शनिवार, 29 सितंबर 2012

जहाज गिरा 19 मरे

जहाज गिरा 19 मरे

(गौरव वर्मा)

काठमांडू (साई)। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्डे के पास आज सवेरे निजी एयरलाइन के छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चालक दल के तीन सदस्यों सहित १९ लोगों की मौत हो गई। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि यह दुर्घटना स्थानीय समय के अनुसार सुबह छह बजकर १७ मिनट पर हुई।
विमान ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से छह बजकर १५ मिनट पर उड़ान भरी थी। यह विमान माउन्ट एवरेस्ट का मुख्य द्वार माने जाने वाले सोलुखुम्बू जिले के लुक्खा की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान के सुखुमबस्ती क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले उसमें आग लग गई थी।
विमान में 16 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। पुलिस प्रवक्ता विनोद सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग सवा छः बजे विमान ने कुछ देर पहले ही काठमांडू एयरपोर्ट से लुकला के लिए उड़ान भरी थी। लुकला नेपाल का पर्यटक स्घ्थल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विमान का मलबा मनोहरा नदी के पास बिखरा पड़ा है। राहतकर्मी घटनास्घ्थल पर पहुंच चुके हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: