गुरुवार, 27 सितंबर 2012

सोनिया, राहुल मनमोहन हैं फेसबुक पर निशाना


सोनिया, राहुल मनमोहन हैं फेसबुक पर निशाना

(प्रीति सक्सेना)

चेन्नई (साई)। कांग्रेसनीत संप्रग सरकार भले ही मीडिया को एक सौ करोड़ रूपए के अतिरिक्त विज्ञापनों से लादकर अपने पक्ष में माहौल बनवाने का जतन कर रही हो पर सोशल नेटवर्किंग वेबसाईट्स ने तो कांग्रेस विशेषकर मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की बखिया ही उधेड़कर रखी है। फेसबुक पर इन दिनों मनमोहन और सोनिया गांधी छाई हुई हैं, पर नकारात्मक भाव में।
यूपीए के फैसलों के खिलाफ जनता बुरी तरह से मुखर हो गयी है, लेकिन अफसोस उसकी बात सरकार सुन नहीं रही है। सरकार के बर्ताव से नाराज जनता इस समय सोशल नेटवर्किंग साइट्स को अपना हथियार बनाये बैठी है। जिसकी जानकारी सरकार को है तभी वह समय-समय पर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पाबंदी लगाने की वकालत करती रहती है। परन्तु सरकार माध्यम को बन्द करवा सकती है, लेकिन लोगों के अदंर भरे हुए गुस्से को तो नहीं कम कर सकती है। फेसबुक पर जहां पीएम मनमोहन सिंह को जमकर कोसा जा रहा है, वहीं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर भी तीखी प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं।
इन दिनों बड़ी तेजी से एक फोटो लोगों के बीच शेयर की जा रही है। जिसे अगर सोनिया गांधी के संज्ञान में लाया जाए तो उनकी भकुटियां चढ़ना स्वाभाविक ही है। इस फोटो में तीन लोगों की तस्वीरे हैं, एक हैं सोनिया गांधी, दूसरी हैं सन्नी लियोन और तीसरी हैं वीना मलिक। फोटो में सोनिया गांधी को पोर्न स्टार सन्नी लियोन और पाक अभिनेत्री वीना मलिक की तरह गंदगी फैलाने वाला बताया गया है।
फोटो के ऊपर लिखा है ‘अतिथि देवो भवरू कहकर कब तक विदेशों की गंदगी भारत आती रहेगी।’फेसबुक पर की जा रही प्रतिक्रिया के अनुसार सोनिया गांधी भी भारत में मेहमान बन कर आयी थीं, लेकिन आज देश की मालकिन बन बैठीं है उनकी सरकार ने घोटालों का जखीरा भारत को सौंपा है जिसके कारण भ्रष्टाचार नामक गंदगी ने देश पर कब्जा कर लिया है। जिसे लोग धोने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन बुरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं।
दूसरी तरफ, सन्नी लियोन एक पोर्न स्टार है उसने भी बॉलीवुड में आकर अश्लीलता को बढ़ावा दिया है तो वहीं पाक अदाकारा वीना मलिक की छवि भी एक वैंप के ही रूप में इंडिया में हुई है। इस फोटो के नीचे कैप्शन दिया गया है कि ‘अतिथि तुम कब जाओगे?’ इस फोटो को फेसबुक पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इसे पसन्द कर रहे हैं और फोटो के नीचे सोनिया गांधी के खिलाफ कमेंट कर रहे हैं। जिसे पढ़कर हर कोई अंदाजा लगा सकता है कि जनता किस तरह से सोनिया गांधी और उनकी सरकार के खिलाफ है।

हत्‍याओं का शहर बना दिल्‍ली


हत्‍याओं का शहर बना दिल्‍ली

(शरद खरे)

नई दिल्ली (साई)। देश की राजनैतिक राजधानी दिल्ली अब हत्याओं का शहर बन गया है। हत्याओं के मामले में दिल्ली देश में सबसे उपर है। इसके बाद अंडरवर्ल्ड का घरोंदा समझा जाने वाला मुंबई है। हत्याओं के मामले में बनी फेहरिस्त में चेन्नई के बाद कोलकता का स्थान आता है।
देश के सभी महानगरों में हत्याओं के मामले में दिल्ली टॉप पर है। पिछले चार सालों में अन्य महानगरों की तुलना में दिल्ली में दुगुने या चौगुनी से भी ज्यादा हत्याएं हुई हैं। अंडरवर्ल्ड की राजधानी कही जाने वाली मुंबई में भी दिल्ली की तुलना में आधी हत्याएं हुई हैं जबकि चेन्नै में तो एक चौथाई ही हत्या की वारदात रिकॉर्ड हुई हैं। कोलकाता में तो हत्याओं की संख्या दिल्ली की तुलना में दस फीसदी ही है।
वैसे, यह भी चौंकाने वाला तथ्य है कि आमतौर पर दिल्ली समेत सभी महानगरों में महिलाएं सॉफ्ट टारगेट कही जाती हैं और उन्हें सुरक्षित नहीं माना जाता लेकिन जहां तक हत्याओं का मामला है, महिलाओं की तुलना में ज्यादा पुरुष हत्याओं के शिकार हो रहे हैं। पिछले चार सालों के रिकॉर्ड्स को देखें तो महिलाओं के मुकाबले में तीन गुना पुरुषों को असमय अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।
2007 से 2011 के रेकॉर्ड्स के अनुसार भारत में एक लाख 69 हजार 345 हत्याएं हुई जिनमें मरने वाले एक लाख 26 हजार 216 पुरुष थे और 43 हजार 219 महिलाएं। इस मामले में यूपी का नंबर सबसे ऊपर है। यूपी में 24407 और बिहार में 15959 हत्याओं के मामले दर्ज किए गए हैं।
तीसरा नंबर महाराष्ट्र का है जहां 14239 व्यक्तियों की हत्या की गई। वैसे देश के 28 राज्यों में इन चार सालों में कुल मिलाकर एक लाख 66 हजार 99 हत्याएं हुई और उनमें पुरुषों की संख्या एक लाख 23 हजार 707 और महिलाओं की संख्या 42392 थी। केंद्र शासित प्रदेशों में भी ट्रेंड में कोई बदलाव नहीं है। सात केंद्रशासित प्रदेशों में इस दौरान 2509 पुरुष हत्या के शिकार हुए और 737 महिलाएं।
ये सारे रेकॉर्ड आरटीआई ऐक्टिविस्ट देबाशीष भट्टाचार्च को गृह मंत्रालय ने उपलब्ध कराए हैं। जहां तक महानगरों का सवाल है, यहां भी महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक हत्यारों के शिकार बने। इस मामले में सिर्फ कोलकाता ही अपवाद कहा जा सकता है जहां पिछले चार सालों में आंकड़ा लगभग बराबर है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि पुरुष महिलाओं की तुलना में ज्यादा असुरक्षित हैं। आमतौर पर पुरुष ही आपसी रंजिश या फिर झगड़ों में अधिक संलिप्त होते हैं। चूंकि वे घर से अधिक बाहर रहते हैं तो वे ज्यादा हत्याओं के शिकार भी बनते हैं।

बाघ एक्सप्रेस बस से टकरायी, नौ छात्रों की मौत


बाघ एक्सप्रेस बस से टकरायी, नौ छात्रों की मौत

(प्रतिभा सिंह)

पटना (साई)। सीवान के सराय ओपी क्षेत्र में चाप ढाले के पास बिना फाटकवाली क्रासिंग पर बुधवार को हावड़ा से काठगोदाम जा रही बाघ एक्सप्रेस से मार्वल इंजीनियरिंग कॉलेज की बस टकरा गयी. इससे नौ की मौत हो गयी, जबकि 30 से अधिक घायल हो गये. हालांकि, प्रशासन ने सात के ही मारे जाने की पुष्टि की है. मृतकों में सात छात्र व दो छात्राएं हैं.
जिला चिकित्सालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि हावडा से काठगोदाम जा रही बाघ एक्सप्रेस की चपेट में डीएवी इंजीनियरिंग कालेज की एक बस के आ जाने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि 27 अन्य घायल हो गये. उन्होंने बताया कि गंभीर रुप से घायल सात लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया गया है, जबकि 20 अन्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. अधिकारियों ने बताया कि बस में डीएवी इंजीनियरिंग कालेज के विद्यार्थी सवार थे. सीवान जंक्शन के पास दोपहर करीब तीन बजे हुए इस हादसे में कालेज की बस ट्रेन के इंजन से टकराकर उसमें फंस गयी. हादसे के बाद ट्रेन का इंजन भी पटरी से उतर गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी गोपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक निताशा गुडिया घटनास्थल पर पहुंच गये. राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल (एनडीआरएफ) की टीम बचाव कार्य के लिए हादसा स्थल पर पहुंच गयी है. घटनास्थल उत्तर पूर्व रेलवे के बनारस रेल मंडल अंतर्गत आता है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित विद्यार्थियों ने विरोध में बस को फूंक दिया और वहां एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी. घटना के बाद यात्री डर से भाग गये हैं. बहरहाल, बनारस रेल मंडल के प्रवक्ता अशोक कुमार ने फोन पर बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री सीपी जोशी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये और गंभीर रुप से घायल लोगों को एक एक लाख रुपये का मुआवजा रेलवे की ओर से दिया जाएगा.
कुमार ने बताया कि रेलवे घायलों के इलाज का भी खर्च वहन करेगा. हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. रेलवे को सात लोगों की मौत की सूचना प्राप्त हुई है, जबकि सात लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि हादसे के कारण छपरा गोरखपुर मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है. बाघ एक्सप्रेस ट्रेन फंसी हुई. ट्रेन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की गयी है. जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद छपरा गोरखपुर अप और डाउन ट्रेन रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि शहीद एक्सप्रेस अप डाउन (4676 तथा 4674), लिच्छवी एक्सप्रेस (4006) और जनसेवा एक्सप्रेस (5209) को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है.
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ अमिताभ प्रभाकर ने कहा कि हादसे की खबर मिलते ही रेल राज्यमंत्री के एच़ मुनियप्पा के साथ ही रेलवे बोर्ड के सदस्य केके श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गये. देर रात वे पटना पहुंचे और सड़क मार्ग से सीवान पहुंच गये.
ट्रेन व बस में टक्कर के बाद उपजे तनाव की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीआइजी सुशील एम खोपड़े को वहां भेजा गया है.  आइजी गुप्तेश्वर पांडेय अवकाश पर थे, लेकिन उन्हें वहां पहुंचने के लिए कहा गया है.   अतिरिक्त पुलिस बल भी भेजा गया है.

मारुति बढ़ायेगी 18 हजार रुपये मासिक वेतन


मारुति बढ़ायेगी 18 हजार रुपये मासिक वेतन

(चंद्र कांत शर्मा)

गुड़गांव (साई)। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने हरियाणा के गुड़गांव स्थित कारखाने के कर्मचारियों के साथ वेतन निपटान समझौता कर लिया जिसके तहत कर्मचारियों के मासिक वेतन में अगले तीन साल के दौरान कुल मिला कर औतसन 18,000 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी.
सहमति के अनुसार तनख्वाह में इस प्रस्तावित वृद्धि का 80 प्रतिशत लाभ कर्मचारी को पहले साल में ही मिलने लगेगा. शेष वृद्धि अगले दो सालों में की जाएगी. यह समझौता इस साल अप्रैल से लागू माना जाएगा. मारुति उद्योग कामगार यूनियन के महासचिव कुलदीप जांघू ने बताया, ‘हमने अपने वेतन के लिए प्रबंधन के साथ समझौता किया है. गुड़गांव संयंत्र के कर्मचारियों की औसत मासिक तनख्वाह में तीन साल में 18,000 रुपये बढ़ोतरी की जाएगी.’
उन्होंने कहा कि समझौता संतोषजनक माना जा रहा है क्योंकि इसमें कनिष्ठ स्तर के कर्मचारी का मासिक वेतन पहले साल कम से कम 15,000 रुपये बढ़ जाएगा. उन्होंने कहा, ‘इस समझौते से पता चलता है कि कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच किसी भी मुद्दे को बातचीत के जरिए हल किया जा सकता है.’

गर्भधारण ना करें करीना!


गर्भधारण ना करें करीना!

(निधि गुप्ता)

मुंबई (साई)। करीना कपूर ने अभी शादी भी नहीं की है और डायरेक्टर हैं कि उनके सामने मां नहीं बनने की शर्त रखते जा रहे हैं. सूत्र बताते है कि संजय लीला भंसाली ने उनके सामने जब प्रेगनेंट न होने की शर्त रखी, तो करीना भडक गयीं और उनकी शर्त ठुकरा दी. परिणाम यह हुआ कि संजय लीला भंसाली ने उन्हें अपनी फिल्म रामलीला से निकाल दिया.
बॉलीवुड से जुड़े सूत्रों का कहना है कि डायरेक्टर भंसाली ने बॉलीवुड के ट्रेंड के हिसाब से करीना कपूर से प्रेग्नेंसी क्लॉज पर दस्तखत करने को कहा था, लेकिन जब करीना ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. गौरतलब है कि प्रेग्नेंसी क्लॉज के तहत हिरोइन से यह सहमति ली जाती है कि फिल्म के निर्माण के दौरान वह प्रेग्नेंट नहीं होगी.
सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि, ‘करीना कपूर और भंसाली के बीच पैसे को लेकर कोई विवाद नहीं था. मीडिया में पैसे को लेकर छपी बातें गलत हैं.‘ संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण को करीना की जगह इस फिल्म में शामिल किया है. दीपिका के अलावा रनवीर सिंह, आयुष्मान खुराना और अभिमन्यु सिंह इस फिल्म में अभिनय करते नज़र आएंगे.

ब्रिटिश चर्च ने योग पर लगाया बैन


ब्रिटिश चर्च ने योग पर लगाया बैन

(अभिलाषा जैन)

लंदन (साई)। ब्रिटेन के एक चर्च ने अपने कैंपस में योग करने पर बैन लगा दिया है। चर्च का कहना है कि कसरत का यह प्राचीन भारतीय तरीका उनकी धार्मिक भावनाओं से मेल नहीं खाता है। योग टीचर कोरी विथेल का कहना है, श्मैंने साउथम्पटन के सेंट एडमेंड चर्च के कैंपस को योग सिखाने के लिए बुक कराया था, लेकिन मेरी बुकिंग को रद्द कर दिया गया।श् योग टीचर के मुताबिक क्लास शुरू होने से 10 दिन पहली उन्हें चर्च ने मना कर दिया।
अखबार द सन के मुताबिक चर्च के फादर जॉन चौंडलर ने कहा कि चर्च का कैंपस सिर्फ कैथलिक ऐक्टिविटीज़ के लिए है। उनके मुताबिक बैन इसलिए लगाया गया, क्योंकि इसे स्पिरिचुअल योगा कहके प्रमोट किया जा रहा था।

हिना बिलावल छाए हैं इंटरनेट पर


हिना बिलावल छाए हैं इंटरनेट पर

(सोहेल खान)

इस्लामाबाद (साई)। पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार और पीपीपी के जवां और गबरू अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के रोमांस की खबरों से इंटरनेट पट गया है। इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है. पाक में जहां इस अफवाह पर चटखारे लिये जा रहे हैं, वहीं खबर आ रही है कि हिना के पति ने मामले को गंभीरता से लिया है.
सियासी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि हिना के अरबपति शौहर फिरोज गुलजार ने फेडरल इनवेस्टीगेटन एजेंसी में दो संदिग्ध नंबरों की कॉल डिटेल निकालने के लिए आवेदन किया है. खबर यह भी है कि बिलावल ने अपने पिता आसिफ अली जरदारी को दो-टूक कह दिया है कि अगर उनकी शादी हिना रब्बानी से नहीं होती है तो वह पार्टी छोड़ देंगे.
गौरतलब है कि बांग्लादेशी सप्ताहिक टैबलॉयड ब्लिट्ज ने हिना और बिलावल के रोमांस और शादी करने की कथित योजना के बारे में बताया था. इसके बाद से पाकिस्तान की सड़को से लेकर राजनैतिक गलियारों में केवल एक ही किस्सा आम बना हुआ है और वो है पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो और पाक विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार के इश्क का.
पाकिस्तान के टेबलॉयड वीकली के मुताबिक इस समय बिलावल और हिना दोनों मोहब्बत की नई दास्तां लिखने को आतुर हैं. जिसके चलते जरदारी काफी टेंशन में हैं. वो नहीं चाहते बिलावल और हिना दोनों एक हों लेकिन प्यार में पागल हुए बिलावल हिना के लिए सबकुछ छोड़ने को तैयार हैं.
बिलावल ही तरह ही हिना भी एक रसूखदार राजनैतिक घराने से ताल्लुख रखती हैं. बेपनाह हुस्न की मालकिन हिना रब्बानी के बारे में भी कहा जा रहा है कि वो बिलावल के इश्क में बुरी तरह से गिरफ्तार हो चुकी है इसलिए वो इसके लिए कुछ भी करने को भी तैयार है. अखबार में तो यह तक लिखा है कि हिना ने बिलावल के लिए अपनी गृहस्थी को भी दांव पर लगा दिया है, वो अपने पति फिरोज गुलजार को तलाक देने की तैयारी में हैं. साथ ही विदेश मंत्री का पद छोडने के लिए भी तैयार है.
इतना ही नहीं इंटरनेट पर परोसी जा रही सामग्री में बिलावल और हिना के बारे में तरह तरह की बातें बताई जा रही हैं। बंग्लादेशी अखबार ने पाकिस्तान की विदेशमंत्री हिना रब्बानी खार  और बिलावल भुट्टो के बारे में कुछ और खुलासे किए हैं। दो साल पहले हिना को पता चला कि उनके पति फिरोज गुलजार का उनके ऑफिस में काम करने वाली युवती के साथ अवैध संबंध हैं। इसके बाद से ही दोनों के संबंधों में कड़वाहट शुरू हो गई।
रब्बानी के हाथ पति के अवैध संबंध के बारे में कई ठोस सबूत भी लगे। उन्होंने इसके बारे में पिता को भी बताया। एक बार हिना ने खुदकुशी की भी कोशिश की। पाक मीडिया में भी यह खबर खूब सुर्खियों में रही। यही वह समय था जब हिना रब्बानी और बिलावल भुट्टो एक-दूसरे के करीब आए और फिर प्यार परवान चढ़ा।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी दो और नेताओं का प्रेम प्रसंग खूब चर्चा में हैं। खबर है कि सिंध प्रांत के कैबिनेट मंत्री मखदूम जमील उज जमन संस्कृति मंत्री सासुई पालिजो को अपना दिल दे बैठे हैं। दोनों ही शादीशुदा हैं। उम्र में मखदूम जमील अपनी गर्लफ्रेंड पालिजो से 15 साल बड़े हैं। अब दोनों जल्द से जल्द शादी करने की योजना बना रहे हैं।
पालिजो पहली बार 2002 में विधानसभा में चुनकर आई थीं। गौरतलब है कि पालिजो के पति सुहैल कलहारो सिंध प्रांत के बड़े उद्योगपति हैं और अब ब्रिटेन में रहते हैं। बांग्लादेशी अखबार के मुताबिक जरदारी ने हिना और बिलावल को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद उन्होंने बिलावल को बहुत डांटा। हिना को भी पद से हटाने की धमकी दी।
 हिना इस समय राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ न्यूयार्क में हैं। वे वहां संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने गई हैं। बांग्लादेशी अखबार में पश्चिमी खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से छपी खबर के मुताबिक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने दुबई में अपने एक दोस्त के माध्यम से अंडरवर्ल्ड के जरिए हिना रब्बानी खर की हत्या कराने के लिए दो मिलियन डॉलर (करीब 10 करोड़ रुपए) की सुपारी देने की भी कही गई है।
बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद सुसाई पालिजो ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से भी काफी नजदीकियां बढ़ा ली थीं। इसके पीछे इश्क के साथ-साथ उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी थी। कहा तो यह भी जाता है कि वे सिंध प्रांत की मुख्यमंत्री बनना चाहती थीं। सुसाई पालिजो जब संस्कृति मंत्री बनीं तो उनकी खूबसूरती देख मंत्रालय का एक वरिष्ठ अधिकारी इलियास हुलियो भी फिदा हो गया। इलियास ने अपना प्यार जताने के लिए पालिजो को 200 प्रेम पत्र खून से लिखे थे। बाद में दोनों के संबंध बिगड़ गए और पालिजो की शिकायत पर कोर्ट ने इलियास को 15 साल की सजा सुनाई थी।

चाचा पवार का पॉवर प्ले


चाचा पवार का पॉवर प्ले

(विस्फोट डॉट काम)

नई दिल्ली (साई)। एक दिन पहले भतीजे अजीत पवार के पॉवर प्ले के बाद अब चाचा पवार के पॉवर प्ले की बारी थी. अगर एक दिन पहले फोन पर की गई बातचीत में धैर्य रखने की सलाह दी थी तो अब शरद पवार ने धैर्य के साथ एक निर्णय सुना दिया है कि राज्य और केन्द्र में एनसीपी कांग्रेस की साथी है और आगे भी बनी रहेगी. केवल इतना ही नहीं होगा. अजीत पवार ने जिस इस्तीफे को अपना हथियार बनाया था, चाचा पवार अब उसी इस्तीफे को अजीत पवार पर वार करने के लिए तैयार हो गये हैं.
शरद पवार ने साफ कर दिया है कि अजीत पवार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाना चाहिए. एक दिन पहले जब अजीत पवार ने शरद पवार से टेलीफोन पर बात की थी तब इन्हीं शरद पवार ने अजीत को सलाह दिया था कि अभी जल्दबाजी करने की बजाय इंतजार करना चाहिए. इसी बातचीत के बाद अजीत पवार ने तैश में आकर इस्तीफा दे दिया था. संभवतरू अजीत पवार समझ गये थे कि उनके चाचा उनको जानबूझकर इंतजार करने के लिए कह रहे हैं. क्योंकि इधर शरद पवार ने अजीत के खिलाफ सीबीआई जांच के सिफारिश की मौन सहमति दे दी थी और उधर भतीजे को इंतजार करने के लिए कह रहे थे. अगर अजीत पवार इस्तीफा नहीं देते तो निश्चित था सिंचाई में हुए करीब सत्तर हजार करोड़ रूपये के घोटाले की सीबीआई जांच की सिफारिश होते ही उन्हें मंत्रालय छोड़ना पड़ता.
अगर ऐसा होता तो अजीत पवार ज्यादा कमजोर हो जाते. इसलिए उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में अपना रसूख बचाने के लिए पॉवर पालिटिक्स का सहारा लिया. इस्तीफा दिया. एनसीपी के विश्वस्त मंत्रियों से इस्तीफा दिलवाया और आज 12 निर्दलीय विधायकों को भी साथ खड़ा कर लिया जो अभी सरकार को अपना समर्थन दे रहे हैं. लेकिन भतीजे की इस पॉवर पालिटिक्स को चाचा ने यह कहते हुए ध्वस्त कर दिया कि न केवल अजीत पवार का इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा बल्कि राज्य और केन्द्र में कांग्रेस का साथ बना रहेगा. जहां तक मुख्यमंत्री को हटाने की बात है तो यह फैसला कांग्रेस का आंतरिक मामला है और कांग्रेस ही इसके बारे में बेहतर निर्णय ले सकती है.
निश्चित ही इसके बाद अजीत पवार के लिए बहुत सीमित विकल्प बचेंगे. या तो वे अपनी नई पार्टी तैयार करें और चाचा की एनसीपी की विरासत को हमेशा के लिए त्याग दें और चाचा पवार अपनी राजनीतिक विरासत अपनी बेटी को सौंप दें. या फिर एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता बनकर पार्टी का काम करें. दूसरे विकल्प की संभावना बहुत कम है. इसलिए महाराष्ट्र में छिड़े इस महाभारत में निश्चित रूप से अजीत दादा पवार जल्द ही नई इबारत लिखेंगे. हालात जैसे भी बनेंगे, अजीत का इस्तीफा मंजूर करने की सिफारिश करके शरद पवार ने साफ कर दिया है कि अब अजीत का राजनीतिक रसूख कम करने के लिए वे कोई मौका नहीं चूकेंगे. जहां तक परिवार की बात है तो परिवार के ही सकाल अखबार का समर्थन भी इस बार अजीत दादा पवार को मिलने की चाचा पवार को मिला हुआ है. इसलिए न सिर्फ जंग के राजनीतिक मैदान में शरद पवार भतीजे पर भारी पड़ते दिख रहे हैं बल्कि परिवार के फ्रंट पर भी इस बार समर्थन बड़े पवार के साथ है.

कश्मीर घाटी में पंच प्रपंच


कश्मीर घाटी में पंच प्रपंच

(वीरेंद्र सिंह चौहान)

नई दिल्ली (साई)। कश्मीर घाटी में जमीनी स्थिति में सुधार के राज्य सरकार चाहे जितने दावे करे, हालात आज भी चिंताजनक बने हुए हैं। सुरक्षा बल और आम आदमी तो हमेशा से ही पाक-पोषित दहशतगर्दों के निशाने पर रहे हैं, मगर अब उनकी संगीनों के निशाने पर राज्य का ग्राम-स्वराज है। करीब तीस बरस बाद आधा-अधूरा जैसा भी ग्राम-स्वराज ग्राम पंचायतों के माध्यम से प्रदेश में बहाल हुआ था, चरमपंथियों को वह कतई रास नहीं आ रहा। पिछले एक पखवाड़े में एक सरपंच और एक उप-सरपंच की हत्या कर दी गई। बीते करीब एक वर्ष के दौरान दस पंच-सरपंचों की हत्या हो चुकी है। एक साल के भीतर अब तक लगभग सात सौ से अधिक सरपंच अपनी प्राणरक्षा के लिए त्यागपत्र दे चुके हैं।
23 सितंबर की शाम हुई उप-सरपंच की हत्या के बाद ही सौ से अधिक नए इस्तीफे हुए हैं। आतंक और भय का आलम यह है कि कश्मीर के अखबारों में आए दिए विज्ञापन देकर पंच-सरपंच आतंकियों, जनता और सरकार को बता रहे हैं कि वे अपने पद छोड़ चुके हैं।
उल्लेखनीय और चिंताजनक बात यह है कि आतंकियों ने पंच-सरपंचों के खिलाफ यह हिंसक अभियान अचानक नहीं छेड़ा। दहशत के कारोबारियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वे बाकायदा पोस्टर लगाकर और चिट्ठियां भेजकर पहले जनप्रतिनिधियों को धमकी देते हैं और फिर अपनी अमानवीय करतूतों को अंजाम देते हैं। इसके विपरीत सरकारी अमला न जाने किस व्यामोह, मजबूरी या साजिश में शामिल है कि उसे न धमकियां जगा पाती हैं और न जनप्रतिनिधियों की हत्याएं।
याद रहे कि पंचायत चुनावों को उमर अब्दुल्ला सरकार अपनी बड़ी उपलब्धियों में गिनवाती रही है। प्रथम दृष्टया यह उपलब्धि थी भी। पहली बार लगभग बयासी फीसदी मतदाता चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने निकले थे। आतंकियों ने उस समय  भी धमकियां दी थीं। मगर लोगों ने प्रजातंत्र और भारतीय  संविधान में विश्वास जताते हुए उन धमकियों को नकार दिया था। लोगों ने एक प्रकार से अलगाववादियों को वोट की चोट से यह जता दिया था कि अब उनका सामान समेटने का समय आ गया है।
स्वाभाविक रूप से देश-दुनिया के सम्मुख उमर सरकार ने अपनी इस कवायद को खूब भुनाया भी था। मगर इसके बाद ऐसा लगा मानों उमर और उनकी टीम अपने इन पोस्टर-ब्वायज को भूल ही गई। पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए संविधान का 73 वां व 74 वां संशोधन लागू करने के लिए इस बीच कुछ नहीं किया गया। पंचायतों को मजबूत करना तो दूर आतंकियों की धमकियों को धता बताकर चुनावी दंगल में डटे रहे निर्वाचित प्रतिनिधियों की सुरक्षा के बारे में भी विचार नहीं किया। फिर जब सरकार के इन पोस्टर-ब्वॉयज को सरेआम पोस्टरों व खतों के माध्यम से धमकियां मिलनी शुरू हई तो भी उमर एंड कंपनी ने मामले की गंभीरता को समझा नहीं या फिर समझते हुए भी किसी रणनीतिक के तहत नजरंदाज कर दिया।
कायदे से इस धमकाने वाली पोस्टरबाजी के बाद राज्य के सुरक्षा अमले को चौकस हो जाना चाहिए था। मगर लगता ऐसा है कि घाटी के आतंकमुक्त होने के भ्रम में राज्य सरकार भूल गई कि पोस्टरों में दी गई धमकी हकीकत में भी तब्दील हो सकती है। पोस्टरबाजों तक पंहुच कर उन्हें नाथने के लिए कोई गंभीर प्रयास हुए होते तो संभवतः हत्याओं का यह सिलसिला प्रारंभ नहीं होता। ऐसा भी नहीं है कि सरकार के पास केवल पोस्टरबाजों की धमकियों के रूप में ही चेतावनी मौजूद थी।  निर्वाचित पंच-सरपंचों के राज्य स्तरीय संगठन की ओर से भी लगातार मांग की जा रही थी कि धमकियों के दृष्टिगत निर्वाचित प्रतिनिधियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। मगर उमर प्रशासन इस मांग की अनदेखी करता रहा। इस अनदेखी को आपराधिक अनदेखी भी करार दिया जा सकता है चूंकि नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है और निर्वाचित प्रतिनिधियों की सुरक्षा पर मौजूद प्रत्यक्ष खतरे को तो और अधिक गंभीरता से लिया जाना चाहिए था।
मगर सब जानते हैं कि जब घाटी में पंच-सरपंचों के सिरों पर संगीनों का साया गहरा जा रहा था, उमर अब्दुल्ला ने इन इलाकों से जेहादियों को निर्मूल करने के लिए सेना की मदद लेने के बजाय घाटी में सेना की मौजूदगी को घटाने की रट लगाए रखी। अफस्पा हटाने और फौज की मौजूदगी घटाने की तोतारटंत उनके लिए किसी सनक से कम नहीं रह गई थी। इसी बीच पंच-सरपंचों के संगठन ने सब निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए सुरक्षा मांगी तो वह संभवतः राज्य सरकार के इस प्रचार अभियान की भेंट चढ़ गई कि अब घाटी में सब कुछ सुरक्षित  और सामान्य है।
अब सवाल यह है कि जो चुनौती मंुह बाए सामने खड़ी है, उसमें क्या किया जाए। दुर्भाग्यवश राज्य सरकार ग्राम-स्वराज पर आतंकियों के इस हल्ला बोल को लेकर अब भी गोलमोल रवैया अख्तियार किए हुए है। तैंतीस हजार प्रतिनिधियों को चौबीसों घंटे की सुरक्षा के लिए कम से कम दो सुरक्षा गार्ड प्रति व्यक्ति मुहैया कराना उसे बहुत खर्चीला काम नजर आता है। इसलिए सरकार के ग्राम विकास मंत्री को यह कहते सुना गया कि जो प्रतिनिधि गंभीर खतरा महसूस कर रहे हैं उनके आवेदन पर कुछ लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने पर विचार किया जाएगा। ग्रामीणों को हथियार मुहैया करवाकर आत्म-रक्षा का विकल्प देने की चर्चा भी कहीं सुनाई नहीं दे रही। अभिप्राय यह कि बाकी लोगों के पास दो ही विकल्प हैं। पहला यह कि वे लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के
फरमानों के सामने नतमस्तक होकर अपने इस्तीफे सरकार को भेज दें। और दूसरा यह कि वे चौबीसों घंटे दहशत के साए में जीने को अपनी नियति माने लें। पाकिस्तान और उसके देसी पिट्ठुओं को घाटी में जमीन तक प्रजातंत्र की बहाली हजम न हो पाना कोई विचित्र बात नहीं हैं। उनके पेट में उठने वाले मरोड़ की परिणति खूनी खेल में होगी, इसका अनुमान लगाना भी कोई कठिन काम नहीं था। सुरक्षा बल और गुप्तचर एजेंसियां भी निरंतर इस आशय की सूचनाएं राज्य और केंद्र को बीते चंद महीनों के दौरान देते ही रहे। लगातार यह आवाज सत्ता के गलियारों में गूंजती रही है कि भारतीय सेना ने जिन आतंकी ताकतों की कमर तोड़ने में कामयाबी हासिल की है, वे फिर से सिर उठाने की फिराक में हैं। घाटी के नवयुवकों की आतंकी संगठनों में भर्ती के नए सिरे से प्रयास हो रहे हैं, यह तो राज्य की पुलिस भी पता था। ऐसे में मुख्यमंत्री और उनकी सलाहकार मंडली ने कहीं न कहीं ढ़िलाई बरती है, यह बात साफ है। न तो उन्होंने बंदूकों का जवाब बंदूकों से देने के लिए सेना पर भरोसा जताया और न ही जमीन पर दहशतगर्दों की मुहिम का कोई राजनीतिक प्रत्युत्तर देने के लिए अपने पार्टी संगठन को सक्रिय किया।
घाटी में जब कभी आतंकी सैलानियों को निशाना बनाने की कोशिश करते हैं तो कारोबार पर पड़ने वाले असर को देखते हुए घाटी के राजनीतिक व गैर-राजनीतिक संगठन एक सुर में खिलाफत पर उतर आते हैं। इसका सीधा प्रभाव आतंकियों पर पड़ता है। राज्य में पंचायती राज की बहाली के पक्ष में ग्रामीण अंचल में ऐसा ही मजबूत माहौल बनाया जा सकता था। यह काम सत्ताधारी और प्रतिपक्षी मिलकर करते तो कहीं अधिक प्रभावी होता। आज भी इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं तो सुपरिणाम आने तय  हैं।

कोलेस्ट्रॉल को कम करती है हल्दी


हर्बल खजाना ----------------- 23

कोलेस्ट्रॉल को कम करती है हल्दी

(डॉ दीपक आचार्य)

अहमदाबाद (साई)। हम सभी हल्दी के बहुत से गुणों से चिरपरिचित है और रोजमर्रा की जिंदगी में इसका इस्तेमाल न सिर्फ मसाले के तौर पर करते है बल्कि हल्दी आज भी पारंपरिक नुस्खों में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान लिये है। हल्दी का वानस्पतिक नाम करकुमा लोन्गा है।
हल्दी में उड़नशील तेल, प्रोटीन,  खनिज पदार्थ, कारबोहाईड्रेट आदि के कुर्कुमिन नामक एक महत्वपूर्ण रसायन के अलावा विटामिन। भी पाए जाता है। हल्दी मोटापा घटाने में सहायक होती है। हल्दी में मौजूद कुर्कुमिन शरीर में जल्दी घुल जाता है। यह शरीर में वसा वाले ऊतकों के निर्माण को रोकता है।
पारंपरिक हर्बल जानकारों की मानी जाए तो यह शरीर के किसी भी अंग में होने वाले दर्द को आसानी से कम कर देती है। यदि दर्द जोड़ों का हो तो हल्दी चूर्ण का पेस्ट बनाकर लेप करना चाहिए। हड्डी टूट जाने, मोच आ जाने या भीतरी चोट के दर्द से निजात पाने के लिए गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीना फायदेमंद है।
आधुनिक शोध से पता चलता है कि हल्दी एल डी एल कोलेस्ट्रॉल को कम करती है जिससे हृदय संबंधी रोग होने का खतरा कम हो सकता है। हल्दी त्वचा की रंगत बनाने में मदद करती है तथा चेहरे की झांइयां दूर करने के लिए हल्दी पाउडर में खीरे या नीबू का रस मिलाकर 15 मिनट तक चेहरे पर लगाया जाए फिर साफ पानी से धो लिया जाए तो बडी आसानी से फ़र्क महसूस किया जा सकता है।
आदिवासी मानते है कि रोज रात में कच्ची हल्दी का जूस पिया जाए तो यह महिलाओं मे आस्टियोपोरोसिस के खतरों को कम करता है। पातालकोट के हर्बल जानकारों की मानी जाए तो पेट में कीड़े होने पर १ चम्मच हल्दी चूर्ण रोज सुबह खाली पेट एक सप्ताह तक ताजे पानी के साथ लेने से कीड़े खत्म हो सकते हैं।
यदि मुंह में छाले हो जाएं तो गुनगुने पानी में हल्दी पाउडर मिलाकर कुल्ला करें या हलका गर्म हल्दी पाउडर छालों पर लगाएं, इससे मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं। डाँग- गुजरात के आदिवासियों के अनुसार हल्दी को सेंक कर रात में मुँह में दबाकर सोया जाए तो खाँसी में आराम के साथ दंत रोगों मे भी फ़ायदा होता है। (साई फीचर्स)

(लेखक हर्बल मामलों के जाने माने विशेषज्ञ हैं)

आईडिया के पालतू गुण्डों ने चमकाया उपभोक्ता को


एक आईडिया जो बदल दे आपकी दुनिया . . .  23

आईडिया के पालतू गुण्डों ने चमकाया उपभोक्ता को

अब मैं छपवाउं कि आप फर्जी आईडी देते हैं!

आईडिया के अधिकारी ने फोन पर चमकाया उपभोक्ता को

(नन्द किशोर)

भोपाल (साई) आदित्य बिरला के स्वामित्व वाली आईडिया सेल्यूलर ने अब गुण्डे पाल लिए हैं। ये गुण्डे सरेआम उपभोक्ताओं को धौंस दे रहे हैं। एक भुक्तभोगी उपभोक्ता के मुताबिक आईडिया के एक एएसएम ने उसे फोन पर तबियत से धमकाया। यह फोन उपभोक्ता के बीएसएनएल फोन पर आईडिया के फोन से आया था। एक नहीं चार पांच मर्तबा फोन कर उस आईडिया के गुण्डे ने उपभोक्ता को चमकाया।
उपभोक्ता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि उसने आईडिया के नेट सेटर लिया था जो एक दिन चलकर ही बंद हो गया। बाद में वह लगातार दो महीनों से अपनी सिम, रिचार्ज और नेट सेटर के पैसे वापस लेने दर दर भटक रहा है। उस उपभोक्ता ने कहा कि उसे उस जिले के टीम लीडर का फोन आया और उसने उपभोक्ता से शांत रहने को कहा।
इसके उपरांत केंद्र में एक कद्दावर मंत्री के संसदीय क्षेत्र के मुख्यालय में पदस्थ आईडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उस उपभोक्ता को मोबाईल करके कहा कि उसके द्वारा दी गई आईडी फर्जी है। इसलिए उसका कनेक्शन बंद कर दिया गया है। जब उस उपभोक्ता ने कहा कि उसकी आईडी तो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई है। हो सकता है उसकी वैधता समाप्त हो गई हो, किन्तु उसके साथ दिए गए भोपाल के अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के हस्ताक्षरों से युक्त चालक अनुज्ञा की वैधता तो 2012 तक है।
इस पर एक बार फिर उक्त अधिकारी ने उपभोक्ता को चमकाया कि अब अखबारों से वे छपवाएं की फर्जी आईडी के जरिए मोबाईल कनेक्शन लेने का प्रयास कर रहा है वह उपभोक्ता। उपभोक्ता बुरी तरह चकरा गया कि उसके द्वारा दिए गए वैध परिचय पत्रों की छाया प्रति को आखिर अवैध कैसे माना जा सकता है। हो सकता है कि केंद्रीय मंत्री के क्षेत्र में पदस्थ रहने के कारण आईडिया के इन कारिंदों के पास इतना साहस आ गया हो कि वे उपभोक्ताओं के साथ गुण्डागर्दी पर उतारू हो गए हों।

(क्रमशः जारी)

मुहूर्त बोध में भद्रा विचार


मुहूर्त बोध में भद्रा विचार

(पंडित दयानन्द शास्त्री)

नई दिल्ली (साई)। मुहूर्त निकालने में वार, आदि के अतिरिक्त करण का अपना महत्व है। विष्टि नामक करण का ही दूसरा नाम भद्रा है जो सब प्रकार के शुभ कार्यों में त्याज्य मानी गयी है। लेकिन कुछ स्थितियों में भद्रा शुभ भी होती है लेकिन कब और कैसे, जानिए इस लेख से। पंचांग के पांच अंगों में- तिथि, बार, नक्षत्र, योग एवं करण के द्वारा अनेकानेक शुभाशुभ मुहूर्तों का निर्धारण किया जाता है। जिन-जिन तिथियों में जिस स्थिति में श्विष्टि करणश् रहता है, उसे भद्राकाल कहा जाता है। मुहूर्त विचार में भद्रा को अशुभ योग माना गया है, जिसमें सभी शुभ कार्यों को संपादित करना पूर्णतया वर्जित है। भद्रा पंचांग के पांच अंगों में से एक अंग-श्करणश् पर आधारित है यह एक अशुभ योग है। भद्रा (विष्टि करण) में अग्नि लगाना, किसी को दण्ड देना इत्यादि समस्त दुष्ट कर्म तो किये जा सकते हैं किंतु किसी भी मांगलिक कार्य के लिए भद्रा सर्वथा त्याज्य है। भद्रा के समय यदि चंद्र 4, 5, 11, 12 राशियों में रहता है तो भद्रा मृत्यु लोक में मानी जाती है। यदि चंद्र 1, 2, 3, 8 राशियों में हो तो भद्रा स्वर्ग लोक में और 6, 7, 9, 10 राशि में हो तो भद्रा पाताल लोक में मानी जाती है। यदि भद्रा मृत्यु लोक में हो अर्थात् भद्रा के समय चंद्र यदि कर्क, सिंह, कुंभ तथा मीन राशियों में गोचर करे तो यह काल विशेष अशुभ माना जाता है। एक पौराणिक कथा के अनुसार श्भद्राश् भगवान सूर्य नारायण की कन्या है। यह भगवान सूर्य की पत्नी छाया से उत्पन्न है तथा शनि देव की सगी बहन है। वह काले वर्ण, लंबे केश तथा बड़े-बड़े दांतों वाली तथा भयंकर रूप वाली कन्या है। जन्म लेते ही भद्रा यज्ञों में विघ्न, बाधा पहुंचाने लगी और उत्सवों तथा मंगल-यात्रा आदि में उपद्रव करने लगी तथा संपूर्ण जगत् को पीड़ा पहुंचाने लगी। उसके उच्छं्रखल स्वभाव को देख सूर्य देव को उसके विवाह के बारे में चिंता होने लगी और वे सोचने लगे कि इस स्वेच्छा चारिणी, दुष्टा, कुरुपा कन्या का विवाह किसके साथ किया जाय। सूर्य देव ने जिस-जिस देवता, असुर, किन्नर आदि से भद्रा के विवाह का प्रस्ताव रखा, सभी ने उनके प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया। यहां तक कि भद्रा ने सूर्य देव द्वारा बनवाये गये अपने विवाह मण्डप, तोरण आदि सब को उखाड़कर फेंक दिया तथा सभी लोगों को और भी अधिक कष्ट देने लगी। उसी समय प्रजा के दुःख को देखकर ब्रह्मा जी सूर्य देव के पास आये। सूर्य नारायण से अपनी कन्या को सन्मार्ग पर लाने के लिए ब्रह्मा जी से उचित परामर्श देने को कहा। तब ब्रह्मा जी ने विष्टि को बुलाकर कहा- श्भद्रे, बव, बालव, कौलव आदि करणों के अंत में तुम निवास करो और जो व्यक्ति यात्रा, गृह प्रवेश तथा अन्य मांगलिक कार्य तुम्हारे समय में करे, उन्हीं में तुम विघ्न करो, जो तुम्हारा आदर न करे, उनका कार्य तुम ध्वस्त कर देना।श् इस प्रकार विष्टि को उपदेश देकर ब्रह्मा जी अपने धाम को चले गये। इधर विष्टि भी देवता, दैत्य तथा मनुष्य सब प्राणियों को कष्ट देती हुई घूमने लगी। इस प्रकार भद्रा की उत्पत्ति हुई। वह अति दुष्ट प्रकृति की है इसलिए मांगलिक कार्यों में उसका अवश्य ही त्याग करना चाहिए। भद्रा मुख और पूंछ- भद्रा पांच घड़ी मुख में, दो घड़ी (भद्रावास) कण्ठ में, ग्यारह घड़ी हृदय में, चार घड़ी पुच्छ में स्थित रहती है। जब भद्रा मुख में रहती है तो कार्य का नाश होता है, कण्ठ में धन का नाश, हृदय में प्राण का नाश, नाभि में कलह, कटि में अर्थनाश किंतु पुच्छ में निश्चित रूप से विजय एवं कार्य सिद्धि होती है। विष्टि करण को चार भागों में विभाजित करके भद्रा मुख और पूंछ इस प्रकार ज्ञात किया जा सकता है- शुक्ल पक्ष की चतुर्थी, अष्टमी, एकादशी एवं पूर्णिमा तथा कृष्ण पक्ष की- चतुर्दशी, दशमी, एकादशी एवं सप्तमी तिथियों को क्रमशः विष्टि करण के प्रथम भाग की पांच घटियां (2 घंटे तक), द्वितीय भाग की 5 घटी, तृतीय भाग की प्रथम पांच घटी तथा विष्टि करण के चतुर्थ भाग की प्रथम पांच घटियों तक भद्रा का वास मुख में रहता है। इसी प्रकार शुक्ल पक्ष की चतुर्थी, अष्टमी एकादशी एवं पूर्णिमा तथा कृष्ण पक्ष में चतुर्दशी, दशमी, सप्तमी एवं एकादशी को क्रमशः विष्टि करण के चतुर्थ भाग की अंतिम तीन घड़ियों में, विष्टि करण के प्रथम भाग की अंतिम तीन घड़ियों में, विष्टि करण के द्वितीय भाग की अंतिम तीन घड़ियों में तथा विष्टि करण के तृतीय भाग की अंतिम तीन घटियों में अर्थात् 1 घंटा 12 मिनट तक भद्रा का वास पुच्छ में रहता है। भद्रा के बारह नाम हैं जो इस प्रकार हैं- धन्या दधिमुखी भद्रा महामारी खरानना कालरात्रि महारुद्रा विष्टि कुलपुत्रिका भैरवी महाकाली असुर क्षय करी। जो व्यक्ति इन बारह नामों का प्रातः स्मरण करता है उसे किसी भी व्याधि का भय नहीं होता और उसके सभी ग्रह अनुकूल हो जाते हैं। उसके कार्यों में कोई विघ्न नहीं होता। युद्ध तथा राजकुल में वह विजय प्राप्त करता है, जो विधि पूर्वक विष्टि का पूजन करता है, निःसंदेह उसके सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं। भद्रा के व्रत की विधि रू जिस दिन भद्रा हो, उस दिन उपवास करना चाहिए। यदि रात्रि के समय भद्रा हो तो दो दिन तक उपवास करना चाहिए। (एक भुक्त) व्रत करें तो अधिक उपयुक्त होगा। स्त्री अथवा पुरुष व्रत करें तो अधिक उपयुक्त होगा। स्त्री अथवा पुरुष व्रत के दिन सर्वाेषधि युक्त जल से स्नान करें अथवा नदी पर जाकर विधि पूर्वक स्नान करें। देवता तथा पितरों का तर्पण एवं पूजन कर कुशा की भद्रा की मूर्ति बनायें और गंध, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य आदि से उसकी पूजा करें। भद्रा के बारह नामों से 108 बार हवन करने के बाद ब्राह्मण को भोजन कराकर स्वयं भी तिल मिश्रित भोजन ग्रहण करें। फिर पूजन के अंत में इस प्रकार प्रार्थना करनी चाहिए। श्श्छाया सूर्यसुते देवि विष्टिरिष्टार्थ दायिनी। पूजितासि यथाशक्त्या भद्रे भद्रप्रदा भवघ् (उत्तर प. 117/39) इस प्रकार सत्रह भद्रा-व्रत कर अंत में उद्यापन करें। लोहे की पीठ पर भद्रा की मूर्ति स्थापित कर, काला वस्त्र अर्पित कर गन्ध, पुष्प आदि से पूजन कर प्रार्थना करें। लोहा, बैल, तिल, बछड़ा सहित काली गाय, काला कंबल और यथाशक्ति दक्षिणा के साथ वह मूर्ति ब्राह्मण को दान कर दें अथवा विसर्जन कर दें। इस प्रकार जो भी व्यक्ति भद्रा व्रत एवं तदंतर विधि पूर्वक व्रतोद्यापन करता है उसके किसी भी कार्य में विघ्न नहीं पड़ता तथा उसे प्रेत, ग्रह, भूत, पिशाच, डाकिनी, शाकिनी, यक्ष, गंधर्व, राक्षस आदि किसी प्रकार का कष्ट नहीं देते। उसका अपने प्रिय से वियोग नहीं होता और अंत में उसे सूर्य लोक की प्राप्ति होती है। (साई फीचर्स)