सोमवार, 6 अगस्त 2012

विवादित मंत्री का त्यागपत्र


विवादित मंत्री का त्यागपत्र

(अनेशा वर्मा)

फरीदाबाद (साई)। हरियाणा के गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने कल रात इस्तीफा दे दिया। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एक पूर्व एयर होस्टेस को आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला दर्ज किया था। शनिवार को दिल्ली में आत्महत्या करने वाली २३ वर्षीय गीतिका शर्मा ने कांडा पर आत्महत्या के लिये मजबूर करने का आरोप लगाया था।
उधर, गुड़गांव में अपने निवास पर श्री कांडा ने बताया कि उन्होंने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिये ही मंत्रिपद से इस्तीफा दिया है। वह हरियाणा के सिरसा से निर्दलीय विधायक हैं। केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने गीतिका की आत्महत्या के बारे में राष्ट्रीय महिला आयोग से रिपोर्ट मांगी है। श्रीमती तीरथ ने बताया कि वह आयोग की रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: