सोमवार, 2 जनवरी 2012

राजस्थान में होगा प्रवासी भारतीय दिवस


राजस्थान में होगा प्रवासी भारतीय दिवस

(सोनाली मजूमदार)

जयपुर (साई)। प्रवासी भारतीय दिवस इस वर्ष राजस्थान में आयोजित किया जा रहा है। सात जनवरी से जयपुर में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री अषोक गहलोत ने कल इससे संबंधित सभी तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि मेहमानवाजी की जो परंपरा राजस्थान की रही है, उसी के अनुरूप प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारिया की जा रही है। श्री गहलोत ने कहा कि नए वर्ष की शुरूआत में प्रदेष में हो रहे इतने बड़े आयोजन में आमजन के सहयोग से कामयाबी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विष्वास जताया कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आए प्रवासी भारतीय राजस्थान के संस्कृति और संस्कारों से प्रभावित जरूर होंगे।

तेईसवां सड़क सुरक्षा सप्ताह आरंभ


तेईसवां सड़क सुरक्षा सप्ताह आरंभ

(जयश्री)

पोर्ट ब्लेयर (साई)। द्वीपसमूह में तेइसवां सड़क सुरक्षा सप्ताह कल शुरू हुआ। सप्ताह के दौरान कई कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है। कल पोर्ट ब्लेयर के अग्निशमन मुख्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दो सौ पुलिस कर्मियों सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर  पर मुख्य अतिथि उप-पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था आनंद मोहन ने उपस्थिति को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने के कारणों पर प्रकाश डाला। दक्षिण अंडमान के पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागियों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।
रोग विज्ञानी डॉ0 वाजिद अली शाह ने उपस्थिति को रक्तदान और इसके उद्देश्यों के बारे में बताया। शिविर में मुख्य  अतिथि और पुलिस अधीक्षक दक्षिण अंडमान ने स्वयं रक्तदान में हिस्सा लिया। उनके अलावा यातायात और आर.बी.एन. के पुलिस कर्मियों तथा ऑटो और ट्रक चालकों सहित कुल बत्तीस लोगों ने रक्तदान किया।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान नेत्र जांच शिविर, व्याख्यान, खेल गतिविधियां और वाहन रैली जैसे अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।   इस बीच पुलिस प्रशासन से वाहन चालकों से अपील की है कि वे बिना हैलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं और अपने वाहनों में उपयुक्त नम्बर प्लेट लगाएं और रंगीन शीशों का इस्तेमाल न करें।
पुलिस ने आम जनता से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों मंे शामिल होने अनुरोध किया है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 

अवैध उत्खनन पर बरसे जोगी


अवैध उत्खनन पर बरसे जोगी

(श्रुति बलुआपुरी)

रायपुर (साई)। पूर्व मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ सहित गैर कांग्रेसी शासित राज्यों में अवैध रूप से खनिजों का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। श्री जोगी ने एक बयान जारी कर कहा कि इन प्रदेशों में नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से कोयला, लोहा जैसे बहुमूल्य खनिजों को सरकारी रायल्टी के नाम पर बेचा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में छत्तीसगढ़ में चालीस लाख टन से ज्यादा अवैध कोयला उत्खनन का मामला सामने आया है। श्री जोगी ने कहा कि इसी तरह अवैध उत्खनन का कारोबार चलता रहा तो कुछ वर्षों में प्रदेश में बहुमूल्य खनिजों का भंडार समाप्त
हो जायेगा। जिससे प्रदेश के सतत् विकास और राजस्व को बहुत अधिक क्षति होगी।  श्री जोगी ने कहा कि इस मामले की यदि सीबीआई जांच नहीं की जाती है तो प्रदेश कांग्रेस पार्टी इस संबंध में जनहित में उग्र आंदोलन करेगी। 

स्वास्थ्य सेवाएं उन्नत करने का प्रयास


स्वास्थ्य सेवाएं उन्नत करने का प्रयास

(अभय नायक)

शिमला (साई)। प्रदेश के सभी अस्पतालों को कम्प्यूटरीकृत किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और पहले चरण में 22 अस्पतालों को शीघ्र ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इस योजना के तहत अस्पतालों में आने वाले मरीज़ों की जानकारी भी ऑनलाइन होगी ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने में मदद मिल सके।
हर ऑनलाइन मरीज को एक विशेष पहचान नम्बर दिया जाएगा और उपचार प्रक्रिया के दौरान विभिन्न परीक्षणों के लिए उन्हें अलग से पर्ची बनाने की जरूरत नहीं रहेगी। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्री राजीव बिन्दल ने आज सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में 21 बिस्तरों वाले नए मेटरनिटी वॉर्ड के शुभारम्भ के पश्चात् दी। उन्होंने अस्पताल के नवनिर्मित दो स्पेशल वॉर्डों का भी उद्घाटन किया।

जहरीली शराब से मरने वाले 16 हुए


जहरीली शराब से मरने वाले 16 हुए

(टी.विश्वनाथन)

हैदराबाद (साई)। आंध्रप्रदेश में शनिवार को हुइ्र जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर १६ हो गयी है। कृष्णा जिले के संयुक्त जिलाधिकारी ने बताया कि ७ लोगों की मौत  शराब पीने के कुछ देर बाद ही हो गयी थी जबकि ९ लोग कल मारे गए।  २४ लोगों का इलाज चल रहा है। सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रूपये देने की घोषणा की है। कृष्णा जिले के पोराटा नगर के बंजारा समुदाय के लगभग ५० लोगों ने जहरीली शराब पी थी।

मणिपुर में गठबंधन के साथ उतरेगी भाजपा


मणिपुर में गठबंधन के साथ उतरेगी भाजपा

(ज्योत्सना बरूआ)

इम्फाल (साई)। मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी, मणिपुर पीपल्स पार्टी के साथ गठबंधन करेगी। यहां इस महीने की २८ तारीख को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा के प्रवक्ता और मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी मामलों के प्रभारी प्रकाश जावडेकर ने मणिपुर पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर निमाईचंद लुआंग के साथ इम्फाल में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बहुत से गैर कांग्रेसी दलों में सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की सहमति बन गई है।

सिक्किम की रेल परियोजना का काम जारी


सिक्किम की रेल परियोजना का काम जारी

(प्रीति कुमारी)

गंगटोक (साई)। सिक्किम में रांगपो को पश्चिम बंगाल के सेवोके के रास्ते देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली रेल परियोजना का काम युद्धस्तर पर जारी है। यह इस छोटे और सीमावर्ती राज्य की राजधानी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने की दिशा में पहला कदम होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ५३ किलोमीटर लम्बे रन पुल सेवक रेल मार्ग पर पांच स्टेशन होंगे। मल्ली, तिस्ताबाजार, गिलखोला, रियांग और सीमांत शहर रम्पू इसके मार्ग में होंगे। करीब १३ सौ ४० करोड़ लागत वाली इस परियोजना के अगले चार वर्षों में पूरा हो जाने की आशा है।
गंगतोक से करीब ३० किलोमीटर दूर पाकियोंग में राज्य का पहला हवाई अड्डा भी तैयार हो रहा है। इस हवाई अड्डे और प्रस्तावित रेल मार्ग के जरिए इस पहाड़ी राज्य को वैकल्पि राज्य मिल जाएंगे देश के अन्य भागों से जोड़ने के लिए। इसकी बहुत असरे से जरूरत महसूस की जा रही थी क्योंकि खासकर बरसात में राज्य को जोड़ने वाला एक मात्र रास्ता राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ चट्टानें खिसकने से अकसर बंद हो जाता है। प्रस्तावित रेल मार्ग से पहाड़ों से घिरे राज्य के अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

पाक की सेन्य सहायता रोकी अमरिका ने



(अंकिता बक्शी)

न्यूयार्क (साई)। अमरीका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली एक अरब दस करोड़ डालर की सैन्य सहायता के साठ प्रतिशत हिस्से पर रोक लगा दी है। यह कटौती छह सौ बासठ अरब डालर के रक्षा खर्च बिल के तहत की गई है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संदिग्ध आतंकवादियों को हिरासत में रखने और उन पर मुकदमा चलाने के प्रावधानों के बारे में गंभीर आपत्तियों के बावजूद इस बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
इसके अंतर्गत पाकिस्तान उग्रवाद विरोधी निधि की श्रेणी में पाकिस्तान को सैन्य सहायता पर रोक लगाने का प्रावधान है। पाकिस्तान को यह सहायता तब तक नहीं दी जाएगी जब तक कि विदेश और रक्षा मंत्री अमरीकी संसद को यह रिपोर्ट नहीं देंगे कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में, विशेषकर देशी बम बनाने की रोकथाम के लिए नीतियों के मामले में पाकिस्तान की प्रगति संतोषजनक है।
पाकिस्तान में देशी बम आमतौर से अवैध कारखानों में बनाए जाते हैं और अफगानिस्तान में अमरीकी सैनिकों पर हमलों में मुख्य रूप से इनका इस्तेमाल किया जाता है। विदेशी मामलों के जानकार ए एन राम का मानना है कि अमरीका और पाकिस्तान के संबंध बड़े नाजुक दौर में पहुंच गए हैं।

अमरिका के प्रतिबंध का विरोध करेगा ईरान


अमरिका के प्रतिबंध का विरोध करेगा ईरान

(साई ब्यूरो)

तेहरान (साई)। ईरान का केन्द्रीय बैंक नए अमरीकी प्रतिबंधों का पुरजोर विरोध करेगा। अहमदीनेजाद ने तेहरान में बैंक अधिकारियों की एक वार्षिक बैठक में कहा कि बैंक के पास ऐसे दबावों का सामना करने की क्षमता है। अमरीका की ओर से लगाए गए नए प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया में ईरान के राष्ट्रपति की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है कि आर्थिक क्षेत्र में फिलहाल कोई विशेष समस्या नहीं है।
अमरीका द्वारा ईरान के खिलाफ नये प्रतिबंधों के ऐलान के एक दिन बाद महमूद अहमदी निजाद ने कहा है कि ईरान दवाब के आगे नहीं झुकेगा। वहीं ईरान के चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख मोहम्मद नववांदिया ने अमरीकी कार्रवाई को गलत करार दिया और कहा कि ईरान से विकल्प ढूंढ लेगा।
अमरीका के नये प्रतिबंधों ईरान के सेंट्रल बैंक पर खासा असर पड़ेगा क्योंकि तेल के निर्यात से जुड़ा कारोबार इसी की देखरेख में होता है। अब ईरान के साथ व्यापार करने वाली विदेशी कम्पनियों को यह तैय करना होगा क्या वे ईरान के साथ व्यापार करें या फिर अमरीका क्योंकि वे दो में से एक साथ ही कारोबार कर सकते हैं। इसी से जुडे एक और घटनाक्रम में ईरान की मुद्रा रियाल की कीमत में रविवार को रिकॉर्ड गिरावट हुई।

जातीय दंगों में 66 मरे


जातीय दंगों में 66 मरे

(साई ब्यूरो)

लागोस (साई)। नाइजीरिया के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में दो जातीय गुटों के बीच झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर ६६ हो गई है। मृतकों में महिलाऐ और बच्चे भी शामिल हैं। नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने चार राज्यों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी है।
इबोनी राज्य के इजीलो और एज्जा में इन सामुदायिक झड़पों में मरने वालों की संख्या में इस बढ़ोत्तरी की वजह इजीलो में झाड़ियों से और शव मिलना है। बंदूकधारियों ने यहां लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस हमले में एक स्थानीय थाने का अधिकारी भी मारा गया है।

संघ में नए पत्रकारों की भर्ती


ये है दिल्ली मेरी जान



(लिमटी खरे)

संघ में नए पत्रकारों की भर्ती
चाल, चरित्र और चेहरा के लिए सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अब मीडिया पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने लगा है। संघ ने हाल ही में संघ के हार्ड कोर मीडिया पर्सन्स को न्योता दिया। झंडेवालान स्थित संघ के दिल्ली मुख्यालय केशव कुंज में संघ प्रमुख मोहन भागवत के बुलावे पर संघ से जुड़े हार्ड कोर पत्रकारों ने कन्नी काट ली। संघ प्रमुख के आश्चर्य का ठिकाना तब नहीं रहा जब गैर संघी पत्रकारों ने पहली बार केशव कुंज में आमद दी। लंबी चोड़ी मंहगी कारों में सवार इन पत्रकारों का संघ प्रेम देखकर गुप्तचर शाखा वालों को भी आश्चर्य ही हुआ होगा। संघ के एक पदाधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि संघी पत्रकारों को शायद इस बात का खतरा था कि अगर वे वहां पहुंचे और उनकी पहचान उजागर हुई तो गुप्तचर शाखा के लोग मीडिया घरानों में इन पत्रकारों की नौकरी खाने की तैयारी पुख्ता कर लेंगे। गैर संघी पत्रकारों और संघ की बढ़ती पींगें क्या गुल खिलाएंगी यह तो भविष्य के गर्भ में ही छिपा है।

राजमाता युवराज को छोड़ अनेक नेताओं ने टेका व्यंकटेश के चरणों में मत्था
दक्षिण भारत में तिरूमला की पर्वतश्रंखलाओं पर विराजे भगवान व्यंकटेश का मंदिर जिसे तिरूपति बालाजी के नाम से जाना जाता है देश के सबसे धनी मंदिर माना जाता है। इस साल अनेक देशों के प्रमुखों ने यहां आकर मत्था टेका है। इस साल जो अतिविशिष्ट व्यक्ति दर्शन के लिए मंदिर गए उनमें भारत, श्रीलंका और नेपाल के राष्ट्रपति भी शामिल हैं। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल सात जुलाई को अपनी शादी की वर्षगांठ पर दर्शन किए। श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल मैच से एक दिन पहले 2 अप्रैल को भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। इधर नेपाल के राष्ट्रपति राम बरन यादव 30 जनवरी को भगवान के दर्शन के लिए मंदिर आए थे। इसके अलावा श्रीमति सोनिया गांधी और राहुल गांधी को छोड़कर देश के आला नेता भी यहां मत्था टेकने पहुंचे।

आरक्षित वन पर थापर का कब्जा!
एक तरफ कांग्रेस भाजपा द्वारा सशक्त लोकपाल लाने की कवायद कथित तौर पर की जा रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेसनीत केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के सहयोग से सरेआम नियम कायदों को ताक पर रखा जा रहा है। छटवीं अनुसूची में शामिल मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य घंसौर विकासखण्ड में मशहूर उद्योगपति गौतम थापर के स्वामित्व वाले अवंथा समूह के सहयोगी प्रतिष्ठान मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड के 1200 मेगावाट के पावर प्लांट की संस्थापना की जा रही है। पावर प्लांट प्रबंधन ने जब अपना कार्यकारी सारांश जमा करवाया तो उसमें साफ उल्लेख किया है कि यह पावर प्लांट बरेला संरक्षित वन में ही लगाया जा रहा है। अनेकों विसंगतियों के बाद भी मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार ने आदिवासियों के हितों पर कुठाराघात करते हुए यहां संयंत्र लगाने की अनुमति अंततः दे ही दी।

मनमोहन का खाता, हासिल आई शून्य
देश के पहले ही वजीरे आजम होंगे डॉक्टर मनमोहन सिंह जिनके खाते में उपलब्धियों का खाता शून्य ही है। अब तक जितने भी प्रधानमंत्री हुए हैं सभी ने कुछ न कुछ उपलब्धि हर साल हासिल की है। पहला ही मौका होगा जबकि उपलब्धियों के मामले में मनमोहन सिंह का कलश रीता ही रहा है। इस साल प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के हाथ निराशा ही लगी है। साल के अंत में जब संपादकीय टीम सरकार का साल भर का लेखा जोखा तैयार करने बैठी तो उसको आश्चर्य हुआ कि इस साल तो सरकार की उपलब्धियों का कलश खाली ही है। मनमोहन के खाते में उपलब्धियां न होने से कांग्रेस के खेमे में भी मायूसी ही पसरी हुई है। कांग्रेसियों के लिए नए साल का उत्साह ही नहीं बचा है, क्योंकि वे क्या मुंह लेकर जनता के बीच जाएं?

प्रथक महाकौशल की चिंगारी पहुंची दिल्ली
देश के सच्चे हृदय प्रदेश महाकौशल को मध्य प्रदेश से तोड़कर अलग करने के लिए अब महाकौशल से निकली चिंगारी ने देश की राजनैतिक राजधानी दिल्ली की ओर रूख कर दिया है। पिछले कुछ सालों से महाकौशल को अलग करने के लिए छोटे मोटे आंदोलनों के बाद अब लगने लगा है कि सारे संगठन संगठित होकर शायद प्रयास करने में जुट जाएं। बताया जाता है कि लोग अब दिल्ली में मध्य प्रदेश के लोगों को संगठित करने वाले सांसद शरद यादव और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा से इस मामले में पहल करने की उम्मीद कर रहे हैं। शरद यादव का राजनैतिक जीवन और विवेक तन्खा का अधिकांश समय महाकौशल की प्रस्तावित राजधानी जबलपुर में जो बीता है।

सहयोगी नाराज हैं मनमोहन से
भले ही मनमोहन सिंह अपने आप को कमजोर लाचार बताकर बचने का स्वांग रचें, पर अंततः 2011 की बिदाई के साथ ही वे पूरी तरह एक्सपोज होते नजर आ रहे हैं। अब लोगों को मनमोहन सिंह की छवि ईमानदार या बेचारे की नहीं दिखाई पड़ रही है। लोग अब उन्हें पलनिअप्पम चिदम्बरम, कपिल सिब्बल जैसे घाघ राजनेताओं की श्रेणी में ही खड़ा करने लगे हैं। मनमोहन सिंह से उनके गठबंधन के सहयोगी भी प्रसन्न नहीं दिख रहे हैं। मनमोहन सरकार के सहयोगी दलों के नेता या तो जेल की हवा खाते रहे या अपनी बारी का इंतजार करते ही नजर आए। इस तरह यूपीए टू में मनमोहन सिंह की छवि सत्तर के दशक के विलेन शत्रुध्न सिन्हा और प्रेम चौपड़ा की बन चुकी है। इन हालात में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मनमोहन से मुक्ति के मार्ग तेजी से खोज रही है।

टेंकर कांड में उलझीं नीता!
नोट फॉर वोट कांड में कथित तौर पर बांटी गई रिश्वत को इंकार करने का दावा करने वाली सिवनी की पूर्व संसद सदस्य और विधायक श्रीमति नीता पटेरिया ने अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिन पर मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मनाए जाने वाले सुशासन दिवस के अवसर पर टेंकर बांटे गए, यह पूरा कार्यक्रम विवादों में आ गया। हुआ यूं कि नीता पटेरिया ने इसके पहले भारत माता के पूजन अर्चन के उपरांत प्रभारी मंत्री द्वारा चढ़ाई गई दक्षिणा उठाकर अपने कार्डीगन की जेब के हवाले कर दी। बाद में हल्ला होने पर इस प्रोग्राम को निजी निरूपित कर दिया। भाजपा ने भी इसे नीता पटेरिया का निजी बताते हुए विज्ञप्ति जारी कर दी गई।  अगर यह विधायक का निजी कार्यक्रम था तो फिर लाख टके का सवाल यह है कि अटल जी को क्या जिला भाजपा भूल गई जो उसने सुशासन दिवस पर कोई कार्यक्रम नहीं रखा।

पंडित जी को पार्श्व में ढकेलने की तैयारी
राष्ट्र के भाल पर प्रदेश के प्रतीक पुरूष रहे पूर्व राष्ट्रपति डॉ.शंकर दयाल शर्मा को मध्य प्रदेश तक सीमित रखने का ताना बाना बुना जाने लगा है। डॉ.शर्मा के समाधि स्थल कर्मभूमि पर मध्य प्रदेश के निजाम शिवराज सिंह चौहान माथा नवाने शायद ही कभी गए हों। इतना ही नहीं दिल्ली में सक्रिय प्रदेश के क्षत्रप भी 26 दिसंबर को उनके समाधि स्थल पर जाना अपनी शान के प्रतिकूल ही समझते हैं। पार्टी या निजी प्रोग्राम में शिरकत करने के लिए शिवराज सिंह चौहान एक टांग पर दिल्ली जाने को तैयार रहते हैं। इसके लिए वे केंद्रीय मंत्री से मिलने का प्रोग्राम रखकर इस यात्रा को सरकारी भी बना देते हैं। पिछले कई सालों से जब भी महामहिम राष्ट्रपति डॉ.शंकर दयाल शर्मा की समाधि ‘कर्मभूमि‘ पर जाकर सर नवाने की बात आती है, शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से कन्नी ही काटते नजर आते हैं।

चौपट राजा की भूमिका में मनमोहन
मनमोहन सिंह ने जब से देश के वजीरे आजम का पद संभाला है देश में अराजकता की स्थिति बन चुकी है। मनमोहन सरकार के सारे मंत्री एकदम निरंकुश हो चुके हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, श्रीमति इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने निश्चित तौर पर इक्कीसवीं सदी के एसे भारत देश की कल्पना तो कतई नहीं की होगी जैसा कि वर्तमान में दिख रहा है। बेलगाम व्यवस्थाएं, अनादार, कदाचार, भष्टाचार देश पर जमकर हावी है। गणतंत्र के न जाने कितने टुकड़े होकर बिखर गए हैं। जनता की सेवा का कौल लेने वाले जनसेवक आज देश के हाकिम बन बैठे हैं। देश, प्रदेश के नीति निर्धारक मंत्री विधायक देश को नोंचे खाते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था चौपट है। पुरानी कहानी ‘‘अंधेर नगरी चौपट राजा. . .‘ में चौपट राजा की भूमिका में नजर आ रहे हैं वजीरे आजम डॉ.मनमोहन सिंह।

एनएचएआई के नरसिंहपुर पीडी पर जड़ा ताला
अटल बिहारी बाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल की महात्वाकांक्षी स्वर्णिम चतुर्भज परियोजना के अंग उत्तर दक्षिण फोरलेन गलियारे में मध्य प्रदेश में सिवनी के बाद अब नरसिंहपुर परियोजना निदेशक के कार्यालय पर ताला जड़ दिया गया है। अगर इसके तहत आने वाले क्षेत्र का काम पूरा हो जाता तब इसे बंद किया जाता तो कोई बात नहीं थी, किन्तु आधी अधूरी सड़क के बने रहने के बाद भी एक के बाद दूसरा पीडी आफिस बंद किया जाना आश्चर्य का ही विषय माना जा रहा है। राजस्थान मूल के भूतल परिवहन मंत्री सी.पी.जोशी के द्वारा इस कार्यालय को बंद करने की सहमति आखिर किस आधार पर दी गई है, यह आज भी शोध का ही विषय बना हआ है। लगता है कांग्रेस के क्षत्रप सुरेश पचौरी के अतिविश्वस्त क्षेत्रीय सांसद उदय प्रताप सिंह को अलसेट देने के लिए यह किया जा रहा है।

बर्ड फ्लू का खतरनाक वायरस!
बर्ड फ्लू के मामले में दुनिया के चौधरी अमेरिका की पेशानी पर भी अब पसीने की बूंदे छलकने लगीं हैं। अमेरिका में बर्ड फ्लू के मामले में हुए शोध के बाद अमेरिका हरकत में आ गया है। अमेरिका को डर है कि अगर कहीं यह शोध आतंकियों के हाथ लग गया तो वे दुनिया भर में कहर बरपा सकते हैं। अमेरिकी सरकार के बाद अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी बर्ड फ्लू के विवादास्पद शोध पर गहरी चिंता जताई है। डब्घ्ल्यूएचओ के मुताबिक इस तरह के शोध बेहद खतरनाक हैं। इन पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है। अमेरिका को डर है कि शोधपत्र की जानकारियों का इस्तेमाल आतंकवादी कर सकते हैं। डर तो इस बात का सता रहा है कि अगर यह वायरस किसी भी रास्ते से भारत की सरजमीं पर पहुंच गया तो यह यहां कहर बरपा सकता है। इस साल भी ठंड के मौसम में चिकन की बिक्री प्रभावित ही रहने की उम्मीद है।

पुच्छल तारा
देश की नीति निर्धारक संसद में सांसद और विधानसभाओं में विधायक क्या करते हैं यह बात धीरे धीरे सार्वजनिक होती जा रही है। इन सांसदों के आचरण को रेखांकित करते हुए गुजरात के अहमदाबाद से पियूष भार्गव ने एक ईमेल भेजा है। पियूश लिखते हैं कि बरसों पहले इंद्रप्रस्थ यानी अब की दिल्ली में सूनसान जगह पर एक पुराना पेड़ हुआ करता था। लोग इस पेड़ के आसपास भी नहीं फटकते थे, क्योंकि यहां बैठकर चोर डाकू अपना चौरी डकैती का माल आपस में बांटा करते थे। अब उस पेड़ की जगह पर पार्लियामेंट है।

शनिवार, 31 दिसंबर 2011

नए साल में सिवनी को मिलन कभी न भूलने वाला तोहफा!


नए साल में सिवनी को मिलन कभी न भूलने वाला तोहफा!

एनएचएआई का पीडी नरसिंहपुर कार्यालय बंद

अगले साल बरसात के बाद ही बन पाएगा फोरलेन!

सागर या छिंदवाड़ा से संचालित होगा सिवनी का काम

सीसीएफ सिवनी दबाए बैठे हैं एनएचएआई के नए प्रस्ताव



(लिमटी खरे)

नई दिल्ली (साई)। नए साल के आगाज के साथ ही उपेक्षा का दंश झेल रहे सिवनी जिले को जनप्रतिनिधियों ने एक नायाब तोहफा दिया है। पहले एनएचएआई के सिवनी परियोजना निदेशक के कार्यालय को बंद करने के उपरांत अब नरसिंहपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के कार्यालय को अब बंद कर दिया गया है। एक जनवरी के उपरांत सिवनी को लगभग तीन सौ किलोमीटर दूर स्थित सागर के परियोजना निदेशक कार्यालय के अधीन कर दिया गया है। इतनी दूर से सिवनी के काम की देखरेख अब और दुष्कर ही साबित होगी।

अटल बिहारी बाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल की महात्वाकांक्षी स्वर्णिम चतुर्भज परियोजना के अंग उत्तर दक्षिण फोरलेन गलियारे में मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में फंसे वन एवं पर्यावरण के पेंच को सुलझने में अभी कम से कम तीन माह का समय और लग सकता हैै। बजट के उपरांत अप्रेल माह के प्रथम सप्ताह में लखनादौन से नागपुर के हिस्से पर केंद्र सरकार की नजरें इनायत हो सकती हैं। केंद्रीय मंत्री कमल नाथ स्वयं आकर इसका काम शुरू करा सकते हैं। एनएचएआई का नरसिंहपुर परियोजना निदेशक (पीडी) का कार्यालय शनिवार 31 दिसंबर से अस्तित्व में नहीं रहेगा।

भूतल परिवहन मंत्रालय के भरोसमंद सूत्रों का कहना है कि सिवनी जिले के साथ षणयंत्र का ताना बाना बुना जा रहा है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। पहले सिवनी स्थित परियोजना निदेशक का कार्यलय बंद किया गया और अब आज से नरसिंहपुर पीडी कार्यालय पर अलीगढ़ का ताला लटकाया जा रहा है। नए साल से सिवनी का काम यहां से लगभग तीन सौ किलोमीटर दूर सागर के पीडी आफिस से संचालित होगा। सिवनी को सागर पीडी में मर्ज किया गया है। यह व्यवहारिक न होने के कारण अब विभागीय अधिकारी से छिंदवाड़ा पीडी के अधीन करने के लिए प्रस्ताव बुलवाने की तैयारी में लग गए हैं। छिंदवाड़ा पीडी के पद पर श्री आर्या पदस्थ हैं। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आने वाले दिनों में सिवनी का काम छिंदवाड़ा स्थित परियोजना निदेशक के हस्ते संचालित होगा।

सूत्रों ने कहा कि सिवनी के काम के लिए कोई योग्य ठेकेदार (कोई भी काम करने का इच्छुक नहीं है) नहीं मिल पाने से ढाई करोड़ की निविदा दूसरी बार तीन दिन बाद खोली जाएगी। सूत्रों ने आगे बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर परियोजना निदेशक नरसिंहपुर द्वारा वन विभाग मध्य प्रदेश को नया प्रस्ताव भेजा है। इस नए प्रस्ताव में एनएचएआई ने 75 एकड़ वन भूमि के बजाए महज 35 एकड़ वन भूमि की ही मांग की है। प्रस्ताव के बाद यह वन भूमि पांच एकड़ के लगभग और बढ़ने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि चालीस एकड़ तक की अनुमति प्रदेश सरकार के हाथ में है, अतः शिवराज सिंह चौहन इसकी अनुमति दे सकते हैं।

सूत्रों ने यह भी कहा कि षणयंत्र के ताने बाने की पुष्टि इससे भी होती है कि बालाघाट जबलपुर के रेल्वे अमान परिवर्तन के लिए सिवनी जिले के वन विभाग द्वारा 20 हेक्टेयर वन भूमि बिना किसी ना नुकुर के रेल्वे को प्रदान कर दी है, पर जब मामला फोरलेन सड़क का आता है तो वन विभाग अपना फच्चर फंसाने में नहीं चूकता है। एनएचएआई के सूत्रों का कहना है कि एनएचएआई के पीडी नरसिंहपुर कार्यालय द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में नया प्रस्ताव बनाकर कभी का मुख्य वन संरक्षक सिवनी को प्रेषित किया जा चुका है। विडम्बना ही कही जाएगी कि सीसीएफ सिवनी इस मामले में कुंडली मारे ही बैठे हैं।

एनएचएआई के सूत्रों ने आगे कहा कि सिवनी से नागपुर की दिशा में वन भूमि के अडंगे के चलते अगर कम जमीन भी वन विभाग द्वारा प्रदाय की जाती है तो एनएचएआई मोहगांव से लेकर खवासा तक के 28 किलोमीटर के भाग पर टू लेन का नया प्रस्ताव तैयार करने में भी देर नहीं लगाएगी। सूत्रों ने कहा कि सिवनी जिले की जनता के साथ हुए अन्याय से केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री सी.पी.जीशी भली भांति आवगत और आहत हैं। केंद्रीय मंत्री जोशी की व्यक्तिगत रूचि के चलते विभागीय अधिकारी अब सिवनी से नागपुर मार्ग में मध्य प्रदेश की सीमा तक हर एंगल से अपने आप को तैयार रखे हुए हैं। सिवनी से जबलपुर मार्ग पर बंजारी वाला मामला भी मंत्री सी.पी.जोशी की विशेष रूचि के चलते निपटने की उम्मीद जताई जा रही है।

एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर कहा कि विवादित आठ दशमलव सात किलोमीटर को छोड़कर शेष भाग में काम कल से आरंभ किया जा सकता है, किन्तु इस सबके बीच तत्कालीन जिला कलेक्टर पिरकीपण्डला नरहरि का 18 दिसंबर 2008 को पेड़ों की कटाई न करने का आदेश रोढ़ा बना हुआ है। सूत्रों ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष हरवंश सिंह अगर एक बार इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही साथ जिला कलेक्टर सिवनी को इस आदेश को निरस्त करने के लिए प्रभावशाली तरीके से सिवनी के निवासियों का पक्ष रखें तो इस आदेश को निरस्त कराया जा सकता है। इस आदेश के निरस्त होते ही 8.7 किलोमीटर को छोड़कर शेष भाग में सिवनी खवासा मार्ग पर ठेकेदार मेसर्स सद्भाव इंजीनियरिंग को तत्काल ही काम आरंभ करवाने के लिए कहा जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि भाजपा के विधायक भी इस काम को कर सकते हैं, किन्तु भाजपा विधायकों से उम्मीद बेमानी ही मानी जा सकती है। बताया जाता है कि इसके लिए सद्भाव कंपनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक करीबी ठेकेदार को इसका काम पेटी पर दिया जा चुका है, जिसका बेस केम्प भी नागपुर मार्ग पर स्थित है।

उक्त अधिकारी ने बताया कि बजट के आसपास इस मार्ग की सारी बाधाएं अपने ही आप हट जाएंगीं। मध्य प्रदेश के एक संसद सदस्य (महाकौशल अंचल के नहीं) के विशेष अनुरोध पर भूतल परिवहन मंत्री सी.पी.जोशी इस मामले में जल्द ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर सीसीएफ सिवनी से प्रस्ताव बुलवाकर इसकी अनुमति दिलाने का आग्रह करने वाले हैं। जैसे ही इस वन भूमि की अनुमति मिलेगी वैसे ही ठेकेदार को मोहगांव से खवासा तक के मार्ग के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि संभवतः दो या तीन अप्रेल को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री सी.पी.जोशी स्वयं शहरी विकास मंत्री कमल नाथ के साथ सिवनी आकर इस मार्ग के निर्माण का भूमिपूजन कर सकते हैं। सूत्रों ने यह बात साफ कर दी है कि इस पूरे मामले में सिवनी के किसी भी जनप्रतिनिधि की कोई भूमिका नहीं है।

सूत्रों की मानें तो अप्रेल में इसका काम आरंभ करवाने की घोषणा के बाद इसका काम एक बार फिर मंथर गति से ही चलाया जाएगा। अगले साल बारिश के मौसम की समाप्ति पर दीपावली के आसपास इसे पुनः तेज गति से करवाया जाएगा। वर्ष 2013 में होने वाले विधानसभा चुनावों में इसका लाभ लेने के चलते कांग्रेस और भाजपा दोनों ही के द्वारा प्रदेश और नेशनल लेबल पर यह प्रयास किया जा सकता है कि इसका काम चुनावों के एन पहले 2013 की दीपावली तक पूरा हो ताकि लोगों को इसके दर्द के एहसास के साथ ही साथ उस वक्त की चिकनी सड़क का आनंद ताजा रहे।

नए साल में कोहरा नहीं छोड़ेगा पीछा


नए साल में कोहरा नहीं छोड़ेगा पीछा



(शरद खरे)

नई दिल्ली (साई)। घने कोहरे के कारण दिल्ली वासियों को अभी राहत मिलने की उम्मीद न के बराबर ही है। नए साल में भी कोहरे का कहर यातायात की रफ्तार थामे रहेगा। कोहरे के चलते विमान, रेल और सड़क परिवहन में बाधा पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली पहुंचने वाले विमान रेल और सड़कों पर चलने वाले वाहनों को परेशानी का सामना अभी और करना पड़ेगा।
दिल्ली में नव वर्ष की शुरुआत से एक दिन पहले शनिवार की सुबह कोहरे से भरी रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन साफ रहने और शाम को बादल छाने का अनुमान व्यक्त किया है। हवाईअड्डा अधिकारियों के मुताबिक कोहरे के कारण शुक्रवार को कम से कम 22 उड़ानें रद्द की गईं जबकि 305 उड़ानों में देरी हुई।
सुबह तड़के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी के अन्य हिस्सों में सुबह 8.30 बजे दृश्यता 250 मीटर दर्ज की गई। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, ‘दिन साफ रहेगा और शाम के समय हल्के बादल छाएंगे।’ न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

समुद्री तूफान में 33 काल कलवित


समुद्री तूफान में 33 काल कलवित

(धीरेंद्र श्रीवास्तव)

नई दिल्ली (साई)। तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में भीषण समुद्री तूफान थाने से ३३ लोगों की मौत हो गई है। कल तमिलानाडु और पुद्दुचेरी के तटीय इलाकों में आये इस तूफान से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कड्डलूर जिले में इस तूफान का सबसे अधिक असर पड़ा जहां २१ लोगों की मौत हो गई।
पुद्दुचेरी में सात लोग मारे गए और चेन्नई में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। वर्षा से जुड़ी घटनाओं में विल्लुपुरम और तिरूवल्लूर में दो-दो व्यक्ति मारे गए हैं। तेज बारिश और तूफानी हवाओं से सैंकड़ों पेड़ उखड़ गए और बिजली के खम्भे गिर गए, जिससे तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के कई इलाकों में बिजली की गुल रही । तमिलनाडु की मुख्यंमत्री जे. जयललिता ने राज्य में तत्काल राहत कार्य के लिए एक अरब पचास करोड़ रुपये जारी किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पेड़ों के गिरने के कारण सड़क मार्ग अवरूद्ध हो जाने से पुद्दुचेरी का तमिलनाडु के पड़ोसी जिलों से सम्पर्क टूट गया। तूफान से रेल और हवाई यातायात भी बाधित हुआ है। खराब मौसम के कारण चेन्नई से पश्चिम एशिया और मलेशिया सहित अन्य स्थानों को जाने वाली कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने रद्द कर दी गई। दक्षिण रेलवे ने आंशिक रूप से कुछ गाड़िया रद्द कर दी और चेन्नई तथा दक्षिणी जिलों के बीच अधिकतर  रेलगाड़ियो के समय में परिवर्तन किया गया है।

सिंह की शिकायत खारिज


सिंह की शिकायत खारिज

(विपिन सिंह राजपूत)

नई दिल्ली (साई)। रक्षा मंत्रालय ने सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह की उस कानूनी शिकायत को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि उनकी जन्म तिथि दस मई १९५१ मानी जाए। रक्षा मंत्रालय ने जनरल वी के सिंह को बता दिया है कि उन्ह्रें अगले साल ३१ मई को ही सेवानिवृत्त होना होगा।
सरकार ने २१ जुलाई को जारी एक आदेश में कहा था कि वह जनरल सिंह की जन्मतिथि १० मई १९५० मानेगी जिसके कारण उनके कार्यकाल में दस महीने की कमी होनी थी। इसके बाद जनरल सिंह ने रक्षा मंत्री ए के एंटनी के पास कानूनी शिकायत दायर की थी। सूत्रों ने बताया कि जनरल सिंह की जन्मतिथि पर मंत्रालय के फैसले की जानकारी उन्हें कल दे दी गई।

अधिक सक्षम हुई भारतीय नौ सेना


अधिक सक्षम हुई भारतीय नौ सेना

(स्वाति तिवारी)

नई दिल्ली (साई)। भारतीय नौसेना में पहली बार परमाणु हमला करने में सक्षम पनडुब्बी शामिल की गई हैं। इससे नौ सेना की मारक क्षमता में वृद्धि हुई है। रूस ने दस साल की लीज पर यह पनडुब्बी नेरपा भारत को सौंपी है। इसकी कीमत नौ अरब बीस करोड़ अमरीकी डॉलर है। इस बारे में प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह की इस महीने हुई रूस यात्रा के दौरान समझौता हुआ था।
यह पनडुब्बी कई महीनों तक पानी में रह सकती है। इसका नाम आई एन एस चक्र होगा। भारतीय नौ सेना का एक दल जनवरी के अंत तक आकुला-द्वितीय श्रेणी की इस पनडुब्बी को स्वदेश लाएगा। नेरपा के नौ सेना बेड़े में शामिल होने से भारत विश्व में परमाणु पनडुब्बी के संचालन वाला छठा देश हो जाएगा।

डीएमआरसी को अलविदा कहेंगे मेट्रो मेन


डीएमआरसी को अलविदा कहेंगे मेट्रो मेन

(मिराज अहमद)

नई दिल्ली (साई)। दिल्ली मैट्रो रेल कारपोरेशन-डीएमआरसी के प्रमुख ई श्रीधरन आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वे डीएमआरसी के नए प्रमुख मंगू सिंह को कार्यभार सौंपेंगे। ७९ वर्षीय श्रीधरन १९९५ में डीएमआरसी में आए थे। अपने १६ साल के सफल कार्यकाल में उन्होंने राजधानी को बहुत कम समय में आधुनिक परिवहन प्रणाली दी।

क्या अब महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष से त्यागपत्र मांगेंगे प्रभात झा?: इमरान


क्या अब महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष से त्यागपत्र मांगेंगे प्रभात झा?: इमरान



(वेद बघेल)

सिवनी (साई)। दोगुनी से ज्यादा कीमतों पर टेंकर खरीदकर उन्हें बंटवाने वाली मध्य प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमति नीता पटेरिया द्वारा मिशन उच्चतर माध्यममिक शाला में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में जो कुछ भी किया वह भाजपा की नीति रीति को उजागर करने के लिए पर्याप्त माना जा सकता है। इसके छाया चित्र और वीडियो फुटेज देखकर क्या नैतिकता के आधार पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा अब श्रीमति नीता पटैरिया से मध्य प्रदेश महिला मोर्चा और विधायक पद से त्यागपत्र ले पाएंगे?
उक्ताशय की बात नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इमरान पटेल द्वारा यहां जारी एक पत्र विज्ञप्ति में कही गई है। इमरान पटेल ने आगे कहा कि बमुश्किल पचास हजार रूपए की लागत वाले टेंकर को श्रीमति नीता पटेरिया ने सवा लाख रूपए में खरीदे हैं इसमें जमकर कमीशन बाजी हुई है। उन्होंने कहा कि श्रीमति पटेरिया के संसदीय कार्यकाल में उन्हें ‘मेडम परसेंटेज‘ की अघोषित उपाधि भी मिल चुकी है।
इमरान पटेल ने कहा कि रविवार को मिशन शाल में हुए प्रोग्राम के आडियो वीडियो फुटेज और छायाचित्रांें में साफ हो गया है कि प्रभारी मंत्री नाना भाउ माहोड़ ने भी इस कमीशन बाजी के टेंकर से अपने आप को दूर ही रखा। श्री माहोड़ ने न तो अपने भाषण में ही टेंकर का उल्लेख किया और ना ही उन्होंने टेंकर्स को भी बांटा।
हद तो तब हो गई जब पूजन पाठ के उपरांत नाना माहोड द्वारा थाली में डाले एक दो सौ रूपए पंडित के बजाए श्रीमति नीता पटेरिया द्वारा सरेआम उठाकर जेब में रख लिए गए वह भी चोरों के मानिंद। श्री पटेल ने आरोप लगाया कि अगर श्रीमति नीता पटैरिया के बतौर सांसद के कार्यकाल की जांच करवा ली जाए तो प्रतिदिन उन्होंने सैकड़ों किलोमीटर का जनसंपर्क करने के एवज में वाहन का भत्ता प्राप्त किया है।
इतना ही नहीं श्रीमति पटेरिया ने बतौर सांसद और विधायक अब तक सिवनी जिले में अनगिनत रामायण मण्डल और क्रिकेट क्लब को सामग्री खरीदने के लिए जो पैसा दिया है, उसकी जांच करा ली जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो सकता है। इतना सब होने के बाद भी जिला और नगर भाजपा का मौन साफ दर्शाता है कि जिला भाजपाध्यक्ष सुजीत जैन और नगर भाजपाध्यक्ष प्रेम तिवारी दोनों ही मिलकर मध्य प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष के द्वारा निकाली जाने वाली भ्रष्टाचार की थाप पर मुजरा कर रहे हैं।
इमरान पटेल ने कहा है कि मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष द्वारा बार बार यह कहा जा रहा है कि भाजपा ईमानदारी और सुशासन की पोषक है। उन्होंने भाजपाध्यक्ष से प्रश्न पूछते हुए कहा है कि क्या भाजपा इस तरह का सशासन और ईमानदारी लाना चाह रही है? क्या भाजपाध्यक्ष नैतिकता के आधार पर श्रीमति नीता पटेरिया से त्यागपत्र मांगने का साहस जुटा पाएंगे।

पेंच नेशनल पार्क में बाघों की संख्या के आंकड़े झूठे हैं


पेंच नेशनल पार्क में बाघों की संख्या के आंकड़े झूठे हैं

(शिवेश नामदेव)

सिवनी (साई)। देश के दो राष्ट्रीय उद्यान सारिस्का और पन्ना के बाद पेंच नेशनल पार्क के बाघ भी धीरे-धीरे समाप्ति की कगार पर हैं। पेंच पार्क प्रशासन भले ही पेंच लैण्ड स्केप में औसतन 53 से 78 बाघों की उपस्थिति का दावा कर रहा हो परंतु सच्चाई यह है कि संपूर्ण पेंच लैण्ड स्केप क्षेत्र में बमुश्किल 15 से ज्यादा बाघ नहीं बचे हैं। आज भी पेंच पार्क के बाघों का शिकार योजनाबद्ध ढंग से किया जा रहा है। यह दावा जनमंच के सदस्य संजय तिवारी ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से किया है। पन्ना स्थित राष्ट्रीय उद्यान के मामले में भी बाघों के समाप्त होने की चेतावनी लगातार दी जाती रही लेकिन वन विभाग के अधिकारी उस समय तक आंखे मूंदे रहे हैं जब तक पन्ना राष्ट्रीय उद्यान में एक भी बाघ नहीं बचा। कमोबेश यही स्थिति पेंच नेशनल पार्क में आने वाले दो-तीन वर्षों में निर्मित होने वाली है।
पेंच नेशनल पार्क के अधिकारियों का पार्क के वन्यप्राणियों को लेकर प्रबंधन भले ही बहुत कमजोर रहा हो लेकिन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बाघों की संख्या के फर्जी आंकड़ों के प्रस्तुतिकरण में पार्क प्रशासन का कोई जवाब नहीं है। पार्क में पदस्थ होने वाले भारतीय वन सेवा के कुछ अधिकारी बड़ी कुशलता के साथ पार्क में मौजूद बाघों की वास्तविक संख्या से कहीं ज्यादा संख्या के आंकड़ों को बैलेंस शीट की तरह व्यवस्थित रखकर केन्द्रीय और राज्य शासन के अलावा वर्ल्ड वाईल्ड लाईफ फंड (डब्ल्यू. डब्ल्यू. एफ.) जैसी संस्थाओं से सालाना करोड़ों रूपये का बजट प्राप्त कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। पेंच पार्क में पिछले लगभग तीन वर्षों से पदस्थ डिप्टी डायरेक्टर ओ.पी. तिवारी के कार्यकाल में ही पेंच नेशनल पार्क को करीब 13 करोड़ से ज्यादा रूपये सिर्फ प्रोजेक्ट टाईगर योजना के अंतर्गत प्राप्त हो चुके हैं जिसमें भारी भ्रष्टाचार की आशंका है।
पेंच नेशनल पार्क प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकड़े बताते हैं कि 1984 में पेंच पार्क में 16 बाघ थे जो अगले दस वर्षों में याने 1994 में 39 हो गये। इसी तरह 1995 में 39 बाघ वर्ष 2005 के आते-आते बढ़कर 56 हो गये। पेंच पार्क के बाघों की यह गिनती त्रुटिपूर्ण पगमार्क पद्धति के अनुसार की गयी थी। वर्ष 2005 के बाद 2009 तक पेंच पार्क में बाघों की गिनती नहीं की गयी। 2005-06 में वन्यप्राणी संस्थान देहरादून ने पेंच लैण्ड स्केप में बाघों की संख्या का एक नया आंकड़ा 27 से 39 के बीच बताया था जो 2010 में बढ़कर 53 से 78 के बीच हो गया। जबकि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण आयोग से जुड़े डॉ. राजेश गोपाल ने दिसंबर 2008 में पेंच नेशनल पार्क में 33 बाघ (27-39 रेंज) बाघ, पार्क के आसपास के जंगलों में घुमंतु बाघों की संख्या 7-12 एवं महाराष्ट्र स्थित पेंच पार्क के क्षेत्र में 19 बाघ बताये थे जबकि 2008 में पेंच नेशनल पार्क के बाघों की गितनी ही नहीं की गयी थी। पेंच पार्क प्रशासन द्वारा बताये जाने वाले उक्त आंकड़ों में सच्चाइ्र नहीं है। बाघों के पगमार्क की पहचान करके उनकी गिनती करने की दोषपूर्ण पद्धति के स्थान पर परिष्कृत कैमरा ट्रेपिंग पद्धति से 2010 में पेंच पार्क के बाघों की गणना की गयी थी जिसमें भी हेराफेरी की गयी है।
पेंच नेशनल पार्क के क्षेत्र को सब डिवीजन, रेंज, सर्किल, बीट और वन कक्षों में विभाजित किया गया है और विभाजन की प्रति यूनिट में उपस्थित बाघों की संख्या जानकर पेंच पार्क के बाघों की कुल संख्या बतायी जाती है। जबकि पार्क प्रशासन को पार्क के प्रत्येक रेन्ज, सर्किल और बीट में मौजूद बाघों की अलग-अलग संख्या की जानकारी देना चाहिये लेकिन पार्क में पदस्थ अधिकारी ऐसा नहीं करते हैं। इसका कारण है बाघों का कई किलोमीटर तक गश्ती करना। अपनी गश्त के दौरान बाघ पार्क के अंदर कई बीटों को पार करके दूसरे सर्किल या क्षेत्र तक आना-जाना करते हैं। इस दौरान बाघों की गिनती के लिये एक अलग-अलग बीटों में लगाये गये कैमरों में एक ही बाघ की तस्वीर विभिन्न कोणों से कैद हो जाती है जिसके कारण एक ही बाघ को चार बार भी गिन लिया जाता है।
असल में बाघों की गिनती पूर्ण रूप से एक तकनीकि मामला है जिसका फायदा उठाकर बाघों की संख्या का आंकड़ा अपनी सुविधा और फंड प्राप्त करने के लिये प्रस्तुत किया जाता है। यदि सी.बी.आई. किसी निष्पक्ष व ईमानदार सेवानिवृत्त वन अधिकारी या किसी गैर सरकारी संगठन से पेंच नेशनल पार्क के बाघों की गिनती करवाये तो स्पष्ट हो जायेगा कि पेंच नेशनल पार्क में बमुश्किल 12-15 बाघ ही बचे हैं।

मायावती का सफाई अभियान तेज


मायावती का सफाई अभियान तेज

(प्रदीप शुक्ला)

लखनऊ (साई)। मुख्यमंत्री मायावती ने दागी और खराब छवि वाले लोगों को मंत्रिमण्डल से बाहर निकालने का अभियान तेज कर दिया है। कल उन्होंने चार मंत्रियों, वन मंत्री फतेह बहादुर सिंह, प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री सदल प्रसाद, अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्य मंत्री अनीस अहमद खाँ उर्फ फूल बाबू और वक्फ राज्य मंत्री शहजिल इस्लाँ उर्फ फूल बाबू और वक्फ राज्य मंत्री शहजिल इस्लाम अंसाम अंसारी को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त कर दिया।
मुख्यमंत्री की सलाह से बर्खास्त मंत्रियों के विभाग जयवीर सिंह और नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सौंप दिये हैं। वन एवं जन्तु उद्यान तथा प्राविधिक शिक्षा विभाग जयवीर सिंह को दिया गया है ज भाग जयवीर सिंह को दिया गया है जबकि अल्पसंख्यक कल्याण बकि अल्पसंख्यक कल्याण और हज विभाग का अतिरिक्त कार्य और हज विभाग का अतिरिक्त कार्यभार नसीमुद्दीन  भार नसीमुद्दीन सिद्दीकी संभालेंगे। उधर प्रदेश सरकार में आयुर्वेद चिकित्सा राज्य मंत्री दद्दन मिश्र ने कल इस्तीफा दे दिया।
बहुजन समाज पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमण्डल से इन कि मंत्रिमण्डल से इन लोगों को मुख्यमंत्री ने इसलिए निकाला है ताकि वे अपने पद का दुरूपयोग न कर सकें। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मंत्रियों की बर्खास्तगी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसकी जांच कराये जाने की मांग की।