सोमवार, 20 अगस्त 2012

बिहार में महिलाएं असुरक्षित


बिहार में महिलाएं असुरक्षित

(प्रतिभा सिंह)

पटना (साई)। बिहार में महिलाएं असुरक्षित हैं। छोटी-छोटी स्कूली छात्रएं गैंगरेप की शिकार हो रही हैं। महिलाओं के साथ गैंगरेप व हिंसा के मामलों में वृद्धि हो रही हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासन की चुप्पी हिंसा को बढ़ावा दे रही है। लड़कियों को साइकिल देने की योजना किस काम की ,अगर उनकी इज्जत ही सुरक्षित नहीं।
यह कहना है राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डॉ चारुवाली खन्ना का। वह शुक्रवार को मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रही थीं। डॉ खन्ना बीते माह पटना में एक स्कूली छात्र के साथ गैंग रेप व रोहतास के बिक्रमगंज में लड़कियों के साथ छेड़खानी मामलों की जांच करने आयी थीं ।
उन्होने कहा कि बिहार में महिलाओं के साथ गैंगरेप व हिंसा के मामलों में वृद्धि हो रही हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासन की चुप्पी हिंसा को बढ़ावा दे रही है। बिहार में जंगल राज स्थापित हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: