सोमवार, 16 अप्रैल 2012

कंबल फैक्ट्री में सौ दबे


कंबल फैक्ट्री में सौ दबे

(विक्की आनंद)

जलंधर (साई)। पंजाब में कल देर रात जालंधर के निकट एक कम्बल फैक्ट्री की तीन मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में एक सौ से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है। उपायुक्त प्रियंक भारती के अनुसार ४१ लोगों को बचा लिया गया है। इनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जाती है।
दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। समाचार एजेंसी आॅफ इंडिया के ब्यूरो ने बताया कि यह हादसा रविवार और सोमवार की दर्मयानी रात ग्यारह से साढ़े ग्यारह के बीच हुआ। हादसे के स्थान में तीन मंजिला इमारत का मलबा धागे और तैयार कम्बलों के बंडल बिखरे पड़े थे।
डिप्टी कमीशनर प्रियंका भारती ने बताया कि बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए सेना और राष्ट्रीय आपदा बल को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि मलबे में कितने मजदूर दबे हैं इस बारे में अभी सही जानकारी नहीं हो सकी है। राहत और बाचव कार्य शाम तक चलने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं: