बुधवार, 25 जुलाई 2012

डेढ़ सौ माओवादी हुए सरेंडर


डेढ़ सौ माओवादी हुए सरेंडर

(ऋतु सक्सेना)

खम्मम (साई)। आंध्र प्रदेश में माओवादी और प्रतिबंधित संगठनों के १४८ सदस्यों ने राज्य के खम्मम जिले में भद्राचलम में पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक हरि कुमार ने बताया कि समर्पण करने वाले उग्रवादियों में तीन महिलाएं भी हैं। ये लोग जिले के तीन मण्डलों में सक्रिय संगठनों के सदस्य हैं।
उधर, पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि १५ से २३ वर्ष के बीच के उम्र वाले यह सदस्य वेंकटापुरम चेल्ला और भद्राचलम मंडलों के गिरदन गांवों में रहते हुए कई वर्ष से माओवादियों को मदद कर रहे हैं। पुलिस का यह कहना कि माओवादी इन लोगों को कई विनाशकार्यों में शामिल किये हैं।
इन सदस्य में कुछ लोगों सड़कों को खोदना, कन्सट्रक्शन इक्वीप्मेंट को जलाने जैसे अपराधों में भी शामिल हैं। जिला पुलिस ने कहा कि इन सभी सदस्यों को स्वरोजगार लेके सामान्य जीवन बिताने के लिए सरकारी एजेंसी द्वारा पूरा मदद मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: