सोमवार, 19 दिसंबर 2011

मछली उत्पादन होगा तीन गुना: सुशील कुमार


मछली उत्पादन होगा तीन गुना: सुशील कुमार

दरभंगा (साई)। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि अगले पांच वर्षों में राज्य में मछली का उत्पादन तीन गुणा कर दिया जायेगा। साथ ही, मछुआरों की स्थिति बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जायेंगे। उपमुख्यमंत्री ने दरभंगा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित निषाद महापंचायत को संबो धित करते हुए कहा कि सरकार मछुआरों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं।

उपमुख्यंत्री ने कहा कि मछुआरों के लिए गृह निर्माण का काम तेजी से कराया जायेगा। महापंचायत को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी.पीठाकुर, पशु और मत्स्य संसाधन मंत्री गिरीराज सिंह, सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने भी संबो धित किया।

उधर, दरभंगा में ही मत्स्य निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला-सह-मत्स्य फसल बीमा योजना का उद्घाटन करते हुए पशु और मत्स्य संसाधन मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि राज्य के सभी मछुआरों को बीमाश्री से आच्छादित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो समिति ढ़ाई टन प्रति हेक्टेयर मछली उत्पादन करेगी उसका राजस्व माफ कर दिया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: