बुधवार, 21 दिसंबर 2011

राष्ट्रीय सब-जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश को स्वर्ण


राष्ट्रीय सब-जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश को स्वर्ण



(शैफाली)

राजनांदगाँव (साई)। यहां सम्पन्न प्रथम हॉकी इण्डिया राष्ट्रीय सब-जूनियर (अण्डर-17) प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश ने स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने फायनल मैच में हरियाणा को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। मध्यप्रदेश की तरफ से नुसरत ने एक फील्ड गोल तथा करिश्मा ने पेनाल्टी कार्नर से एक गोल किया। हरियाणा की टीम की तरफ से एकमात्र गोल ममता ने मैच के अंतिम क्षणों में किया। राज्य महिला अकादमी की निहारिका को बेस्ट फॉरवर्ड, श्यामा तिडगाम को बेस्ट मिडफील्डर तथा दीक्षा तिवारी को बेस्ट फुल बैक का पुरस्कार मिला।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में पुणे में सम्पन्न हुई जूनियर (अण्डर-21) राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश राज्य महिला अकादमी की टीम ने स्वर्ण पदक अर्जित किया था। इसके अलावा जोधपुर में आयोजित जोनल प्रतियोगिता में सेंट्रल जोन चौम्पियनशिप मध्यप्रदेश राज्य महिला अकादमी की टीम ने जीती थी। इस टीम में प्रिती, दिव्या, दीक्षा, लाल रुद्र स्याली, ब्रज नन्दनी, प्रियंका, करिश्मा यादव, श्यामा तिडगाम, निहारिका सक्सेना, प्रियंका वानखेड़े, शिक्षा शर्मा, नुसरत, नूतन, रुचिका वानखेड़े, आकांक्षा परमार, नेहा सिंह तथा ज्योति पाल शामिल थीं। टीम के मुख्य प्रशिक्षक श्री परमजीत सिंह तथा सहायक प्रशिक्षक सुश्री ऊषा निम्बालकर है।

कोई टिप्पणी नहीं: