बुधवार, 18 अप्रैल 2012

ग्राम सुराज-अभियान आरंभ


ग्राम सुराज-अभियान आरंभ

(आंचल झा)

रायपुर (साई)। प्रदेश में आज से ग्राम सुराज अभियान के सातवे पारी की शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के नेतृत्व में एक बार फिर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमला लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे। इस वर्ष के ग्राम सुराज अभियान में सुराज दलों को बीस प्रमुख बिंदुओं पर आधारित प्रश्नावली एक प्रपत्र में दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा है कि सुराज दलों को इस प्रपत्र में ग्रामीणों से जानकारी लेने के लिए निर्देशित किया जाए। इस प्रश्नावली से हर गांव के विकास की और जरूरतों की तस्वीर उभरकर सामने आएगी। गौरतलब है कि यह अभियान कल से आगामी सत्ताईस अपै्रल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।
पहला चरण अट्ठारह से इक्कीस अपै्रल तक और दूसरा तेईस से सत्ताईस अपै्रल तक चलेगा। वहीं, अभियान के मद्देनजर सभी सत्ताईस जिलों की नौ हजार सात सौ चौतीस ग्राम पंचायतों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: