मंगलवार, 17 अप्रैल 2012

राजस्थान हो ए श्रेणी में शामिल: गहलोत

राजस्थान हो ए श्रेणी में शामिल: गहलोत

(आयशा)

जयपुर (साई)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार से राजस्थान को अन्य राज्यों की तरह पुलिस आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत ए श्रेणी में शामिल करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने केन्द्र से 100 प्रतिशत वित्तीय मदद उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री गहलोत दिल्ली में प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक सुरक्षा पर आयोजित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान श्री गहलोत ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पुलिस आधुनिकीकरण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को प्रतिवर्ष 40 से 50 करोड़ रूपए तक की राशि केन्द्रीय अंशदान के रूप में दी जा रही है।
उन्होंने राज्य के क्षेत्रफल, भौगोलिक परिस्थितियों और पुलिस नफरी को देखते हुए केन्द्रीय अंशदान को 100 करोड़ रूपए तक बढ़ाये जाने मांग की और कहा कि ये राशि वित्त वर्ष के शुरू में ही उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: