रविवार, 12 फ़रवरी 2012

कांग्रेस ही हमारी पहचान है: हरवंश सिह


कांग्रेस ही हमारी पहचान है: हरवंश सिह

जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक मे कांग्रेस भवन का संकल्प पारित

(मनोज मर्दन त्रिवेदी)

सिवनी (साई)। जिला कांग्रेस की नयी गठित समिति मे सभी वर्गाे व सभी क्षेत्र के लोगो के प्रतिनिधित्व जाकर पूरी तरह से संतुलित टीम का गठन किया गया है जिसमे उर्जावान युवाओं का अधिक से अधिक समावेश है। अब समय है हम सभी लोग कांग्रेस पार्टी के मजबूत बनाने हेतु दृढ संकल्ति होकर अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करने मे लग जाये क्योकि कांग्रेस ही हमारी पहचान है कांग्रेस के बिना हमारी और आपकी कुछ भी पहचान नही है।
अब प्रदेश की जनता भी भाजपा के शासन से ऊब चुकी है और कांग्रेस के प्रति लोगो का रुझान बढने लगा हेै केवल अब जरुरत है तो उसे जगाने की जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रो मे लग जाये। इस आशय के उदगार जिले के सर्वमान्य कांग्रेेसी नेता एवं म.प्र विधानसश के उपाध्यक्ष ठा. हरंवश सिंह ने जिला कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
कुछ बिन्दुओं को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को आयोजित की गयी इस बैठक मे जिले मे राजीव कांग्रेस भवन के लिए संकल्प पारित होने व इस भवन को बनाने हेतु लोगो द्वारा रखे गये सुझावों के परिपालन मे ठा. हरवंश सिंह ने अपनी ओर से पार्टी के कार्यालय भवन के निर्माण के लिए पांच लाख एक रुपये का चौक पार्टी जिलाध्यक्ष हीरा आसवानी कों सौपा। इसी बैठक मे पार्टी जिलाध्यक्ष सहित उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने अपनी अपनी स्वेच्छानुसार इस भवन निर्माण के लिए अपनी अपनी ओर से राशी देने की शीघ्र घोषणा की।
जिले मे कांग्रेस संगठन को मजबूत किये जाने पर बल देते हुए श्री सिंह ने कहा कि ब्लाक के अनुसार कांग्रेस की सेक्टर कमेटी का गठन किया जाये क्योकि सेक्टर कमेटी ही कांग्रेस की रीढ होती है। पार्टी की जमीनी सतह मजबूती प्रदान करने के लिए सेक्टर कमेंटी के गठन मे उर्जावान व जुझारु लोगो को स्थान दिया जाये। भाजपाई शासन मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उपर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही प्रताडऩा पूर्ण कार्यवाही को जिले के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए श्री सिंह ने कहा कि ऐसी कार्यवाही का विरोध करने के लिए समस्त कांग्रेसजनो को सडको पर आकर आंदोलन करना होगा नही तो प्रशासनिक अधिकारियो की इस तरह की कार्यवाही निकट भविष्य में ओर बढ़ सकती है।
पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए श्री सिंह ने सुझाव दिया कि पार्टी के सभी मोर्चा संगठन के सक्रिय किये जाने की आवश्यकता है तथा हर तीन माह मे कांग्रेस कार्यकारिणी तथा ब्लाक इकाईयो की बैठकें आयोजित किये जाने के अलावा 6 माह मे जिला जिला स्तर पर व्यापक बैठके आयोजित की जानी चाहिए। श्री सिंह ने पार्टी पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि अब प्रदेश की भाजपा सरकार से लोगो का मोंह भंग होने लगा है तथा जनता ऊब चुकी है आने वाला समय अपना है जरुरत है तो केवल जनता को जगाने की इसके लिए पार्टी पदाधिकारियो एंव कार्यकर्ताओ को मैदानी स्तर पर जाकर कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से आमजनो को अवगत कराते हुए केन्द्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणी येाजनाओं की जानकारी देनी होगी।
जिला कार्यकारिणी की इस बैठक मे कांग्रेस नेत्री श्रीमति नेहासिंह डा. आनंद तिवारी, दिलीप बघेल, कुंवर शक्ति सिंह, श्याम अग्रवाल, मुकेश जैन, ठा. रजनीश सिंह, दिलीप दुबे अर्जुन सिह काकोडिया नरेश मरावी सहित अन्य लोगो ने भी अपने अपने विचार व सुझाव रखे। पार्टी जिलाध्यक्ष हीरा आसवानी द्वारा अभार व्यक्त कर उपस्थित जनो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो से सक्रियता के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने हेतु कार्य करने का आव्हान किया।

कोई टिप्पणी नहीं: