सोमवार, 19 दिसंबर 2011

उत्तर भारत में हाड़ गलाने वाली ठण्ड का कहर


उत्तर भारत में हाड़ गलाने वाली ठण्ड का कहर

तापमान में आई जबर्दस्त गिरावट



(शरद खरे)

नई दिल्ली (साई)। सर्दी के मौसम में दिसंबर का दूसरा पखवाड़ा लोगों पर भारी पड़ रहा है। पूर्वोत्तर की पहाड़ियों ने श्वेत धवल बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बर्फीली हवाओं के चलते लोगों का जीना दुश्वार हुआ जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली सहित समूचे पूर्वोत्तर राज्यों में बर्फीली हवाओं और बर्फ का कहर जारी है।

देश के उत्तरी भाग कड़ाके की शीतलहर की चपेट में हैं। साईके देहरादूर ब्यूरो के अनुसार उत्तराखंड मे घने कोहरे के कारण बारह लोगों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि राज्य के पर्वतीय इलाकों में रात के तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट से मुसीबते बढ़ गई हैं।

उधर जम्मू ब्यूरो ने बताया कि ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा घरों को लौट रहे बारह श्रद्धालुओं के लिए उस वक्त कहर बनकर बरपा जब उनका वाहन रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। प्रशासन ने घने कोहरे को देखते हुए सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी वाहनों के आवागमन पर रात में रोक लगा दी है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में राज्य के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। सरकारी सूत्रों ने साईको बताया कि उत्तर प्रदेश में पिछले २४ घंटों के दौरान कड़ाके की सर्दी ने छह और लोगों की जान ले ली है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य में ठंड से मरने वालों की संख्या बढ़कर २६ हो गई है।  सूत्रों ने बताया कि ठंड के कारण प्रतापगढ़, देवरिया, बाराबंकी, बलिया, बस्ती और लखनऊ में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

कश्मीर घाटी में गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से सात दशमलव चार डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के कारण कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित हुई है। अगले कुछ दिनों में शीतलहर और बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। इधर, राजधानी में भी शीत लहर चल रही है, जिसके कारण कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। आज न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। हमारे संवाददाता ने बताया है कि दिल्ली में लगभग ७० रेलगाड़ियां देर से आ और जा रहीं हैं।

उघम सिंह नगर में जिला प्रशासन ने कोहरे से हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी वाहनों के आवागमन में रात में रोक लगा दी है। उधर पर्वतीय क्षेत्रों में रात में हो रही कड़ाके की ठंड से मुश्किले बढ़ गई हैं। वहां फसलों पर पाले का असर पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में उंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है।

हड्डियों को कपा देने वाली हवा के कारण अब अलाव की आग भी लोगों को राहत नहीं दे पा रही है। रातें उन गरीबों और साधनहीन लोगों के लिए भारी पड़ रही हैं, जो रेलवे प्लेटफार्मों, बंद दुकानों की छतों और ऐसी ही दूसरी जगहों पर शरण लेने को मजबूर हैं। साईके लखनऊ ब्यूरो के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुछ पूर्वी जिलों में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा ८ तक स्कूल आगामी बुधवार तक के लिए बंद कर दिये हैं। घने कोहरे के कारण  रेल, सड़क और हवाई यातायात पिछले चार दिनों से प्रभावित है। मौसम विभाग ने अगले एक दो दिनों में शीतलहर और कोहरे की स्थिति बने रहने और प्रदेश के कुछ हिस्सों में और ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

जयपुर स्थित साईब्यूरो ने बताया कि राजस्थान में चुरू एक दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर पंजाब और हरियाणा में भी कडाके की ठंड पड़ रही है। जालंधर के पास आमदपुर आज भी मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा शहर रहा, यहां पारा लुढ़ककर १ दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला और अमृतसर में भी ठंड ने जोर पकड़ा है, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान ५ डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। परन्तु सुबह व शाम की ठंड लोगों को अंदर रहने पर मजबूर करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में कुछ स्थानों पर कोहरे के साथ सुबह व शाम के समय धुंध भी पड़ सकती है।

दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने से इनकी कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है वहीं घने कोहरे से रेल, सड़क और वायुयातायात प्रभावित हुआ है। कई उड़ानें और बड़ी संख्या में रेले देरी से चल रही हैं। घने कोहरे की वजह से शाम को दिल्ली में सड़कों पर यातायात रेंगते हुए दिखाई दिया और वाहन चालक अपने-अपने वाहनों की हैडलाइट जलाए नजर आए। यात्रियों के लिए एक बुरी खबर यह है कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में धुंध की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अनेक स्थानों पर घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात में बाधा पड़ी है। गौरखपुर में भीषण ठंड को देखते हुए ज्यादातर जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। शासन ने गरीबों को कम्बल बांटने के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक यही स्थिती बने रहने की संभावना व्यक्त की है।

दिल्ली में भी इस मौसम की सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। घने कोहरे ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। भोपाल का भी कमोबेश यही आलम है। घने कोहरे के चलते सोमवार सुबह सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम देखी जा रही है। वहीं कल वाहन चालक शाम से ही हेड लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आए। कोहरे से वायु और रेलयाता पर भी बुरी तरह असर पड़ा है। कई अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में जहां आज देरी हुई। वहीं ७० से अधिक रेल गाड़ियां देरी से चल रहीं है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड बने रहने की संभावना जतायी है। उत्तराखंड में भी कड़ाके की ठंड के कारण पहाड़ी इलाकों में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: