बेटा भी चुप रहा।
श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले दिनों महिला बीमार पडी और गांव की स्वास्थ्य कार्यकर्ता को घटना की जानकारी मिली तब उसने कल गुरुवार को पुलिस को इसकी जानकारी दी। बाद में पुलिस ने महिला के बयान के बाद आज चार अज्ञात वर्दीधारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला ने पहले आरोपियों के वर्दी पहने होने की बात कही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस एक अक्टूबर को मनाया जायेगा


अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस एक अक्टूबर को मनाया जायेगा

(संजीव प्रताप सिंह)

सिवनी (साई)। उपसंचालक सामाजिक न्याय सिवनी ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार वरिष्ठ नागरिक दिवस एक अक्टूबर के रूप में मनाया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री ढालसिंह बिसेन करेंगे एवं महाकौशल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नरेश दिवाकर, विधायक श्रीमती नीता पटेरिया, जिला पंचायत सिवनी के अध्यक्ष श्री मोहन चंदेल, नपाध्यक्ष श्री राजेश त्रिवेदी,उपाध्यक्ष श्री राजिक अकिल, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री बसोडीलाल त्रिवेदी के आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम में जिले के गणमान्य नागरिक, अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जिले के शतआयु (100 वर्ष) वर्ग के वरिष्ठ वृद्वजनों का रूपये 1000 की राशि, शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया जायेगा । कार्यक्रम एक अक्टूबर को मानस भवन नगरपालिका सिवनी में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में उपस्थित होकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाये एवं कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करें।  

इस्कॉन प्रतिनिधियों ने की कलेक्टर से भेंट


इस्कॉन प्रतिनिधियों ने की कलेक्टर से भेंट

(सुरेंद्र जायस्वाल)

जबलपुर (साई)। जबलपुर में लम्हेटाघाट के समीप इस्कॉन द्वारा मंदिर का निर्माण प्रस्तावित है। इस संबंध में आज इस्कॉन के राष्ट्रीय सम्पर्क निदेशक बृजेन्द्र नंदन दास और रीजनल सेक्रेटरी महामन दास आज शाम कलेक्टर गुलशन बामरा से मिले और अपनी पूर्ण योजना की जानकारी दी।
इस अवसर पर कलेक्टर गुलशन बामरा ने कहा जिले में 550 अनाधिकृत धार्मिक स्थल हटाये गये हैं। इससे जनता, अधिकारी-कर्मचारी सभी आहत भी हैं। अच्छा विकल्प मिल रहा है। जबलपुर जिले में वैधानिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का आध्यात्मिक केन्द्र स्थापित हो रहा है। जिले के लोगों को सुकून भी मिलेगा। उन्होंने कहा प्रशासन और आम जनता का सहयोग रहेगा। श्री बामरा ने कहा जबलपुर में देश-विदेश से आध्यात्मिक विचार धारा के लोग आयेंगे तो स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।
इस दौरान रीजनल सेक्रेटरी महामन दास ने कहा जबलपुर संस्कारधानी के रूप में विख्यात है। हम यहां मंदिर बनाना चाहते हैं। यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मदिर बनेगा। देश-विदेश से भक्त आयेंगे। हम यहां की जनता को आध्यात्मिक-वैदिक ज्ञान शेयर करेंगे। श्री दास ने कहा इस्कॉन उदारवादी संस्था है। हम प्रेम भाई-चारा का संदेश सभी को देंगे। शासन-प्रशासन और आमजनों से भरपूर सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर प्रवीण अग्रवाल, पंकज अग्रवाल भी साथ में मौजूद थे। यह मंदिर इस्कॉन द्वारा लम्हेटाघाट के समीप 4 एकड़ में बनेगा इसमें 2 एकड़ में गार्डन भी शामिल रहेगा। इस्कॉन द्वारा अभी यहां बाउण्ड्रीवाल का काम कराया जा रहा है।

कालिदास कन्या महाविद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर


कालिदास कन्या महाविद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर

(प्रदीप चौहान)

उज्जैन (साई)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन द्वारा गत 27 सितम्बर को शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय उज्जैन में विधिक साक्षरता शिविर एवं यूजीसी द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला विधिक प्राधिकरण के श्री बी.के.पालोदा, रजिस्ट्रार सिविल कोर्ट/ सचिव श्रीमती आरती शुक्ला पाण्डेय, जिला विधिक सहायता अधिकारी, आदिम जाति कल्याण विभाग के श्री सुशील पाठक, शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
शिविर में जिला रजिस्ट्रार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पालोदा द्वारा अपने सम्बोधन में महिलाओं के मौलिक अधिकारों, प्रावधानों, अधिनियमों, घरेलू हिंसा सम्बन्धी कानूनों, लिंगभेद सम्बन्धी नियमों, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गई। श्रीमती आरती शुक्ला पाण्डेय द्वारा महिलाओं के समानता के अधिकार, लिंग अनुपात, लिंगभेद, महिलाओं को समान अवसर, समान वेतन, समान अधिकार सम्बन्धी प्रावधानों की जानकारी दी गई। आदिम जाति कल्याण विभाग के श्री पाठक द्वारा आदिम जाति कल्याण कार्यक्रम, आदिम जाति कल्याण विभाग की स्थापना, उद्देश्य, कर्तव्य, संचालित योजनाओं एवं पुरस्कारों, छात्रवृत्तियों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। अन्त में प्राचार्य शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय श्री सतीश गौर ने कानूनी अज्ञानता को दूर करने, महिलाओं की विधिक साक्षरता देने एवं महिलाओं को जागरूक करने सम्बन्धी प्रयासों के लिये धन्यवाद दिया।

ओ मॉय गॉड


फिल्म समीक्षा

ओ मॉय गॉड

(नेहा घई पण्डित)

मुंबई (साई)। अक्षय कुमार की ओ मॉय गाड के बारे में अभी दर्शक स्पष्ट राय कायम नहीं कर पाए हैं। हर कोई भगवान को पूजता है, आप भी पूजते होंगे लेकिन क्या कभी आपका किसी सच्चे नास्घ्तिक से पाला पड़ा है। जो लोग अपने आपको नास्तिक समझते हैं दरअसल वे भी कहीं ना कहीं भगवान का डर मन में लिए रहते हैं। लेकिन हम आज आपको एक सच्चे नास्तिक से मिलवाएंगे।
आप समझ ही गए होंगे हम परेश रावल की फिल्म ‘ओह माई गॉड’ की बात कर रहे हैं। फिल्म के बारे में काफी चर्चा थी कि ये भगवान विरोधी है, ये कॉमेडी फिल्म है, इसमें भगवान मॉडर्न है और भी ना जाने क्या-क्या बातचीत की गई। तो चलिए हम आपको बताते हैं आखिर ‘ओह माई गॉड’ है किस मर्ज की दवा।

निर्माता - अक्षय कुमार, अश्विनी यार्डी, परेश रावल

निर्देशक - उमेश शुक्ला

संगीत - हिमेश रेशमिया, अंजान-मीत ब्रदर्स, सचिन-जिगर

कलाकार - अक्षय कुमार, परेश रावल, मिथुन चक्रवर्ती, महेश मांजरेकर, गोविंद नामदेव, सोनाक्षी सिन्हा-प्रभुदेवा (आइटम नंबर)

कानी लालजी मेहता (परेश रावल) नास्तिक इंसान है लेकिन वह चोर बाजार में मूर्तियां बेचने का काम सालों से कर रहा है। कानी को भगवान के किसी काम में दिलचस्पी नहीं है। एक भूंकप के कारण उसकी पूरी दुकान टूट जाती है और सारी मूर्तियां उस मलबे में दब जाती हैं।
गॉड आफ एक्ट के तहत उसे कोई मुआवजा नहीं मिलता है। कानी को कोई रास्ता नहीं सूझता तो वह अपने नुकसान के लिए गॉड के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करता है। कानी लाल को उसका मुआवजाघ्घ् मिला या नहीं, इसके लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी लेकिन कोर्ट में कानी की दलीलें और धर्म गुरूओं की सच्चाई को फिल्म की कहानी को बेहतरीन तरीके से पिरोया गया है।
परेश रावल का अभिनय काबिले तारीफ है। परेश ने साबित कर दिया है कि वह किसी भी रोल को संजीदगी से निभा सकते हैं। अक्षय कुमार कैमियो रोल में दिखाई पड़े लेकिन एक मॉडर्न भगवान के अवतार में अपने स्टंट दिखाने से बाज नहीं आए। मिथुन चक्रवर्ती ने एक मठाधीश की भूमिका को बेहतरीन तरीके से निभाया है। मिथुन दा घ्कि अदाएं लोगों का काफी मनोरंजन करेंगी। महेश मांजरेकर की सिगनेचर लाइन आपको याद रह सकती है श्रिलैक्स-रिलैक्सश्।
फिल्म एक गुजराती नाटक पर आधारित है लेकिन निर्देशक उमेश शुक्ला ने फिल्म में नाटक के तत्व हावी नहीं होने दिए हैं। फिल्म अपनी थीम पर शुरू से आखिर तक टिकी रही। हालांकि फिल्म के फर्स्ट हाफ से ज्यादा सेंकेंड हाफ मजेदार, दिलचस्प और बांधे रखने वाला है। फिल्म बीच-बीच में कॉमेडी का पुट भी लिए हुए है, जो दर्शकों को हंसाता भी है। फिल्म में कुछ छोटी-मोटी कमियां जैसे भगवान का सबको एक नॉर्मल इंसान की तरह दिखाई देना, मीडिया के विज्ञापनों को बार-बार बिना वजह दिखाना भी नजर आती हैं, लेकिन कुल मिलाकर उमेश आपको बांधे रखने में कामयाब होंगे।
सोनाक्षी सिन्हा का आइटम नंबर श्गो गो गो गोविंदाश् फिल्म में सटीक बैठता है। इसके अलावा भी संगीत का फिल्म की कहानी से अच्छा तालमेल है और वह बोर नहीं करता।
कानी लालजी मेहता की भगवान के खिलाफ दिलचस्प दलीलें, धर्मगुरूओं और मठाधीशों से कोर्ट की चलने वाली बहस के बीच एक लॉजिकल मैसेज के लिए आप फिल्म देख सकते हैं। यह एक अच्छी और पारिवारिक फिल्म है। यदि आपको ग्लैमरस या फिर एक्घ्शन से भरपूर फिल्में पसंद हैं और सीधी-सादी कॉमेडी नापसंद तो यह फिल्म आपके लिए नहीं है।
परेश रावल और अक्षय कुमार एक बार फिर रूपहले पर्दे पर नज़र आ रहे हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री हमेशा से पर्दे पर पसंद की जाती रही है। सितारे कहते हैं कि श्ओह माई गॉडश् में भी परेश और अक्षय दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। अंक ज्योतिष के अनुसार परेश का मूलांक तीन है और अक्षय का 9 मूलांक है। इन दोनों मूलांक वालों के बीच अच्छी दोस्ती होती है। यही वजह है कि दोनों ने मिलकर साझेदारी में फिल्म बनाने का फैसला किया। इन दोनों स्टार्स का भाग्यांक 5 है जो इस वर्ष के हिसाब से इनके लिए लकी है। श्ओह माई गॉडश् का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन संतोषजनक रहेगा। रवि योग में फिल्म का रिलीज होना भी फिल्म की कामयाबी के लिए शुभ है।

चिप्स से कैंसर का खतरा


चिप्स से कैंसर का खतरा

(अभिलाषा जैन)

लंदन (साई)। फास्ट फूड आउटलेट में परोसी जाने वाली आलू की चिप्स पकाने की अपनी शैली को लेकर इसका सेवन करने वालों में कैंसर का कारण बन सकती है। वैज्ञानिकों ने बेहद उच्च तापमान पर पकायी गयी चिप्स में एक्रीलामाइड रसायन का पता लगाया है जो सिर्फ अपनी पकाने की प्रक्रिया के कारण कैंसर का कारण बन सकता है।
डेली एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर में कहा गया है कि बिक्री से पहले अधपके रखे गए आलुओं को जब परोसने से पहले बेहद उच्च तापमान पर पकाया जाता है तो उनमें एक्रीलामाइड का स्तर और अधिक बढ जाता है। एक्रीलामाइड एक कारसिनोजेन है। यह बिस्कुट, ब्रेड , कुरकुरी चीजों और चिप्स में पाया जाता है जिन्हें 120 डिग्री सेल्सियस तापमान से अधिक पर पकाया , तला या भूना जाता है।

न्यूनतम मजदूरी हुई 117 रूपए


न्यूनतम मजदूरी हुई 117 रूपए

(आशीष माहेश्वरी)

नई दिल्ली (साई)। देश के सभी राज्यों में किसी भी काम में जुटे कामगार को न्यूनतम 115 रुपए रोजाना मजदूरी मिल सकेगी। केंद्र की न्यूनतम मजदूरी दर को मानने के लिए ज्यादातर राज्य सरकारें सहमत हो गई हैं। उन्होंने केंद्र की ओर से तय 115 रुपए न्यूनतम मजदूरी को कानूनी तौर पर अमली जामा पहनाने पर सहमति जता दी है। फिलहाल यह गैर सांविधिक है।
न्यूनतम मजदूरी अधिनियम,1948 में संशोधन के प्रस्ताव पर 23 राज्यों ने सहमति जताते हुए अपने सुझाव केंद्र सरकार को पेश कर दिए हैं। दिल्ली और केरल ने न्यूनतम मजदूरी पर सहमति जताते हुए कहा है कि अधिनियम के तहत कामगारों की क्षतिपूर्ति की राशि 100 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए की जानी चाहिए। जबकि महाराष्ट्र ने क्षतिपूर्ति राशि को 1000 रुपए तक करने की वकालत की है। पुडूचेरी का कहना है कि ऐसे राज्य जहां वीडीए का प्रावधान नहीं है, वहां प्रत्येक तीन वर्ष में न्यूनतम मजदूरी में संशोधन होना चाहिए।
श्रम मंत्रालय के मुताबिक देश में 15 ऐसे राज्य हैं जहां 115 रुपए से कम मजदूरी दी जा रही है। हालांकि मंत्रालय का मानना है कि मौजूदा महंगाई के परिप्रेक्ष्य में रोजाना 115 रुपए न्यूनतम मजदूरी भी कम है। बृहस्पतिवार को श्रम मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यों के श्रम मंत्रियों की बैठक में उन्हें समझाते हुए कहा कि राष्ट्रीय फ्लोर लेवल न्यूनतम मजदूरी तय करने के पीछे सरकर की मंशा सभी राज्यों में मजदूरी की असमानता को दूर करना था।
यही वजह है कि मंहगाई के मद्देनजर न्यूनतम मजदूरी के साथ महंगाई भत्ता (वीडीए) को जोड़ा गया था। हालांकि बढ़ती महंगाई का हवाला देते हुए केंद्र की ओर से सभी राज्यों को वीडीए लागू करने की चिट्ठी भेजने के बावजूद हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर समेत 11 राज्यों ने इसे अभी तक नहीं अपनाया है। मालूम हो कि राज्यों के परामर्श के आधार पर श्रम मंत्रालय जल्द न्यूनतम मजदूरी अधिनियम,1948 में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट में लाएगा।

जहाज गिरा 19 मरे

जहाज गिरा 19 मरे

(गौरव वर्मा)

काठमांडू (साई)। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्डे के पास आज सवेरे निजी एयरलाइन के छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चालक दल के तीन सदस्यों सहित १९ लोगों की मौत हो गई। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि यह दुर्घटना स्थानीय समय के अनुसार सुबह छह बजकर १७ मिनट पर हुई।
विमान ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से छह बजकर १५ मिनट पर उड़ान भरी थी। यह विमान माउन्ट एवरेस्ट का मुख्य द्वार माने जाने वाले सोलुखुम्बू जिले के लुक्खा की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान के सुखुमबस्ती क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले उसमें आग लग गई थी।
विमान में 16 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। पुलिस प्रवक्ता विनोद सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग सवा छः बजे विमान ने कुछ देर पहले ही काठमांडू एयरपोर्ट से लुकला के लिए उड़ान भरी थी। लुकला नेपाल का पर्यटक स्घ्थल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विमान का मलबा मनोहरा नदी के पास बिखरा पड़ा है। राहतकर्मी घटनास्घ्थल पर पहुंच चुके हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह पैसा किस पेड़ से उगा पता नहीं!


यह पैसा किस पेड़ से उगा पता नहीं!

(रोशनी भार्गव)

नई दिल्ली (साई)। घपले घोटाले, भ्रष्टाचार, अनाचार से घिरी कांग्रेसनीत केंद्र सरकार के मुखिया डॉ.मनमोहन सिंह ने देश को आठ सालों में पहली बार सफाई देते हुए कहा था कि पैसा पेड़ों पर नहीं उगता। सूचना के अधिकार कानून के तहत मनमोहन सिंह की उस बात का राज भी खुल गया है कि देश के गरीब गुरबों के लिए पैसा पेड़ों पर नहीं उगता पर फिजूलखर्ची और विलासिता के लिए पैसा कहां से लाया गया?
घर का खाना लोग इसलिए खाते हैं कि खर्चा कम हो और सेहत दुरुस्त। लेकिन प्रधानमंत्री ने जब मेहमानों को खाने पर बुलाया तो खर्चे से खलबली मच गई और खजाने की सेहत पस्त हो गई। 375 मेहमानों को खिलाने पर 29 लाख रुपये उड़ा दिए गए प्रधानमंत्री के भोज में एक वक्त के खाने पर। ये दावत यूपीए-2 सरकार की तीसरी सालगिरह पर प्रधानमंत्री ने दी थी। 7721 रुपये की एक थाली परोसी गई थी प्रधानमंत्री की दावत में।
आपने सिर्फ मुहावरों में छप्पन भोग सुना होगा। लेकिन इस दावत में वाकई 56 तरह के व्यंजन परोसे गए थे। ये उस सरकार के जश्न में परोसी गई थाली की कीमत है जो कहती है कि 16 रुपये में इस देश का आम आदमी मजे में खाना खा सकता है। अगर उसकी इस दलील को मान लें तो यूपीए के भोज में परोसी गई एक थाली की एवज में 250 लोगों की बारात खा सकती थी। या एक आदमी 6 महीने तक दोनों वक्त की रोटी खा सकता था।
56 भोग के उड़ाने वाले मंत्रियों ने उड़ने में भी कोई रहम नहीं किया खजाने पर। पिछले साल मंत्रियों के विदेश दौरे शुरू हुए तो बजट पनाह मांगने लगा। पूरे 678 करोड़ रुपए मंत्रियों ने फूंक दिया विदेश दौरों पर। ये रकम तय बजट से एक दो नहीं पूरे 12 गुना ज्यादा थी। इन उडा़नों पर इतने उड़ गए कि आम आदमी का दिमाग उड़ जाए।
खाली होते सरकारी खजाने को भरने के लिए किसानों और आम आदमी को दी जाने वाली सब्सिडी पर कैंची में कोई कोताही न करने वाली मनमोहन सिंह की सरकार ने मंत्रियों के खर्चे में कभी कोई कंजूसी नहीं बरती। सूचना के अधिकार के तहत मिली एक जानकारी में जो खुलास हुआ है उसे सुनकर आप चकरा जाएंगे।
मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्रियों की मुसाफिरी खजाने पर बहुत भारी पड़ी है। 2011-12 में 678 करोड़ 52 लाख 60 हजार रुपए मंत्रियों के विदेश दौरों पर स्वाहा हो गए। विदेश दौरों के पीछे मंत्री ऐसे बावरे हुए कि पता ही नहीं चला कि बजट का बैंड बज चुका है। विदेश दौरों का बजट 2011-12 का बजट 46 करोड़ 95 लाख रुपए था जबकि 2010-11 में विदेश दौरे पर 56 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। यानी इस वर्ष पिछले साल से 12 गुना ज्यादा खर्च विदेशी दौरों पर किया गया।
मंदी के दौर में जब गरीब जनता कराह रही है तब प्रधानमंत्री और उनके दमाद (समूचे मंत्री) बार बार जनता के पैसों पर विदेशों में मौज करते रहे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 2010-11 7 दौरे, 2011-12 14 दौरे, विदेश मंत्री एसएम कृष्णा 2010-11 6 दौरे, 2011-12 15 दौरे, वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा 2010-11 4 दौरे, 2011-12 8 दौरे, पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहायरू 2010-11 कोई दौरा नहीं, 2011-12 5 दौरे। इन सारे दौरों का खर्च मिलाकर बनता है 678 करोड़ 52 लाख 60 हजार रुपये। पिछले साल से एक दो नहीं पूरे 12 गुना ज्यादा। मंत्रियों की ये मुसाफिरी सरकारी खजाने पर बहुत भारी पड़ी है।

राहुल के लिए टाला गया विस्तार!


राहुल के लिए टाला गया विस्तार!

(शरद खरे)

नई दिल्ली (साई)। राहुल गांधी सरकार में शामिल होने का मन बना रहे हैं, इसीलिए मनमोहन सिंह के मंत्रीमण्डल का विस्तार नव रात्रि तक के लिए टाल दिया गया है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह पर एक के बाद एक सोशल नेटवर्किंग वेब साईट पर होने वाले हमलों ने सरकार को व्यथित कर दिया है। इसी के मद्देनजर अब आईटी एक्सपर्ट और सोशल नेटवर्किंग वेब साईट के मास्टर समझे जान वाले शशि थरूर की वापसी का इंतजाम किया जा रहा है।
कांग्रेस के सत्ता और शक्ति के शीर्ष केंद्र 10, जनपथ के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि सोनिया की जुंडाली ने उन्हें मशविरा दिया है कि मनमोहन सिंह के खिलाफ लोगों का आक्रोश जमकर उफन रहा है। आने वाले समय में लोगों का ध्यान डायवर्ट करने के लिए राहुल बाबा को सरकार में आना ही होगा।
यही कारण है कि सोनिया ने भी राहुल पर दबाव बनाना आरंभ कर दिया है कि वे सत्ता की मलाई चखने को तैयार हो जाएं। इस बार राहुल गांधी को सियासत उनके पुराने गुरूद्वय दिग्विजय सिंह और अहमद पटेल के स्थान पर नए गुरू जनार्दन द्विवेदी सियासी दांवपेंच से रूबरू करवाएंगें।
सोशल नेटवर्किंग मीडिया पर मनमोहन और सोनिया की भद्द पिटने के बाद सोशल नेटवर्किंग वेब साइ्रट ट्विटर के चलते अपनी नौकरी गंवाने वाले शशि थरूर को फिर से वापस मुख्यधारा में लाने की कवायद की जा रही है, ताकि उनके अनुभवों का लाभ लेकर कांग्रेस और सरकार की छवि पर होने वाले हमले रोके जा सकें।
अभी यह विस्तार 29 तक होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। अब यह विस्तार पितर मास की समाप्ति के उपरांत ही किए जाने के संकेत मिले हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि नवरात्र में ही मनमोहन सरकार में मंत्रीमण्डल का फेरबदल किया जाएगा।

29 लाख लोग हैं बाढ़ से घिरे


29 लाख लोग हैं बाढ़ से घिरे

(पुरबालिका हजारिका)

गोवहाटी (साई)। असम में २० जिलों में २९ लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि हाल की बाढ़ में १९ लोगों की मृत्यु हो गयी है और १० व्यक्ति लापता है। राज्य में कुछ स्थानों पर ब्रह्घ्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। करीब पांच लाख ४३ हजार लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।
राज्य सचिवालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने कल बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और राहत तथा पुनर्वास उपाय तेज करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में दवाओं के साथ पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों ने आगे बताया कि राहत शिविरों में साफ पानी मुहैया कराने के लिए ट्यूबवेल स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। दो लाख २६ हजार हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ में डूबी हुई है। असम सरकार ने प्रभावित किसानों को धान के बीज और पौधे निःशुल्क मुहैया कराने का फैसला किया है। श्री गोगोई ने पशु चिकित्सा तथा पशुपालन विभाग से भी पालतू जानवरों के लिए चारा उपलब्ध कराने को कहा है।
उधर, अरूणाचल प्रदेश से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो ने बताया कि अरूणाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। अब राहत और पुनर्वास के कार्य पर ध्यान दिया जा रहा है। अधिकतर जिलों में संचार और सड़क सम्पर्क कटा हुआ है। खबरों के अनुसार अधिकतर लोगों ने राहत शिविरों से अपने घरों को लौटना शुरू कर दिया है। उधर, केंद्रीय गृह सचिव आर के सिंह ने आपदा प्रभावित उत्तरी सिक्किम के बारे में राज्य के मुख्य सचिव करमा ज्ञात्सो से कल टेलीफोन पर बात कर स्थिति की समीक्षा की।

सीमाओं के हालात पर चर्चा की एंटोनी ने


सीमाओं के हालात पर चर्चा की एंटोनी ने

(रश्मि सिन्हा)

नई दिल्ली (साई)। रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में देश की सीमाओं और सीमावर्ती इलाकों के सुरक्षा संबंधी हालात की समीक्षा की है। साउथ ब्लॉक में एक घंटे चली इस बैठक में सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल डी.के. जोशी, भारतीय वायुसेना के प्रमुख एन.ए.के. ब्राउन और रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा ने हिस्सा लिया। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि बैठक में रक्षा मंत्री को देश की सीमाओं और सीमावर्ती इलाकों की मौजूदा सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने एक अन्य बैठक में गुड़गांव के बिनौला गांव में इंडियन नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी-आई.एन.डी.यू. की स्थापना की दिशा में रक्षा मंत्रालय द्वारा की गई प्रगति की भी समीक्षा की।

औषधि मूल्य नीति को अंतिम रूप दिया


औषधि मूल्य नीति को अंतिम रूप दिया

(महेश रावलानी)

नई दिल्ली (साई)। कृषि मंत्री शरद पवार की अध्यक्षता वाले मंत्री समूह ने औषधि मूल्य नीति को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत ३४८ आवश्यक औषधियां सरकार द्वारा मूल्य निर्धारण के दायरे में आ जाएंगी। मंत्री समूह की बैठक के बाद कल नई दिल्ली में श्री पवार ने संवाददाताओं को बताया कि इन औषधियों को आवश्यक औषधियों की राष्ट्रीय सूची-एन.एल.ई.एम. में लाने के फैसले को मंजूरी के लिए एक सप्ताह के भीतर अपनी सिफारिशे मंत्रिमंडल को भेज देगा। अभी सरकार राष्ट्रीय औषधि मूल्य प्राधिकरण-एन.पी.पी.ए. के जरिए ७४ औषधियों के मूल्य को नियंत्रित करती है। उर्वरक और रसायन मंत्री श्रीकांत जेना ने कहा कि ३४८ औषधियों को आवश्यक औषधियों की राष्ट्रीय सूची में लाने पर सर्वसम्मति है।

हर प्राकृतिक संसाधन की नीलामी उचित नहीं


हर प्राकृतिक संसाधन की नीलामी उचित नहीं

(महेंद्र देशमुख)

नई दिल्ली (साई)। उच्चतम न्यायालय ने फैसला सुनाया है कि सभी क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों के आवंटन के लिए, नीलामी एकमात्र उचित तरीका नहीं है। न्यायालय ने कहा कि टूजी मामले में उसका फैसला स्पेक्ट्रम के आवंटन तक ही सीमित है और यह अन्य संसाधनों पर लागू नहीं होता । टू जी स्पेक्ट्रम के बारे में राष्ट्रपति के संदर्भ पर अपनी राय देते हुए प्रधान न्यायाधीश एच एस कापड़िया की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने यह भी फैसला सुनाया कि जन साधारण का हित किसी भी नीति की कसौटी है। अगर इसका पालन होता है तो संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार कोई भी तरीका अपनाया जा सकता है।
संविधान पीठ ने कहा कि नीलामी प्राकृतिक संसाधनों के हस्तांतरण या आवंटन के लिए अधिक मान्य तरीका है। इसके बावजूद यह सभी प्राकृतिक संसाधनों के हस्तांतरण के लिए संवैधानिक प्रावधान या सीमा नही हो सकता। इसलिए नीलामी के अतिरिक्त हर तरीके को संवैधानिक रूप से अवैध घोषित नहीं किया जा सकता। दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने टू-जी स्पेक्ट्रम मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि सर्वाेच्च न्यायालय ने सरकार के रूख को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने इस मुद्दे पर संवैधानिक प्रावधानों को स्पष्ट कर दिया है।
उन्होंने कहा कि कोई यह नहीं कह सकता कि संविधान में यह लिखा है कि आपको ऑक्शन करना है नेचुरल रिर्साेसिस का। और जहां तक समाजिक अच्छाई की बात हो वहां रिवेन्यू मैक्सीमाइजेशन अपने आप में एक लक्ष्य नहीं हो सकता। और जहां तक आर्थिक नीतियों का सवाल हो, वो सरकार के दायरे में आती है और सरकार सामाजिक अच्छाई और सामाजिक न्याय को सामने रखते हुए अपनी नीतियां बना सकती है। कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि टू जी स्पेक्ट्रम मामले के बारे में राष्ट्रपति के संदर्भ पर उच्चतम न्यायालय का स्पष्टीकरण बहुत ही महत्वपूर्ण है।

कुडनकुलम संयंत्र पूरी तरह सुरक्षित


कुडनकुलम संयंत्र पूरी तरह सुरक्षित

(प्रियंका)

नई दिल्ली (साई)। केन्द्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को बताया है कि कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र पूरी तरह सुरक्षित है और यह किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा और आतंकवादी हमलों को झेलने में सक्षम है। भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड - एन.पी.सी.आई.एल. ने न्यायालय में दाखिल हलफनामे में कहा है कि इस संयंत्र का डिजाइन ऐसा बनाया गया है कि यह भूकंप, त्सूनामी, तूफान, चक्रवात, समुद्री तूफान और विमान तथा आग का असर झेल सकता है।
हलफनामें में कहा गया है कि आतंकवादी हमलों और तोड़फोड़ की गतिविधियों को रोकने के लिए इस संयंत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस संयंत्र का डिजाइन ऐसा बनाया गया है कि किसी भी तरह के हमले की स्थिति में इससे रेडियोधर्मी विकिरण नहीं फैलेगा।