सोमवार, 19 दिसंबर 2011

नदी में वाहन गिरने से बारह मरे


नदी में वाहन गिरने से बारह मरे
उधमसिंहनगर (साई)। ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में कल देर रात एक वाहन के नदी मंे गिर जाने से बारह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि अठारह अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां चार की हालत गम्भीर बताई जाती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन घने कोहरे के कारण रेलिंग तोड़कर नाहल नदी में गिर गया। मरने वालों में छह महिलाएं, पांच पुरुष व एक बच्चा शामिल है। हादसे के षिकार ये लोग रामपुर और बरेली के बताये जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: