बुधवार, 18 जुलाई 2012

भारतीय दल पहुंचा लंदन


भारतीय दल पहुंचा लंदन

(अभिलाषा जैन)

लंदन (साई)। पेईचिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, तीरंदाजी टीम के कुछ सदस्य और चार सदस्यीय भारोत्तोलकों का दल लंदन ओलंपिक के खेलगांव में पहुंच गया है। भारतीय दल के लिए आधिकारिक स्वागत समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा।
बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल की अगुवाई में इतिहास में पहली बार पांच सदस्यीय भारतीय टीम लंदन ओलम्पिक में चुनौती पेश करेंगी। हाल ही में थाइलैंड ग्रा पी और इंडोनेशिया सुपर सीरीज जीत कर सायना ने अपने तेवर दिखा भी दिए हैं। पुरुष वर्ग में इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज में सेमीफाइनल तक पहुंचे पी. कश्यप छुपे रूस्तम साबित हो सकते हैं।
महिला डबल्स में ज्वाला गुट्टा और अश्वनी पोन्नपा ने पिछले साल लंदन विश्व चौम्पियनशिप में कॉस्य पदक जीतकर नया इतिहास रचा था। ऐसे में इस जोड़ी से पदक की उम्मीद की जा सकती है। मिक्स्ड डबल्स में ज्वाला, वी. दिजू के साथ लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं। उम्मीद है चीन, इंडोनेशिया और मलेशिया की कड़ी चुनौतियों को पार करते हुए हमारे खिलाड़ी बैडमिंटन में पदक हासिल कर नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: