सोमवार, 16 जुलाई 2012

मनमोहन के बचाव में उतरे प्रभात झा!


मनमोहन के बचाव में उतरे प्रभात झा!

(सोनल सूर्यवंशी)

भोपाल (साई)। दलगत राजनीति से उपर उठकर मध्य प्रदेश भाजपाध्यक्ष और राज्य सभा सांसद प्रभात झा ने भारत गणराज्य के वज़ीरे आज़म डॉ.मनमोहन सिंह को टाईमपत्रिका द्वारा अंडर एचीवर कहे जाने पर मनमोहन सिंह का बचाव किया है। जिसे अनेक नजरियों से देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह पर निशाना साधने के लिये टाईम पत्रिका की आलोचना की है। झा ने यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि टाइम पत्रिका को हमारे देश के प्रधानमंत्री पर निशाना साधने का अधिकार नहीं है।
उन्होने कहा कि यह वही पत्रिका है जिसने डा। मनमोहन सिंह के देश की कमान संभालते समय लिखा था कि अर्थशास्त्री के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत आगे बढेगा और देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ होगी। झा ने कहा कि राजनीतिक रुप से हमें प्रधानमंत्री की जो आलोचना करनी होगी हम करेंगे लेकिन विदेशी पत्रिका द्वारा प्रधानमंत्री पर निशाना साधने को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होने कहा कि टाइम पत्रिका को भारत के खिलाफ एक हथियार के तौर पर उपयोग किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधने के लिये टाइम पत्रिका की आलोचना कर चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: