शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2012

डेंगू के डंक से कांपी मुंबई


डेंगू के डंक से कांपी मुंबई

(निधि गुप्ता)

मुंबई (साई)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब डेंगू का असर तेजी से दिखने लगा है। डेंगू के प्रकोप से तीन लोगों ने अपनी जान गंवाई है तो वहीं दूसरी ओर पांच सैकड़ा से अधिक लोग इसकी चपेट में कराह रहे हैं। बीएमसी ने प्राइवेट अस्पतालो से डेंगू के मरीजों की सूचना देने का फरमान जारी किया है। साथ ही डेंगू से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इसके अलावा शहरभर में पोस्टरों के जरिए लोगो को दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
बताया जाता है कि मलेशिया में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच देश के दो इलाकों में ऐसे मच्छरों को छोड़ने की योजना बनाई जा रही है जिनके आनुवांशिक गुणों में इस तरह बदलाव किया गया है कि वे इस बीमारी से निपटने में मददगार साबित होंगे। इन नर मच्छरों को अगले महीने छोड़ने की योजना है जो मादा मच्छरों से प्रजनन करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रजनन के परिणास्वरूप पैदा होने वाले लार्वा ऐसे होंगे जो ज्यादा दिन जीवित नहीं रह सकते।
उनका मानना है कि इससे डेंगू से कारगर तरीके से निपटने में मदद मिलेगी। इस रोग का कारण विषाणु मच्छरों द्वारा मानव शरीर में पहुचना हैं। डेंगू एक बीमारी हैं जो एडीज इजिप्टी मच्छरों के काटने से होता हैं। इस रोग में तेज बुखार के साथ शरीर के उभरे चकत्तों से खून रिसता हैं।
डेंगु एक विषाणु जनित रोग है। इस रोग में तेज बुखार जड़ों में दर्द तथा माथा में दर्द होता है। कभी-कभी रोगी के शरीर में आन्तरिक रक्तस्त्राव भी होता है।यह चार प्रकार के विषाणुओं के कारण होता है तथा इस रोग का वाहक एडिस मच्छर की दो प्रजातियां हैं। साधारणतः गर्मी के मौसम में यह रोग महामारी का रुप ले लेता है जब मच्छरों की जनसंख्या अपने चरम सीमा पर होती है।
डेंगू का संक्रमण सीधे व्यक्तियों से व्यक्तियों में प्रसरित नहीं होता है तथा यह भी आवश्यक नहीं कि मच्छरों द्वारा काटे गये सभी व्यक्तियों को यह रोग हो। डेंगु एशिया, अफ्रिका, दक्षिण तथा मध्य अमेरिका के कई उष्ण तथा उपोष्ण क्षेत्रों में होता है। डेंगु के चारों विषाणुओं में से किसी भी एक से संक्रमित व्यक्ति में बाकी तीनों विषाणुओं के प्रति प्रतिरोध क्षमता विकसित हो जाती है। पुरे जीवन में यह रोग दुबारा किसी को भी नहीं होता है।

सरकार भाजपा की फिर भी: काँग्रेस की कमाई बीजेपी से दुगनी


सरकार भाजपा की फिर भी: काँग्रेस की कमाई बीजेपी से दुगनी

(जलपन पटेल)

अहमदाबाद (साई)।  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भले ही बीजेपी पिछले एक दशक से अधिक समय से गुजरात में सत्ता में काबिज है, लेकिन पार्टी के लिए फंड जुटाने में काँग्रेस उससे कहीं आगे रही है। चुनाव सुधारों पर काम करने वाली संस्था एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस की कमाई पिछले चार सालों में बीजेपी से दुगनी रही है।
यह रिपोर्ट एडीआर ने तमाम राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव आयोग को दिये गये खर्चों की जानकारी और इनकम टैक्स रिटर्न के आधार पर तैयार है। इसी संस्था (एडीआर) की ओर से पिछले दिनों पूरे देश में तमाम दलों की दस सालों में हुई कमाई का ब्यौरा दिया गया था।
हालांकि कमाई का सोर्स क्या रहा, इस बारे में विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध नहीं हो सका है। एडीआर के अनुसार यह सूचना उन्हें चुनाव आयोग और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से मिली है। हैरान करने वाली बात यह है कि बीजेपी की कमाई काँग्रेस से लगभग आधी है। जबकि पिछले एक दशक से अधिक समय से गुजरात में बीजेपी सत्ता में काबिज है, फिर भी उसकी कमाई काँग्रेस से कम है। पिछले चार सालों में काँग्रेस की कमाई सबसे अधिक 1492।35 करोड़ रुपये रही वहीं इसी दौरान बीजेपी की कमाई 769।81 करोड़ रुपये रही।

आईसीसी की गाज गिरी 6 अंपायर्स पर

आईसीसी की गाज गिरी 6 अंपायर्स पर

(महेंद्र देशमुख)

नई दिल्ली (साई)। अंतर्राष्ट्रीय किक्रेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को स्टिंग ऑपरेशन के दौरान मैच फिक्सिंग के लिए सहमति जताने वाले सभी 6 अम्पायरों को मामले की जांच पूरी होने तक निलम्बित कर दिया है। यह स्टिंग ऑपरेशन एक भारतीय समाचार चौनल ने किया था।
आईसीसी ने एक बयान में कहा है कि आईसीसी और उसके सभी पूर्णकालिक सदस्यों ने हाल ही में भारतीय निजी समाचार चौनल द्वारा किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में दिखाई दिए सभी अम्पायरों को उन पर लगे आरोपों की जांच पूरी नहीं होने तक किसी भी तरह के घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में नियुक्त नहीं करने का फैसला लिया है।
बयान के मुताबिक आईसीसी आरोपों में फंसे अम्पायरों के साथ करार नहीं करेगा और ये सभी जिन भी बोर्डाे में कार्यरत हैं, वे इनके खिलाफ जांच करेंगे। गौरतलब है कि निलम्बित अम्पायरों में पाकिस्तान के नदीम गौरी और अनीस सिद्दिकी, बांग्लादेश के नादिर शाह और श्रीलंका के गामिनी दिस्सानायके, मॉरिश विंस्टन और सगारा गलागे शामिल हैं।
इससे पूर्व भारतीय घरेलू किकेट्र में भ्रष्टाचार पर स्टिंग ऑपरेशन करने वाले इंडिया टीवी ने सोमवार को एक वीडियो फुटेज दिखाया था, जिसमें पैसे के लिए छह अम्पायरों ने मैच के दौरान गलत फैसले देने पर सहमति जताई थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईसीसी के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि अम्पायरों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार केवल आईसीसी के पास है।

देवर की दरिंदगी, भाभी का काटा हाथ


देवर की दरिंदगी, भाभी का काटा हाथ

(सुरेंद्र जायस्वाल)

जबलपुर (साई)। बहू के साथ मारपीट करते हुए दहेज की खातिर सास, ससुर व देवर ने मिलकर पाइप काटने वाले रेजर से उसके हाथ काट दिये, जिसकी चीख-पुकार सुनकर छत में टहल रहे महिला के पति ने उसे तत्काल उपचार के लिए नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना लार्डगंज थानाक्षेत्र की है।
 डॉक्टरों का कहना है कि रेजर से अगर हाथ की नस कट जाती तो महिला की मौत भी हो सकती थी। इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार है। घटना की जानकारी लगने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज करते हुए सास, ससुर व देवर की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।
पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि रात के समय नेशनल अस्पताल से सूचना मिली कि यादव कॉलोनी कस्तूरबा गांधी वार्ड निवासी सुचि जैन को घायल अवस्था में उपचार के लिए लाया गया है। सूचना पाकर पहुंचे पुलिस कर्मियों को घायल सुचि के पति सचिन जैन ने बताया कि मायके से 5 लाख रुपये लाने की मांग करते हुए सास किरण जैन, ससुर देवकुमार व देवर सौरभ ने उसके साथ मारपीट करते हुए पाइप काटने वाले रेजर से उसके हाथ काट दिये। घटना के बाद से महिला सुचि काफी डरी हुई है।

आड़वाणी को भा गई मनरेगा


आड़वाणी को भा गई मनरेगा

(यशवंत)

वाशिंग्टन (साई)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने विभिन्न मोर्चे पर विरोध झेल रही संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की ध्वजवाहक कार्यक्रम मनरेगा की प्रशंसा की है। उन्होंने यहां कहा कि इस कार्यक्रम से ग्रामीण लोगों का सशक्तिकरण हुआ है और आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने में मदद मिली है।
ज्ञातव्य है कि वर्ष 2005 में बनाया गया महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून संप्रग सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है। आडवाणी ने कहा कि यह काम के बदले नकदी से जुड़ी दुनिया की सबसे बड़ी योजना है और इसके अंतर्गत सालाना 100 दिन के रोजगार के प्रावधान से 5.3 करोड़ ग्रामीण गरीब परिवारों को अपनी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 67वें सत्र में ‘सामाजिक विकास’ विषयक तीसरी समिति की सामान्य चर्चा में भाग लेते हुए कल आडवाणी ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम से सामाजिक विषमता को दूर करने, ग्रामीण जनता को सशक्त बनाने, ग्रामीण बुनियादी ढांचे के निर्माण और आर्थिक वृद्धि में जान डालने में मदद मिली है।’’ यहां आए भारतीय सांसदों के समूह के साथ आए आडवाणी महासभा के विभिन्न सत्रों में शिरकत करेंगे।
उन्होंने भारत में महिलाओं और कमजोर तबकों के मदद के लिए उठाए जा रहे कदमों का उल्लेख किया। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और विक्लांगों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत समावेशी विकास को हासिल कर रहा है।

सावधान! अब महिलाओं के चित्रों से छेड़छाड़ है खतरनाक


सावधान! अब महिलाओं के चित्रों से छेड़छाड़ है खतरनाक

(मणिका सोनल)

नई दिल्ली (साई)।प्रिंट या मल्टीमीडिया के माध्यम से महिलाओं का भद्दे तरीके से चित्रण करने के दोषी लोगों को अब अधिक सजा मिल सकती है और उन्हें दी जानी वाली कैद की सजा बढ़ाये जाने के साथ भारी जुर्माना भी लग सकता है।केंद्रीय मंत्रिमंडल महिलाओं के अभद्र चित्रण (रोकथाम) अधिनियम, 1986 में संशोधन के महिला और बाल विकास मंत्रालय के प्रस्ताव पर कल विचार कर सकता है। प्रस्ताव में ‘प्रकाशन’ शब्द के अर्थ को परिभाषित करने के लिए भी कहा गया है क्योंकि परिभाषा अस्पष्ट है।
संशोधित कानून के तहत प्रिंट या इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से महिलाओं के भद्दे चित्रण पर 50 हजार रुपये का जुर्माना और तीन साल तक की कैद की सजा मिल सकती है। अगर किसी व्यक्ति को अपराध के लिए एक बार से अधिक दोषी पाया जाता है तो एक लाख रुपये से पांच लाख रुपये के जुर्माने और दो से सात साल तक की कैद का प्रस्ताव है। मौजूदा कानून प्रिंट मीडिया से जुड़ा है।

वैन डकैती मामले में वकील गिरफ्तार


वैन डकैती मामले में वकील गिरफ्तार 

(अकाश कुमार)

नई दिल्ली (साई)। दिल्ली की डिफेंस कालोनी नकदी वैन लूट मामले में एक आरोपी की वकील को कथित रूप से 5.5 करोड़ रूपये की लूट की धनराशि को छुपाने में अपनी मुवक्किल की मदद करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या 11 हो गयी है।
ज्योति बत्रा इस मामले में गिरफ्तार किए गए पहले आरोपी दीपक शर्मा की वकील है। पुलिस ने यह जानकारी दी। शर्मा को इस मामले में उसकी कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया गया था तथा उसके पुष्प विहार स्थित घर से 1.51 करोड़ रूपये बरामद किए गए थे। उससे की गयी पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बत्रा के घर पर छापा मारकर 70 लाख रूपये बरामद किए और उसे गिरफ्तार कर लिया।

गुरुवार, 11 अक्टूबर 2012

ईरान ने दी तेल की कीमत बढ़ने की चेतावनी


ईरान ने दी तेल की कीमत बढ़ने की चेतावनी

(साई इंटरनेशनल डेस्क)

तेहरान (साई)। ईरानी तेल खरीदने पर रोक और इस्लामिक रिपब्लिक पर राजनीतिक दबाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ जाएगी। यह बात पेट्रोलियम मंत्री रुस्तम कासमी ने कही। कासमी ने कहा कि यदि उत्पादक देश को कठिनाई और पाबंदी झेलनी पड़ी, तो बाजार में उसके अनुरूप ही प्रतिक्रिया होगी। जिसके कारण कीमत बढ़ जाएगी।
यूरोप द्वारा ईरानी तेल पर जुलाई में रोक लगाने के बाद से ईरान के तेल निर्यात में लगभग 40 फीसदी गिरावट आई है। ईरान के पेट्रोलियम मंत्री के मुताबिक इस्लामी गणतंत्र में अभी रोजाना 40 लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन होता है, जिसका आधा निर्यात होता है।

21 लाख करोड रूपये का काला धन विदेशी तिजोरियों में बंदः गडकरी


21 लाख करोड रूपये का काला धन विदेशी तिजोरियों में बंदः गडकरी

घोटालों ने देश को खोखला कर आम जनता को गरीब करने का किया कामः गडकरी

(ब्यूरो कार्यालय)

सहारनपुर (साई)। घोटालों ने देश को खोखला और आम जनता को गरीब करने का काम किया है। केंद्र सरकार में 2जी स्पेक्ट्रम, कॉमनवेल्थ और कोल घोटाले देश के 24 लाख 39 हजार करोड़ रुपये के महाघोटाले है। यदि घोटालों की भेंट चढ़ा यह धन देश में लगाया जाता तो देश में 10 करोड़ गरीब जनता के मकान, 500 पावर प्रोजेक्ट और 20 करोड़ बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जा सकता था। उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कही।
जनपद के विश्वविख्यात धर्मनगरी देवबंद के देवीकुंड मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की किसान मजदूर रैली को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि 21 लाख करोड़ रुपये का काला धन विदेशी बैंकों की तिजोरियों में बंद है। यदि इस धन को वापिस लाया जाए तो देश का भविष्य ही बदल जाएगा। उन्होंने एफडीआई का विरोध् करते हुए कहा कि एफडीआई से सबसे अधिक नुकसान गरीबों व किसानों को होगा। इससे जहां गरीबों की पानी-पूरी की दुकानें और हाथ ठेले बंद होंगे वहीं किसानों को भी इससे भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि ब्राजील सहित कई विकसित देशों में समस्त वाहन एथनाईल से वाहन चलते है जो कि शीरे से बनता है। यदि भारत चाहे तो यहां एथनाईल का निर्माण कर बेहद कम खर्च पर वाहनों का संचालन किया जा सकता है जिससे देश की जनता को महंगे डीजल व पेट्रोल से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर जान-बूझकर अंकुश लगाना नहीं चाहती। यदि सरकार शीरे से एथनाईल व मैली से सीएनजी का निर्माण करे तो महंगाई पर काफी हद तक अंकुश लग सकता है। उन्होंने गैस की बढ़ी कीमतों से जूझ रही जनता की नब्ज टटोलते हुए कहा कि यदि देश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनती है तो लोगों को सब्जी की तरह सब्सिडी युक्त गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध होेंगे।
समाजवादी पार्टी व बसपा पर कटाक्ष करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा व कांग्रेस की प्रदेश में तो नूराकुश्ती चल रही है। लेकिन दिल्ली में पक्की दोस्ती निभाई जा रही है जिससे यह साबित होता है दोनों पार्टियां देश की जनता की आंखों में धूल झोंककर अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगी हुई है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने पुत्र अखिलेश यादव का, सोनिया गांधी अपने पुत्र राहुल गांधी का भला करने में लगे हुए है। जबकि मायावती अकेली है इसलिए वह सिर्फ अपना ही भला ढूंढने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश में करोड़ों रुपये का अनाज सड़ गया। यदि तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती पार्क व मूर्तियों की जगह प्रदेश में कोल्ड स्टोर व अनाज गोदाम स्थापित करती तो प्रदेश के किसानों का भला हो सकता था।
उन्होंने भाजपा को कांग्रेस लोकतांत्रित पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा एक सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और यही कारण है कि भाजपा ने हाल ही में अमेरिका में पैगंबर मोहम्मद साहब पर बनाई गयी फिल्म का भी खुलकर विरोध किया था। उन्होंने कहा कि यदि देश को बचाना है तो राष्ट्रवादी विचारधारा वाली भाजपा को केंद्र की सत्ता सौंपनी ही होगी।

किसानों का गन्ना मूल्य नहीं बढ़ सका: कटियार


किसानों का गन्ना मूल्य नहीं बढ़ सका: कटियार

(ब्यूरो कार्यालय)

सहारनपुर (साई)। भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने किसानों को रिझाते हुए कहा कि देश में महंगाई तो बढ़ी, डीजल पैट्रोल के दामों में भी वृद्धि हुई लेकिन किसानों का गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने अजीत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि अजीत सिंह केवल चुनाव के समय ही गन्ने की तो बात करते है लेकिन बाद में उनका यह मुद्दा सत्ता की चकाचौंध की भेंट चढ़ जाता है।
देवीकुंड मैदान में आयोजित किसान रैली में फायर ब्रांड नेता ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाकर भाजपाईयों मंे जोश भरते हुए कहा दारुल उलूम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दारुल उलूम से दिया जाने वाला संदेश अफगानिस्तान सहित समस्त इस्लामिक देशों में पहुंचता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में उन्होंने दारुल उलूम में आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है, संबंधी बयान दिया था तो उनके पुतले फूंके गए थे जबकि यदि दारुल उलूम में ऐसा नहीं होता तो वह मुलायम व कांग्रेस का पिछलग्गू न बनकर खुलकर भाजपा के साथ आए। उन्होंने पुराना राग अलापते हुए कहा कि राम मंदिर वहीं बनेगा, जहां पर श्री राम की जन्मस्थली है और इसके लिए भाजपा प्रत्येक कीमत चुकाने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि केंद्र में भाजपा की सरकार आती है तो देश में किसान व मजदूर का शासन होगा तथा देश की जनता खुशहाल जीवन यापन करेगी।
उधर, भाजपा नेता विनय कटियार द्वारा दारुल उलूम से संबंधित बयान दिए जाने पर दारुल उलूम के प्रेस प्रवक्ता अशरफ उस्मानी ने कहा कि दारुल उलूम एक शैक्षणिक संस्था है जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है इसलिए दारुल उलूम का किसी पार्टी के साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि यदि विनय कटियार ऐसा सोचते है तो यह उनका फिरकापरस्त होने का सबूत है।
रैली को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही, सहारनपुर नगर विधायक राघव लखनपाल शर्मा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनकर, विधान मोर्चा के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल मलिक, नरेश सिरोही, अल्पना तलवार, थानाभवन विधायक सुरेश राणा, अश्वनी त्यागी, राकेश गांगुली, देववृत्त त्यागी, अशोक कटारिया, कपिल देव अग्रवाल, कविता चौधरी, वीरेंद्र सिरोही, श्यामवीर त्यागी, रामपाल पुंडीर आदि ने भी संबोधित किया तथा भाजपा को ही कांग्रेस का एकमात्र विकल्प बताया। रैली की अध्यक्षता सुशील शाक्य एवं संचालन नरेश सिरोही व डा. महेंद्र सैनी ने संयुक्त रूप से किया।

देवबंद की रैली में गुटबाजी आई सामने


देवबंद की रैली में गुटबाजी आई सामने

(ब्यूरो कार्यालय)

देवबंद (साई)। देवबंद में हुई भाजपा की किसान रैली में आखिरकार वही हुआ जिसका डर पहले से आयोजकों को सता रहा था। रैली के दौरान भाजपाई कई गुटों में बंटे नजर आए तथा एक-दूसरे की टांग खिंचाई के चलते रैली में बेहद कम भीड़ जुट पाई। कम भीड़ के कारण जहां रैली आयोजकों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची रही, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गड़करी व पफायर ब्रांड नेता विनय कटियार भी अपेक्षा के अनुरूप भीड़ न जुटने के कारण मायूस नजर आए।
भाजपा की रैली संयोजिका शशिबाला पुंडीर रैली में भारी भीड़ जुटाने के चक्कर में पिछले एक माह दिन-रात एक किए हुए थी। इसके बावजूद भाजपाईयों की टांग खिंचाई नीति ने रैली को पफीका कर दिया। नगर के लोगों की रैली में जहां उपस्थिति नगण्य ही रही, वहीं सहारनपुर, मुजफ्रपफरनगर व शामली जनपदों सहित अन्य स्थानों से वाहनों के जरिए अपेक्षा से कापफी कम लोग ही रैली में पहुंचे। हालांकि रैली आयोजकों द्वारा अधिक भीड़ दिखाने के लिए पंडाल बेहद छोटा बनवाया गया था। इसके बावजूद भी पंडाल खचाखच नहीं भर पाया। बताया जाता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गड़करी बार-बार भीड़ एकत्रित होने के बाबत आयोजकों से संपर्क साध्ते रहे और यही कारण है कि वह निर्धरित समय से साढ़े तीन घंटे विलंब से रैली स्थल पर पहुंचे। भाजपाईयों की गुटबाजी का आलम यह रहा कि रैली संयोजिका ने किसी भी स्थानीय भाजपा नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष के आसपास तक पफटकने नहीं दिया जिसके चलते स्थानीय नेता मंच के नीचे खड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष को टिकटिकी बांधकर देखते रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गड़करी यहां आयोजित रैली की क्या तस्वीर अपनी आंखों में लेकर गए और इसका कितना पफायदा यहां भाजपा को मिलेगा। यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि आज की रैली पूरी तरह आपसी गुटबाजी की भेंट चढ़ गयी।

भीमगढ़ पहुँची जाँच टीम: जानकारी देने से किया मना


भीमगढ़ पहुँची जाँच टीम: जानकारी देने से किया मना

(नियाज खान)

भीमगढ़ (साई)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बांध संजय सरोवर परियोजना भीमगढ़ बांध की तकनीकी खामिया उजागर होते ही भोपाल से आया एक जाँच दल आज दोपहर करीब बांध पहुँचा जहाँ ये जाँच दल दिन भर रहा। इस दल के साथ चीफ इंजीनियर इरिगेशन व ई।ई। संजय सरोवर परियोजना भी थे।
विदित हो कि भीमगढ़ डेम में अनेकों ऐसी तकनीकी खामिया हैं जिन्हें अगर तत्काल नहीं सुधारा गया तो भू-गर्भीय हलचल इसे नुकसान पहुँचा सकती है। भीमगढ़ बांध के सारे के सारे फिल्टर्स चोक हो जाने के कारण पानी का सारा दबाव अब केवल मिट्टी की दीवार पर है। एक कोना ऐसा है जहाँ मिट्टी और क्रांक्रीट की दीवार के ज्वाइंट से लगातार पानी रिस रहा है, बांध के पीछे स्थित तालाब की हालत खराब है, गेट नंबर पाँच बुरी तरह खराब है इससे झरने की तरह पानी बह रहा है और तो और अंदर के सूत्र यह बताते हैं कि ये आपरेटिंग कंडीशन में ही नहीं है। इसके अलावा कुछ ऐसी तकनीकी खामिया और?भी है जिनके होने की खबर तो दी जा रही है किन्तु पुष्टी नहीं हो पा रही।
उपरोक्त सारी खामियों की संक्षेप में खबर एक स्थानीय समाचार पत्र ‘संवाद कुंज‘ द्वारा जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव तेज तर्रार अधिकारी श्री राधेश्याम जूलानिया के स्टाफ को विगत दिनांक 8 अक्टूबर को ही दे दी गयी थी। इसके बाद उनके विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गत दिनांक 9 अक्टूबर को संवाद कुंज में प्रकाशित समाचार न केवल श्री जूलानिया को फेक्स कर दिया गया था बल्कि उनके स्वयं के  मेल एड्रेस पर भी भेज दिया गया था एवं श्री जूलानिया के प्रेस अधिकारी श्री सी।के। साकल्ले को भी इससे अवगत करा दिया गया था।
इसके बाद आज अचानक इनोवा भोपाल की एक टीम सदस्यीय टीम आयी। टीम ने दिनभर बांध का निरीक्षण किया। संवाद कुंज के भीमगढ प्रतिनिधि ने जब पूछताछ करना चाही तो नाराज होते हुए चीफ इंजीनियर इरिगेशन ने यह कह दिया कि जाँच करने मै नहीं आया हूँ ये लोग आये हैं। टीम ने संवाद कुंज के भीमगढ के प्रतिनिधि को कोई विशेष जानकारी नहीं दी।
भोपाल से आया यह जाँच दल अपनी रिपोर्ट क्या बनाता है क्या नहीं किन्तु जाँच दल के आने से इस बात की पुष्टी हो जाती है कि  तेज तर्रार अधिकारी श्री जूलानिया इस मामले को लेकर सतर्क है वहीं सी।ई। इरिगेशन यह कहकर स्वयं का बचाव कर रहे हैं कि इलेक्ट्रीकल और मेकेनिकल विंग के एसई, सी।ई। सब अलग हैं और फिल्टर्स जो चोक हैं उनके लिये उनकी कार्यवाही जारी है।

. . . और खिलाड़ी छात्रा ने कर दी मजनू की हॉकी से धुनाई


. . . और खिलाड़ी छात्रा ने कर दी मजनू की हॉकी से धुनाई

(संतोष श्रीवास)

सिवनी (साई)। स्थानीय पुलिस ग्रांउड में छात्राओं के हाकी मैच के दौरान एक छात्रा ने मजनू को वहीं जमकर धुन दिया। मैच को देखने काफी तादाद में लोग यहाँ लोग पहुंचे थे। अपने निर्धारित समय के अनुसार खेल शुरू भी हुआ और उसका समापन भी हुआ। खेल के प्रारंभ से लेकर समापन होने तक कुछ युवा  छात्राओं को कमेंट कर रहे थे। इसी बात से क्षुब्ध होकर खेल के समाप्त होने के बाद भोपाल से आयी एक खिलाड़ी छात्रा ने एक दर्शक की हॉकी से जमकर सुटाई कर दी। मामला पहले थाना फिर पुलिस अधीक्षक के पास जा पहुँचा।
ज्ञात हो कि आज से राज्य स्तरीय महिला हॉकी का दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित था। शुभारंभ के बाद भोपाल और जबलपुर यूनिवर्सिटी की छात्राओं के मध्य मैच खेला गया। इस मैच में जबलपुर यूनिवर्सिटी की टीम विजेता रही। इस मैच को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक लोग यहाँ मौजूद थे। इन दर्शकों में कुछ मनचले युवा भी शामिल थे।
ये मनचले युवा खेल के दौरान से ही कुछ छात्राओं को परेशान व कमेंट कर रहे थे। इनमे से एक छात्र ऐसा था जो बहुत ज्यादा ही कमेंट कर रहा था। जैसे ही मैच समाप्त हुआ भोपाल टी की एक महिला खिलाड़ी ने अपनी हॉकी से उस लड़के की  जमकर धुनाई कर दी। इस वाक्या को देख प्रबंधन समिति के लोग वहाँ पहुंचे और जैसे-तैसे कर मामला सुलझाकर युवक को अस्पताल तो महिला खिलाड़ी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
इसके बाद प्रबंधन के लोगों द्वारा इस बात की सूचना कोतवाली में दी गयी। इसके बाद प्रबंधन समिति के लोगों ने एसपी के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस संबंध में जब कोतवाली थाना प्रभारी से संपर्क कर घटना की जानकारी ली गयी तो उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना तो घटित हुई है लेकिन किसी के विरूद्ध अपराध दर्ज नहीं किया गया है।

एसडीओपी के वाहन से बालक की मौत


एसडीओपी के वाहन से बालक की मौत

(रूपेश कोहरू)

