सोमवार, 20 अगस्त 2012

मध्यप्रदेश के विकास कार्यों की सराहना


मध्यप्रदेश के विकास कार्यों की सराहना

(महेंद्र देशमुख)

नई दिल्ली (साई)। मध्यप्रदेश आठ वर्ष पहले पिछड़े राज्यों में गिना जाता था, वह आज तेजी से विकास करने वाले प्रदेशों की कतार में आ गया है। आज प्रदेश में किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल रहा है, महिलाओं के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हुए हैं और अधोसंरचना विकास को सही दिशा मिली है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज यहां आयोजित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में सम्बोधित कर रहे थे।
विकास की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अनेक कीर्तिमान बनाये हैं मसलन 102 प्रतिशत की दर से 11वीं पंचवर्षीय योजना में सकल घरेलू उत्पाद हासिल किया जबकि पूरे देश का सकल घरेलू उत्पाद 7 से 8 प्रतिशत ही रहा। पिछले वित्तीय वर्ष में मध्यप्रदेश की विकास दर 1198 प्रतिशत की रही जबकि राष्ट्रीय विकास दर केवल 65 प्रतिशत ही रही। प्रदेश में कृषि विकास दर 9 प्रतिशत की रही। साथ ही महिला सशक्तिकरण, जन स्वास्थ्य सेवाएं, सड़कों का फैलता जाल हो या बिजली उत्पादन में बढ़ोत्तरी। हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश राष्ट्रीय औसत से आगे ही रहा।
वित्तीय प्रबंधन के बारे में बताते हुए श्री चौहान ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद की तुलना में राजस्व की प्राप्ति सन् 2005-06 में जो 165 प्रतिशत थी अब 2012-13 में बढ़कर 2079 प्रतिशत हो गयी है। राजस्व कर जो पिछले पांच सालों में अन्य राज्यों से कम रहा करता था वह अब बढ़कर 842 प्रतिशत हो गया है जबकि पूरे देश का करीब 7 प्रतिशत ही है। कुल राजस्व में ब्याज का प्रतिशत जो 2005-06 में 16 प्रतिशत हुआ करता था वह अब गिरकर 9 प्रतिशत रह गया है। श्री चौहान ने बताया कि 2005-06 से राज्य का बजट आय से ज्यादा ही रहा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसका श्रेय प्रदेश की जनता को देते हुए कहा कि प्रदेश के विकास की प्रक्रिया में वह हर समय शामिल हैं। आज प्रदेश का हर नागरिक अपने प्रदेश के निर्माण के लिए तैयार है और उनके सहयोग से ही प्रदेश का भविष्य  उज्जवल बनेगा। बैठक में अधोसंरचना विकास, महिला सशक्तिकरण- लाडली लक्ष्मी योजना, बेटी बचाओ अभियान, गांव की बेटी, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना - गैर संगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना, मातृत्व अवकाश, बीमा योजना, छात्रवृत्ति आदि देना, अटल बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन, मुख्यमंत्री बाल हृदय रोग उपचार योजना, कृषि कैबिनेट का गठन और कृषि को लाभ का धंधा बनाने, मध्यप्रदेश में सड़कों का विकास पी।पी।पी। के माध्यम द्वारा, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आदि के बारे में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विस्तार से बताया।  उन्होंने विशेष रूप से सुशासन के प्रयासों जैसे मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम, विकेन्द्रीकृत जिला योजना, जनदर्शन कार्यक्रम, समाधान आन लाइन, समाधान एक दिन, के अलावा मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित करीब 25 पंचायतों के आयोजन की विशेष रूप से जानकारी दी।

0 मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और मुख्यमंत्रियों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यों की सराहना की। गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश में सर्वहारा वर्ग के कल्याण एवं आर्थिक मजबूती के लिए शुरू किये गये कार्यों की विशेष प्रशंसा की और कहा कि मध्यप्रदेश सहित अन्य भाजपा मुख्यमंत्रियों के विशेष कार्यक्रमों पर एक फिल्म बनाई जाय और उसे विदेशों में दिखाया जाना चाहिए ताकि दुनिया यह जान सके कि भाजपा सर्वहारा वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। श्री मोदी के इस सुझाव पर सभी ने अपनी सहमति व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं: