शुक्रवार, 14 सितंबर 2012

राज्यपाल ने नव नियुक्त चार मंत्रियों को शपथ दिलाई

राज्यपाल ने नव नियुक्त चार मंत्रियों को शपथ दिलाई

(नंद किशोर) 

 भोपाल (साई)।  राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने आज यहाँ राजभवन में चार नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई। श्री अनूप मिश्रा, श्री पारस जैन, श्रीमती रंजना बघेल और श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
श्री पारस जैन, श्रीमती रंजना बघेल और श्री राजेन्द्र शुक्ल राज्य मंत्री से मंत्री बनाये गये हैं। राज्यपाल ने इन्हें मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त मंत्रियों ने ईश्वर के नाम पर हिन्दी में शपथ ग्रहण की। मुख्य सचिव श्री आर. परशुराम ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अनंत कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुन्दरलाल पटवा, भाजपा संगठन मंत्री श्री अरविन्द मेनन, सांसद श्री कैलाश जोशी और श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री हरवंश सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री प्रभात झा, मंत्री परिषद के वरिष्ठ सदस्य, निगम मंडल के अध्यक्ष, विधायक, पुलिस महानिदेशक श्री नंदन दुबे, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा पत्रकार भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: