सोमवार, 19 दिसंबर 2011

भिखारी मुक्त कराए छग प्रशासन ने


भिखारी मुक्त कराए छग प्रशासन ने



रायपुर (साई)। कर्नाटक के बेंगलुरू में छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान और आंध्रप्रदेश के दो सौ नब्बे से अधिक गरीब परिवारों के ऐसे बच्चों को छुड़ा लिया गया है, जिनसे एक गिरोह द्वारा नशीली वस्तुएं खिलाकर भीख मांगने का काम कराया जा रहा था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बंेगलुरू पुलिस ने कुछ समाजसेवी संगठनों की मदद से इन बच्चों को उस गिरोह के चंगुल से छुड़ाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले की सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़ से महिला और बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग के सचिव सुब्रत साहू के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल इन बच्चों की मदद के लिए बंेगलुरू गया है। यह दल कर्नाटक सरकार के अधिकारियों से मिलकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। डॉक्टर रमन सिंह ने कहा है कि इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: