मंगलवार, 12 जून 2012

डकैती का प्रयास: अंधाधुंध गोलियां चलीं


डकैती का प्रयास: अंधाधुंध गोलियां चलीं

(आनंद)

जयपुर (साई)। जयपुर से करीब चालीस किलोमीटर दूर जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राज मार्ग पर फागी थाना इलाके के भोजपुरा गांव के एक मकान में कल देर रात अज्ञात सशस्त्र डकैतों ने डकैती का प्रयास किया। घर में सदस्यों के जाग जाने पर सशस्त्र डकैत हवा में गोलियां चलाते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। डकैतों की फायरिंग से परिवार के पांच सदस्य घायल हो गये, जिनमें एक की हालत नाजुक है।
पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पांच छह सशस्त्र डकैत रघुनाथ के घर में डकैती के मकसद से घुसे। घर में जाग हो जाने पर डकैतों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और भागते समय हवा में फायरिंग की, जिससे पांच लोग घायल हो गये। घायलों को सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत अत्यन्त नाजुक बतायी जाती है। पुलिस ने पी़ड़ित परिवार से की गई पूछताछ के आधार पर अज्ञात सशस्त्र डकैतों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: