सोलंकी पर लगे
महिला कर्मचारी को छेड़ने के आरोप
(अखिलेश दुबे)
सिवनी (साई)। जनपद
पंचायत सिवनी में सहायक विकास खण्ड अधिकारी के पद पर पदस्थ बी.एस.सोलंकी पर एक
महिला कर्मचारी के साथ आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप लगे हैं।
जनपद पंचायत सिवनी
कार्यालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि उमर दराज सहायक विकास
विस्तार अधिकारी श्री सोलंकी पर एक नवयोवना कर्मचारी के साथ आपत्तिजनक हरकत करने
का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों ने बताया कि जनपद पंचायत सिवनी में एक शाखा
में पदस्थ एक नवयुवती के घर श्री सोलंकी गए और आपत्तिजनक हरकतें कीं। घटना 13 जून की बताई जा
रही है।
सूत्रों के अनुसार
इस संबंध में उक्त महिला कर्मचारी ने जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी कंचन
डोंगरे, जिला
पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंका दास एवं जिला पंचायत में पदस्थ सुश्री
मुड़िया को भी इसकी जानकारी मौखिक रूप से दी थी। तीन तीन महिला अधिकारियों को घटना
के बारे में एक महिला कर्मचारी द्वारा बताए जाने के उपरांत भी किसी भी महिला
कर्मचारी द्वारा संज्ञान ना लिया जाना आश्चर्य का ही विषय माना जा रहा है।
सूत्रों की मानें
तो उक्त पीड़ित महिला कर्मचारी की मजबूरी है कि वह सहायक विकास विस्तार अधिकारी के
साथ भ्रमण पर जाए,
क्योंकि उक्त महिला कर्मचारी को सरकारी स्तर पर किसी भी वाहन
की व्यवस्था नहीं की गई है।
इस संबंध में जिला
कलेक्टर भरत यादव,
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंका दास एवं
जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी कंचन डोंगरे से संपर्क करने का प्रयास
किया गया किन्तु वे उपलब्ध नहीं हो पाए।


New Delhi Time









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें