मंगलवार, 12 जून 2012

जनजातियों के बीच रमन!


जनजातियों के बीच रमन!

(अभय नायक)

रायपुर (साई)। चुनाव के नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी नीत छग सरकार को आदिवासियों की सुध आ गई है। वर्ष 2013 में छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने एक बार फिर जनजातियों का मन जीतने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
सीएम रमन सिंह ने शनिवार को कैबिनेट के कई सहयोगियों के साथ नक्सल प्रभावित जगदलपुर का दौरा किया। उन्होंने धुरवा जनजाति के एक सम्मेलन में हिस्सा लिया। हाल के दिनों में इस क्षेत्र में बढ़ी नक्सली हिंसा के मद्देनजर सीएम का पूरे दल के साथ यहां पहुंचने को जनजातीय लोगों को लुभाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
रमन सिंह ने यहां जगदलपुर नगर निगम की ओर से बनाए गए बागीचे का उद्घाटन भी किया। इसका नाम जाने मोन स्वतंत्रा सेनानी गुंडाधुर के नाम पर रखा गया है। वे धुरवा जनजाति के थे। इस दौरान उन्होंने जनजातीय लोगों के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा भी की।

कोई टिप्पणी नहीं: