रविवार, 15 अप्रैल 2012

मछली पकड़ने पर प्रतिबंध


मछली पकड़ने पर प्रतिबंध
(महेश रावलानी)
नई दिल्ली (साई)। देश के पूर्वी तट के आस पास कल रात से मछली पकड़ने पर ४७ दिन का प्रतिबंध लगाया गया है। मछलियों के प्रजनन के मौसम में मछली संरक्षण के उद्देश्य से भारत सरकार ने यह प्रतिबंध लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून की मध्य रात्रि तक कोई भी नौका या ट्रॉलर समुद्र में मछली पकड़ने नहीं उतरेगा। मछली पालन विभाग ने मछुआरों से सहयोग की अपील की है,  ताकि मछलियों की तादाद कम न हो। आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में लगभग सभी छह सौ मोटर बोट तट पर लंगर डाले खड़ीं है।
उधर, मछुआरे प्रतिबंध की अवधि के दौरान सरकार से वित्तीय सहायता और की मांग कर रहे हैं, क्योंकि इस दौरान वे बेरोजगार रहेंगे। हालांकि परम्परागत तरीके से मछली पकड़ने पर रोक नहीं होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: