बुधवार, 18 जुलाई 2012

बस गिरी चार मरे


बस गिरी चार मरे

(अर्जुन कुमार)

देहरादून (साई)। टिहरी जिले की घन्साली तहसील में एक मिनी बस के गड्ढे में गिर जाने से चार यात्रियों की मौत हो गयी। दुर्घटना में 12 अन्य यात्री घायल हुये हैं। पुलिस ने बताया कि केदारनाथ से गंगोत्री जा रही महाराष्ट्र के कोल्हापुर की बस सड़क से फिसल गयी। इसमें सवार चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गयी। घायलों को नजदीकी जखोली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने दुर्घटना पर शोक जताते हुये घायलों के जल्द ठीक हो जाने की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं: