बुधवार, 4 जनवरी 2012

धान के मामले में छग दूसरी पायदान पर


धान के मामले में छग दूसरी पायदान पर

(आयशा खानम)

रायपुर (साई)। देश में खरीफ मौसम की धान खरीदी में कल तक की स्थिति के अनुसार  छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर पर है।  अधिकारिक जानकारी के अनुसार खरीफ की फसल में वर्ष दो हजार ग्यारह-बारह के दौरान अब तक देश में एक सौ चौसठ लाख टन से अधिक धान की खरीद की गई है।
इसमें पंजाब ने सबसे अधिक छब्बीस लाख टन से अधिक धान की खरीदारी की। जबकि छत्तीसगढ़ इक्कीस लाख टन से ज्यादा धान की खरीद करके दूसरे नंबर पर है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा ने उन्नीस लाख टन से अधिक और उत्तर प्रदेश ने चौदह लाख टन से ज्यादा धान की खरीद की है। 
 वहीं, देश में इस वर्ष भी अनाज का रिकॉर्ड उत्पादन होने की उम्मीद जताई गई है। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष के अन्त तक खाद्यान्न उत्पादन का साढ़े चौबीस करोड़ टन का लक्ष्य हासिल कर लिया जायेगा। कृषि मंत्रालय की वर्ष के अंत में जारी समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि खरीफ के मौसम में नौ किस्म के तिलहन का भी रिकॉर्ड उत्पादन होने का अनुमान है। 

कोई टिप्पणी नहीं: