मंगलवार, 3 जनवरी 2012

जाड़े की बीमारियों से हों रूबरू


जाड़े की बीमारियों से हों रूबरू

बदलते मौसम में रहें सावधान



(मणिका सोनल)

नई दिल्ली (साई)। गिरते तापमान के साथ दिल्ली में ठंड की धमक का एहसास होने लगा है। अभी तापमान में काफी लचीलापन बना हुआ है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। सर्दी के दिनों में इन बीमारियों की आशंका होती है। शीत जनित कुछ रोगों के लक्षण और बचाव के उपाय:-
1. हाइपोथाइलमस:-चिकित्सकों के अनुसार जब ठंड के कारण शरीर का तापमान धीरे धीरे कम होने लगे, तो इसे हाइपोथाइलमस कहते हैं। सामान्यतः मनुष्य के शरीर का तापमान 37 डिग्री होता है। अगर शरीर का तापमान 35 डिग्री से कम हो जाए, तो मरीज की जान भी जा सकती है। यह रोग शरीर की प्रतिरोधक क्षमता के कम होने की स्थिति में खतरनाक हो जाता है।
कारण:- यह बीमारी शरीर का तापमान कम होने के कारण होती है। बहुत ज्यादा समय तक ठंड में रहने पर यह बीमारी हो सकती है।
बचाव:- ठंड से बचें और गर्म खाना व तरल पदार्थ लें। आइसक्रीम जैसे ठंडे पदार्थाे के सेवन से बचें। खाने पीने का विशेष ध्यान रखें, ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित न हो।
2. आर्थेराइटिस:- चिकित्सक बताते हैं कि ठंड बढ़ने के साथ ही बुजुर्गाे को जोड़ों का दर्द सताने लगता है। उन्होंने बताया कि जोड़ों में साइकोवियल फ्लूड होता हैए जो हड्डियों के बीच ग्रीस का काम करता है, लेकिन बढ़ती उम्र के कारण फ्लूड का बनना कम हो जाता है, जिससे जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। हवा का दबाव बढ़ने से भी रियूमेटॉयड अर्थराइटिस का दर्द बढ़ जाता है।
कारण:- अर्थराइटिस की बीमारी वायरल, इन्फेक्शन और हृदय संबंधी समस्याओं के कारण होती है। युवाओं में यह बीमारी बदलते जीवनशैली के कारण हो रही है, वहीं बुजुर्गाे में इसका असर बढ़ती उम्र के कारण होता है।
बचाव:- शरीर को हमेशा गर्म कपड़ों से ढंक कर रखें। घर का तापमान 70.75 डिग्री फारेनहाइट के बीच रखें। सूर्याेदय के बाद ही घर से निकलें। व्यायाम करें तथा ज्यादा देर तक बैठे न रहें। प्रोटीनयुक्त भोजन अधिक मात्रा में लें। शराब, धूम्रपान आदि से बचें।
3. हृदय संबंधी रोग:- ठंड के मौसम में हृदय रोगियों में एंजाइना या हार्ट अटैक की संभावना 30 फीसदी बढ़ जाती है। तापमान में गिरावट के साथ ही क्रोनरी हार्ट डिजीज (सीएचडी) की आशंका बढ़ जाती है। हृदय रोग विशेषज्ञों का मानना है कि सर्दी का असर बढ़ने पर हार्ट पंप की गति अकस्मात कम हो जाती है, जिसके फलस्वरूप व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। चिकित्सकों का मानना हैं कि सीएचडी को समझ पाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए यह बीमारी बेहद खतरनाक होती है।
बचाव:- शुरू होने से पहले ब्लड प्रेशर चेक कराएं। रक्तचाप बढ़ रहा हो, तो जीवनशैली में बदलाव लाएं। ठंड के दौरान शरीर को पूरी तरह से ढंक कर रखें। टहलने जाने से पहले पानी पिएं। गर्म पदार्थाे का सेवन न करें।
4. त्वचा संबंधी बीमारियां:- चिकित्सकों के अनुसार सर्दी में तेज हवा और ठंड का असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। इस दौरान मुंह लाल हो जाता हैए एडिय़ां फट जाती हैं और पैर में छाले पड़ जाते हैं। नमी के अभाव में त्वचा रुखी हो जाती है। इसे फ्रॉसबाइट कहते हैं। इससे बचाव के लिए मुंह को ढंक कर रखें तथा घर से बाहर निकलने से पहले शरीर को पूरी तरह ढंक लें।
5. अन्य बीमारियां:- ठंड में वायरल, निमोनिया, किडनी, अस्थमा तथा एंफ्लुएंजा जैसी बीमारियां बढ़ जाती हैं। इनका सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गाे पर पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन में तेज धूप और शाम तक मौसम सर्द हो जाने के कारण सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। साथ ही मौसम में नमी के कारण धुंध के साथ प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता हैए जिससे सांस लेने में दिक्कत होती हैए जिसके कारण अस्थमा बढ़ जाता है।
बचाव के लिए बरतें सावधानियां:- दमा के मरीज तथा वृद्ध धुंध छंट जाने के बाद ही घर से बाहर निकलें। गलाए हाथ पैर व सिर के ऊपरी हिस्से को ठंड से बचाएं। बच्चों व बुजुर्गाे का खास ध्यान रखें। सुबह हल्के गुनगुने पानी से नहाएं। अस्थमा के मरीज दवा व इन्हेलर नियमित रूप से लें खूब पानी पीएं, गला व नाक बंद होने पर गर्म पानी से भाप लें।

कोई टिप्पणी नहीं: