मंगलवार, 3 जनवरी 2012

अंडमान में आरंभ होंगे सामुदायिक रेडियो स्‍टेशन


अंडमान में आरंभ होंगे सामुदायिक रेडियो स्‍टेशन

(फीरोज खान)

नई दिल्ली (साई)। सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कई सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने के लिए लाइसेंस जारी करने पर विचार कर रहे हैं। सामुदायिक रेडियो स्टेशन के संचालन और रखरखाव के बारे में राष्ट्रमंडल शैक्षिक मीडिया केन्द्र पोर्ट ब्लेयर में तीन दिन की कार्यशाला आयोजित करेगा।
यह कार्यशाला इस महीने की तेइस तारीख से पच्चीस तारीख तक चलेगी। सूचना प्रसारण मंत्रालय, दूर संचार, गृह मंत्रालय तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी और विशेषज्ञ इस कार्यशाला का आयोजन करेंगे। आपदा संभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रेडियो स्टेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
सौर्य ऊर्जा से संचालित होने वाले सामुदायिक रेडियो  स्टेशन की स्थापना पर करीब पंद्रह लाख रूपये की लागत आएगी। प्रतिमाह संचालन खर्च डेढ़ लाख रूपये होगा। कार्यशाला में शामिल होने के इच्छुक शैक्षिक, कृषि और नागरिक संगठन अपने नाम आपदा प्रबंधन निदेशालय पोर्ट ब्लेयर में दर्ज करा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: