सोमवार, 16 अप्रैल 2012

राजा के गढ़ में महाराजा!


राजा के गढ़ में महाराजा!
राजगढ़ (साई)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ में केंद्रीय मंत्री महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दस्तक दी है। राजगढ़ में केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा मुझे खुशी है कि अपरिपक्व हूं। अगर परिपक्व बन जाऊंगा तो उन लोगों को जैसा बन जाऊंगा जो सिर्फ अपने हितों की सोचते थे।
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की मूर्ति का अनावरण किया है, वह नेता नहीं, राजनीतिक नहीं थे। वे क्षेत्र के गरीब, किसान, आदिवासियों व असहायों के लिए लड़ने वाले योद्धा थे। सिंधिया शुक्रवार को राजगढ़ कृषि उपज मंडी में पूर्व विधायक प्रेमसिंह दत्तीगांव की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे।
विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने पिता के जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाए। सिंधिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री महेंद्रसिंह कालूखेड़ा, सांसद गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी, विधायक प्रताप ग्रेवाल, उमंग सिंघार, अश्विन जोशी, प्रमोद पटेल, तुलसी सिलावट, सत्यनारायण पटेल, करणसिंह पंवार, मोहनसिंह बुंदेला की उपस्थिति में मंडी प्रांगण में श्री दत्तीगांव की प्रतिमा का अनावरण किया। स्वागत भाषण पूर्व मंडी अध्यक्ष हर्षवर्धन¨सह दत्तीगांव ने दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: