सोमवार, 13 फ़रवरी 2012

ब्रितानी विदेश मंत्री आज भारत में


ब्रितानी विदेश मंत्री आज भारत में

(धीरेंद्र श्रीवास्तव)

नई दिल्ली (साई)। ब्रिटेन के विदेश राज्य मंत्री जर्मी ब्राउन आज से ५ दिन की यात्रा पर भारत आ रहे हैं। इस दौरान दोनों देश आपसी संबंध मजबूत बनाने पर बल देंगे। मई २०१० में विदेश राज्य मंत्री का पद संभालने के बाद श्री ब्राउन की ये दूसरी भारत यात्रा है। इस दौरान वे आपसी और अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
श्री ब्राउन नई दिल्ली में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-ब्रिटेन के संयुक्त सम्मेलन का उद्घाटन भी करेंगे। यह सम्मेलन भारत और ब्रिटेन के उद्योग जगत और सरकार से संबद्ध प्रमुख विशेषज्ञों को एक मंच पर लाएगा।

डिपो मैनेजर के संरक्षण में बदहाल बस स्टैंड


डिपो मैनेजर के संरक्षण में बदहाल बस स्टैंड



(अखिलेश दुबे)

सिवनी (साई)। अपने अस्त्वि की समाप्ति की कगार पर खडे मप्र राज्य परिवहन बस स्टेंड अब एक बार फिर सुर्खियों पर आने पर बेताब है यहां कोई अच्छे कामों को लेकर चर्चाओं मंे आने की बजाय एक बार फिर अपनी बुरी कथनी और करनी के लिये चर्चाओं का विषय बना हुआ है किसी समय मंे सभ्य नगर कहलाने वाला सिवनी शहर अब अश्लीलता का पर्याय बन रहा है अव्यवस्थित बसों का खडा होना जाम लगना यहां आम बात है व्यवस्थित बस स्टेंड की बजाय यहा पूर्णतः यह अव्यवस्था का बस स्टेंड बन चुका है।
देखा जाए तो बस स्टेंड मंे अगर नियम अनुसार बसों का आवागम हों तो यहां जाम की स्थिति नहीं बनेगी लेकिन बस संचालकों की मनमर्जी और डिपो मैनेजर की लापरवाही के कारण अब यह बस स्टेंड अव्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है सूत्र बताते हैं कि यहां खडे कई वाहन अपने नंबर पर नहीं होते उसके पश्चात भी यह सरकारी बस स्टेंड परिसर पर बैखोफ खडे रहते हैं और जाम की स्थिति बना देते हैं साथ ही बस ड्रायवर कंडेक्टर और हेल्परों की संख्या के साथ-साथ यह अपने मित्र बंधुओं को खडा कर गप्पेबाजी मंे व्यस्त रहते हैं तो वहीं ट्रेवल्स संचालकांे के द्वारा बस भराने के लिये एजेंटों को नियुक्त किया जाता है लेकिन ये एजेंट भी दो चार सडकछाप मजनुओं को अपने साथ खडे होकर चिडीबाजी करते नजर आते हैं।

क्यांे नहीं होती इन मजनुओं पर कार्यवाही
एजेंटों के साथ सडकछाप मजनुओं के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं बस स्टेंड परिसर पर यात्रा करने व अपने परिजनों को छोडने आए नागरिकों के साथ आए दिन उनकी बहू बेटियों व बहनों के साथ यहां छेडछाड की जाती है । लेकिन इस प्रति प्रशासन मौन रहता है जबकि पास मंे ही यातायात चौकी हैं। यहां अक्सर पुलिसकर्मी व यातायात कर्मी तैनात होते हैं इनकी उपस्थिति के पश्चात भी यहां न तो जाम की स्थिति की छुटकारा नागरिकों को मिल पाता है और न ही सडकछाप मजनुओं से प्रश्न यह उठता है कि क्या हमारा पुलिस प्रशासन इतना पंगु हो चुका है कि ऐसे सडकछाप मजनूं और जाम लगाने वाले बस संचालकों पर के आगे अपने आपको बौना समझ इन्हें अपनी मनमर्जी करने की खुली छूट दे रखी है यह समझ से परे है कि आखिर इन पर कार्यवाही क्यांे नही होती ।

समय पर साफ सफाई का आभाव
सरकारी बस स्टेंड परिसर पर घुसते ही यात्रियों को ऐसा प्रतीत होता है कि मानों किसी बस स्टेड पर नहीं बल्कि जिले के सबसे बडे पेशाबघर पर आ घुसे हैं। बदबू से बजबजाता सरकारी बस स्टेंड परिसर पर गंदगी का अंबार लगा हुआ रहता है यहां साफ सफाई का आभाव अक्सर रहता है जबकि वर्तमान पर सरकारी बस स्टेंड में एक सुव्यवस्थित पेशाबघर की व्यवस्था की गई है उसके पश्चात भी यह यात्रियों की न समझी ही है कि लोग पुराने पेशाबघर पर जाते हैं और साफ सफाई की व्यवस्था पर बटटा लगाते हैं। ऐसे मंे जिला प्रशासन को क्या करना चाहिए कि वह पुराने पेशाबघर को तोडकर उसे समतल कर देना चाहिए और परिसर पर मूत्र त्याग करने वाले पर दंड के रूप मंे जुर्माना लगाकर ऐसे अव्यवस्थित व्यवस्था पर रोक लगानी चाहिए।
कुछ दिनों पहले नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी के द्वारा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया जो काबिले तारीफ थी लेकिन यह पहल भी कुछ दिनों के बाद ठंडी पडती नजर आई ऐसे मंे हमारे शहर के नेताओं को भी नगर की साफ सफाई को लेकर जागरूक रहना चाहिए जिससे शांत शहर के नाम से जाने जाना वाला हमारा सिवनी शहर साफ सफाई के नाम से पहला नंबर गिना जाए।

दोनो गेटों पर अतिक्रमण
संचालित बस स्टेंड परिसर पर अव्यवस्था और जाम का एक कारण यह भी है कि यहां पर बस स्टेंड परिसर पर आने जाने वाले दोंनो गेटो पर अवैध रूप से कुछ छोटे व्यापारियों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे यहां पर यात्री उसी स्थान से आना और जाना करते हैं जहां से वाहनों के प्रवेश और निकासी का रास्ता होता है । सूत्र बताते हैं कि बस स्टेंड के आसपास के परिसर मंे एवं दोनो गेटों मंे जिन व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण किया गया है वे प्रतिमाह डिपो मैनेजर को चढोत्री चढाकर इस अतिक्रमण को बरकरार रखे हुए हैं और यही कारण है कि डिपो मैनेजर भी इस अतिक्रमण के प्रति मौन साधे बैठे हैं। यहीं नही विश्वसीय सूत्रो की मानें तो दोनो गेटो को टीन की चादरों से बंद कर चारों ओर से ढक दिया है। बताया जाता है कि यहां पर कुछ आसामाजिक तत्व आए दिन ताश की 52 पत्तियों की महफिल सजा और कुछ अनैतिक कार्यो को अंजाम देते हैं जो कार्यवाही का विषय है।

जुंए की जद में शिव की नगरी!


जुंए की जद में शिव की नगरी!

(अखिलेश दुबे)

सिवनी (साई)। वर्तमान समय में तेजी से अमीर बननें की तमन्ना हर युवा अपनें दिल मंे संजोए बैठा है इस  इच्छा को पूरा करने के लिये आज प्रतिस्पर्धा इतनी बढ गई है कि कोई भी यह देखने को तैयार नहीं कि काम जो वो कर रहा है वह सहीं है या गलत। नगर में तो कई जुंए के अड्डे चल ही रहे हैं जहां चाह के बाद भी पुलिस को राह नजर नहीं आ रही है किंतु अचम्भे की बात यह है कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी ताश की पत्ती का यह खेल खेत-खेत में खेला जाने लगा है और इतना व्यापक स्वरूप ले चुका है कि शहरी क्षेत्र के जुंआडी भी गांवो मंे जाकर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी अडोस पडोस के जिलों में इसलिये ख्यातिलब्ध हो चुका है कि यहां बडे-बडे दांव अंदर बाहर होते हैं। जिसके चलते बालाघाट, छिंदवाडा, मंडला, नरसिंगपुर तक से लोग यहां आ रहे हैं और कभी जीत तो कभी हार कर रहे हैं।
ऐसा भी माना जा रहा है कि ये सब पुलिस की जानकारी मंे तो है किंतु पुलिसया विभाग भी इन पर कोई  कार्यवाही करने से गुरेज रखता है अब उसका कारण जो भी हो पर इतना तो सभी को ज्ञात है कि इन जुंए के फड लगाने वालों ने कई घरों से चिराग अपने हाथो से बुझाए हैं और अगर शीघ्र कार्यवाही करके ये सब काले धंधे बंद नहीं कराए गये तो वह दिन दूर नहीं जब या तो हर दिन कर्जे मंे दबे जुंआरी आत्महत्या करंेगे या फिर जुंआ खिलाने के धंधे के चलते गैंगवार होगा। जिला पुलिस अधीक्षक को अपने विभाग की लगाम कसकर खींचने की अत्यंत आवश्यकता  आन पडी है। लाने वाला बस स्टेंड कई अनैतिक कार्यो का अड्डा है जिसे हम अपने समाचार मंे पहले भी बता चुके हैं यह सारे कारनामों के बाद भी आजतक जिला प्रशासन बस स्टेंड परिसर मंे घूमते आवारा तत्व व अव्यवस्था के प्रति चौकन्ना होता नजर नहीं आया। ऐसा प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन किसी बडी घटना का इंतजार कर रहा है शायद किसी बडी घटना के बाद भी जिला प्रशासन अपनी कुंभकरणीय नींद से जागेगा और उसके पश्चात भी शायद बस स्टेंड पर फैले अनैतिक कार्यो पर अंकुश लग पायेगा।

धनिया में हैं अनेक गुण


हर्बल खजाना ----------------- 23

धनिया में हैं अनेक गुण



(डॉ दीपक आचार्य)

अहमदाबाद (साई)। आमतौर पर सब्जियों में मसाले और सुगंध के लिए इस्तेमाल होने वाले धनिया की खेती भारत के हर हिस्से में होती है। औषधीय गुणों से भरपूर धनिये का वानस्पतिक नाम कोरिएंड्रम सटाईवम है। हरे ताजे धनिया की पत्तियाँ लगभग २० ग्राम और उसमें चुटकी भर कपूर मिला कर पीस लें और रस छान लें।
इस रस की दो बूँदे नाक के छिद्रों में दोनों तरफ टपकाने से तथा रस को माथे पर लगा कर हल्का हल्का मलने से नाक से निकलने वाला खून जिसे नकसीर भी कहा जाता है, तुरंत बंद हो जाता है। थोड़ा सा धनिया कूट कर पानी में उबाल कर ठंडा कर के, मोटे कपड़े से छान कर शीशी में भर लें और इसकी दो बूँदे आँखों में टपकाने से आँखों में जलन, दर्द तथा पानी गिरना जैसी समस्याएँ दूर होती हैं।
धनिया महिलाओं में मसिक धर्म संबंधी समस्याओं को दूर करता है। यदि मासिक धर्म साधारण से ज्यादा हो तो आधा लीटर पानी में लगभग ६ ग्राम धनिए के बीज डालकर खौलाएं और इसमें शक्कर डालकर पीएं, फायदा होगा। धनिए को मधुमेह नाशी भी माना जाता है। इसके सेवन से खून में इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित रहती है।
धनिया त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। धनिए के जूस में हल्दी का चूर्ण मिलाकर चेहरे पर लगाएं, इससे मुहाँसों की समस्या दूर होती है और यह ब्लैकहेड्स को भी हटाता है। सौंफ, मिश्री व धनिया की समान मात्रा लेकर चूर्ण बना कर ६-६ ग्राम प्रतिदिन भोजन के बाद खाने से हाथ पैर की जलन, एसिडिटी, आँखों की जलन, पेशाब में जलन व सिरदर्द दूर होता है। धनिया के बारे में नवीन शोध बताते हैं कि धनिया की पत्ती खाने से किडनी स्वस्थ्य रहती है।
(साई फीचर्स)
www.abhumka.com
deepak@abhumka.com

भईया जी नहीं चाहते मनमोहन रहें पीएम


ये है दिल्ली मेरी जान



(लिमटी खरे)

भईया जी नहीं चाहते मनमोहन रहें पीएम
वज़ीरे आज़म की बिदाई किसी भी वक्त हो सकती है। प्रधानमंत्री के सहयोगी मंत्री ही अब पीएम की बिदाई की कामना में लग गए हैं। अब उनके सहयोगी मंत्री ही भविष्य का संकेत दे रहे है। यूपी कोटे से केंद्रीय इस्पात मंत्री बने बेनी प्रसाद वर्मा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उम्र ज्यादा होने के बारे में विवादास्पद बयान दे डाला। वर्मा ने शनिवार को जौनपुर में कहा कि पीएम मनमोहन सिंह 80 साल के हैं, 2014 में 82 के हो जाएंगे। काम करने की आयु और सीमा होती है। ऐसे हालात में राहुल जी प्रधानमंत्री बनेंगे। बेनी ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए कहा। बेनी वर्मा की इस कामना से लगने लगा है कि अब मनमोहन सिंह के सहयोगी ही उनकी बिदाई का ताना बाना बुन रहे हैं। संभवतः यह पहला मौका होगा जब किसी मंत्री ने प्रधानमंत्री की इस तरह सीधे सीधे मुखालफत की हो। राहुल गांधी की तारीफों में कशीदे गढ़कर कांग्रेसी नेता राहुल कैबनेट में अपने अपने स्थान पुख्ता करने में लगे हुए हैं।

जनता के धन में आग लगातीं अंबिका!
देश की सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने जनता के गाढ़े पसीने से संचित अरबों खरबों रूपयों को पानी में बहाने की तैयारी पुख्ता कर ली है। इस साल सूचना प्रसारण मंत्रालय के सरकारी कलेंडर में सोनिया गांधी के संदेश और फोटो को वज़ीरे आज़म डॉ.मनमोहन सिंह से पहले स्थान दिया गया है। इतना ही नहीं करोड़ों की तादाद में छपे इन मंहगे कलेण्डर को देश के छः लाख गांवों में निजी तौर पर भेजा जा रहा है। इसके लिए चार चके के वाहन में जीपीएस लगवाकर काम को अंजाम दिया जा रहा है। इसका ठेका निजी कंपनियों को दिया गया है। मंत्रालय ने जिला कलेक्टर से लेकर ग्राम पंचायत तक इस कलेंडर को बटवाने की व्यवस्था की है। आम चुनावों के पहले कांग्रेस अपनी छवि के निर्माण के लिए जनता के धन के पैसे का सरासर दुरूपयोग किए जा रही है और विपक्ष में बैठी भाजपा मूकदर्शक बनी बैठी है।

कैबनेट के बाहर हो गए अनंत कुमार!
भारतीय जनता पार्टी में अनंत कुमार इन दिनों हाशिए पर ही चल रहे हैं। एल.के.आड़वाणी की रथ यात्रा के उपरांत शिकवे शिकायतों के पुलिंदों ने अनंत कुमार को आड़वाणी की किचिन कैबनेट से हटाकर किनारे लाकर खड़ा कर दिया है। दरअसल, दादा की रथ यात्रा के प्रभारी रहे अनंत कुमार से आड़वाणी का परिवार खासा खफा है। आड़वाणी के करीबी सूत्रों का कहना है कि यात्रा के दौरान उनका अख्खड़ और घमंडी स्वभाव आड़वाणी के परिवार को आहत कर गया। बची खुची कसर निकाली दी रविशंकर प्रसाद और अर्जुन मुण्डा ने। दोनों ही नेताओं को अनंत कुमार ने अपने अपने क्षेत्रों में माईक पकड़ने ही नहीं दिया। अनेक नेता इसलिए भी नाराज थे, क्योंकि अनंत कुमार ने सबको अंडर एस्टीमेट करते हुए किनारे किया था। आड़वाणी जुडांली इस बात से भी खफा है कि अनंत कुमार के चलते आड़वाणी की रथ यात्रा को वांछित कव्हरेज नहीं मिल पाया।

