रविवार, 15 अप्रैल 2012

चन्द्रशेखर जोशी दो राज्यों के प्रभारी नियुक्त


चन्द्रशेखर जोशी दो राज्यों के प्रभारी नियुक्त
देहरादून (साई)। इंडियन फेडरेशन ऑफ स्माल एण्ड मीडियम न्यूज पेपर नई दिल्ली (आई.एफ.एस.एम.एन.) द्वारा हिमाचल तथा हरियाणा यूनिट का गठन किया गया है। फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा पाण्डेया द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सम्पादक चन्द्रशेखर जोशी को हिमाचल तथा हरियाणा राज्य का राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया है।
चन्द्रशेखर जोशी को भेजे पत्र में फैडरेशन की नैशनल प्रेसीडेंट ने कहा है कि मुझे यह जानकर अति प्रसन्नता हो रही है कि फैडरेशन द्वारा आपको हरियाणा तथा हिमाचल राज्य का तत्काल प्रभाव से राज्य प्रभारी नियुक्त किया जा रहा है। उक्त दो राज्यों में आप अपनी क्षमता से कार्य कर सकेगें, तथा आपको यह पूर्ण अधिकार होगा कि उक्त दो राज्यों में आप राज्य संयोजक नियुक्त कर ४ माह में फैडरेशन के नियमों के अनुसार राज्य कार्यकारिणी गठित करवा दे, जिन नियमों को आप बेहतर जानते हैं।
राष्टीय अध्यक्षा ने अवगत कराया है कि यह तत्काल प्रभाव से यह नियुक्त क्रियानिवत कर संबंधित राज्यों में भी भेजी जा रही है। इंडियन फेडरेशन ऑफ स्माल एण्ड मीडियम न्यूज पेपर नई दिल्ली राष्ट्रीय स्तर पर गठित है जो १९८५ से अस्तित्व में हैं जिसके कार्यक्रमों में समय-समय पर तत्कालीन पधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों, पी०सी०आई० चौयरमैनों, लोकसभा अध्यक्षों ने हिस्सा लिया है। फैडरेशन ने पीआईबी व डीएवीपी में भी भागीदारी की है।
फैडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा जतायी है कि राष्ट्रीय स्तर का यह फैडरेशन जो पैस काउंसिल आफ इंडिया से नोटिफाइड हैं, स्माल एण्ड मीडियम न्यूज पेपर्स के हितों की उत्तराखण्ड में रक्षा करने में सदैव साथ रहेगा।
फैडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा चन्द्रशेख्,ार जोशी  को दो राज्यों का प्रभारी बनाये जाने पर उत्तराखण्ड, दिल्ली हरियाणा, हिमाचल के अनेक सम्पादक व पत्रकारों ने खुशी जाहिर की है। दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार: सम्पादक हमारा मैटरो तथा इलैक्टोनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन आजाद, लखनउ के वरिष्ठ पत्रकार कामरान खान, हिमाचल से अविनाश शर्मा, हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार धर्मपाल शर्मा ने चन्द्रशेखर जोशी को दो राज्यों का प्रभारी बनाये जाने पर खुशी जतायी है। वहीं फैडरेशन द्वारा दो राज्यों की जिम्मेदारी मिलने पर चन्द्रशेखर जोशी ने कहा है कि उत्तराखण्ड में लघु व मध्यम समाचार पत्रों के हितों का फैडरेशन ध्यान रखेगा इसके लिए फैडरेशन को मजबूत करने के लिए वह सदस्यता अभियान में लगे है, जिसमें उन्हें भारी सफलता मिल रही है। इसके उपरांत वह अपने व्यापक सम्पर्काे के सहारे हरियाणा तथा हिमाचल में भी फैडरेशन में अच्छे सम्पादक, पत्रकारों को लाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा वह अन्य राज्यों से भी सम्पर्क में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: