बुधवार, 18 जुलाई 2012

भारतीय मछुआरे को गोली मारे जाने पर कार्यवाही


भारतीय मछुआरे को गोली मारे जाने पर कार्यवाही

(अनंत अग्रवाल)

दुबई (साई)। संयुक्त अरब अमारात में भारत के राजदूत एम.के. लोकेश ने कहा है कि दुबई में जेबेल अली बंदरगाह के निकट अमरीकी जलपोत की गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे के मारे जाने के मामले में भारतीय राजदूतावास कार्रवाई कर रहा है। संयुक्त अरब अमारात के अधिकारियों ने अमरीकी जलपोत यूएसएनएस रैपहानॉक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
सरकारी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि मारे गये भारतीय मछुआरे शेखर का शव मुर्दाघर में रखा गया है। तीन अन्य घायल मछुआरों की हालत स्थिर बताई गई है। उन्हें पेट और टांगों में गोलियां लगी हैं। दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी अस्पताल में घायलों से मिले। घायल मछुआरों ने बताया कि गोलियां चलाए जाने से पहले नौका चालक को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: