गुरुवार, 7 जून 2012

पौधे रोपकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प


पौधे रोपकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
(दिशा कुमारी)
विकासनगर (साई)। विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों ने कई स्थानों पर पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। तहसील परिसर में जहां पौधरोपण कार्यक्रम चला, वहीं वीर शहीदी केसरीचंद महाविद्यालय डाकपत्थर में क्विज आयोजित की गई। डाकपत्थर डिग्री कॉलेज के बीएड पाठयक्रम के छात्र छात्राओं ने विश्व पर्यावरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कॉलेज परिसर में पौधे रोपने के बाद पर्यावरण क्विज आयोजित की। इसमें अरविंदो सदन ने बाजी मारी। इस मौके पर प्रवक्ता अटल बिहारी, प्रिंसी कर्णवाल, गौरव भार्गव, खुशहाल सिंह, देवेंद्र सिंह, देवेश मिश्र आदि मौजूद थे। पछवादून विकास मंच की ओर से तहसील परिसर में पौधे रोपे गए और पर्यावरण गोष्ठी आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अशोक पांडे ने कहा कि पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ से प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। जल, जंगल व जमीन की शुद्धता बचेगी, तभी मनुष्य का अस्तित्व बच पाएगा। अध्यक्षीय संबोधन में राशिद आरफी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है कि वृक्षों का पातन न हो।
मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि प्रदूषण बढ़ने से तापमान में वृद्धि हो रही है। गर्मी से जंगल जल रहे हैं, जैव विविधता खतरे में है, ऐसे में सभी की जिम्मेदारी पर्यावरण बचाने की है। गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति पांच-पांच पौधे रोपे। इस मौके पर गुलमोहर, अर्जुन, सिल्वर, शहतूत आदि के पौधे रोपे गए।
इस मौके पर तहसीलदार हरगिरी, बार एसोसिएशन सचिव शूरवीर चौहान, जगमाल सिंह, पुष्पेंद्र त्यागी, हेमचंद सकलानी, सूरत सिंह, अनंत कुमार, एसएस कुशवाहा, अशोक कांबोज, सुभाष वर्मा, खालिद, राकेश कुमार, योगेंद्र नेगी, देवेश्वरी विडालिया व इशिता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: