शनिवार, 31 दिसंबर 2011

मायावती का सफाई अभियान तेज


मायावती का सफाई अभियान तेज

(प्रदीप शुक्ला)

लखनऊ (साई)। मुख्यमंत्री मायावती ने दागी और खराब छवि वाले लोगों को मंत्रिमण्डल से बाहर निकालने का अभियान तेज कर दिया है। कल उन्होंने चार मंत्रियों, वन मंत्री फतेह बहादुर सिंह, प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री सदल प्रसाद, अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्य मंत्री अनीस अहमद खाँ उर्फ फूल बाबू और वक्फ राज्य मंत्री शहजिल इस्लाँ उर्फ फूल बाबू और वक्फ राज्य मंत्री शहजिल इस्लाम अंसाम अंसारी को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त कर दिया।
मुख्यमंत्री की सलाह से बर्खास्त मंत्रियों के विभाग जयवीर सिंह और नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सौंप दिये हैं। वन एवं जन्तु उद्यान तथा प्राविधिक शिक्षा विभाग जयवीर सिंह को दिया गया है ज भाग जयवीर सिंह को दिया गया है जबकि अल्पसंख्यक कल्याण बकि अल्पसंख्यक कल्याण और हज विभाग का अतिरिक्त कार्य और हज विभाग का अतिरिक्त कार्यभार नसीमुद्दीन  भार नसीमुद्दीन सिद्दीकी संभालेंगे। उधर प्रदेश सरकार में आयुर्वेद चिकित्सा राज्य मंत्री दद्दन मिश्र ने कल इस्तीफा दे दिया।
बहुजन समाज पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमण्डल से इन कि मंत्रिमण्डल से इन लोगों को मुख्यमंत्री ने इसलिए निकाला है ताकि वे अपने पद का दुरूपयोग न कर सकें। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मंत्रियों की बर्खास्तगी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसकी जांच कराये जाने की मांग की।

सबसे धनी मंदिर में चढ़ावे का रिकार्ड


सबसे धनी मंदिर में चढ़ावे का रिकार्ड 

(प्रीति श्रीवास्तव)

चेन्नई (साई)। तिरूमला की पर्वत श्रंखलाओं में विराजे भगवान व्यंकटेश का मंदिर धन के लिए सदा ही चर्चाओं में रहा है। भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर पर वर्ष 2011 में 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा का चढ़ावा आया। इस दौरान वीआईपी समेत कुल 2.2 करोड़ श्रद्धालु तिरुपति के दर्शन के लिए आए।
करीब 2,000 साल पुराने मंदिर का प्रबंधन करने वाले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के अधिकारियों ने कहा कि मंदिर की हुंडी में 1100 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ा और राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा धन, सोना समेत अन्य निवेशों पर आय और दर्शन आदि के लिए टिकटों की बिक्री से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय हुई। इसके अलावा दर्शनार्थियों ने कई करोड़ रुपये के हीरे, सोने और चांदी के जेवरात का भी चढ़ावा आया।
राष्ट्राध्यक्षों ने किए देव दर्शन
इस साल जो अतिविशिष्ट व्यक्ति दर्शन के लिए मंदिर गए उनमें भारत, श्रीलंका और नेपाल के राष्ट्रपति भी शामिल हैं। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल सात जुलाई को अपनी शादी की वर्षगांठ पर अपने पति देवीसिंह रामसिंह शेखावत और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंदिर दर्शन के लिए गईं। पूजा के बाद उन्होंने मंदिर न्याय द्वारा तिरुमला पहाड़ियों पर 33 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए मुफ्त भोजन परिसर का उद्घाटन किया। श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल मैच से एक दिन पहले 2 अप्रैल को भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। इधर नेपाल के राष्ट्रपति राम बरन यादव 30 जनवरी को भगवान के दर्शन के लिए मंदिर आए थे।
देश के अतिविशिष्ट व्यक्तियों ने भी तिरूपति की ओर रूख किया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी, गवर्नरों में बी. एल जोशी (उत्तर प्रदेश), शिवराज पाटिल (पंजाब), एम. के नारायणन (वेस्ट बंगाल) आदि ने बालाजी के दर्शन के लिए पहुंचे। इनके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे। किंगफिशर के मालिक विजय माल्या, फिल्म स्टार रजनीकांत समेत कई वीवीआईपी ने भगवान बालाजी के दर्शन किए।

नडाल रहेंगे कोर्ट से दूर


नडाल रहेंगे कोर्ट से दूर



मेलबोर्न (साई)। विश्व प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल अब कुछ दिनों तक टेनिस कोर्ट से अपने आप को दूर रखेंगे। विश्व के दूसरे नंबर के खिलाडी और दस ग्रैंड स्लेम खिताबों के विजेता स्पेन के राफेल नडाल ने उनके कंधे की चोट के दोबारा उभरने से आस्ट्रेलियन ओपन के बाद एक महीने का ब्रेक लेने का फैसला किया है। नडाल को शुक्रवार को प्रदर्शनी टूर्नामेंट विश्व चौंपियनशिप के सेमीफाइनल में हमवतन डेविड फेरर के हाथों यहां 3-6, 2-6 से शिकस्त का सामना करना पडा।
उन्होंने कहा कि वह गत नवंबर में लंदन में हुए एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स से ही कंधे पर चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाडी नडाल ने कहा कि उन्होंने तीन दिन पहले ही विश्व चौंपियनशिप में अपने खिताब के बचाव के लिए उतरने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड फाइनल्स से पहले से ही मेरे कंधे में समस्या थी और यह एक बार फिर उभर गयी है।
उन्होने कहा कि दिसंबर मैं इसके कारण कोई अभ्यास नहीं कर सका। नडाल अगले सप्ताह दोहा में कतर ओपन में उतरेंगे। इसके बाद वह 16 से 29 जनवरी तक मेलबोर्न में होने वाले वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम आस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेंगे और फिर एक महीने का ब्रेक लेंगे ताकि वह कंधे की चोट से निजात पा सकें।

अब आया बर्ड फ्लू का खतरनाक वायरस


अब आया बर्ड फ्लू का खतरनाक वायरस



(अंकिता)

वाशिंगटन (साई)। बर्ड फ्लू के मामले में दुनिया के चौधरी अमेरिका की पेशानी पर भी अब पसीने की बूंदे छलकने लगीं हैं। अमेरिका में बर्ड फ्लू के मामले में हुए शोध के बाद अमेरिका हरकत में आ गया है। अमेरिका को डर है कि अगर कहीं यह शोध आतंकियों के हाथ लग गया तो वे दुनिया भर में कहर बरपा सकते हैं।
अमेरिकी सरकार के बाद अब विश्व स्वास्घ्थ्य संगठन ने भी बर्ड फ्लू के विवादास्पद शोध पर गहरी चिंता जताई है। डब्घ्ल्यूएचओ के मुताबिक इस तरह के शोध बेहद खतरनाक हैं। इन पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है। अमेरिका को डर है कि शोधपत्र की जानकारियों का इस्तेमाल आतंकवादी कर सकते हैं।
शोधपत्र में बर्ड फ्लू के एक नए प्रकार पर शोध किया गया है, जिसका वायरस जानवरों के बीच पहले के मुकाबले काफी तेजी से फैलता है और इसी तरह यह इंसानों में भी फैल सकता है। अमेरिका ने वैज्ञानिकों से आग्रह किया था कि वो शोध के कुछ हिस्सों को हटा लें, ताकि संवेदनशील जानकारियों का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों में न होने पाए। सरकार को सलाह देने वाले एक पैनल नेशनल साइंस एडवाइजरी बोर्ड फॉर बायोसिक्योरिटी के मुताबिक कुछ कट्टरपंथी संगठन इन जानकारियों का प्रयोग गलत तरीके से कर सकते हैं।
बर्ड फ्लू पर यह शोध अमेरिका और नीदरलैंड में किए जा रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शोध में उस मॉडल के बारे में बताया गया है जो यह बताता है कि संक्रमण होने पर लोगों के शरीर में फ्लू वायरस क्या कर सकता है। बर्ड फ्लू का वायरस ए(एच5एन1) के मनुष्य में संक्रमण की संभावना काफी कम रहती है, लेकिन जब यह संक्रमण होता है तो मृत्युदर बढ़ जाती है।
जानलेवा बर्ड फ्लू का दायरा सीमित रहा है, क्योंकि यह जल्दी लोगों पर असर नहीं करता है। हालांकि इस नए शोध के बाद पता चला है कि बर्ड फ्लू का एक वायरस बड़ी तेजी से एक जानवर से दूसरे जानवर के शरीर में जा सकता है। नेशनल साइंस एडवाइजरी बोर्ड फॉर बायोसिक्योरिटी ने एक वक्तव्य में कहा है कि बर्ड फ्लू वायरस में बदलाव का मतलब है कि इस बीमारी से इंसानों के लिए खतरा बढ़ जाना।
अमेरिकी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के एंथनी फौसी का कहना है कि सही परिचय के लोगों को बर्ड फ्लू का पूरा शोध देख पाने के लिए प्रणाली बनाई जा रही है। उनका कहना है कि प्रणाली इस शोध के पत्रिका में जनवरी में छपने से पहले तैयार हो जाएगी, लेकिन कुछ अहम जानकारियों को सिर्फ उन्हीं लोगों तक सीमित करना जरूरी है जो सीधे स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़े हैं।

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2011

. . . तो अजीत होंगे यूपी के निजाम


. . . तो अजीत होंगे यूपी के निजाम

कांग्रेस निभा सकती है किंगमेकर की भूमिका



(लिमटी खरे)

नई दिल्ली (साई)।उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात पर अब कांग्रेस ने भी सरकार बनाने के सपने देखना आरंभ कर दिया है। कांग्रेस को अनुमान है कि वह सौ से ज्यादा सीटों पर फतह हासिल कर किंग तो नहीं बन पाएगी किन्तु किंग मेकर की भूमिका अवश्य ही निभाने में सफल हो सकती है। राष्ट्रीय लोकदल के नेता अजीत सिंह को जिस तरह से फुसलाकर कांग्रेस ने केंद्र में मंत्री पद की लालीपाप दी है उसे देखकर लगने लगा है कांग्रेस अजीत सिंह पर सशर्त दांव लगा सकती है।
कांग्रेस की सत्ता और शक्ति के शीर्ष केंद्र 10, जनपथ (श्रीमति सोनिया गांधी का सरकारी आवास) के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के चुनिंदा रणनीतिकारों ने सोनिया गांधी को मशविरा दिया है कि अगर यूपी में कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में आती है तो अजीत सिंह को प्रलोभन दिया जा सकता है। इस प्रलोभन के तहत अजीत सिंह से कहा जा सकता है कि अगर वे अपनी रालोद का कांग्रेस में विलय करते हैं तो इस शर्त पर उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के प्रबंधक चुनाव से पहले ही अजीत सिंह पर इस तरह का दबाव बनाना आरंभ कर चुके हैं। कहते हैं कि अजीत सिंह को भी इसमें फायदा नजर आ रहा है, इस लिहाज से वे भी अब इस मूड में आते दिख रहे हैं। उधर, अजीत सिंह के सुपुत्र जयंत चौधरी इस तरह के समझौते के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं। अब कांग्रेस के प्रबंधक रालोद के युवा तुर्क जयंत पर डोरे डाल रही है।
सूत्रों की मानें तो जयंत का तर्क है कि कांग्रेस को चुनाव परिणाम तक इंतजार करना होगा। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो उत्तर प्रदेश की कमान अजीत सिंह के हाथ होगी और उनके पुत्र जयंत चाह रहे हैं कि जल्दबाजी में कोई फैसला न लिया जाए, जो भी करना हो वह चुनाव परिणाम आने के बाद के समीकरणों पर ही निर्भर करेगा।

ठण्ड के तीखे तेवरों के आगे मजबूर हैं लोग


ठण्ड के तीखे तेवरों के आगे मजबूर हैं लोग

पांडिचेरी में आया तेज तूफान



(शरद खरे)

नई दिल्ली (साई)। उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। बुधवार की सुबह एक बार फिर कोहरे ने अपना असर दिखाया। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्से सुबह कोहरे में लिपटे रहे। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती रहीं और ट्रेनों के संचालन में देरी हुई। प्रकृति की इस लीला से सड़क हादसे भी हुए। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बुधवार को ठंडी हवाएं चलने का सिलसिला भी जारी रहा। राजधानी में पुश्ता मार्ग पर कोहरे के चलते तड़के छह वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन घायल हो गए। हादसे की वजह से मार्ग को काफी देर के लिए बंद करना पड़ा।
पड़ोसी राज्य हरियाणा और पंजाब में कोहरे के साथ शून्य के करीब पहुंचते तापमान के आगे सब बेबस नजर आए। हरियाणा में सबसे कम तापमान हिसार में दर्ज किया गया। यहां पारा न्यूनतम 1.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। पंजाब में अमृतसर न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री नीचे के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। उत्तर प्रदेश में आगरा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मध्य प्रदेश भी इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर रही है। बाजारों से रौनक गायब है। ग्वालियर में बुधवार को पारे ने 3.2 डिग्री तक का गोता लगाया। वहीं, बिहार के गया में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कश्मीर में ठंड अपने अलग-अलग रंग दिखा रही है। नदी-नालों, जलापूर्ति के पाइपों में पानी जम जाने से स्थानीय परेशान हैं तो, सैलानियों के लिए यह अनोखा अनुभव है। वादी के अधिकांश हिस्सों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 16 डिग्री कम दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश में ठंडी हवाओं से लोग दिन-रात ठिठुर रहे हैं। बुधवार को दिन में धूप खिल रही, लेकिन ठंडी हवाओं से इसकी गर्मी जाती रही। शून्य से 6.4 डिग्री नीचे गए पारे के साथ केलंग प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे तक खिसका। उत्तराखंड का भी यहीं हाल रहा। यहां अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान में भी ठंड से लोग परेशान है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। चुरू का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
श्रीनगर से साई संवाददाता मणिका सोनल ने खबर दी है कि नियंत्रण रेखा के निकट जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बर्फ की चट्टान गिरने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर लाइट इंफेंट्री रेजिमेंट दो के राइफलमैन इंदर बहादुर थापा सोमवार को हंदवाड़ा सेक्टर में बर्फ की चट्टान की चपेट में आ गए थे। वह उस पेट्रोलिंग पार्टी का हिस्सा थे, जो नियंत्रण रेखा पर घुसपैठियों पर नजर रख रहा है।
मध्य प्रदेश से साई संवाददाता अंशुल गुप्ता के मुताबिक प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के सूत्रों ने आने वाले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल और सागर संभागों के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार राज्य में इस दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल और सागर संभाग में कहीं-कहीं शीतलहर का प्रकोप रहा। अब प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप समाप्त होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार आने वाले चौबीस घंटों के दौरान राज्य में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रीवा, खजुराहो, नौगॉंव और दमोह में दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में आने वाले चौबीस घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी अंचल में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। ग्वालियर और चंबल संभाग के साथ ही रीवा, शहडोल तथा जबलपुर संभाग में सर्दी की वजह से जन-जीवन पर असर पड़ा है। कल रीवा, खजुराहो नौगांव और दमोह में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। रीवा से मिले समाचार के अनुसार नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिये कई स्थानों पर अलाव जलाना श्ुारू कर दिया है। हमारे शिवपुरी संवाददाता ने बताया है कि जिले में शाम से ही मुख्य मार्ग और बाजार सुनसान होने लगते हैं। शिवपुरी नगर पालिका ने अनेक जगह अलाव जलाने की व्यवस्था की है। 
शिमला से साई संवाददाता अनुराग कुमार ने बताया कि प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुन्दरनगर में तापमान जहां शून्य से नीचे चला गया है, वहीं भुंतर, केलंग, सोलन तथा मनाली में भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। शिमला में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 4 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 13 दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम खुश्क बने रहने तथा तापमान में कोई विशेष परिवर्तन न होने की संभावना जताई है।प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुन्दरनगर में तापमान जहां शून्य से नीचे चला गया है, वहीं भुंतर, केलंग, सोलन तथा मनाली में भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। शिमला में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 4 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 13 दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम खुश्क बने रहने तथा तापमान में कोई विशेष परिवर्तन न होने की संभावना जताई है।
राजस्थान के साई ब्यूरो ने जयपुर से खबर दी है कि प्रदेश में तेज सर्दी का असर जारी है। कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने के बाद भी जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। आज सुबह मौसम विभाग द्वारा रिकॉर्ड किये गये तापमान के अनुसार मैदानी भागों में चूरू आज भी सबसे ठण्डा स्थान रहा। वहां तापमान ढ़ाई डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों ने दोपहर में भी सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाने शुरु कर दिए। करौली, झालावाड़ और टोंक में भी सर्दी का तेज असर रहा और ठंडी हवाएं चली। श्रीगंगानगर से साई संवाददाता ने बताया कि तीन डिग्री न्यूनतम तापमान के चलते यातायात पर बुरा असर पड़ा है और पाले की आशंका बनी हुई है। सवाईमाधोपुर में तीन, पिलानी, चित्तौड़गढ़, बीकानेर में पांच और राजधानी जयपुर में छह डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में पारा तीन डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रदेश मे तेज ठंड का दौर जारी है, हालांकि कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में कई स्थानों पर बढोतरी दर्ज की गई है। सबसे कम एक दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस तापमान चूरु में रिकॉर्ड किया गया। वहां पिछले कुछ दिनें से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों को सर्दी से बचाव करते देखा जा रहा है। इसके अलावा श्रीगंगानगर में दो, माउंट आबू में तीन, पिलानी में साढे तीन, जयपुर में पांच दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। धौलपुर, अलवर, भरतपुर, करौली  और सवाई माधोपुर जिलों में घना कोहरा छाये रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटांे में तापमान मंे गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दीपा कुमारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में अधिकांश जगहों पर जारी कड़ाके की ठण्ड में हल्की कमी आई है। साथ ही शीतलहर की स्थिति में भी सुधार हुआ है। बीते चौबीस घण्टों के दौरान प्रदेश में कई जगहों पर तापमान में मामूली वृध्दि हुई। बाकी स्थानों के तापमान सामान्य बने रहे। इस दौरान सबसे कम तापमान सात डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घण्टों में मौसम के शुष्क बने रहे की संभावना जताई है। 
पांडिचेरी से साई संवाददाता ने बातया कि दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठा समुद्री तूफान थाने, १२० किलोमीटर प्रति घंटे की रतार की तेज हवाओं के साथ आज सवेरे साढे चार बजे पांडिचेरी पंहुचा।  तूफान से भारी नुकसान हुआ है। इसके असर से कई पेड़ उखड़ गये तथा बिजली की लाइनें टूट गई और संचार नेटवर्क गड़बड़ा गया। बताया जाता है कि पांडिचेरी में पहले कभी इतना जबरदस्त तूफान नहीं आया।
पांडिचेरी तेज चक्रवाती तूफान की चपेट में है। इसकी तीव्रता इतनी अधिक है कि इसके असर से उबरने में लोगों को कई हते लगेंगे। पांडिचेरी के लोग चौन की नींद में थे, तब चक्रवाती तूफान थाने ने ऐसा विध्वंस किया जिससे पुद्दुचेरी वासियों ने पहले कभी नहीं देखा। तूफान आज सुबह चार बजे पहुंचा और अभी तक इसकी यही तीव्रता है। तेज हवाएं १२५  किलोमीटर प्रति घंटे की रतार से चल रही है। डर के कारण लोग अपनी खिड़की के बाहर झांकने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे है। उधर, आंध्र प्रदेश सरकार ने समुद्री तूफान थाने के मद्देनजर जानमाल की सुरक्षा के ऐहतियाती कदम उठाने के लिए प्रकाशम, गुंटूर, नेल्लूर और चित्तूर जिलों में विशेष अधिकारी तैनात किए हैं।

पाक का प्रस्ताव किया भारत ने खारिज


पाक का प्रस्ताव किया भारत ने खारिज

(विपिन सिंह राजपूत)

नई दिल्ली (साई)। भारत ने नियंत्रण रेखा से भारी तोपें और मोर्टार हटाने का पाकिस्तान का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। भारत का मानना है कि नियंत्रण रेखा पर स्थिति में सुधार होने तक ऐसे प्रस्तावों पर गौर नहीं किया जा सकता। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के अक्सर होने वाले उल्लंघनों को देखते हुए यह प्रस्ताव किया है। भारत ने पाकिस्तान से परमाणु नीति और परमाणु परिसंपत्तियों पर कमान तथा नियंत्रण के बारे में नीति स्पष्ट करने को कहा है। चार साल के बाद इस्लामाबाद में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच परमाणु और पारम्परिक विश्वास बहाली के उपायों के बारे में हुई दो दिन की बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तानी अधिकारियों से यह बात कही।

तेल आपूर्ति पर ईरान को चेताया अमरीका ने


तेल आपूर्ति पर ईरान को चेताया अमरीका ने



वाशिंगटन (साई)। अमरीका ने कहा है कि वह हार्मूज की खाड़ी बंद करने की ईरान की धमकी को देखते हुए तेल का उत्पादन और खपत करने वाले सभी बड़े देशों के साथ बातचीत कर रहा है। अमरीकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा है कि अमरीका,  ऊर्जा उत्पादन और खपत करने वाले देशों के साथ तेल बाजारों के विभिन्न पहलुओं तथा तेल आपूर्ति में किसी भी बाधा से निपटने की आपात योजना की रूपरेखा पर नियमित रूप से विस्तृत बातचीत कर रहा है। हालांकि विदेश विभाग ने इस बातचीत का विशिष्ट ब्यौरा देने से इंकार कर दिया। विश्व के विभिन्न देशों में समुद्री जहाजों से जाने वाले तेल का २० प्रतिशत हिस्सा हार्मूज की खाड़ी से होकर जाता है। अमरीका ने ईरान को भी चेतावनी दी है कि वह तेल की आपूर्ति में बाधा न डाले।

जोकोविक ने मोनफिल्स को पराजित किया


जोकोविक ने मोनफिल्स को पराजित किया



आबु धाबी (साई)। यहां चल रही विश्व टेनिस चौंपियनशिप में विश्व के नम्बर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने फ्रांस के गेल मोनफिल्स को ६-२, ४-६, ६-२ से हरा दिया। जोकोविक का मुकाबला आज पहले सेमीफाइनल में दुनिया के नम्बर तीन खिलाड़ी रोजर फेडरर से होगा। एक और मैच में स्पेन के डेविड फैरर ने छटे नम्बर के खिलाड़ी जो विलफ्रेड सोंगा को २-६, ७-६, ६-२ से पराजित किया। फैरर का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल में विश्व के नम्बर दो खिलाड़ी राफेल नडाल से होगा। राफेल नडाल ने पिछले टूर्नामेंट में रोजर फेडरर को हराकर खिताब जीता था।

वर्ष २०११ में अर्थजगत की हलचल पर विशेष रिपोर्ट।


वर्ष २०११ में अर्थजगत की हलचल पर विशेष रिपोर्ट।

(राजीव सक्सेना)

नई दिल्ली (साई)। वर्ष २०११ वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए उथल-पुथल और अनिश्चितता के लिए याद किया जाएगा। यूरोजोन में जारी ऋण संकट और दोहरी मंदी की आशंका से बाजार लगातार हिचकोले खाता रहा और निवेशक चिंतित बने रहे। देश में साल के शुरुआती महीनों में निर्यात में तो वृद्धि हुई लेकिन बाद के महीनों में कमी देखी गई।
देश में मुद्रास्फीति दर लगतार ऊंची बनी रही जिसकी वजह से रिजर्व बैंक को ब्याज दरों में कई बार बढ़ोतरी करनी पड़ी। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर घटकर छह दशमलव नौ प्रतिशत पर आ गई और एक डॉलर की तुलना में रूपया घटकर ५३ रूपये ७२ पैसे के रिकार्ड न्यूनतम स्तर पर आ गया। दिसम्बर में खाद्य मुद्रास्फीति चार वर्षों के न्यूनतम स्तर एक दशमलव आठ एक प्रतिशत पर आ गई।
सोना २९ हजार रूपये प्रति दस ग्राम से ऊपर पहुंच गया। हालांकि मुम्बई शेयर बाजार का सेंसक्स इस साल लगभग २५ प्रतिशत घाटे में रहा। लेकिन अर्थशास्त्री रूपा नितसुरै मानती हैं कि वर्ष २०१२ उम्मीदों से भरा रहेगा। २०११ में काफी इकनॉमिक वरीज थे, जो अब हमें लगता है कि इतने इंटेसिटी से २०१२ में नहीं दिखेंगे। एग्रीकल्चर प्रोड्क्शन हेल्दी है, रूरल डिमांड्स स्ट्रॉंग है।

वैष्णो देवी पहुंचे रेकॉर्ड 1 करोड़ श्रद्धालु


वैष्णो देवी पहुंचे रेकॉर्ड 1 करोड़ श्रद्धालु



(संदीप गुप्ता)

कटडा (साई)। त्रिकुटा की पर्वत श्रंखलाओं पर विराजी माता वेष्णों देवी के जयकारों की गूंज अब देश भर में जमकर हो रही है। देश विदेश से हर धर्म सम्भाव के लोग यहां माता रानी के दर्शनों के लिए आते हैं। माता के दर्शनों के लिए आने वाले भक्तों की तादाद में हर साल रिकार्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। इस साल तो वर्षांत के पहले ही यहां आने वाले श्रृद्धालुओं की तादाद एक करोड़ के उपर पहुंच गई है।
जम्मू-कश्मीर स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल वैष्णो देवी गुफा जाने वाले दर्शनार्थियों की संख्या बुधवार को रेकॉर्ड एक करोड़ से अधिक हो गई। किसी भी साल के लिए यह संख्या अधिकतम है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार जयपुर के डॉक्टर राकेश विश्वकर्मा को एक करोड़वें दर्शनार्थी के रूप में दर्ज किया गया। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी साल में तीर्थयात्रियों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है। इससे पहले 2010 में वैष्णो देवी गुफा के 87.50 लाख लोगों ने दर्शन किए।
पहली बार माता रानी के दर्शनों को आने वालों का आंकड़ा करोड़ को छू सका है। अस्सी के दशक तक माता के दर्शनों के लिए कोई खास व्यवस्थाएं नहीं थीं। गुफा के मैनेजमेंट के लिए बोर्ड का गठन 1986 में किया गया था। माता रानी श्राईन बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि वर्ष 1986 में महज 13 लाख दर्शनार्थी ही वहां पहुंच सके थे।

पेंच परियोजना में सरकार का नया रूख!


पेंच परियोजना में सरकार का नया रूख!



(नंद किशोर)

भोपाल (साई)। लगभग तीस साल से केंद्र और राज्य सरकार के बीच हिचखोले खाने वाली छिंदवाड़ा और सिवनी जिले के किसानों के लिए महात्वाकांक्षी पेंच व्यपवर्तन परियोजना के मामले में कुछ माह पूर्व राज्य सरकार ने इसे बंद करने की बात कही गई थी, अब भाजपा की सरकार दबाव में इसके लिए मुआवजे के नए पैकेज की घोषणा का पैंतरा फेंक नया कुछ बवंडर करने के मूड में दिखाई पड़ रही है।
राज्य सरकार ने छिंदवाड़ा जिले की पेंच डायवर्जन परियोजना के अंतर्गत किसानों को वर्तमान वित्तीय वर्ष की कलेक्टर गाइड लाइन और उस पर तीस प्रतिशत धनराशि के हिसाब से मुआवजा देने का फैसला किया है। ये फैसला भोपाल में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
जिन किसानों की जमीनें पूर्व में इस परियोजना के लिए ली जा चुकी हैं या जिन जमीनों का अधिग्रहण अभी किया जाना है, उन सभी को इसका लाभ मिलेगा। इस फैसले के साथ ही डूब क्षेत्र के लिए एक सौ अट्ठानवे करोड़ रूपए का प्रावधान बढ़कर तीन सौ एक करोड़ रूपए हो गया है।
मंत्रिमंडल ने इन्दौर की सुपर कॉरीडोर की जमीन से सौ-सौ एकड़ जमीन इन्फोसिस और टीसीएस को आवंटित करने के लिए सैद्धांतिक सहमति भी दे दी है। ये जमीन बीस लाख रूपए प्रति एकड़ की दर से आवंटित की जाएगी। मंत्रिपरिषद् ने एक फैसले में सहकारिता विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक मर्यादित भोपाल की नाबार्ड की देनदानियों के संबंध में एक सौ पचासी करोड़ पांच लाख रूपए के भुगतान का निर्णय किया है। राज्य मंत्रिमंडल ने जिला पंचायतों में डीआरडीए प्रशासन योजना के अंतर्गत स्वीकृत पदों मंे से पचास प्रतिशत संविदा पदों की अवधि फिर से पॉंच वर्ष बढ़ाने का फैसला किया है।

खाद्य सुरक्षा की आलोचना की धूमिल ने


खाद्य सुरक्षा की आलोचना की धूमिल ने

(आकाश कुमार)

शिमला (साई)। केन्द्र द्वारा लाए गए खाद्य सुरक्षा बिल पर पहले ही असहमति जाहिर करने के बाद शिमला में मुख्यमन्त्री प्रेमकुमार धूमल ने कहा कि बेहतर होता कि केन्द्र खाद्य सुरक्षा का ये विकल्प लाने की वजाए मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ा देती। खाद्य सुरक्षा बिल में खामिया गिनाते हुए धूमल का कहना था कि यदि ये बिल पारित हुआ तो किसान फसल उगाना बन्द कर डिपुओं पर सस्ता अनाज लेने पहुंच जाएंगे और देश में भूखमरी फैल जाएगी।
सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमन्त्री ने प्रदेश में हुए विकास कार्यो को गिनवाया और कहा कि राज्य में कोई भी परिवार ऐसा नहीं है जिसे राज्य सरकार ने किसी न किसी प्रकार से वित्तीय लाभ नहीं पहुंचाया है। मुख्यमन्त्री ने कहा कि तीन सौ करोड़ रूपये की दूध गंगा परियोजना शुरू कर सरकार ने किसानो और बागवानों का विशेष ख्याल रखा है।
इसी प्रकार लगभग 85 करोड़ रूपये की लागत से पुराने सेब के पौधों को बदला जा रहा है। लोगों को मंहगाई से निजात दिलाने के लिए सभीा राशनकार्ड धारकों को तीन दाले, दो खाद्य तेल और नमक सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।  यहीं नहीं सरकार सभी लोगों को एक सौ 66 करोड़ रूपये का अनुदान देकर सस्ती बिजली उपलब्ध करवा रही है। 

भारत निर्माण प्रोग्राम संपन्न


भारत निर्माण प्रोग्राम संपन्न

(प्रियंका श्रीवास्तव)

कुल्लू (साई)। कुल्लू के ढालपुर मैदान में तीन दिवसीय भारत निर्माण जन सूचना अभियान संपन्न हो गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए कुल्लू के उपायुक्त बी.एम. नांटा ने पत्र सूचना कार्यालय को इस अभियान की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण जानकारी आम लोगों सहित दूरदराज के लोगों तक पहुंचाने में ये अभियान सफल रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विकास योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन से विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति मिली है। नांटा ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान 4 करोड़ रूपये के एक सौ 94 किसान क्रेडिट कार्ड बांटे गए, जो कि एक रिकॉर्ड है। इस अवसर पर कीर्ति चक्र प्राप्त कर्नल प्रेमचंद सहित 1971 के युद्ध में शहीद हुए महावीर चक्र प्राप्त हवलदार तेंजिन फुंनचांग और नायक राम सिंह, की विधवाओं को भी सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 पंचायत प्रधानों को भी सम्मानित किया गया।  भारत निर्माण जनसूचना अभियान के दौरान कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में आये लोगों व पंचायत प्रधानों ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी व विकासात्मक योजनाओं के बारें में गहरी रूची दिखाई।
अभियान में पत्र-सूचना कार्यालय शिमला द्वारा आयोजित समारोह स्थल में लोगों को भाषण प्रदर्शनियों तथा संगीत व नाटक के माध्यम से एक ही छत के नीचे लोगों को विस्तृत जानकारीयां दी गई। इस दौरान मंत्रियों सहित सभी वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए ईमानदारी व निष्ठा से काम कर रही है यही कारण है कि प्रदेश आज एक आदर्श राज्य के रूप में उभर कर सामने आया है तथा हिमाचल ने विकास के अनेक क्षेत्रों में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 
 दवार के लिए व्यय सीमा ग्यारह लाख रुपए निर्धारित की गई है। इसके लिए उन्हें अलग से बैंक एकाउन्ट खोलना होगा और निर्वाचन से सम्बन्धित व्यय इसी लेखे से करने होंगे। उन्हांेने बताया कि एक लेखे से बीस हजार रुपए तक नगद व्यय किए जा सकेंगे। इससे अधिक की धनराशि क्रॉस चेक द्वारा भुगतान की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोई भी पोस्टर, बैनर, विज्ञापन जारी करने से पूर्व उसका आलेख का परीक्षण कराया जाना होगा और प्रकाशित सामग्री की प्रतियां तीन दिन के अंदर निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में उपयोग होने वाली विभिन्न सामग्री के लिए बाजार की प्रचलित दरों का निर्धारण किया गया है जिसके आधार पर व्यय का आगणन किया जायेगा।

चुनावी व्यय पर निगरानी के लिए तंत्र गठित


चुनावी व्यय पर निगरानी के लिए तंत्र गठित

(संजय कुमार)

देहरादून (साई)। देहरादून में तीस जनवरी को होने वाले आदर्श चुनाव आचार संहिता के साथ ही चुनाव व्यय निगरानी तंत्र का गठन कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप जावलकर ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार अन्य समितियों का गठन भी किया गया है, और अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
इस बीच, श्री जावलकर ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में निर्वाचन की व्यवस्थाएं सम्पादित की जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के अनुमोदन की प्रत्याशा में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रांे में रिटर्निंग आफिसर की तैनाती की गई है।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित चकराता विधानसभा क्षेत्र में उप जिलाधिकारी चकराता, विकासनगर में उप जिलाधिकारी विकासनगर, सहसपुर में जिला विकास अधिकारी देहरादून, धर्मपुर में अपर नगर मजिस्टेªट देहरादून, रायपुर में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास विभाग अभिकरण की तैनाती की गई है।
इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के अपर मुख्य नगर अधिकारी देहरादून कैंट में उप  जिलाधिकारी देहरादून, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में उप जिलाधिकारी मसूरी, डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में जिला समाज कल्याण अधिकारी और ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही बीस सहायक रिटर्निंग आफिसर को भी रिटर्निंग अधिकारियों के साथ लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक उम्मीदवार के लिए व्यय सीमा ग्यारह लाख रुपए निर्धारित की गई है। इसके लिए उन्हें अलग से बैंक एकाउन्ट खोलना होगा और निर्वाचन से सम्बन्धित व्यय इसी लेखे से करने होंगे। उन्हांेने बताया कि एक लेखे से बीस हजार रुपए तक नगद व्यय किए जा सकेंगे। इससे अधिक की धनराशि क्रॉस चेक द्वारा भुगतान की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोई भी पोस्टर, बैनर, विज्ञापन जारी करने से पूर्व उसका आलेख का परीक्षण कराया जाना होगा और प्रकाशित सामग्री की प्रतियां तीन दिन के अंदर निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में उपयोग होने वाली विभिन्न सामग्री के लिए बाजार की प्रचलित दरों का निर्धारण किया गया है जिसके आधार पर व्यय का आगणन किया जायेगा।

उम्मीदवार को बैंक एकाउंट खोलना अनिवार्य


उम्मीदवार को बैंक एकाउंट खोलना अनिवार्य

(गायत्री बरूआ)

उधमसिंहनगर (साई)। ऊधमसिंह नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस जंगपांगी ने कहा है कि निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार उम्मीदवारों को चुनावी खर्च के संबंध में नया बैंक खाता खोलना होगा। उन्हांेने बताया कि प्रत्याषी द्वारा चुनाव मंे किये जाने वाले सभी खर्च का लेन देन इसी खाते के माध्यम से होगा। श्री जंगपांगी ने बताया कि प्रत्याषी निर्वाचन के लिये अपने पुराने बैंक खातांे का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रत्याषी को नामांकन से कम से कम एक दिन पहले खाता खोलकर नामांकन पत्र के साथ खाता  संख्या रिटर्निंग आफीसर को देना होगा। जिलाधिकारी ने वताया कि यह खाता प्रत्याषी द्वारा स्वयं अपने नाम से अथवा निर्वाचन एजेण्ट के साथ संयुक्त रूप से  किसी भी बैंक या डाकघर में भी खोला जा सकता है। प्रत्याषी द्वारा निर्वाचन के प्रयोजनार्थ समस्त धनराषि इसी खाते में जमा कर खर्च करनी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन परिणाम की घोषणा के बाद प्रत्याषी को व्यय विवरण के साथ बैंक अथवा डाकघर खाते के लेखा विवरण की छाया प्रति भी प्रस्तुत करनी होगी। श्री जंगपांगी ने बताया कि सभी बैंक और डाकघरों को प्रत्याषियों के खाते अविलम्ब खोलने के लिये निर्देषित कर दिया गया। चुनाव तैयारियां चमोली जिले में चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिला प्रषासन द्वारा चुनाव तैयारियां जोरों पर शुरु कर दी गईं हैं।
गोपेष्वर में सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रटों को ईवीएम मषीन का प्रषिक्षण दिया गया। जिले को बाईस  जोनल और साठ सैक्टरों में विभाजित किया गया है। साथ ही सभी जोनल व सैक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा आज मीडिया, जनप्रतिनिधि व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को भी ईवीएम के बारे में जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि जिले में पांच सौ एक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अति संवेदनषील व संवेदनषील मतदेय स्थलों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जानकारी पिथौरागढ़ के जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिकि दलों के जिलाध्यक्ष और महामंत्रियों के साथ बैठक में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग के दिषा-निर्देषों के बारे में जानकारी दी। बैठक में निर्वाचन से जुड़े अन्य  अधिकारी भी मौजूद थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवारों के चुनावी व्यय पर विषेष नजर रखी जाएगी।

स्वास्थ्य संस्थाओं को प्रोत्साहन राशि


स्वास्थ्य संस्थाओं को प्रोत्साहन राशि

(इमरान)

भोपाल (साई)। प्रदेश की इकतालिस स्वास्थ्य संस्थाओं में काम कर रही सिजेरियन टीम को प्रति केस दो हजार सात सौ रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। यह प्रोत्साहन राशि दूरस्थ कठिन और पिछड़े तथा आदिवासी जिलों में काम कर रही सीमॉंक संस्थाओं को और अधिक क्रियाशील बनाने के उद्देश्य से दी जानी है। प्रोत्साहन राशि पिछले महीने से प्रदान की जायेगी। इन स्वास्थ्य संस्थाओं में आठ जिला चिकित्सालय, बारह सिविल अस्पताल और इक्कीस सीएचसी शामिल है।
इन संस्थाओं में सिजेरियन सेक्शन किये जाने पर टीम की स्त्रीरोग विशेषज्ञ को एक हजार रूपये निश्चेतना विशेषज्ञा को सात सौ पचास रूपये, शिशुरोग विशेषज्ञ को पॉंच सौ रूपये,  चिकित्सा अधिकारी को तीन सौ रूपये और स्टाफ नर्स को एक सौ पचास रूपये प्रति सिजेरियन केस के लिए दिये जायेंगे।

निराश्रित मदद हेतु दस हजार का प्रावधान


निराश्रित मदद हेतु दस हजार का प्रावधान

(अंजली विश्वकर्मा)

भोपाल (साई)।  राज्य सरकार निराश्रितों और निर्धन व्यक्तियों को सिटी स्कैन, एम.आर.आई. या अन्य स्वास्थ्य जॉंच के लिए निराश्रित निधि से दस हजार रूपए देने के प्रावधान करेगी। सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव ने विभागीय सहायता  नियमों में संशाधन के लिए गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में यह जानकारी देते हुए कहा कि निराश्रितों और निर्धनों के इलाज के लिए राज्य में कई प्रावधान हैं, लेकिन चिकित्सा पूर्व जॉंच के लिए उनके पास धन न होने से उन्हें परेशान होना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा पूर्व प्राथमिक जॉंच के लिए विशेष निधि का प्रावधान किया जाना चाहिए। श्री भार्गव ने कहा कि योजनाओं के उचित संचालन के लिए वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों को बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन सक्षमता के साथ कर सकें।
बैठक में आश्रम शालाएॅं तथा प्रशिक्षण केंद्रों को किराए पर लेने, भवन के निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय अनुमोदन, वृद्धाश्रम शालाएॅं तथा छात्रावासों की स्थापना एवं संचालन के अलावा, निःशक्तजनों को उपकरण देने और निराश्रित एवं निर्धन निःशक्तजनों के इलाज के लिए प्रचलित नियमों में संशोधन किए जाने पर भी सहमति दी गई। बैठक में बताया गया कि नगरीय प्रशासन द्वारा समय-सीमा में निर्माणाधीन रैन-बसेरे तैयार कर लिए जाएंगे।

बाल प्रतिभाओं को विकसित करने प्रयास होंगे


बाल प्रतिभाओं को विकसित करने प्रयास होंगे

(विम्मी अर्गल)

इंदौर (साई)। प्रदेश सरकार बाल प्रतिभाओं को विकसित करने के लिये हर संभव अवसर मुहैया कराएगी। लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा राज्यमंत्री महेन्द्र हार्डिया ने कल इन्दौर में राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बल्कि उन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन देने की जरूरत है।
राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में शोध करने के लिये प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम में लोक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने बताया कि विज्ञान की पढ़ाई के प्रति बच्चों में रूचि जगाने के लिये इंस्पायर अवार्ड योजना शुरू की गई है। योजना के तहत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हर वर्ष 80 हजार रूपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। दो दिनों तक चलने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदेश के डेढ़ हजार बच्चों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किये हैं। 

चुनाव में रहेंगे सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध


चुनाव में रहेंगे सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध

(प्रतिभा सिंह)

लखनऊ (साई)। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा दो हजार सात और दो हजार नौ में तैनात केन्द्रीय सुरक्षा बलों से इस बार अधिक सुरक्षा बल तैनात करेगा। पिछले चुनाव में सुरक्षा बलों की लगभग छह सौ पचास कम्पनियां तैनात की गई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेष सिन्हा ने लखनऊ में कहा कि ये सुरक्षा बल संवेदनषील और अतिसंवेदनषील इलाकों का दौरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। श्री सिन्हा ने कहा कि वीडीओ निगरानी और उड़नदस्ता के अलावा इन्टेलीजेंस टीम भी तैनात की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव को किसी भी तरह से प्रभावित करने वालों की सूचना देने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जो लगातार काम करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि कैष, उपहार और शराब लाने-ले जाने पर निगाह रखी जाएगी। श्री सिन्हा ने कहा कि बैंक से एक लाख रूपया निकालने पर बैंक प्रबंधक को और दस लाख रूपया निकालने की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डों पर भी निगरानी के लिए आयकर विभाग के दस्ते तैनात किये जायेंगे।
श्री सिन्हा ने कहा कि वाराणसी और लखनऊ हवाई अड्डों पर राजपत्रित स्तर का अधिकारी, जबकि इलाहाबाद जैसे हवाई अड्डों पर इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्टेªट गांव में भ्रमण कर सभ्रांत व्यक्तियों के मोबाइल नम्बर एकत्र करेंगे, जिसकी सूची जिलास्तर और राज्य स्तर पर बनाई जाएगी।
श्री सिन्हा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में लाइसेंसी हथियारों का दुरूपयोग करने वाले व्यक्तियों के हथियार जमा कराये जायेंगे और हथियारों के लाने-ले जाने पर रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि आगामी दो जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाषन किया जाएगा और कोई भी व्यक्ति शुल्क जमा करके सूची की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकता है।