राहुल से तगड़ा है प्रियंका का मीडिया मैनेजमेंट
कांग्रेस की नजरों में भविष्य के प्रधानमंत्री राहुल गांधी की पीआर बेहद ही कमजोर लोगों के हाथों में है। यही कारण है कि मीडिया में उनकी छवि उस तरह की नहीं बन पा रही है जैसी कि इतने जतन के बाद बननी चाहिए। आज भी देश भर में राहुल गांधी को परिपक्व नहीं माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर राजनीति के किनारे किनारे चलने वाली उनकी बहन प्रियंका का मीडिया मैनेजमेंट देखकर जानकार दातों तले उंगली दबा लेते हैं। प्रियंका की पीआर संभालने वाले लोगों ने समाचार चेनल्स के साथ ही साथ प्रिंट को भी मैनेज किया। मीडिया में प्रियंका की वढ़ेरा के स्थान पर गांधी वाली छवि को उकेरा जा रहा है। मीडिया को चुनावों के दौरान ही प्रियंका में अपनी दादी यानी प्रियदर्शनी श्रीमति इंदिरा गांधी की छवि दिखाई देने लगती है। फिर क्या है लोग भावनात्मक रूप से प्रियंका और कांग्रेस से अविभूत ही नजर आने लगते हैं।

गड़करी की पीठ पर संघ का हाथ
महाराष्ट्र की सूबाई राजनीति से एकाएक उठकर देश के फलक पर छाने वाले भाजपा के निजाम नितिन गड़करी की लाटरी लग गई है। भाजपा के पितृ संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपना वरद हस्त गड़करी की पीठ पर रख दिया है। गड़करी अब दूसरे टर्म के साथ ही देश के आम चुनाव भी करवाएंगे। प्रतिकूल परिस्थितियों के बाद भी गड़करी ने न केवल भाजपा में ही अपनी मर्जी के मुताबिक काम किया है वरन् भगवा पार्टी को मनचाहे तरीके से हांका भी है। दिल्ली में झंडेवालान स्थित संघ मुख्यालय ‘केशव कुंज‘ के उच्च पदस्थ सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि भाजपा को निर्देशित और मार्ग दिखाने वाला संघ इन दिनों गड़करी का खासा मुरीद हो चुका है। संघ ने गड़करी को साफ साफ कह दिया है कि वह गड़करी की कार्यप्रणाली से संतुष्ट है।

पचौरी की अग्निपरीक्षा आरंभ
वज़ीरे आज़म डॉक्टर मनमोहन सिंह की नाक का बाल बन चुके हरीश खरे को एकाएक प्रधानमंत्री कार्यालय से रूखसत कर उनके स्थान पर लाए गए टीवी एंकर पंकज पचौरी के सामने अब प्रमुख चुनौती यह सामने आ रही है कि क्या वे सरकार की नाकामियों पर पर्दा डालने का जतन कर पाएंगे। सरकार के आलोचकों और समालोचकों के बीच चल रही चर्चाओं के अनुसार हरीश खरे को आनन फानन हटाकर सरकार ने अपना चेहरा बदलने का प्रयास अवश्य ही किया है पर वह इस मामले में सफल नहीं हो पाएगी। इसका कारण यह है कि सरकार का चेहरा तो मनमोहन सिंह हैं, हरीश खरे तो बस मेकपमेन की भूमिका में थे। कहा जा रहा है कि हरीश खरे वाकई तीक्ष्ण बुद्धि के स्वामी थे, जिनके मुकाबले पंकज पचौरी पासंग में नहीं बैठ रहे हैं।

सिब्बल नहीं रहे मन के प्यारे
एक समय था जब प्रधानमंत्री आवास और कार्यालय में संचार मंत्री कपिल सिब्बल की तूती बोला करती थी। अब समय बदला है और सिब्बल की पूछ परख पीएमओ में कम हो चुकी है। पीएम के नए मीडिया एडवाईजर पंकज पचौरी ने इशारों ही इशारों में देश भर को बता दिया है कि कपिल सिब्बल की हैसियत और रसूख अब पीएमओ में नहीं बचा है। दरअसल, कपिल सिब्बल के फोटो आदि को फेसबुक और ट्विटर पर जमकर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। संभवतः यही कारण था कि सिब्बल ने सोशल नेटवर्किंग वेब साईट्स पर लगाम लगाने की वकालक कर डाली थी। उधर, पचोरी के पीएमओ में आमद देते ही प्रधानमंत्री कार्यालय ही ट्विटर पर आ गया। जानकारों का कहना है कि सिब्बल के सीधे विरोध के बाद इस तरह के कदम उठाने से साफ है कि पचौरी को इशारा दिया गया है वे इशारों में सिब्बल का कद समझा दें।

भट्टा परसौला न बन जाए घंसौर
जिस तरह जमीन के मुआवजे को लेकर उत्तर प्रदेश के भट्टा परसौला में किसानों का आदोलन छेड़ा था, उसी तर्ज पर अब मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का केंद्र सरकार की छटवीं अनुसूची में अधिसूचित आदिवासी बाहुल्य घंसौर तहसील जाते दिख रहा है। आदिवासियों की जमीनों पर जबरिया कब्जे के आरोप देश के मशहूर उद्योगपति गौतम थापर के स्वामित्व वाले अवंथा समूह के सहयोगी प्रतिष्ठान मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड पर लगने लगे हैं। बताया जाता है कि घंसौर क्षेत्र के आदिवासियों की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि बिचौलियों के हाथों जमीन बेचने के बाद अब आदिवासी रोजगार की तलाश में पलायन को मजबूर हो रहे हैं। जमीन का अधिग्रहण करते वक्त मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड द्वारा आदिवासियों को जो सब्ज बाग दिखाए गए थे, वे अब तार तार हो रहे हैं। आलम यह है कि भोजन पानी के जुगाड़ में आदिवासी अब यत्र तत्र मेहनत मजदूरी को विवश हैं।

महामहिम बनने की तमन्ना मन में पाले बैठे हैं सेना प्रमुख
विवादों में घिरे सेना प्रमुख जनरल वी.के.सिंह मन ही मन रायसीना हिल्स को अपना आशियाना बनाने की जुगत में दिख रहे हैं। राजग की ओर से उन्हें राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने के सब्जबाग दिखाए जा रहे हैं। संभवतः यही कारण है कि आत्मविश्वास से लवरेज सेना प्रमुख कांग्रेस से टकराने में भी नहीं हिचक रहे हैं। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि भाजपा की ओर से सेना प्रमुख को इस आशय के संकेत दिए जा चुके हैं। भाजपा को डर वाम दलों का है। वैसे बताते हैं कि प्रकाश करात का इसके लिए साफ्ट कार्नर है। पार्टी की अप्रेल में होने वाली बैठक में वाम दल इस मसले पर विचार कर सकते हैं। जनरल वी.के.सिंह अंदर ही अंदर फूले नहीं समा रहे होंगे, अधर, भाजपा द्वारा इस मामले में ओम प्रकाश चौटाला और अजीत सिंह से भी बातचीत का मन बनाया जा रहा है।

ममता को लेकर कयास
कांग्रेस के साथ ममता बनर्जी की तल्ख बयानबाजी से अब सियासी गलियारों में इस बात को लेकर अंदाजा लगना आरंभ हो गया है कि त्रणमूल कांग्रेस का उंट अगले लोकसभा चुनावों के दौरान किस करवट बैठेगा? कयास लगाए जा रहे हैं कि ममता और कांग्रेस की तल्खी को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। वहीं कुछ का मानना है कि ममता वापस एनडीए के खेमे में जाने को आतुर दिख रही हैं। एनडीए में ममता बनर्जी की वापसी की खबरों का त्रणमूल कांग्रेस का एक धड़ा सिरे से विरोध कर रहा है। कहा जा रहा है कि इस बार पश्चिम बंगाल में मुसलमानों ने त्रणमूल कांग्रेस को जितना समर्थन दिया है उससे कम तो वाम दलों को मिला करता था। इन परिस्थितियों में ममता बनर्जी भला अल्पसंख्यकों को नाराज कर भारतीय जनता पार्टी से हाथ कैसे मिला सकती हैं? वहीं, दूसरी ओर ममता की तल्खी को देखकर कांग्रेस के अंदरखाने में भी उनके खिलाफ रोष उमड़ने लगा है।

शिवराज पर संकट के बादल!
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी संकट के बादल दिखाई पड़ने लगे हैं। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि पांच राज्यों की विधानसभाओं के परिणाम आने के उपरांत मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन अवश्यंभावी है। शिवराज सिंह चौहान के राज में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड ध्वस्त हो चुके हैं। सीबीआई, ईओडब्लू और लोकायुक्त छापों में सरकारी कर्मचारियों से अब तक अरबों की संपत्ति वसूली जा चुकी है। शिवराज की स्थित देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जैसी ही दिख रही है। शिवराज की दूसरी पारी में शायद ही कोई दिन एसा गया होगा जब मीडिया में किसी सरकारी कर्मचारी से लाखों करोड़ या अरबों रूपए मिलने की खबरें सुर्खियां न बनी हों। चुनावों में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने में कांग्रेस इस बार नहीं चूकने वाली। यही कारण है कि शिवराज सिंह चौहान के सक्सेसर की तलाश शिद्दत से की जा रही है। चर्चाओं में भाजपा के एमपी चीफ प्रभात झा, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल और अनूप मिश्रा के नाम सामने आए हैं।

कन्नोज के आलू किसान परेशान
समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में सत्ता बनाने का दावा किया जा रहा है। इसका मतलब साफ है कि मुलायम सिंह यादव के साहेब जादे अखिलेश ही उत्तर प्रदेश नए निजाम होंगे। अखिलेश वर्तमान में कन्नौज से सांसद हैं। कन्नौज के आलू उत्पादक किसान जब अपनी समस्या लेकर मुलायम के पास गए तो मुलायम ने उन्हें पूरी तरजीह दी और मालूमात की कि आखिर आलू उत्पादकों की फसलें मण्डी तक क्यों नहीं पहुंच पा रही हैं। मुलायम सिंह ने राजीव टंडन नामक विशेषज्ञ को बुला भेजा और एक प्रस्ताव तैयार करवाया। टंडन ने आलू प्रोसेसिंग यूनिट का प्रस्ताव बनाकर मुलायम को सौंप दिया। जिसमें कन्नौज में ही एक आलू प्रोसेसिंग यूनिट खोलने की बात कही गई थी। मुलायम को कन्नौज से ज्यादा प्यार इटावा से है, फिर क्या था अब यह तय किया गया है कि आलू प्रोसेसिंग यूनिट इटावा में खुलेगा और कन्नौज के किसान करम पर ही हाथ रखे बैठे रहेंगे।

पुच्छल तारा
देश में दूसरी बार मौनी बाबा प्रधानमंत्री बने हैं। पहले पी.व्ही.नरसिंहराव ने पांच साल अपना मुंह बंद कर शासन चलाया इसके बाद कांग्रेस के कभी न चुनाव जीतने वाले डॉ.मनमोहन सिंह ‘भ्रष्टाचार के ईमानदार संरक्षक‘ बनकर मौन हो गए हैं। इसी बात पर रूड़की से अमिता ने एक ईमेल भेजा है। अमिता लिखती हैं कि इंटरनेट की दुनिया में डॉ.मनमोहन सिंह का नाम ही बदल गया है। अब लोग उन्हें ‘मौन‘ मोहन सिंह कहने लगे हैं। इसका कारण भी है। मनमोहन जब भी कोई प्रस्ताव रखते हैं सदा ही उसका विरोध प्रणव मुखर्जी द्वारा कर दिया जाता है। फिर क्या मनमोहन सिंह मौन हो जाते हैं। इसलिए मनमोहन को अब ‘मौन‘ मोहन कहा जाने लगा है।

रविवार, 12 फ़रवरी 2012

सवर्णों के लिए गुरूजी पर राहुल का दांव


सवर्णों के लिए गुरूजी पर राहुल का दांव



(लिमटी खरे)

नई दिल्ली (साई)। कांग्रेस की नजर में भविष्य के वज़ीरे आज़म राहुल गांधी अब सवर्ण वोट बैंक को लुभाने की जुगत में भी दिख रहे हैं। राहुल की सलाह पर कांग्रेस ने सोनिया गांधी के करीबी महासचिव जनार्दन द्विवेदी को बतौर ब्राम्हण चेहरा सामने किया है। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी इन दिनों द्विवेदी को खासी तरजीह दे रहे हैं। कांग्रेस में द्विवेदी को ‘‘गुरूजी‘‘ के नाम से भी संबोधित किया जाता है।
गौरतलब है कि अपने चुनावी दौरों में राहुल गांधी अपने साथ स्थानीय सांसद, प्रत्याशी एवं यूपी कांग्रेस कमेटी के एक पदाधिकारी को ही लेकर चलते हैं। राहुल के करीबियों का कहना है कि भले ही द्विवेदी का जनाधार न हो पर वे यूपी से ही हैं और ब्राम्हण होने के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश विशेषकर बुंदेलखण्ड के जातीय और सियासी समीकरणों से भली भांति परिचित हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस से दूर होते सवर्ण विशेषकर ब्राम्हण वोटों को साधने के लिए राहुल गांधी ने जनार्दन द्विवेदी को उत्तर प्रदेश में साथ लेकर चलना आरंभ किया है।
जनार्दन द्विवेदी हिन्दी के पंडित होने के साथ ही साथ सोनिया गांधी के विश्वस्त भी हैं। सोनिया गांधी के लिए भाषण लिखने के काम को भी द्विवेदी बखूबी अंजाम दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के मीडिया सेल के प्रमुख गुरूजी को 10, जनपथ की नज़दीकियों का खासा लाभ मिल रहा है। संभवतः यही कारण है कि राहुल गांधी अपने यूपी के दौरों में गुरूजी को साथ लेकर चल रहे हैं। राहुल गांधी का द्विवेदी पर लगाया दांव किस हद तक कारगर साबित होगा यह तो वक्त ही बताएगा किन्तु राहुल के इस कदम से यूपी अन्य कांग्रेसी नेता अवश्य ही अंदर ही अंदर कसमसाए हुए हैं।
जनाधार न होने के कारण गुरूजी को दूसरी बार राज्य सभा से चुना गया है। कांग्रेस के आला दर्जे के सूत्रों का कहना है कि अगर उत्तराखण्ड की तर्ज पर बुंदेलखण्ड अलग राज्य बनता है, और वहां कांग्रेस की सरकार बनी तो निश्चित तौर पर जनार्दन द्विवेदी बुंदेलखण्ड के पहले कांग्रेसी मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

जारी है मौसम का उतार चढ़ाव


जारी है मौसम का उतार चढ़ाव



(शरद खरे)

नई दिल्ली (साई)। देश भर में मौसम के उतार चढ़ाव का सिलसिला कायम है। पहाड़ी इलाके में हुई बर्फबारी का असर यहां की फिजा में साफ दिखाई दे रहा है। शनिवार को दिन के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक व तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम व न्यूनतम तापमान 21.8 व 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं रविवार को दिनभर बादल छाए रहने तथा कहीं कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान 23 व 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक मौसम का यह मिजाज अभी कम से कम एक सप्ताह तक जारी रहेगा। हालांकि गत बृहस्पतिवार को जिस तरह न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था, अब तापमान इतना नीचे जाने की कम संभावना है। कुछ दिनों तक सुबह के दौरान किसी किसी इलाके में आंशिक रुप से कोहरा भी छाया रहेगा।
उधर, मौसम में अचानक आए बदलाव से शनिवार को उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मैदानी और पर्वतीय इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली में दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। वहीं कश्मीर में ठंड और बढ़ गई है। उत्तराखंड में भी मौसम ने लोगों को परेशान किया। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व राजस्थान में भी पारे ने खूब गोता लगाया।
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह थोड़ी धूप खिली, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गए। लोगों को ठंडी हवाओं ने भी परेशान किया। पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। कई स्थानों पर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नारनौल अपने न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। पंजाब में भी कमोवेश ऐसी ही स्थिति रही। अमृतसर में पारे ने 2.2 डिग्री तक का गोता लगाया। उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री के साथ आगरा सबसे ठंड स्थान रहा। ठंड का असर शनिवार को मध्य प्रदेश में भी खूब देखने को मिला। राज्य के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में रहे। दतिया जिले में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 2.4 रिकॉर्ड किया गया।
श्रीनगर से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो विनोद नेगी ने बताया कि काश्मीर वादी में बीते कुछ दिनों से खुशगवार हो चुके मौसम ने शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दोबारा करवट बदल ली। सूर्य देव घने बादलों के पीछे छुप गए और ठंडी हवा ने लोगों को फिर से ठंड का अहसास कराया। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे तक मौसम में सुधार की संभावना नहीं है। श्रीनगर का पारा गिरकर फिर -1.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। विदित हो कि वादी में बीते एक सप्ताह से धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था औ न्यूनतम में भी थोड़ा सुधार हुआ था।
मौसम ने दोबारा करवट बदल ली। सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा और ठंडी हवा चलती रही। शुक्रवार की तुलना में श्रीनगर में शनिवार को तीन डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी फिर से जमाव बिंदु पर आ गया है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -9.5 डिग्री, पहलगाम में -5.5, काजीगुंड में -5.0, कोकरनाग में -4.4, कुपवाड़ा में -2.4, कारगिल में -18.1, जबकि लेह में -16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक वादी में मौसम खराब रहेगा और इस बीच अधिकांश जगहों पर हल्की बर्फबारी तथा बारिश होने की संभावना है। विभाग के निदेशक सोनम लोट्स ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने से मौसम ने दोबारा करवट बदली है। उन्होंने कहा कि तापमान में और गिरावट आ सकती है।
देहरादून साई ब्यूरो से अर्जुन कुमार ने खबर दी है कि बर्फबारी और वर्षा के बाद मौसम खुला तो दो दिन तक शीतलहर का प्रकोप। अब शीत का प्रकोप कम हुआ तो मौसम ने फिर करवट बदली है। आसमान में बादल उमड़ आए हैं और इनके बरसने के आसार भी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को सूबे में चोटियों पर फिर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा की संभावना है।
दो दिनों की शीतलहर के बाद शनिवार को मौसम खुशगवार रहा, लेकिन आसमान में उमड़े मेघों ने फिर से ठंडक के आसार बढ़ा दिए हैं। मौसम विभाग का भी पूर्वानुमान है कि बदरा बरसेंगे। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. आनंद शर्मा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादलों की आवक हुई है और रविवार से इसका असर दिखने लगेगा। रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा व बर्फबारी के आसार हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा एवं गरज के साथ वर्षा की। राजधानी देहरादून में भी बदली छायी रहेगी और कुछ इलाकों में गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना है।
जयपुर साई ब्यूरो शैलेन्द्र ने बताया कि राज्य के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढोतरी होने से सर्दी का असर कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज सबसे कम तापमान चूरू में 5 दशमलव 8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गंगानगर में 6, जोधपुर में 9, जयपुर, कोटा, बाडमेर में 10 तथा अजमेर और बीकानेर में 11 डिग्री सैल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के बाकी हिस्सो में भी तापमान में बढोतरी दर्ज की गई है।
नैनीताल साई ब्यूरो कामना भार्गव ने बताया कि सरोवर नगरी नैनीताल की सैर पर आने वाले सैलानियों की संख्या साल दर साल बढ़ रही है। वर्ष 2011 में 8.34 लाख सैलानी पहुंचे जबकि वर्ष 2010 में यही आंकड़ा 7.86 लाख था। विदेशी सैलानियों का संख्या भी इस बार 10 हजार के करीब पहुंच गई है।
दैवीय आपदा के बावजूद यहां आने वाले सैलानियों का मोह कम नहीं हो पाया है। वर्ष 2010 की तुलना में वर्ष 2011 में 47 हजार सैलानी अधिक पहुंचे हैं। पर्यटन विभाग के सूचना अधिकारी बीसी त्रिवेदी के मुताबिक पिछले साल जून में सर्वाधिक सैलानी पहुंचे हैं। यह आंकड़ा 264318 रहा, जबकि सबसे कम सैलानी फरवरी माह में मात्र 26552 पहुंचे। जनवरी में 46262, मार्च 30468, अपै्रल 48862, मई 103789, जुलाई 77847, अगस्त 54091, सितंबर 50210, अक्टूबर 64018, नवम्बर 33010 तथा दिसंबर में 34978 सैलानी भ्रमण पर पहुंचे। इसी क्रम में सर्वाधिक विदेशी सैलानी अपै्रल माह में 1450 पहुंचे। सबसे कम अगस्त में मात्र 403 पहुंचे। पूरे वर्ष में कुल 9410 विदेशी सैलानी यहां आए। वर्ष 2010 की तुलना में 2288 विदेशी अधिक पहुंचे। इससे पूर्व वर्ष 2007 में यही आंकड़ा 9437 का था। वर्ष 2008 से 10 के बीच विदेशियों की आमद कम रही। त्रिवेदी के अनुसार साल दर साल 8 से 10 फीसदी पर्यटकों की आमद बढ़ रही है। वर्ष 2009 में 749556, वर्ष 08 में 615469, वर्ष 07 में 580079 और वर्ष 06 में 554527 सैलानी यहां पहुंचे। राज्य अलग होने के बाद से अभी तक सैलानियों के आमद की संख्या में खासा इजाफा रहा है।
उधर काश्मीर से साई ब्यूरो रचना सिंह ने बताया कि कश्मीर में बीते कुछ दिनों से खुशगवार हुए मौसम ने शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दोबारा करवट बदल ली। सूर्यदेव घने बादलों के पीछे छिप गए और ठंडी हवाएं चलीं। श्रीनगर में पारा गिरकर शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंचा। कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 18.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी ठंड का दौर जारी रहेगा। बढ़ी ठंड से उत्तराखंड के लोग भी परेशान हुए। दिनभर बदली छाई रही। ठंडी हवाएं भी चलीं। उत्तरकाशी के कई गांव अभी बर्फ से ढंके हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री राजमार्गाे से बर्फ नहीं हटाए जाने के कारण यातायात ठप है। यहां अल्मोड़ा में सबसे कम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में पार जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है। यहां केलंग में तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया।
शिमला से साई ब्यूरो स्वाती सिंह ने सामचार दिया है कि प्रदेश मे कल से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य के ऊपरी हिस्सों मे बर्फबारी तथा निचले क्षेत्रों में वर्षा होगी जबकि कई क्षेत्रों में भारी हिमपात होने की संभावना है। इस बीच जनजातिय क्षेत्र लाहौल घाटी में इन दिनों पारा गिरकर माइनस 15 डिग्री सैल्सियस से माइनस 20 डिग्री सैल्सियस तक नीचे चल रहा है जिससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय केलंग के नजदीक निर्मित चार सौ किलो वाट की बिलिंग पन विद्युत परियोजना को चलाना भी हिम ऊर्जा कर्मचारियों के लिए चुनौती बन गया है। कड़ाके की ठंड की वजह से इस परियोजना में पानी के जम जाने से इस प्रोजैक्ट की उत्पादकता घट कर 2 सौ किलोवाट हो रही है। इस बीच पिछले दिनों हुई बर्फबारी से लाहौल घाटी के लोगों को अभी भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जनसेवकों की उदासीनता के चलते छात्र शक्ति हुई सक्रिय


जनसेवकों की उदासीनता के चलते छात्र शक्ति हुई सक्रिय

सोमवार से आठ दिवसीय चरण बद्ध आंदोलन की घोषणा



(अखिलेश दुबे)

सिवनी (साई)। सिवनी जिले के सांसद विधायकों की उदासीनता और निहित स्वार्थ में उलझे होने के चलते अब छात्र शक्ति को आगे आने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जिले की बदहाली पर आंसू बहाते हुए छात्रशक्ति मंत्र ने अपनी छः सूत्रीय मांगों के साथ विज्ञप्ति जारी कर जिले के हित में खुद को सक्रिय होने का प्रमाण दिया है।
युवा छात्रशक्ति मंच के समन्वयक द्वारा आज यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिवनी जिले की विभिन्न मांगों को लेकर जनमंच सहित अनेक संगठनों ने समय समय पर आंदोलन किए किन्तु राजनैतिक दूरदर्शिता एवं जनमानस के आपेक्षित सहयोग के न मिल पाने आज जिला अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने पर मजबूर हो गया है।
इसके फलस्वरूप युवा छात्रशक्ति मंच सिवनी की विभिन्न मांगों को लेकर देश के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, भूतल परिवहन मंत्री, पर्यावरण मंत्री, प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पर मजबूर हो गई है। गौरतलब है कि विद्यार्थियों का समूचा ध्यान अपने पठन पाठन में ही होता है। विद्यार्थियों को राजनीति से दूर दूर तक लेना देना नहीं होता है। किन्तु जब जिले की दुर्दशा होती वे खुद अपनी आंखों से देख रहे हों तब उन्हें पठन पाठन से इतर इस तरह की गतिविधियों में कूदना पड़ रहा है जो जिले के भाजपा के सांसद के.डी.देशमुख विधायक श्रीमति नीता पटेरिया, कमल मस्कोले, श्रीमति शशि ठाकुर, कांग्रेस के क्षेत्रीय सांसद बसोरी सिंह मसराम एवं सिवनी जिले के हितचिंतक माने जाने वाले केवलारी विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंश सिंह ठाकुर के मुंह पर करारा तमाचा ही है।
विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि बड़ी रेल लाईन के लिए 2012 - 13 के रेल बजट जो कि 14 मार्च को आएगा में सिवनी से होकर गुजरने वाली छोटी रेल लाईन के अमान परिवर्तन के लिए राशि सुनिश्चित की जाए। दूसरी मांग के तौर पर युवा छात्रशक्ति ने कहा है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार फोर लेन मार्ग के अविवादित हिस्से में कार्य आरंभ करवाया जाए।
इसके साथ ही साथ बद से बदतर हो चुकी एनएच 7 जो अब एनएचएआई के फोरलेन में तब्दील हो चुकी है में सुकतरा से खवासा और सिवनी शहर से नगझर और शीला देही तक बायपास को जोड़ने वाले मार्ग का सड़क सुधार तत्काल प्रारंभ कराया जाए। युवा छात्र शक्ति ने अपनी चौथी मांग के रूप में सिवनी को अधोसंरचना के अनुरूप बालाघाट और छिंदवाड़ा के मध्य स्थित होने के कारण विश्वविद्यालय का दर्जा या विश्वविद्यालय स्थापित किया जाए।
युवा छात्र शक्ति का कहना है कि चार सौ बिस्तरों वाले जिला अस्पताल को एक मिनी मेडीकल कालेज बनाकर उससे जोड़ा जाए। इस कालेज में आयुर्विज्ञान, दंत और आयुर्वेदिक की पढ़ाई के कोर्स संचालित किए जाने अधोसंरचना और कार्यवृत्त को मेडिकल कॉउंसिल ऑफ इंडिया को प्रेषित किया जाए।
अंतिम मांग के बतौर युवा छात्रशक्ति ने कहा है कि सिवनी का संसदीय क्षेत्र इसे पुनः वापस किया जाए एवं भौगोलिक दृष्टि से उपयुक्त संभागीय मुख्यालय सिवनी में ही बनाया जाए। युवा छात्र शक्ति इसके लिए सोमवार 13 फरवरी से 20 फरवरी तक चरण बद्ध आंदोलन आरंभ कर रही है।

रामटेक गोटेगांव रेल के लिए अभियान आरंभ


रामटेक गोटेगांव रेल के लिए अभियान आरंभ

(शिवेश नामदेव)

सिवनी (साई)। जिले के पंच परमेश्वरों की आवाज रामटेक गोटेगांव रेल लाइन के लिये बजट प्रावधान कराने के लिये देश की महापंचायत लोकसभा तक पहुचना शुरू हो गयी हैं।इस अभियान के चौथेे दौर में जिले की आदिवासी जनपद पंचायत धनोरा के अध्यक्ष तेई सिंह उइके,कुरई जनपद के अध्यक्ष संजय कोकड़े, घंसौर के उपाध्यक्ष सरदार रवीन्द्र सिंह कालरा,धनोरा के उपाध्यक्ष साबिर खॉन,कुरई के उपाध्यक्ष छत्रपाल सनोड़िया एवं धनोरा और कुरई के 46सरपंचों ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस परियोजना के लिये सौ करोड़ रुपये आवंटित करने का आग्रह किया हैं। यह जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में इंका नेता आशुतोष वर्मा ने दी है।
विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने रामटेक बरास्ता सिवनी गोटेगांव  नई रेल लाइन के लिये प्रधान मंत्री को प्रेषित पत्र उपयुक्त कार्यवाही हेतु सचिव रेल्वे बोर्ड को भेज दिया गया हैं। तत्कालीन रेल मंत्री सुश्री ममता बेनर्जी ने सन 2011-2012 के रेल बजट के भाषण में जिन 190 रेल परियोजनाओं में 12 वीं पंच वर्षीय योजना में कार्य शुरू करने का उल्लेख किया था उसमें सिवनी के रास्ते रामटेक गोटेगांव परियोजना को भी क्रमांक 124 में शामिल किया हैं। सन 2010 - 2011 के रेल बजट में समाजिक रूप से वांछनीय रेल संपर्कता संबंधी प्रस्तावों के क्रमांक 92 में रामटेक गोटेगांव व्हाया सिवनी परियोजना को शामिल किया गया था। तत्कालीन रेल मंत्री सुश्री ममता बेनर्जी ने अपने पिछले बजट भाषण में यह भी उल्लेख किया था कि सामाजिक रूप से वांछनीय सभी 114 परियोजनाओं को 12 वीं पंच वर्षीय योजना में शामिल किया जायेगा और इन योजना का वित्त पोषण प्रस्तावित प्रधानमंत्री रेल विकास योजना के माध्यम से किया जायेगा। रेल बजट के संबंधित दस्तावेजों की प्रति भी पत्र के साथ जन प्रतिनिधियों भेजी गयी थी। 
इंका नेता वर्मा ने विज्ञप्ति में आगे उल्लेख किया हैं कि जिले के पंच परमेश्वरों की आवाज देश की महापंचायत लोकसभा तक पहुंचाने का अभियान प्रारंभ किया गया था। इस अभियान के के चौथेे दौर में जिले की आदिवासी जनपद पंचायत धनोरा के अध्यक्ष तेई सिंह उइके,कुरई जनपद के अध्यक्ष संजय कोकड़े, घंसौर के उपाध्यक्ष सरदार रवीन्द्र सिंह कालरा,धनोरा के उपाध्यक्ष साबिर खॉन,कुरई के उपाध्यक्ष छत्रपाल सनोड़िया एवं धनोरा और कुरई के 46सरपंचों ने  ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को पत्र लिखकर आगामी रेल बजट में रामटेक गोटेगांव रेल लाइन के लिये राशि आवंटित करने का आग्रह किया हैं। इंका नेता आशुतोष वर्मा ने बताया हैं कि अब तक जिले के 170 सरपंचों की आवाज देश की महापंचायत लोक सभा तक पहुंच चुकी है।

जनकल्याण एवं विकास की बनी योजनाएँ


जनकल्याण एवं विकास की बनी योजनाएँ

(मनोज मर्दन त्रिवेदी)

सिवनी (साई)। प्रदेश भाजपा द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सिवनी विधानसभा क्षेत्र में सिवनी विधायक श्रीमति नीता पटेरिया के नेतृत्व में १ फरवरी को विधानसभा के छपारा विकासखंड के घुनई ग्राम से विकास यात्रा निकाली गई है जो २० फरवरी तक चलेगी। विकास यात्रा के शुभारंभ अवसर पर घुनई में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर, डॉ.सुनील अग्रवाल, अशोक शुक्ला, ओंम दुबे, राजेन्द्र सिंह बघेल, अशोक सोनी, विजय बघेल, प्रहलाद पटेल एवं विधानसभा विकास यात्रा के मीडिया प्रभारी संतोष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष लेखराम साहू, संतोष नगपुरे, रघुवीर सिंह धुर्वे, धीरसिंह भलावी, राजेश श्रीमाली, महेश सिंह, मेहताब सिंह, रामदयाल सिंह,मुरारी साहू, डॉ.अभिजीत सिंह चौहान उपस्थित रहे।
घुनई से प्रारंभ हुई यात्रा देवगाँव, बरबसपुर, मुण्डाटोला, नयेगाँव, सूखामाल, ऊँठेकटा, सुकराटोला, इमलीपठार, चमारीखुर्द, तिलबोड़ी से होते हुये इमरिया में यात्रा का विश्राम हुआ। इसी प्रकार यह यात्रा अगले दिनों में भी निरंतर २० फरवरी तक जारी रहेगी। विकास यात्रा के दौरान विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा के पदाधिकारी मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान कर रहे हैं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त अन्य समस्याओं का निराकरण भी मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है।
विकास यात्रा में सिवनी विधायक द्वारा मध्यप्रदेश शासन के वर्तमान मुखिया शिवराज सिंह चौहान को अतिसंवेदनशील मुख्यमंत्री बताया जा रहा है। प्रदेश में जनकल्याण एवं विकास की बनी योजनाएँ इससे पूर्व कभी नही बनी थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो विकास की योजनाएँ बनाई हैं उससे हर वर्ग का व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है। श्रीमति पटेरिया ने शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को गणवेश प्रदान करने, साइकिल प्रदान करने जैसी योजनाओं को शासन की सराहनीय पहल बताया तो वहीं कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिये मुख्यमंत्री द्वारा सिंचाई योजना, १ प्रतिशत पर कृषि ऋण, खाद बीज की चिंता और समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पाद पर बोनस देकर गरीबी को कृषकों को लाभान्वित करने वाली ऐतिहासिक पहल बताया है।
श्रीमति पटेरिया ने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सड़क योजना के साथ ही आंतरिक मार्ग निर्माण के लिये ग्राम पंचायतों को ५ लाख से १५ लाख रूपए तक की राशि देकर गाँव-गाँव में पक्की सड़कों का निर्माण करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली लक्ष्मी योजना, जननी सुरक्षा योजना और आम व्यक्ति को गंभीर बीमारियों पर उपचार के लिये दी जाने वाली सहायता राशि की राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना की जाती है।
श्रीमति पटेरिया ग्रामीणों से  सीधा संवाद करते हुये कह रही हैं कि मुख्यमंत्री ने इस प्रकार जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित करने के साथ ही यह भी जमीनी स्तर पर जानने की मंशा के साथ गाँव-गाँव में यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित किया है कि ग्रामीणों को इनका फायदा मिल रहा है या नही। ग्रामीणों को और क्या सुविधाएँ दी जा सकती हैं। यात्रा में भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल हो रहे हैं।

सिवनी विधानसभा में शुरू हुई विकास यात्रा


सिवनी विधानसभा में शुरू हुई विकास यात्रा

शिवराज मामा के शासन में बच्चो से लेकर वृद्धो तक के

(मनोज मर्दन त्रिवेदी)

सिवनी (साई)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हर वर्ग के उत्थान के लिये बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से हृदय के संबंध स्थापित कर विकास को जो गति प्रदान की है उससे आज चाहे बेटियों के चहरे हों, माताओं के, नन्हें मुन्नों के, किसानो के मजदूरों के, विद्यार्थियों के सभी के चहरों में आत्मसंतुष्टि प्रदान करने वाली खुशी दिखाई देती है।
 इस प्रकार के उद्गार सिवनी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती नीता पटेरिया ने आज सिवनी विधानसभा क्षेत्र के छपारा विकासखण्ड के घुनई से विकास यात्रा का शुभारंभ करते हुये उपस्थित जनसमुदाय से भी कही। उन्होने यात्रा का शुभारंभ करते हुये कहा कि आज वे किसी प्रकार का भाषण देने नही और न ही भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट मांगने आयी है बल्कि मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के गांव-गांव में भेजकर यह जानने की इच्छा प्रकट की है कि उनके द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है या नही और उनकी योजनाओं से लोग संतुष्ट हैं या नही।
ग्रामीण क्षेत्रो की और क्या समस्याएं हैं और उनके निराकरण के लिये क्या किया जा सकता है यह सब  जानकारी एकत्रित कर ग्रामीण क्षेत्रों में हुये विकास कार्याे और ग्रामीण क्षेत्रो में क्या करने की आवश्यकता है। इस प्रकार की जानकारी से वे अवगत होना चाहते हैं जिसके लिये सभी विधायक और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मंत्री सभी ग्रामीण क्षेत्रो का विस्तृत दौरा कर रहे हैं और एक-एक गांव में जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ग्रामीण क्षेत्रो की समस्याओं और सरकार की योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों में जो प्रतिक्रिया हैं उसकी जानकारी एकत्रित करना है और विकास यात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो की अन्य समस्याओं का निराकरण करते हुये समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में विस्तृत कार्य योजना बनाना है।
श्रीमती नीता पटेरिया ने आज छपारा विकासखण्ड के घुनई ग्राम से विकास यात्रा का शुभारंभ करते हुये कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं विकासखण्ड स्तर के समस्त विभाग प्रमुखों के साथ ग्रामीणजनों से विस्तृत चर्चा की बिना किसी मंचीय स्वागत, भाषण के ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुये ग्रामीण क्षेत्रों की जनता से जननी सुरक्षा योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, रोजगार गारण्टी योजना, मध्यान्ह भोजन, निरूशुल्क गणवेश, आंगनवाड़ी केंद्रो की जानकारी, शिक्षकीय व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रो की पेयजल व्यवस्था, सड़क-बिजली पानी, किसानी आदि से संबंधित चर्चाएं की कुछ स्थानो पर उन्होने भूमि पूजन एवं लोकापर्ण के कार्य भी किये।
इस दौरान उन्होनें लाड़ली लक्ष्मी योजना के चौक भी पात्र हितग्राहियों को वितरित किये। आज से प्रारंभ हुयी विकास यात्रा २० फरवरी तक चलेगी। आज यह यात्रा बरबसपुर, घुनई, देवगांव, नयेगांव, मुंडरई, मुंडाटोला, सूखा, उटेकटा, सुकराटोला, इमलीपठार, चमारी, तिलबोडी, डांगावानी, झिरी, डोडा, सर्रा, भरगा, बडपानी, तेंदनी, कमली, इमालिया तक चली। आगामी समय में भी इसी प्रकार की यात्रा विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी, श्रीमती पटेरिया के साथ विकास यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता वेदसिंह ठाकुर, डॉ. सुनील अग्रवाल, अशोक शुक्ला, विधानसभा प्रतिनिधि, संतोष अग्रवाल, प्रहलाद कोनियापार, राजेन्द्र सिंह बघेल, पवन बंसल, छपारा मण्डल अध्यक्ष लेखराम साहू, चमारी मण्डल अध्यक्ष रामदयाल, श्रीमती संगीता बरक ड़े, नर्मदा सुनील झारिया, हरिशंकर पटेल, ओम दुबे, डॉ. अभिजीत चौहान, विधानसभा प्रभारी संतोष नगपुरे, महताब सिंह, सोहन कश्यप, राजेश श्रीमाली, धीरसिंह भलावी, गुड्डू पटेल, भगवान दास सोनी, चमन रूनीझा, अशोक सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे. जनपद पंचायत के सी.ई.ओ. पीएचई के एसडीओ. आर.ई.एस. के एसडीओ. तहसीलदार महिला बाल विकास के अधिकारी बी.आर.सी. एवं अन्य विभागो के विभाग प्रमुख उपस्थित थे. इस विकास यात्रा के समय स्थानीय स्तर पर निराकृत किये जाने वाली समस्याएं मौके पर ही निराकृत की गयी। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया. बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

रहस्यमय तरीके से ठगी


रहस्यमय तरीके से ठगी

(मनोज मर्दन त्रिवेदी)

सिवनी (साई)। बरघाट क्षेत्र के अनेक ग्रामों में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रहस्यमय तरीके से ठगी का कारोबार किया जा रहा है। ठगी करने वाले अपने शिकार को इतनी बुरी तरह से डरा धमका देते हैं कि वह व्यक्ति पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने और किसी भी अन्य व्यक्ति को बताने का साहस नही जुटा पा रहा है।
इसी प्रकार का घटनाक्रम कल्याणपुर निवासी सेवा निवृत्त आदिवासी शिक्षक धनङ्क्षसह धुर्वे के साथ-साथ एवं पिपरिया निवासी यादव राव पटले के साथ घटित हुआ है। इन दोनो व्यक्तियों ने बड़ा साहस करने के उपरांत एक ने बरघाट और दूसरे व्यक्ति ने कान्हीवाड़ा थाने में अपने साथ घटित घटनाक्रम की पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई है परंतु पुलिस द्वारा आज दिनांक तक दोषियों के विरूद्ध किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही किये जाने से रिपोर्ट दर्ज कराने वाले व्यक्ति भी दहशतमय हैं।
घटना क्रम की मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार मेहरापिपरिया निवासी यादव राव पटले के निवास पर एक चौपहिया वाहन से दो व्यक्ति पहुंचे और उन्होने बताया कि आपके खेत में कुछ काम करने चलकर अपना खेत बतादें। यादव राव पटले सहज भाव से अपने खेत पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि आपके खेत में गहरी जुताई का काम करना है जिसमें ०३ लाख रूपये का खर्चा आयेगा यादव राव पटले ने काम के लिये अपनी असहमति व्यक्त करते हुये कहा कि उनके पास इतनी बड़ी राशि नही है और वे खेत में काम नही कर सकते।
परंतु चौपहिया वाहन से पहुंचे व्यक्ति जेसीबी मशीन और ट्रेक्टर अपने साथ लिये हुये गये थे उन्होने कहा कि यदि आपको पसंद आये तो काम करा लेना हम कुछ जगह में काम कर रहे हैं और जबरदस्ती उनकी आधा एकड़ जमीन की गहरी जुताई का काम शुरू कर दिया जिसके एवज में उन्होने ८० हजार रूपये का भुगतान तत्काल करने की धमकी दी।
उन्होने इतनी बड़ी राशि देने पर एतराज व्यक्त किया, और कहा कि उन्होने काम करने से जब मना किया था तो काम क्यों किया गया इस प्रकार के जवाब पर चौपहिया वाहन में पहुंचे व्यक्तियों द्वारा धमकी दी गई कि तुम्हारा लड़का बरघाट में रहता है अगर तत्काल पैसे नही दिये और ज्यादा शोरगुल किया गया तो उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। पुत्र मोह में डरावनी धमकी सुनकर यादव राव पटले ने तत्काल यहां वहां से ७१ हजार २२६ रूपये के भुगतान नगद किये।
जब इस बात की जानकारी यादव राव पटले ने बरघाट रहने वाले अपने शिक्षक पुत्र को दी तो उन्होने जिन ट्रेक्टरो से जुताई करायी गयी थी उन ट्रेक्टर चालको को पकड़ा परंतु ट्रेक्टर चालको द्वारा बताया गया कि जिन व्यक्तियों ने उनके खेत में जुताई करायी है उन्होने वह खेत अपना बताया था और जुताई के मात्र उन्हें ८२०० रूपये ही मिले। इसी प्रकार का घटना क्रम कल्याणपुर नंदौरा निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक धनसिंह धुर्वे के साथ भी घटित हुआ है जिनकी महज आधा एकड़ जमीन की जुताई की गई। और उन्हें इतनी बुरी तरह से धमकाया गया कि उक्त शिक्षक के महाराष्ट्र  बैंक धारणा के खाते से ३ लाख ५० हजार रूपये की राशि शिवपुरी में स्टेट बैंक के खातेदार सलीम के नाम स्थानांतरित करा दी गई उक्त आदिवासी शिक्षक इतनी बुरी तरह से दहशत में आ गया था कि वह पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराना भी नही चाह रहा था बरघाट निवासी शिक्षक पटले एवं कुछ अन्य के द्वारा साहस देने के उपरांत उसमें बमुश्किल रिपोर्ट दर्ज कराई है। और इस शिक्षक के खेत की जुताई भी गुजरात के जुताई कार्य करने वाले ट्रेक्टर चालको द्वारा की गई जिनका कहना है कि उन्हें मात्र इस काम के ०९ हजार रूपये प्राप्त हुये हैं। जो चौपहिया वाहन ने घूमने वाले व्यक्तियों द्वारा मेहरा पिपरिया निवासी यादव राव पटले से ७१ हजार रूपये और शिक्षक धुर्वे से ३ लाख ५० हजार रूपये की राशि ली गई है। उन्होने ट्रेक्टर चालको को अपना खेत बताया है। दोनो घटना क्रमो की ठगी के शिकार हुये व्यक्तियों के द्वारा पुलिस रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। परंतु पुलिस को अभी तक उक्त दोनो मामले में कोई रूचि नही है जिससे  रिपोर्ट कर्ता भारी निराश हैं और संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस प्रकार की ठगी क्षेत्र में अन्य व्यक्तियों के साथ भी करना संभव हो सकता है परंतु धमकी के कारण अन्य व्यक्ति रिपोर्ट नही करा पा रहे हैं।

२० वर्ष पुराना १६ किलो का ट्यूमर सफलता पूर्वक निकाला गया


२० वर्ष पुराना १६ किलो का ट्यूमर सफलता पूर्वक निकाला गया

(मनोज मर्दन त्रिवेदी)

सिवनी (साई)। स्थानीय कृष्णा हॉस्पिटल में एक महिला के पेट से २० वर्ष पुराना १६ किलो का विशाल ट्यूमर निकाला गया। डॉ. नम्रता तिवारी स्त्री रोग विशेषज्ञ ने जानकारी देते हुये बताया कि उनके हॉस्पिटल में भर्ती वंदना पति राजेन्द्र सोनी कटंगी रोड स्थित अभिषेक कॉलोनी निवासी को आज पेट दर्द की शिकायत को लेकर भर्ती कराया गया था जिसकी जांच उपरांत पति के सहमति पर उन्होने उसका ऑपरेशन किया दो घण्टे के कठिन ऑपरेशन के दौरान सफलता पूर्वक १६ किलो वजनी का पेट से ट्यूमर निकाला गया। उन्होने बताया कि यह पहला अवसर है कि जो इतना बड़ा ट्यूमर सफलता पूर्वक निकालना और महिला की जान को बचाना उनके लिये बड़ी चुनौती थी।
पीड़िता के पति राजेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि २० वर्ष से उसकी पत्नि के पेट में दर्द था और उसने कई जगह इसका इलाज करवाया और रिपोर्ट के मुताबिक उसे पता चला कि उसके पेट में एक छोटा गोला है जिसके ऑपरेशन के लिये उसने चिकित्सको से कहा परंतु उसके ससुर के द्वारा ऑपरेशन कराने से हमेशा इंकार किया गया। और कहा गया कि उसकी एक ही पुत्री है जिसकी जान को खतरा हो सकता है इस कारण ऑपरेशन नही कराया जाऐगा।
चाहे तो वह दूसरा विवाह कर सकता है इस परेशानी से उसने दूसरा विवाह भी किया और विगत ०७ वर्षाे तक उसकी पत्नि मायके मे रही फिर वह उसके साथ ही रहने लगी इस बीच उसकी वर्तमान में ०३ वर्ष की पुत्री है और १२ माह की एक और पुत्री है। ट्यूमर की विशालता और तकलीफ के कारण उसे देखा नही गया जिसका उपचार बड़े नगरों में साबित हो रहा था। कृष्णा हॉस्पिटल में जब उसे ले जाया गया तो चिकित्सको ने गारण्टी ली और उसका ऑपरेशन सफलता पूर्वक बहुत ही कम खर्चे में कर दिया गया उसकी पत्नि पूरी तरह स्वस्थ्य है और उपचार लाभ ले रही है।