मंगलवार, 17 अप्रैल 2012

जलवायू परिवर्तन पर वैज्ञानिक चिंतित


जलवायू परिवर्तन पर वैज्ञानिक चिंतित

(दिशा कुमारी)

रूड़की (साई)। भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान रुड़की में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित कार्यशला में वैज्ञानिकों ने प्रदूषण के कारण हो रहे जलवायु परिवर्तन पर चिन्ता व्यक्त की। कार्यशाला में इस संबंध में उपाय करने की आवश्कयता पर बल दिया गया। राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के निदेषक डा. आरडी सिंह ने इस कार्यशाला में बोलते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण देश के अड़सठ प्रतिषत भू-भाग पर बारिश की कमी देखी गई है।
वहीं, दूसरी तरफ बर्फबारी का क्षेत्रफल भी लगातार घटता जा रहा है। कार्यशाला में उपस्थित वैज्ञानिकों ने ग्लोबल वॉर्मिंग पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि सड़कों पर दौड़ रहे अनगिनत वाहनों से निकलता हुआ धुंआ, फ्रिज और ए.सी. जैसे उपकरण के कारण जलवायु परिवर्तन हो रहा है, जिसका परिणाम भारत पर पड़ रहा है। कार्यषाला में देश के विभिन्न क्षेत्रांे से आए वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने भाग लिया।

1 टिप्पणी:

Unknown ने कहा…

आपने कभी जलवायू विज्ञान पर चर्चा तक नहीँ की! जागरुकता के लिए कभी हमेँ सँदेश दिया है?