सिवनी (साई)। सिवनी एसडीओपी श्री सिद्धार्थ बहुगुणा बीती रात्रि भोपाल से लौट रहे थे कि रास्ते में झिलमिली के पास उनके वाहन से एक बालक की टकराकर मौत हो गयी। चौरई पुलिस द्वारा उक्त वाहन के ड्रायवर के विरूद्ध अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौरई थाना अंतर्गत झिलमिली के पास 12 वर्षीय बालक महेन्द्र पिता जगलाल चौधरी शासकीय वाहन से टकराकर गया जिसे तत्काल उसी वाहन में चौरई अस्पताल लाया गया जहाँ बालक की मौत हो गयी।
वाहन चालक अमरसिंह पाल को गिरफ्तार किया जाकर उसके विरूद्ध धारा 279, 323, 304 ए का मामला दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व कलेक्टर श्री मनोहर दुबे की गाड़ी से भी इसी प्रकार एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की जान चली गयी थी जिसे तत्काल राहत राशि जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से मुहैया करायी गयी थी।

जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रोजेक्ट प्रतियोगिता आयोजित


जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रोजेक्ट प्रतियोगिता आयोजित

(अनिल दाभड़े)

सिवनी (साई)। जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 12 व 13 अक्टू को नेताजी सुभाषचंद्र बोस शाला उच्च। माध्य। विद्यालय में आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता जूनियर संवर्ग 10 से 14 आयु समूह तथा सीनियर संवर्ग 14 से 17 आयु समूह की होगी। प्रतियोगिता का प्रथम चरण 12 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 04 बजे पंजीयन एवं 13 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से प्रोजेेक्ट प्रस्तुतिकरण किया जायेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी टी.सी.पटले के मागदर्शन में आयोजित उक्त प्रतियोगिता के  मुख्य कथानक उर्जा संरक्षण संभावनाएं व उपयोग अन्तर्गत 06 कथानक उपकथानक रखे गये हैं। जिसमें उर्जा संसाधन, उर्जा प्रणाली, उर्जा एवं समाज, उर्जा एवं पर्यावरण, उर्जा प्रबंधन एवं संरक्षण तथा उर्जा की योजना एवं माडलिंग इत्यादि को रखा गया है।
शासकीय नेताजी सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रचार्य आर.आर.मेहता एवं जिला समन्वयक विजय शुक्ला द्वारा बताया गया कि  शासकीय/अशासकीय विद्यालय के विद्यार्थी 05 के समूह में उर्जा संरक्षण हेतु कार्य योजना को 08 मिनिट में प्रस्तुत करेंगे तथा निर्णायकों द्वारा पूछे प्रश्नों के उत्तर 02 मिनिट में देना होगा।
आयोजित प्रतियोगिता हेतु जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त कार्यालय में सम्पूर्ण जिले के शासकीय अशासकीय विद्यालयों को निश्चित तिथि में विद्यालय का पंजीयन करवाने पत्र प्रेषित किये गये हैं।

मुख्य सचिव परशुराम के सामने खुली भ्रष्टाचार की परते


मुख्य सचिव परशुराम के सामने खुली भ्रष्टाचार की परते

(रहीम खान)

बालाघाट (साई)। मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव आर. परशुराम प्रदेश के पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे एवं वन विभाग के प्रमुख सचिव देवराज बिरदी एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्रीमती अरूणा शर्मा जबलपुर संभाग के आयुक्त दीपक खांडेकर, एवं अनेक वरिष्ठ अधिकारियों के उपस्थिति में मुख्य सचिव ने बालाघाट जिले के आदिवासी बाहुल्य बैहर तहसील के विभिन्न स्थानों का दौरा किया और वस्तुस्थिति को निकट से देखने का इस क्षेत्र में पहली बार प्रयास किया। क्योंकि आदिवासी क्षेत्रों के लिये केन्द्र और राज्य सरकार करोड़ों रूपये विकास कार्यो के लिये पानी की तरह बहाती है परन्तु उसके परिणाम उस प्रकार से प्राप्त नहीं होते और आधे से ज्यादा पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर नौकरशाहों व नेताओं की जेब में चला जाता है।
मुख्य सचिव ने यहां जनता दरबार लगाकर आम आदमी से सीधा संवाद स्थापित करके जब हकीकत को जानने की कोशिश किया तो भ्रष्ट नौकरशाही से प्रताड़ित जनता के लोगों ने खुलकर अपनी व्यथा बताने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस अवसर पर ग्राम आमगांव के एक आदिवासी युवक ने मुख्य सचिव को बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर जन्म के पंजीयन तक सभी छोटे बड़े कामों को करने के लिये तहसीलदार खुलकर पैसा मांगता है और यदि उसे पैसा न दिया तो वह काम ही नहीं करता और लोगों को परेशान करता रहता है। उसने कहा कि साहब मैंने जो नये कपड़े पहने है यह कपड़े मुझे गांव के सरपंच ने दिलाये है। आदिवासी क्षेत्र की भोली भाली जनता को राजस्व विभाग के अधिकारी खुलकर लूट रहे है और समय पर उनका कोई काम नहीं होता। आदिवासी युवक राजेन्द्र धुर्वे ने जब अपनी व्यथा बताना शुरू कि तो उपस्थिति अधिकारी व जन समूह स्तब्ध रह गया उसने यह कहने से भी संकोच नहीं किया कि कलेक्टर विवेक पोरवाल से मिलने जब उसकी आफिस में जाया जाता है तो वह सीधे मूंह बात नहीं करते और तहसीलदार अग्रवाल महाभ्रष्ट है। केवल इस एक घटना से ही बैहर आदिवासी क्षेत्र की स्थिति को मुख्य सचिव ने समझ लिया जिसके कारण उन्होंने तुरंत परिसिथति को संभालते हुए सरकारी योजनाओं का गुणगान करने लगे। इस क्षेत्र में विकास कार्य की गति धीमी है, आदिवासी जनता को संड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा का सरकार की अनेक जनकल्याण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और न ही उनकी बातों को कोई सुनने वाला है।
0 सरपंचों से की गुप्त मंत्रणा:-
मुख्य सचिव परशुराम ने जिले के नक्सल प्रभावित बैहर और लांजी क्षेत्रों के विभिन्न ग्रामों के सरपंचों से बंद कमरे में बातचीत करते हुए हालातों को जानने का प्रयास किया तो वहां सोनगुड्डा, पीतकोना आदि ग्रामों के सरपंचों ने कहा कि जब तक इन क्षेत्रों में आवागमन के पर्याप्त साधन उत्पन्न नहीं किये जाते, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विघुत की व्यवस्थाएं सरकार नहीं कर पाती तब तक इन क्षेत्रों से नक्सली प्रभाव को समाप्त करना दिवा स्वप्न है। इन क्षेत्रों में विकास के दावे किये जाते है परन्तु वास्तविकता के धरातल पर परिस्थितियां एकदम उलट है। अनेक गांव इन क्षेत्रों में ऐसे है जो वर्षो ऋतु में मुख्य धारा से कट जाते है क्योंकि आवागमन के मार्ग ही नहीं है। सरपंचों ने कहा कि केवल घोषणाओं से काम नहीं चलेगा जब तक कि कथनी और करनी में समानता नहीं होती। इन क्षेत्रों के मजदूरों को अपना भुगतान के लिये लंबी दूरी तय करना पड़ता है। जिसमें उनके आने जाने में ही बहुत पैसा खर्च हो जाता है इसलिये आवश्यक है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उन स्थानों में बैंक की स्थापना की जाय जहां आने जाने में ज्यादा व्यय न आता हो। पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे ने भी यहां पुलिस अधिकारियों एवं आमजनता से भेंट करके नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस कार्यप्रणाली पर संतोष जाहिर किया और जनता की ओर से भी पुलिस की वर्किग को लेकर कोई बड़ी शिकवा शिकायत यहां देखने में नहीं आई।
0 क्या करेगें परशुराम:-
बहरहाल मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इतिहास में पहली बार जिले की बैहर आदिवासी तहसील में अपने अधिकारियों के लश्कर के साथ पहुंचे थे। उन्होंने लोगों से सीधे रूबरू होते हुए समस्याओं को भी समझने का प्रयास किया। प्रश्न यह उठता है कि उनके सामने जिन समस्याओं को रखा गया और उस पर उन्होने उनके समाधान के जो आश्वासन दिये है क्या यह कार्य वास्तविक रूप से हो पाऐगे कि आगे बढ़ते हुए समय के साथ उनका यह भ्रमण भी एक औपचारिक भ्रमण बन कर रह जायेगा। इस क्षेत्र के भ्रमण से जिले के कलेक्टर की कार्यप्रणाली एवं उनके अधिनस्थ कार्य करने वाले अधिकारियों की कार्यप्रणाली और जनता की समस्या को उन्होंने निकट से देखा है। प्रश्न यहीं है कि क्या कुछ हो पाएगा ?
0 नदारत रहे जन प्रतिनिधि:-
यह दुर्भाग्य की बात है कि बालाघाट जिले के आदिवासी क्षेत्र में मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अपने अधिकारियों लश्कर के साथ भ्रमण पर आये थे परन्तु क्या कांग्रेस या क्या भाजपा या अन्य राजनीतिक दल किसी ने भी यह प्रयास नहीं किया कि वह मुख्य सचिव से सीधे भेंट करके उनके सामने क्षेत्रीय समस्या को रखते और बातते कि किस प्रकार से सरकार घोषणा करती है परनतु उस पर अमल कुछ भी नहीं हो पाता। विशेष कर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं का कुंभकर्ण की नींद में सोना उनकी उदासीन और लचर कार्यप्रणाली को ही दर्शाता है। जो लोग आदिवासियों के नाम राजनीति करने का दंभ भरते है परन्तु जब आदिवासियों की समस्याओं का उठाने का कोई सार्थक मंच मिलता है तो यह नेता वहां से नदारत रहते है। इतने महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन पर किसी भी राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि द्वारा उनसे भेंट न करना चर्चा का विषय रहा।

मेरठ के अपह्त अरबपति व्यापारी की लोकेशन जिले में


मेरठ के अपह्त अरबपति व्यापारी की लोकेशन जिले में

(सचिन धीमान)

मुजफ्फरनगर (साई)। मेरठ से अपह्त किये गये बीडीएम ग्रुप के डायरेक्टर सुधीर महाजन को बदमाषों द्वारा बीती रात गंगानहर पुलिस चौकी के पास से का समेत अपहरण कर लिया गया था। उक्त व्यापारी को अपहरण कर मुजफ्फरनगर ले जाने की सूचना से स्थानीय पुलिस में हड़कम्प मच गया। अपह्त व्यापारी की कार मवाना फलावदा रोड पर बरामद हुई।
इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि सुधीर महाजन का कार चालक मुजफ्फरनगर निवासी रविन्द्र बताया जा रहा है। जिससे उनके अपहरण के बाद मुजफ्फरनगर ले जाने की चर्चाएं हैं। मेरठ मुजफ्फरनगर सीमा पर उनकी कार बरामद होने के बाद पुलिस को पुख्ता अंदेषा है कि अपहरणकर्ता उनकी कार मेरठ जिले की सीमा में छोड़कर सुधीर महाजन को लेकर मुजफ्फरनगर में किसी सुरक्षित स्थान पर छिपाया गया है।
अपहरणकर्ताओं ने सुधीर महाजन के मोबाइल फोन से ही उनके परिजनों से दो करोड़ रूपये की फिरौती एसएमएस के जरिए व्यापारी को छोड़ने के लिए मांगी है। खेल का सामान बनाने वाली देष की मषहूर कम्पनी बीडीएम के मालिक के अपहरण के बाद मेरठ पुलिस तो हरकत में आई ही साथ ही लखनऊ तक आला अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। पुलिस सूत्रों की पुख्ता जानकारी के अनुसार अपह्त व्यापारी को मुजफ्फरनगर में ही कहीं छिपाकर रखा गया है। जब व्यापारी के फोन से एसएमएस किया गया तो उसके फोन की लोकेषन मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा से सटे मेरठ जिले के मवाना क्षेत्र में ट्रेस की गयी। जिले की पुलिस की इस मामले में अनेक स्थानों पर कॉम्बिंग कर रही है। अपह्त व्यापारी की कार पर करीब दो माह पूर्व ही रविन्द्र नाम का कार चालक रखा गया था। रविन्द्र मुजफ्फरनगर जिले का निवासी है तथा वह सेवानिवृत्त फौजी का बेटा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रविन्द्र कौन से गांव का रहने वाला है।
फिलहाल अपह्त व्यापारी की लोकेषन मुजफ्फरनगर में ट्रेस होने की बात से जिले की पुलिस में हड़कम्प मचा हुआ है। एसएसपी से इस मामले में बात करने की कोषिष की गई लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया। लेकिन दूसरे पुलिस अधिकारियों ने संवादाता को बताया कि अगर अपह्त व्यापारी को जिले में छिपाकर रखा गया है तो व्यापारी को बदमाषों के चंगुल से छुड़ाया जायेगा।

वक्फ बोर्ड की जमीन पर लगेंगे ठेले


वक्फ बोर्ड की जमीन पर लगेंगे ठेले

(ब्यूरो कार्यालय)

मुजफ्फरनगर (साई)। अतिक्रमण की चपेट में आकर बेरोजगार हुए ठेले वालों को आखिरकार आज पुराना भोपा रोड स्थित वक्फ बोर्ड की भूमि पर जिला प्रषासन ने काबिज करा दिया। आज सुबह जब सैंकड़ों ठेले वाले उक्त वक्फ बोर्ड की भूमि में अपने ठेले लेकर पहुंचे तो उक् वक्फ बोर्ड की जमीन पर अपना हक जताते हुए डा. शमीम व एक अन्य महिला ने कहा कि उनकी जमीन पर जिला प्रषासन ने नाजायज रूप से ठेले वालों को स्थान दिया है जो पूर्णतः अवैध है। हंगामे की सूचना पर नगर कोतवाल सत्यपाल सिंह व एसओ सिविल लाईन कमल सिंह मौके पर पहुंचे तथा ठेले वालों को आष्वस्त किया कि उनके ठेले वहीं खड़े होंगे।
गौरतलब है कि नगर को सुंदर व जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रषासन द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण अभियान के दौरान ठेले वालों को हटा दिया गया था। इसी के चलते ठेले वाले बेरोजगार हो गये थे और बार-बार अधिकारियों से ठेले लगाने के लिए जमीन आवंटन की मांग कर रहे थे। डीएम सुरेन्द्र सिंह ने पिछले दिनों बैठक में यह घोषणा की थी कि उक्त सभी ठेले वालों को पुराना भोपा रोड पर वक्फ बोर्ड की भूमि आवंटित की जायेगी। आज नगर में ठेले लगाने वाले सैंकड़ों व्यापारियों ने मंत्री चितरंजन के आवास के बराबर में पुराना भोपा रोड पर स्थित वक्फ बोर्ड की जमीन पर अपने ठेले लगा लिये। ठेले वालों के वहां पहुंचते ही जमीन पर अपना हक जताने पहुंचे डा. शमीम व उनके परिजन ठेले वालों से भिड़ गये तथा उन्हें वहां से अपने ठेले हटाने को कहा। इससे नाराज ठेले वालों ने रोड जाम कर दी और नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंचे कोतवाल सत्यपाल सिंह व एसओ सिविल लाईन कमल सिंह यादव ने ठेले वालो को आष्वस्त किया कि डीएम के निर्देषानुसार ठेले वहां से नहीं हटेंगे। डीएम सुरेन्द्र सिंह के आदेष पर ठेले वालों को अपने परिवार पालने का मौका मिल गया है।

सांध्यकालीन अदालतों का वकीलों ने किया विरोध


सांध्यकालीन अदालतों का वकीलों ने किया विरोध

(ब्यूरो कार्यालय)

मुजफ्फरनगर (साई)। सांध्यकालीन अदालतों का विरोध करते हुए सैंकड़ों अधिवक्ताओं ने प्रदर्षन करते हुए कहा कि सांध्यकालीन अदालतों को नहीं चलने दिया जायेगा। इसके विरोध में आज मुजफ्फरनगर सहित पष्चिमी उत्तर प्रदेष में अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। जिला बार संघ के अध्यक्ष राजेष्वर दत्त त्यागी के नेतृत्व में अधिवक्ता कचहरी में एकत्र हुए और सांध्यकालीन अदालत शुरू होने के विरोध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्षन करते हुए कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि सांध्यकालीन अदालतों को किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जायेगा। जिला बार संघ के महासचिव सुरेन्द्र मलिक व पूर्व महासिचव यषपाल सिंह राठौर ने कहा कि मुजफ्फरनगर जैसे जनपद में सांध्यकालीन अदालतों का चलना न तो वादकारियों के हित में है और न ही अधिवक्ताओं के हित में है। लिहाजा यहां पर सांध्यकालीन अदालतें नहीं चलनी चाहिए।
मुजफ्फरनगर सहित पूरे पष्चिमी उत्तर प्रदेष में सांध्यकालीन अदालतों के बहिष्कार के विरोध में अधिवक्ता मुखर रहे और विरोध प्रदर्षन किया। प्रदर्षन में सहदेव त्यागी, प्रणजय चौहान, गुलबीर सिंह, मनोज सौदाई, राजबल सिंह राणा, गुलषन सचदेवा, जसपाल राणा, रामअवतार शर्मा, विनय कुमार, कमलकांत, नरेन्द्र पंवार, प्रदीप नंदा, मनोज तेवतिया, विजय त्यागी, आनन्द कुमार सिंघल, तरूण गोयल आदि अधिवक्ता शामिल रहे।