रविवार, 15 अप्रैल 2012

भारत पाक के बीच बढ़ेगा व्यापार


भारत पाक के बीच बढ़ेगा व्यापार
(शरद खरे)
नई दिल्ली (साई)। भारत और पाकिस्तान व्यापार के नए मार्ग खोलने पर सहमत हो गए हैं। नई दिल्ली में कल वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा और पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्री मखदूम अमीन फहीम की वार्ता के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों देशों ने अपने-अपने अधिकारियों से और सीमा शुल्क चौकियां खोलने की संभावानाओं का पता लगाने को कहा है।
इससे भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार की संभावनाएं बढ़ेगीं और आपसी आर्थिक सम्बंध और प्रगाढ़ होंगे, ताकि दोनों देशों के लोगों की समृद्धि बढ़ सके। दोनों देश दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार समझौते-साफ्घ्टा के तहत युक्तिसंगत सूची बनाने के उद्देश्य से एक दूसरे के शुल्क प्रावधानों पर विचार करने पर भी सहमत हुए। भारत और पाकिस्तान अगली गृह सचिव स्तर की वार्ता में आपसी व्यापार को बढ़ाने के लिए व्यापार वीजा की नई व्यवस्था की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। लेकिन तिथि अभी तक तय नहीं हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: